ऑनलाइन ऑर्डर जल्दी डिलीवर कराने का झांसा देकर 7 हजार रुपये की साइबर ठगी ऑनलाइन ऑर्डर जल्दी डिलीवर कराने का झांसा देकर 7 हजार रुपये की साइबर ठगी ललितपुर ऑनलाइन शॉपिंग का ऑर्डर जल्द घर पहुंचाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 7 हजार की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर सेल की जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद थाना जखौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त साइबर शिकायत संख्या 33702260015207 की जांच साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक धामा द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पीडि़त से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली गई। बताया कि एक व्यक्ति ने उसका ऑनलाइन ऑर्डर शीघ्र डिलीवर कराने का भरोसा दिलाया और विश्वास में लेकर फोनपे के माध्यम से उससे 7 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। साइबर सेल द्वारा तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि ठगी की गई रकम आरोपी के फोनपे खाते में स्थानांतरित हुई थी। जांच में आरोपी की पहचान ग्राम लागौन निवासी अंकित सिंह पुत्र करतार सिंह के रूप में हुई। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक धामा की तहरीर पर थाना जखौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 49 एवं 317 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रेम शंकर को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ऑनलाइन ऑर्डर जल्दी डिलीवर कराने का झांसा देकर 7 हजार रुपये की साइबर ठगी ऑनलाइन ऑर्डर जल्दी डिलीवर कराने का झांसा देकर 7 हजार रुपये की साइबर ठगी ललितपुर ऑनलाइन शॉपिंग का ऑर्डर जल्द घर पहुंचाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 7 हजार की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर सेल की जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद थाना जखौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त साइबर शिकायत संख्या 33702260015207 की जांच साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक धामा द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पीडि़त से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली गई। बताया कि एक व्यक्ति ने उसका ऑनलाइन ऑर्डर शीघ्र डिलीवर कराने का भरोसा दिलाया और विश्वास में लेकर फोनपे के माध्यम से उससे 7 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। साइबर सेल द्वारा तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि ठगी की गई रकम आरोपी के फोनपे खाते में स्थानांतरित हुई थी। जांच में आरोपी की पहचान ग्राम लागौन निवासी अंकित सिंह पुत्र करतार सिंह के रूप में हुई। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक धामा की तहरीर पर थाना जखौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 49 एवं 317 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रेम शंकर को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- बार बार पन्नी से ढकी जा रही पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा, चर्चा का विषय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पुराना सदर कांटा के पास अटल पार्क में स्थापित की गई है, इसका अनावरण सांसद अनुराग शर्मा ने किया था। इसके बाद इस प्रतिमा पर पन्नी चढ़ा दी गई थी। हाल ही में भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड के अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने नगर आगमन पर अटल पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। इसके उपरांत प्रतिमा पर फिर पन्नी चढ़ा दी गई, जो चर्चा का विषय बन गया है।1
- एक बिहारी सब पर भारी, मगरमच्छ को बांधकर थाने पहुंचा युवक वीडियो हुआ वायरल बिहार : के सुपोल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड 14 का वीडियो1
- नगर परिषद ने नगर में प्रारंभ किया कचरा मुक्त एवं पॉलीथिन मुक्त अभियान। कचरे का होगा पृथककरण मुंगावली। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनय कुमार भट्ट के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुपालन एवं नागरिकों में जन-जागरूकता हेतु विशेष अभियान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी अनुपालन एवं नागरिकों में स्वच्छता, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता विकसित करने हेतु रविवार से विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस हेतु संचालनालय से माह अगस्त एवं सितम्बर 2026 का कैलेण्डर व पत्र जारी किया है जिसके अंतर्गत शत प्रतिशत प्रथकीकृत कचरा संग्रहण कर 4 भाग कचरा प्रथकीकृत जागरूकता सामुदायिक सहभागिता एवं जन संवाद तोक अपशिष्ट उत्पादक अनुपालन एवं ऑन साइड पर संस्करण कचरा मुक्त सार्वजनिक स्थल सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर स्वच्छता जागरूकता एवं युवा सहभागिता तथा प्लोग रन एवं स्वच्छता रैली इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाएगी इस हेतु माह अगस्त एवं सितंबर का कैलेंडर जारी किया गया है अभियान अवधि में सूचना शिक्षा एवं संप्रेषण आईईसी तथा व्यवहार परिवर्तन संचार बीसीसी गतिविधियों के अंतर्गत एलईडी प्रचार परिवहन स्थानीय परिवहन साधनों स्वच्छता ब्रांडिंग डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्रचार एफएम रेडियो प्रसारण वार्ड स्तरीय बैठक के घर-घर संपर्क अभियान विद्यालय आधारित कार्यक्रम तथा अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह अभियान अध्यक्ष राज लोधी परामर्शदाता पूजा लोधी राशिद खान नवेद काजी एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा निरंतर जारी रहेगा।4
- सूने मकान और निर्माणाधीन दुकानों में चोरी, शटर-गेट उखाड़कर डेढ़ लाख का सामान ले गए बदमाश सूने मकान और निर्माणाधीन दुकानों में चोरी, शटर-गेट उखाड़कर डेढ़ लाख का सामान ले गए बदमाश ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के बांसी गांव में सूने मकान और निर्माणाधीन दुकानों को निशाना बनाकर बदमाशों द्वारा चोरी और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बांसी निवासी कृपाल साहू ने जखौरा थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अज्ञात बदमाश उनके सूने मकान एवं निर्माणाधीन दुकानों में घुस गए। आरोप है कि बदमाश लोहे के शटर, गेट, सरिया, गाटर सहित अन्य सामान उखाड़कर ले गए और मौके पर जमकर तोड़फोड़ भी की। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने और यूपी-112 पुलिस को सूचना दिए जाने पर बदमाश अपनी दो मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कृपाल साहू ने बांसी चौकी क्षेत्र के पड़ोसी गांव के दो नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।2
- बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन ललितपुर *बुंदेलखंड विकास सेवा के प्रमुख टीटू कपूर ने अपनी टीम के साथ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा से मुलाकात कर अलग बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।* ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने विधायक से आग्रह किया कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री तक बुंदेलखंड की जनता की आवाज पहुंचाएं और लंबे समय से चली आ रही अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखें। इस दौरान टीटू कपूर ने कहा कि अलग बुंदेलखंड राज्य बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए अलग राज्य का गठन समय की आवश्यकता है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उनकी मांग को उचित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास सेवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- ललितपुर: गिरार जी में नमोकार मंत्र के श्रवण के दौरान विषधर भी हुआ शांत, श्रद्धालुओं ने बताया संतत्व की शक्ति का अद्भुत दृश्य ललितपुर। मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की सीमा पर धसान नदी के पावन तट स्थित जैन अतिशय क्षेत्र गिरार जी में चल रहे मंगल चातुर्मास के दौरान रविवार सुबह एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जानकारी के अनुसार, पूज्य आर्यिका माँ विदुषश्री माताजी द्वारा प्रातःकालीन प्रवचन एवं णमोकार (नमोकार) मंत्र का उच्चारण किया जा रहा था। इसी दौरान एक विषधर सर्प वहां दिखाई दिया, लेकिन श्रद्धालुओं के अनुसार वह किसी प्रकार का आक्रामक व्यवहार किए बिना शांत अवस्था में वहीं ठहरा रहा। उपस्थित लोगों ने इसे संतों की करुणा, अहिंसा और आध्यात्मिक प्रभाव का प्रतीक बताया। श्रद्धालुओं का कहना है कि "अहिंसा केवल शब्द नहीं, बल्कि संतों का जीवन है। आर्यिका माँ विदुषश्री माताजी की करुणामयी वाणी के आगे विषधर भी शांत हो गया। यही संतत्व की वास्तविक शक्ति है।" गिरार जी में आर्यिका संघ का मंगल चातुर्मास श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त करने पहुंच रहे हैं। आयोजन के दौरान प्रवचन, नमोकार मंत्र का जाप एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं ने पूज्य आर्यिका संघ के श्रीचरणों में बारम्बार नमोस्तु अर्पित करते हुए इस घटना को सनातन एवं जैन धर्म की अहिंसा, करुणा और आध्यात्मिक साधना की प्रेरणादायक मिसाल बताया।1
- टीकमगढ़ जिले में जिला अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, टीकमगढ़ जिले में जिला अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जहां जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों के निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने का मामला सामने आया हैं, हालात यह हैं की सुबह 9 बजे से डॉक्टरों की ड्यूटी का समय निर्धारित है, लेकिन कुछ डॉक्टर दोपहर तक जिला अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं, सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को उठानी पड़ रही है, जो दूर दराज के इलाकों से इलाज की उम्मीद लेकर जिला अस्पताल पहुंचते हैं और घंटों डॉक्टर का इंतजार करने के बाद भी उन्हें इलाज नहीं मिल पाता है।1
- बीमा पॉलिसी के नाम पर 26 लाख की कथित ठगी, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार टीकमगढ़ जिले के बम्होरी कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलरा के जागेश्वर प्रसाद अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बीमा पॉलिसी और ई-मेल के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक के नाम का कथित इस्तेमाल कर 26,11,808 रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। आवेदक का कहना है कि मामले में पहले से एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।1
- मिर्चवारा में भैंस ने दिया दो मुंह वाले बछड़े को जन्म, कुछ ही देर बाद हुई मौत ललितपुर जनपद के ग्राम मिर्चवारा स्थित बजाज पावर प्लांट क्षेत्र में एक दुर्लभ घटना सामने आई। गांव निवासी ग्यासी कुशवाहा की भैंस ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया, जिसके दो मुंह थे। इस अनोखे जन्म की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, जन्म के कुछ ही समय बाद बछड़े की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, जन्मजात शारीरिक असामान्यता के कारण वह अधिक समय तक जीवित नहीं रह सका। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे मामलों में कई बार भ्रूण के विकास के दौरान होने वाली जन्मजात विकृतियों के कारण इस प्रकार की शारीरिक संरचना देखने को मिलती है। ग्रामीणों ने इसे दुर्लभ घटना बताया। फिलहाल भैंस स्वस्थ बताई जा रही है।1