Shuru
Apke Nagar Ki App…
बजट के अभाव में 50 योग प्रशिक्षकों पर बेरोजगारी की मार बांदा। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में करीब तीन वर्षों से सेवाएं दे रहे लगभग 50 योग प्रशिक्षकों को बजट के अभाव का हवाला देकर कार्य से हटाए जाने का मामला सामने आया है। प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर पुनः सेवा में लिए जाने की मांग की। प्रशिक्षकों का कहना है कि मामूली मानदेय पर लगातार सेवाएं लेने के बाद अचानक कार्यमुक्त करना उनके परिवारों को आर्थिक संकट में डालना है।
Amod Kumar
बजट के अभाव में 50 योग प्रशिक्षकों पर बेरोजगारी की मार बांदा। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में करीब तीन वर्षों से सेवाएं दे रहे लगभग 50 योग प्रशिक्षकों को बजट के अभाव का हवाला देकर कार्य से हटाए जाने का मामला सामने आया है। प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर पुनः सेवा में लिए जाने की मांग की। प्रशिक्षकों का कहना है कि मामूली मानदेय पर लगातार सेवाएं लेने के बाद अचानक कार्यमुक्त करना उनके परिवारों को आर्थिक संकट में डालना है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बबेरू तहसील क्षेत्र के अलग-अलग लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गिरी कच्ची दीवार दो वृद्ध महिलाओं की दीवार में दबाकर हुई मौत, #दुःखद #CMYogiAdityanath #AkhileshYadavNews1
- हमीरपुर :दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, सात घायल राठ-उरई मार्ग पर बिगवा कुम्हरिया मोड़ के पास हादसा, तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर राठ, हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र में उरई रोड पर बिगवा कुम्हरिया मोड़/उमरिया चौराहा के पास बुधवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर मौजूद एक मवेशी की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक कार में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी मुंशीराम (55) पुत्र रघुवीर सिंह, निशाद खान, रोशनलाल समेत अन्य लोग सवार थे। वहीं दूसरी कार में कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी धीरेंद्र सिंह (32) पुत्र ध्यान सिंह, उनकी पत्नी सुधा (30) और भाई अंकित कुमार (25) सवार थे। हादसे में अमित शर्मा (31) समेत कुल सात लोग घायल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को चालक नियंत्रित नहीं कर सका और प्रथम दृष्टया गलत दिशा से आने के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और राठ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी राठ पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सुधा, धीरेंद्र सिंह और मुंशीराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक वाहन के गलत दिशा से आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- “हमारी मांग है—जल निकासी की उचित व्यवस्था हो और ग्राम तिलोसा के लोगों को इस परेशानी से राहत मिले।” “नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको दिखा रहे हैं ग्राम तिलोसा की वो सच्चाई, जहाँ बारिश होते ही कई लोगों के घरों और गलियों में पानी भर जाता है। लोगों का सामान खराब होता है और आने-जाने में भारी परेशानी होती है। आखिर इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा?”2
- बांदा में बारिश ने बनाया रिकॉर्ड! | 738 MM बारिश | 2018 के बाद सबसे ज्यादा | Banda News 2026 बांदा में इस मानसून अब तक 738 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में यह 2018 के बाद सबसे ज्यादा बारिश है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल बारिश का रिकॉर्ड टूटने की संभावना भी जताई गई है।1
- जैसा कि आप लोग देख सकते हो कि हमारे यहां 1 महीने से धूप नहीं निकल रही है1
- बांदा मे बंद कमरे में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, मामला संदिग्ध, जाँच मे जुटी पुलिस #spbanda1
- बहुत ही दुःखद स्थिति है गौ माता की गौशाला नहीं है या मौत साला है बहुत ही दुःखद स्थिति है गौ माता की गौशाला नहीं है या मौत साला है1
- मंगल मौर्य का घर गिर पड़ा पूरी तरह से नष्ट हो और रहने के लिए घर नहीं है तो व्यवस्था होनी चाहिए ग्राम कायल में बाढ़ से बहुत से मकान गिर पड़े जिनमें से मंगल मौर्य का घर पूरी तरह से नष्ट हो गया है बाढ़ का पानी इतना ज्यादा बढ़ गया है कि घर को बचाना मुश्किल ही नहीं नमकीन हो गया हैप्रशासन को जल्द से जल्द इसका कुछ ना कुछ कार्रवाई करना चाहिए जिससे बाहर से पीड़ित आदमियों को राहत मिल सके1
- हमीरपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के मुरैना गांव में 3 दिन से लापता 15 वर्षीय प्रांशी यादव का झाड़ियां में मिला शव ➡️ बहनों के लिए पड़ोरा लेने गई थी प्रांसी, नाले के तेज बहाव में बहने की आशंका। ➡️ पुलिस, गोताखोर, पीएसी और एसडीआरएफ की टीमें तीन दिन से चला रही थीं सर्च ऑपरेशन। ➡️ कम सुनाई देने के बावजूद पिता साधुराम लगातार बेटी की तलाश में जुटे रहे। ➡️ दूसरे चेकडैम के पास झाड़ियों में फंसे शव पर पड़ी पिता की नजर। ➡️ पिता ने शव की पहचान अपनी 15 वर्षीय बेटी प्रांसी यादव के रूप में की। ➡️ पुलिस ने शव को झाड़ियों से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ➡️ बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम। 📍 मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव का।1