हमीरपुर :दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, सात घायल राठ-उरई मार्ग पर बिगवा कुम्हरिया मोड़ के पास हादसा, तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर राठ, हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र में उरई रोड पर बिगवा कुम्हरिया मोड़/उमरिया चौराहा के पास बुधवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर मौजूद एक मवेशी की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक कार में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी मुंशीराम (55) पुत्र रघुवीर सिंह, निशाद खान, रोशनलाल समेत अन्य लोग सवार थे। वहीं दूसरी कार में कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी धीरेंद्र सिंह (32) पुत्र ध्यान सिंह, उनकी पत्नी सुधा (30) और भाई अंकित कुमार (25) सवार थे। हादसे में अमित शर्मा (31) समेत कुल सात लोग घायल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को चालक नियंत्रित नहीं कर सका और प्रथम दृष्टया गलत दिशा से आने के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और राठ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी राठ पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सुधा, धीरेंद्र सिंह और मुंशीराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक वाहन के गलत दिशा से आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हमीरपुर :दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, सात घायल राठ-उरई मार्ग पर बिगवा कुम्हरिया मोड़ के पास हादसा, तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर राठ, हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र में उरई रोड पर बिगवा कुम्हरिया मोड़/उमरिया चौराहा के पास बुधवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर मौजूद एक मवेशी की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक कार में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी मुंशीराम (55) पुत्र रघुवीर सिंह, निशाद खान, रोशनलाल समेत अन्य लोग सवार थे। वहीं दूसरी कार में कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी धीरेंद्र सिंह (32) पुत्र ध्यान सिंह, उनकी पत्नी सुधा (30) और भाई अंकित कुमार (25) सवार थे। हादसे में अमित शर्मा (31) समेत कुल सात लोग घायल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को चालक नियंत्रित नहीं कर सका और प्रथम दृष्टया गलत दिशा से आने के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और राठ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी राठ पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सुधा, धीरेंद्र सिंह और मुंशीराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक वाहन के गलत दिशा से आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- हमीरपुर :दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, सात घायल राठ-उरई मार्ग पर बिगवा कुम्हरिया मोड़ के पास हादसा, तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर राठ, हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र में उरई रोड पर बिगवा कुम्हरिया मोड़/उमरिया चौराहा के पास बुधवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर मौजूद एक मवेशी की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक कार में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी मुंशीराम (55) पुत्र रघुवीर सिंह, निशाद खान, रोशनलाल समेत अन्य लोग सवार थे। वहीं दूसरी कार में कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी धीरेंद्र सिंह (32) पुत्र ध्यान सिंह, उनकी पत्नी सुधा (30) और भाई अंकित कुमार (25) सवार थे। हादसे में अमित शर्मा (31) समेत कुल सात लोग घायल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को चालक नियंत्रित नहीं कर सका और प्रथम दृष्टया गलत दिशा से आने के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और राठ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी राठ पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सुधा, धीरेंद्र सिंह और मुंशीराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक वाहन के गलत दिशा से आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- बिहार के भागलपुर के शंकरपुर में 100 वर्ष पुराना मंदिर नदी में बहा , शंकर पुर गाँव में चैती माता दुर्गा मंदिर देखते ही देखते गंगा नदी में समा गया ,1
- बजट के अभाव में 50 योग प्रशिक्षकों पर बेरोजगारी की मार बांदा। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में करीब तीन वर्षों से सेवाएं दे रहे लगभग 50 योग प्रशिक्षकों को बजट के अभाव का हवाला देकर कार्य से हटाए जाने का मामला सामने आया है। प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर पुनः सेवा में लिए जाने की मांग की। प्रशिक्षकों का कहना है कि मामूली मानदेय पर लगातार सेवाएं लेने के बाद अचानक कार्यमुक्त करना उनके परिवारों को आर्थिक संकट में डालना है।1
- बड़ी खबर ग्राम स्वासा बुजुर्ग का मुख्य रास्ता बदहाल, कीचड़ में धंसी जिंदगी, रोजमर्रा के काम भी1
- पुलिया टूटने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा छेत्र के लोगो को आवागमन की हो रही भारी दिक्कत गौरहरी महोबा भडार पुलिया टूटने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा गौरहरी से पनवाड़ी रोड पर अति वृष्टि के कारण भडार नाला की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है जिसमें कभी भी कोई हादसा हो सकता है विगत तीन माह पूर्व इस पुलिया की मरम्मत pwd विभाग द्वारा करवाई गई थी और ऊपर एक स्लैप भी डाला गया था लेकिन स्लैप में न तो कोई बीम दी गई और न ही सरिया लगाई गई जिसके कारण पूरा स्लैप टूट गया है इस पुलिया पर पैदल व मोटरसाइकिल तो आराम से निकल जाती है लेकिन चार पहिया वाहन लोग अपनी जान को खतरे में डालकर निकालते है इस पुलिया के टूटने से गुढ़ा,गौरहरि बपरेता, धनावन, करहरा खुर्द,भटेवरा सहित दो दर्जन गांव प्रभावित हुए है लोगो का कहना है कि पुलिया को जल्द से जल्द बनना चाहिए4
- चोरों ने किराना व हार्डवेयर की दुकान को बनाया निशाना दोनों दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर : चोरों ने किराना व हार्डवियर की दुकान को बनाया निशाना , दोनों दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम , दुकानों में रखी गोलको से लगभग 70 हजार रुपए का कैश लेकर फरार हुए चोर, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र के उरई स्टैंड का मामला ।1
- बहुत ही दुःखद स्थिति है गौ माता की गौशाला नहीं है या मौत साला है बहुत ही दुःखद स्थिति है गौ माता की गौशाला नहीं है या मौत साला है1
- मुख्य चौराहे पर ATM तोड़ने का प्रयास, बैट्री और DVR उड़ा ले गए चोर घाटमपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए मुख्य चौराहे पर स्थित एक ATM को अपना निशाना बनाया। पतारा कस्बे के तिलसड़ा मोड़ पर स्थित हिटाची कंपनी के ATM में घुसकर चोरों ने देर रात जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि, चोर कैश बॉक्स तोड़ने और नकदी निकालने में पूरी तरह नाकाम रहे। चोरों ने काफी मशक्कत के बाद भी जब ATM से पैसे नहीं निकाल पाए, तो उन्होंने मशीन के पिछले हिस्से में रखी बैट्री उखाड़ ली। इतना ही नहीं, अपनी पहचान छिपाने और चोरी का सुराग मिटाने के लिए चोर ATM के अंदर लगे CCTV कैमरों की DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) मशीन भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब स्थानीय लोग और ATM से जुड़े कर्मचारी वहां पहुंचे। मुख्य चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आस-पास की दुकानों और रास्तों पर लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों के आने और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। मामले की जानकारी देते हुए घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है। साक्ष्यों और अन्य सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की कोशिश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा1
- *➡️थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए लूट के इरादे से शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर हत्या की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 06.10.2025 को थाना शिवली पर वादी श्री रोहित मिश्रा पुत्र स्व0 अनूप कुमार मिश्रा गांव बसौसी थाना शिवली जनपद कानपुर देहात द्वारा तहरीर बावत अभियुक्त अनीश पुत्र रशीद निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर द्वारा उसके पिता अनूप कुमार मिश्रा को अपने साथ बाघपुर मेला ले जाना तथा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एचपी पेट्रोल पम्प बाघपुर के आगे कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर हत्या कर शव को रोड के किनारे फेंक देना, वादी के पिता अनूप कुमार मिश्रा के पास मेला जाते समय करीब 60 से 70 हजार होने आदि के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना शिवली पर मु0अ0सं0 295/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 1. अनीश पुत्र रशीद निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर, 2. 01 सहयोगी नाम,पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया । पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा संरक्षित किया गया। जिसकी रिपोर्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त होने पर मृतक अनूप कुमार मिश्रा को विष दिये जाने की पुष्टि होने व अन्य साक्ष्य संकलन के क्रम में थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए नामित अभियुक्त अनीश पुत्र रशीद निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर को मुखबिर खास की सूचना पर शेखूपुर गांव जाने वाले रास्ते में गुप्ता सदन के पास थाना क्षेत्र शिवली से दिनांक 01.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अनीश उपरोक्त की जामा तलशी में मृतक अनूप कुमार मिश्रा उपरोक्त से लूटे गये रुपये में से ₹7,500/- बरामद हुये। गिरफ्तारी व बरामदगी एवं अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 123/309(6)/317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता -* अनीश पुत्र रशीद निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर उम्र 38 वर्ष । *अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 295/2025 धारा 103(1)/123/309(6)/317(2) बीएनएस थाना शिवली जनपद कानपुर देहात । *पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि पंडित अनूप कुमार मिश्रा को मैं पहले से जानता हूँ। जो दिनांक 05.10.2025 को सुबह करीब 10, 11 बजे पंडित जी अनूप मिश्रा टिकरा चौराहे पर मिले, उनका साउंड सर्विस का सामान ग्राम टिकरा मे भुल्लू पुत्र सुलेमान के यहा जलसे में लगा था । उस साउंड का सामान लेकर जा रहे तभी मैने पंडित जी अनूप मिश्रा से कहा कि तुम्हारे यहाँ बाघपुर में मेला लगा है, तुम मुझे मेला दिखा दो । तो पंडित जी ने कहा कि ठीक है आ जाना और चले गये। इसके बाद करीब 06 बजे शाम को मैं अपनी नयी पैशन प्रो से पंडित जी के घर आया, तो पंडित जी अपने दरवाजे पर अपनी पत्नी व लडके रोहित के साथ बैठे थे तो मैने पंडित जी को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर ग्राम बाघपुर पहुंचे और अपनी मोटर साइकिल जाफर बक्सा वाले के घर खड़ी कर दी और वाघपुर में अग्रेजी शराब की दुकान से 02 क्वार्टर शराब खरीदे । जिसमें 01 क्वार्टर मैने व पंडित जी ने पी लिया और 01 क्वार्टर वाद में पीने की कहकर मैनें जेब में रख लिया था और वहाँ से पैदल मेला में चले गये थे मेले में घूमते समय मैने पंडित जी अनूप मिश्रा के पास ₹ 50,000/- देखे तो मेरे मन में लालच आ गया। मेले में घूमने के दौरान मैनें मेले में लगी कीटनाशक दवा की दुकान से गेहूं में ऱखने वाली कीटनाशक दवा ले ली और मेले में घूमते समय पंडित से कहा कि चलो, 01 क्वार्टर शराब जो मेरे पास है कही एकांत में पीते है। तो पंडित जी मेरे साथ एकान्त में आ गये थे और मैने चुपके से कीटनाशक दवा की पुडिया पंडित जी के शराब के गिलास में मिला दी। पंडित जी ने शराब पी और अचेत होकर लुढ़क गये और मर गये । तब मैने उनकी जेब से ₹50,000/- निकालकर उनके फोन को स्विच ऑफ कर अपने पास रख लिया और उनको रोड के किनारे लिटाकर चला गया और रास्ते में जाते समय उनके फोन को चलती मोटर साइकिल से कहीं पर फेक दिया था । जो ₹ 7,500/- मेरे पास से मिले हैं वही पैसे हैं जो पंडित जी से छीने थे और रुपये अपनी जरुरतों में खर्च कर दिये है। *बरामदगी-* जामा तलाशी से लूट के ₹7,500/- नगद । *गिरफ्तार करने वाली थाना शिवली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह 2. उ0नि0 अच्छेलाल पाल 3. उ0नि0 अजय कुमार 4. का0 अंकुर अहलावत 5. रि0का0 रजत तालान1