Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिया टूटने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा छेत्र के लोगो को आवागमन की हो रही भारी दिक्कत गौरहरी महोबा भडार पुलिया टूटने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा गौरहरी से पनवाड़ी रोड पर अति वृष्टि के कारण भडार नाला की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है जिसमें कभी भी कोई हादसा हो सकता है विगत तीन माह पूर्व इस पुलिया की मरम्मत pwd विभाग द्वारा करवाई गई थी और ऊपर एक स्लैप भी डाला गया था लेकिन स्लैप में न तो कोई बीम दी गई और न ही सरिया लगाई गई जिसके कारण पूरा स्लैप टूट गया है इस पुलिया पर पैदल व मोटरसाइकिल तो आराम से निकल जाती है लेकिन चार पहिया वाहन लोग अपनी जान को खतरे में डालकर निकालते है इस पुलिया के टूटने से गुढ़ा,गौरहरि बपरेता, धनावन, करहरा खुर्द,भटेवरा सहित दो दर्जन गांव प्रभावित हुए है लोगो का कहना है कि पुलिया को जल्द से जल्द बनना चाहिए
Yogendra kumar mishra
पुलिया टूटने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा छेत्र के लोगो को आवागमन की हो रही भारी दिक्कत गौरहरी महोबा भडार पुलिया टूटने से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा गौरहरी से पनवाड़ी रोड पर अति वृष्टि के कारण भडार नाला की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है जिसमें कभी भी कोई हादसा हो सकता है विगत तीन माह पूर्व इस पुलिया की मरम्मत pwd विभाग द्वारा करवाई गई थी और ऊपर एक स्लैप भी डाला गया था लेकिन स्लैप में न तो कोई बीम दी गई और न ही सरिया लगाई गई जिसके कारण पूरा स्लैप टूट गया है इस पुलिया पर पैदल व मोटरसाइकिल तो आराम से निकल जाती है लेकिन चार पहिया वाहन लोग अपनी जान को खतरे में डालकर निकालते है इस पुलिया के टूटने से गुढ़ा,गौरहरि बपरेता, धनावन, करहरा खुर्द,भटेवरा सहित दो दर्जन गांव प्रभावित हुए है लोगो का कहना है कि पुलिया को जल्द से जल्द बनना चाहिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सर्प रेस्क्यू के लिए जा रहे सर्प मित्र की चार पहिया गाड़ी खाई में गिरी, बाल-बाल गुरसरांय। ग्राम बिलाटी में खेत में सांप निकलने की सूचना मिलने पर उसका रेस्क्यू करने जा रहे सर्प मित्र मयंक ठाकुर की चार पहिया गाड़ी गुरसरांय के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में सर्प मित्र मयंक ठाकुर सहित गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। बताया गया कि मयंक ठाकुर को ग्राम बिलाटी में खेत में सांप होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने के उद्देश्य से रेस्क्यू के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- हमीरपुर :UPCOS के शुभारंभ पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह; उत्कृष्ट आउटसोर्स कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं सफाई कर्मियों को वितरित किए गए सुरक्षा किट हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं डिजिटल एकीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल, भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद तथा नगरपालिका चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आउटसोर्स कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध मानदेय भुगतान तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों के मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा अनावश्यक बिचौलियापन एवं शोषण की संभावनाओं को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मी प्रदेश के विकास एवं जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक कार्मिक को उसके अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। *उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का हुआ सम्मान* समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आउटसोर्स कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेफ्टी जैकेट, सुरक्षा किट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि UPCOS का गठन आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों को उनके अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। सफाई कर्मी एवं अन्य जमीनी स्तर के कर्मचारी प्रतिदिन महत्वपूर्ण जनसेवा का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। *पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी* समारोह के समापन पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा UPCOS पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं व्यवस्थित मानव संसाधन प्रबंधन व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने कहा कि सफाई कर्मियों को वितरित किए गए सेफ्टी जैकेट एवं सुरक्षा किट उनके कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होंगे। उन्होंने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने पर बल दिया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, डिप्टी कलेक्टर श्री पैगाम हैदर, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- चोरों ने किराना व हार्डवेयर की दुकान को बनाया निशाना दोनों दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर : चोरों ने किराना व हार्डवियर की दुकान को बनाया निशाना , दोनों दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम , दुकानों में रखी गोलको से लगभग 70 हजार रुपए का कैश लेकर फरार हुए चोर, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, राठ कोतवाली क्षेत्र के उरई स्टैंड का मामला ।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | झाँसी 🚗 तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर घर में घुसी, मचा हड़कंप झाँसी। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। 💥 टक्कर से गैस पाइपलाइन टूट गई, जिससे गैस रिसाव होने लगा और इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। #highlightseveryonefollowers #BreakingNews #jhansi #viralpost #followers #shortsreels #AccidentNews #trendingreels #nonfollowers 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | झाँसी 🚗 तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर घर में घुसी, मचा हड़कंप झाँसी। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। 💥 टक्कर से गैस पाइपलाइन टूट गई, जिससे गैस रिसाव होने लगा और इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। #highlightseveryonefollowers #BreakingNews #jhansi #viralpost #followers #shortsreels #AccidentNews #trendingreels #nonfollowers1
- छतरपुर जिले में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चेतावनी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जिले के कुछ क्षेत्रों में 115.6 से 204.4 मिलीमीटर तक अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है । फिलहाल छतरपुर जिले में भारी बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ।1
- जैतपुर कबीर सेवा समिति का हुआ गठन मीटिंग का शुभारंभ कबीर साहब जैतपुर कबीर सेवा समिति का हुआ गठन मीटिंग का शुभारंभ कबीर साहब1
- हमीरपुर :दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, सात घायल राठ-उरई मार्ग पर बिगवा कुम्हरिया मोड़ के पास हादसा, तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर राठ, हमीरपुर। राठ कोतवाली क्षेत्र में उरई रोड पर बिगवा कुम्हरिया मोड़/उमरिया चौराहा के पास बुधवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर मौजूद एक मवेशी की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक कार में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी मुंशीराम (55) पुत्र रघुवीर सिंह, निशाद खान, रोशनलाल समेत अन्य लोग सवार थे। वहीं दूसरी कार में कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी धीरेंद्र सिंह (32) पुत्र ध्यान सिंह, उनकी पत्नी सुधा (30) और भाई अंकित कुमार (25) सवार थे। हादसे में अमित शर्मा (31) समेत कुल सात लोग घायल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को चालक नियंत्रित नहीं कर सका और प्रथम दृष्टया गलत दिशा से आने के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और राठ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी राठ पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सुधा, धीरेंद्र सिंह और मुंशीराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक वाहन के गलत दिशा से आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- हमीरपुर महोबा सीमा हाईवे पर दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से चालक गंभीर रूप से घायल ➡️ नेशनल हाईवे-34 पर गहबरा चौकी के आगे हुआ भीषण हादसा। ➡️ बुधवार सुबह करीब 11 बजे दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत। ➡️ टक्कर में एक डंपर के आगे के पहिये फटे, वाहन करीब 10 मीटर तक तिरछा खड़ा हुआ। ➡️ हादसे में डंपर चालक विमल (34) केबिन में फंसा, गंभीर रूप से घायल। ➡️ राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। ➡️ पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को कबरई सीएचसी भेजा, हालत गंभीर। ➡️ दूसरे डंपर चालक करण (32) को पुलिस ने हिरासत में लिया। ➡️ दोनों क्षतिग्रस्त डंपरों को कब्जे में लेकर पुलिस हादसे की जांच में जुटी। 📍 स्थान—हमीरपुर-महोबा सीमा, गहबरा चौकी के आगे, NH-34।1
- हमीरपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के मुरैना गांव में 3 दिन से लापता 15 वर्षीय प्रांशी यादव का झाड़ियां में मिला शव ➡️ बहनों के लिए पड़ोरा लेने गई थी प्रांसी, नाले के तेज बहाव में बहने की आशंका। ➡️ पुलिस, गोताखोर, पीएसी और एसडीआरएफ की टीमें तीन दिन से चला रही थीं सर्च ऑपरेशन। ➡️ कम सुनाई देने के बावजूद पिता साधुराम लगातार बेटी की तलाश में जुटे रहे। ➡️ दूसरे चेकडैम के पास झाड़ियों में फंसे शव पर पड़ी पिता की नजर। ➡️ पिता ने शव की पहचान अपनी 15 वर्षीय बेटी प्रांसी यादव के रूप में की। ➡️ पुलिस ने शव को झाड़ियों से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ➡️ बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम। 📍 मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव का।1