logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर्प रेस्क्यू के लिए जा रहे सर्प मित्र की चार पहिया गाड़ी खाई में गिरी, बाल-बाल गुरसरांय। ग्राम बिलाटी में खेत में सांप निकलने की सूचना मिलने पर उसका रेस्क्यू करने जा रहे सर्प मित्र मयंक ठाकुर की चार पहिया गाड़ी गुरसरांय के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में सर्प मित्र मयंक ठाकुर सहित गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। बताया गया कि मयंक ठाकुर को ग्राम बिलाटी में खेत में सांप होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने के उद्देश्य से रेस्क्यू के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

5 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

सर्प रेस्क्यू के लिए जा रहे सर्प मित्र की चार पहिया गाड़ी खाई में गिरी, बाल-बाल गुरसरांय। ग्राम बिलाटी में खेत में सांप निकलने की सूचना मिलने पर उसका रेस्क्यू करने जा रहे सर्प मित्र मयंक ठाकुर की चार पहिया गाड़ी गुरसरांय के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में सर्प मित्र मयंक ठाकुर सहित गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। बताया गया कि मयंक ठाकुर को ग्राम बिलाटी में खेत में सांप होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने के उद्देश्य से रेस्क्यू के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सर्प रेस्क्यू के लिए जा रहे सर्प मित्र की चार पहिया गाड़ी खाई में गिरी, बाल-बाल गुरसरांय। ग्राम बिलाटी में खेत में सांप निकलने की सूचना मिलने पर उसका रेस्क्यू करने जा रहे सर्प मित्र मयंक ठाकुर की चार पहिया गाड़ी गुरसरांय के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में सर्प मित्र मयंक ठाकुर सहित गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। बताया गया कि मयंक ठाकुर को ग्राम बिलाटी में खेत में सांप होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने के उद्देश्य से रेस्क्यू के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    सर्प रेस्क्यू के लिए जा रहे सर्प मित्र की चार पहिया गाड़ी खाई में गिरी, बाल-बाल 
गुरसरांय। ग्राम बिलाटी में खेत में सांप निकलने की सूचना मिलने पर उसका रेस्क्यू करने जा रहे सर्प मित्र मयंक ठाकुर की चार पहिया गाड़ी गुरसरांय के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
गनीमत रही कि हादसे में सर्प मित्र मयंक ठाकुर सहित गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। बताया गया कि मयंक ठाकुर को ग्राम बिलाटी में खेत में सांप होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने के उद्देश्य से रेस्क्यू के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | झाँसी 🚗 तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर घर में घुसी, मचा हड़कंप झाँसी। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। 💥 टक्कर से गैस पाइपलाइन टूट गई, जिससे गैस रिसाव होने लगा और इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। #highlightseveryonefollowers #BreakingNews #jhansi #viralpost #followers #shortsreels #AccidentNews #trendingreels #nonfollowers 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | झाँसी 🚗 तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर घर में घुसी, मचा हड़कंप झाँसी। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। 💥 टक्कर से गैस पाइपलाइन टूट गई, जिससे गैस रिसाव होने लगा और इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। #highlightseveryonefollowers #BreakingNews #jhansi #viralpost #followers #shortsreels #AccidentNews #trendingreels #nonfollowers
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | झाँसी

🚗 तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर घर में घुसी, मचा हड़कंप

झाँसी। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

💥 टक्कर से गैस पाइपलाइन टूट गई, जिससे गैस रिसाव होने लगा और इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

 #highlightseveryonefollowers #BreakingNews #jhansi #viralpost #followers #shortsreels #AccidentNews #trendingreels #nonfollowers
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | झाँसी
🚗 तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर घर में घुसी, मचा हड़कंप
झाँसी। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।
💥 टक्कर से गैस पाइपलाइन टूट गई, जिससे गैस रिसाव होने लगा और इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 
#highlightseveryonefollowers #BreakingNews #jhansi #viralpost #followers #shortsreels #AccidentNews #trendingreels #nonfollowers
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Local News Reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • झांसी के मऊरानीपुर में पति, पत्नी और बो, जमकर हुआ हंगामा, सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो... झांसी के मऊरानीपुर में पति, पत्नी और बो, जमकर हुआ हंगामा, सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो...
    1
    झांसी के मऊरानीपुर में पति, पत्नी और बो, जमकर हुआ हंगामा, सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो...
झांसी के मऊरानीपुर में पति, पत्नी और बो, जमकर हुआ हंगामा, सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो...
    user_Gursarai bale News 📰
    Gursarai bale News 📰
    Photographer गुर्सारी•
    17 hrs ago
  • *चित्रकूट: बाढ़ के बीच पुजारी ने भगवान को छोड़ने से किया इनकार, DM-SP हाथ जोड़कर करते रहे गुहार* *चित्रकूट।* मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद मंदिर परिसर में पानी घुस गया। स्थिति को गंभीर होता देख डीएम और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और मंदिर के पुजारी से हाथ जोड़कर बाहर आने की अपील की - "महाराज मंदिर से बाहर आ जाइए।" लेकिन पुजारी ने जवाब दिया - "हम अपने भगवान को छोड़कर नहीं जाएंगे।" बाढ़ के बीच आस्था और कर्तव्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
    1
    *चित्रकूट: बाढ़ के बीच पुजारी ने भगवान को छोड़ने से किया इनकार, DM-SP हाथ जोड़कर करते रहे गुहार*
*चित्रकूट।* मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद मंदिर परिसर में पानी घुस गया। स्थिति को गंभीर होता देख डीएम और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और मंदिर के पुजारी से हाथ जोड़कर बाहर आने की अपील की - "महाराज मंदिर से बाहर आ जाइए।"
लेकिन पुजारी ने जवाब दिया - "हम अपने भगवान को छोड़कर नहीं जाएंगे।"
बाढ़ के बीच आस्था और कर्तव्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मुझे पता नहीं था औरत के बिना भी दुनिया इतनी खूबसूरत है अजीब सा फील हो रहा है 😂😂#शेयर कर दो भाई
    1
    मुझे पता नहीं था औरत के बिना भी दुनिया इतनी खूबसूरत है अजीब सा फील हो रहा है 😂😂#शेयर कर दो भाई
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *प्रा० विद्यालय कछियामऊ में भ्रष्टाचार का अड्डा! ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की जांच की मांग* *टहरौली।* टहरौली तहसील के प्रा० विद्यालय कछियामऊ में तैनात शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामवासियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झाँसी को शिकायती पत्र देकर जांच समिति से गांव में ही जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि 23.07.2026 को स्पीड पोस्ट और 28.07.2026 को मेल से शिकायत भेजी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। *06.08.2026* को फिर से शिकायती पत्र देकर 5 बड़े घोटालों का खुलासा किया गया है। *ग्रामीणों ने लगाए ये गंभीर आरोप -* *1. कम्पोजिट ग्रांट में घोटाला:* विद्यालय में हर साल 25000/- रुपये कम्पोजिट ग्रांट व अन्य मदों में आते हैं, लेकिन कई सालों से 1% भी खर्च नहीं किया गया। *2. MDM में धांधली:* बच्चों को मेन्यू के हिसाब से कभी खाना नहीं दिया जाता, दूध तो आज तक नहीं दिया गया, जबकि पैसे पूरे निकाले जा रहे हैं। बच्चों को थाली तक नहीं दी जाती, गर्म रोटी हाथ में पकड़ा दी जाती है और रसोई के बर्तन शासन द्वारा प्रतिबंधित हैं। *3. विद्यालय पर कब्जा:* शिक्षक श्री मुबारक जी ने वर्ष 2013 से विद्यालय के एक कमरे में अपनी गृहस्थी बसा रखी है, वहीं रहते हैं, जबकि शासन से मकान भत्ता भी ले रहे हैं और MDM का भोजन भी खाते हैं। *4. बच्चों से बुरा व्यवहार:* शिक्षक बच्चों को पढ़ाते नहीं, बल्कि डंडे से मारते हैं, जिससे बच्चे डरे-सहमे रहते हैं। *5. रखरखाव जीरो:* 6-7 साल से विद्यालय में रंगाई-पुताई और पेंटिंग नहीं हुई, मेन गेट भी टूटा पड़ा है। खेल सामग्री के नाम पर हर साल 5000/- आते हैं, लेकिन आज तक एक भी सामग्री नहीं आई। ग्रामीणों ने मांग की है कि इन सभी बिंदुओं पर ग्रामवासियों, कर्मचारियों और बच्चों के सामने जांच कराई जाए ताकि बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। शिकायत की प्रतिलिपि सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक झाँसी, BSA झाँसी, SDM टहरौली, खंड शिक्षा अधिकारी गुरसरांय और अपर निदेशक बेसिक झांसी को भी भेजी गई है।
    4
    *प्रा० विद्यालय कछियामऊ में भ्रष्टाचार का अड्डा! ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की जांच की मांग*

*टहरौली।* टहरौली तहसील के प्रा० विद्यालय कछियामऊ में तैनात शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामवासियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झाँसी को शिकायती पत्र देकर जांच समिति से गांव में ही जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि 23.07.2026 को स्पीड पोस्ट और 28.07.2026 को मेल से शिकायत भेजी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। *06.08.2026* को फिर से शिकायती पत्र देकर 5 बड़े घोटालों का खुलासा किया गया है।

*ग्रामीणों ने लगाए ये गंभीर आरोप -*

*1. कम्पोजिट ग्रांट में घोटाला:* विद्यालय में हर साल 25000/- रुपये कम्पोजिट ग्रांट व अन्य मदों में आते हैं, लेकिन कई सालों से 1% भी खर्च नहीं किया गया।

*2. MDM में धांधली:* बच्चों को मेन्यू के हिसाब से कभी खाना नहीं दिया जाता, दूध तो आज तक नहीं दिया गया, जबकि पैसे पूरे निकाले जा रहे हैं। बच्चों को थाली तक नहीं दी जाती, गर्म रोटी हाथ में पकड़ा दी जाती है और रसोई के बर्तन शासन द्वारा प्रतिबंधित हैं।

*3. विद्यालय पर कब्जा:* शिक्षक श्री मुबारक जी ने वर्ष 2013 से विद्यालय के एक कमरे में अपनी गृहस्थी बसा रखी है, वहीं रहते हैं, जबकि शासन से मकान भत्ता भी ले रहे हैं और MDM का भोजन भी खाते हैं।

*4. बच्चों से बुरा व्यवहार:* शिक्षक बच्चों को पढ़ाते नहीं, बल्कि डंडे से मारते हैं, जिससे बच्चे डरे-सहमे रहते हैं।

*5. रखरखाव जीरो:* 6-7 साल से विद्यालय में रंगाई-पुताई और पेंटिंग नहीं हुई, मेन गेट भी टूटा पड़ा है। खेल सामग्री के नाम पर हर साल 5000/- आते हैं, लेकिन आज तक एक भी सामग्री नहीं आई।

ग्रामीणों ने मांग की है कि इन सभी बिंदुओं पर ग्रामवासियों, कर्मचारियों और बच्चों के सामने जांच कराई जाए ताकि बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

शिकायत की प्रतिलिपि सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक झाँसी, BSA झाँसी, SDM टहरौली, खंड शिक्षा अधिकारी गुरसरांय और अपर निदेशक बेसिक झांसी को भी भेजी गई है।
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सब्जी मंडी में दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन, दुकानें खाली कराने का आरोप गुरसराय। नगर के एरच रोड स्थित सब्जी मंडी में दर्जनभर से अधिक थोक एवं फुटकर दुकानदारों ने दुकानें खाली कराने के प्रयास के विरोध में प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि उन्होंने अपनी दुकानों का 10 वर्ष का एग्रीमेंट राहुल यादव पुत्र राम बिहारी यादव से कराया था। दुकानदारों के अनुसार जिस जमीन पर सब्जी मंडी संचालित है, वह कपिल सोनी एवं अखिलेश सोनी की है, जबकि टीन शेड, जाली एवं अन्य दुकानें राहुल यादव द्वारा बनवाई गई हैं। दुकानदारों का आरोप है कि सब्जी मंडी में 45 दुकानें थोक एब फुकटकर दुकानदारों की है। चिंटू सोनी द्वारा कुछ दुकानदारों से जबरन दुकानें खाली करने के लिए कहा जा रहा है। इस मामले को लेकर न्यायालय गरौठा में मुकदमा विचाराधीन है, जिसकी अगली तारीख 19 सितंबर लगी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि वे न्यायालय के आदेश का पालन करने को तैयार हैं, लेकिन दुकानें खाली करने के लिए उन्हें कुछ दिनों की मोहलत दी जाए। विरोध प्रदर्शन में सिद्दीक राईन, गफ्फार राईन, कमाल बाबू, आसिब राईन, फैसल उर्फ छोटू, शानू, अकबर, मजीत, हमीद, दानिश, अवरार, मुन्ना, रफ्फू, सोहराब खान, जीसान, राजेंद्र कुशवाहा, सुराज, हीरालाल, कल्लू कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, रविंद्र अहिरवार, अख्तर राईन सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    सब्जी मंडी में दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन, दुकानें खाली कराने का आरोप
गुरसराय। नगर के एरच रोड स्थित सब्जी मंडी में दर्जनभर से अधिक थोक एवं फुटकर दुकानदारों ने दुकानें खाली कराने के प्रयास के विरोध में प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि उन्होंने अपनी दुकानों का 10 वर्ष का एग्रीमेंट राहुल यादव पुत्र राम बिहारी यादव से कराया था। दुकानदारों के अनुसार जिस जमीन पर सब्जी मंडी संचालित है, वह कपिल सोनी एवं अखिलेश सोनी की है, जबकि टीन शेड, जाली एवं अन्य दुकानें राहुल यादव द्वारा बनवाई गई हैं।
दुकानदारों का आरोप है कि सब्जी मंडी में 45 दुकानें थोक एब फुकटकर दुकानदारों की है। चिंटू सोनी द्वारा कुछ दुकानदारों से जबरन दुकानें खाली करने के लिए कहा जा रहा है। इस मामले को लेकर न्यायालय गरौठा में मुकदमा विचाराधीन है, जिसकी अगली तारीख 19 सितंबर लगी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि वे न्यायालय के आदेश का पालन करने को तैयार हैं, लेकिन दुकानें खाली करने के लिए उन्हें कुछ दिनों की मोहलत दी जाए।
विरोध प्रदर्शन में सिद्दीक राईन, गफ्फार राईन, कमाल बाबू, आसिब राईन, फैसल उर्फ छोटू, शानू, अकबर, मजीत, हमीद, दानिश, अवरार, मुन्ना, रफ्फू, सोहराब खान, जीसान, राजेंद्र कुशवाहा, सुराज, हीरालाल, कल्लू कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, रविंद्र अहिरवार, अख्तर राईन सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कई गोवंशों की मौत का आरोप, हर माह लाखों का बजट फिर भी बदहाल व्यवस्था *गहरौली की गोशाला में भूख-प्यास से तड़प रहे गोवंश! कई गोवंशों की मौत का आरोप, हर माह लाखों का बजट फिर भी बदहाल व्यवस्था* मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा विकासखंड की ग्राम पंचायत गहरौली स्थित गोशाला में गोवंशों की बदहाली ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में पर्याप्त भूसा, चारा और पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिसके चलते गोवंश भूख-प्यास से तड़प रहे हैं और कई गोवंशों की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि गोवंशों के भूसा-चारा के लिए प्रतिमाह करीब तीन लाख रुपये आने के बावजूद गोशाला में ऐसी बदहाली क्यों है? ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाई जाती हैं, जबकि मौके पर गोवंशों को पर्याप्त चारा-पानी तक नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान के निधन के बाद गोशाला एवं ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप के जिम्मे है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने सचिव कुलदीप और संबंधित पशु चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में गोवंशों की स्थिति लगातार खराब हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके की वास्तविक स्थिति पर गंभीरता नहीं दिखा रहे। जब हर माह गोवंशों के भूसा-चारा के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, तो फिर गोशाला में गोवंश भूख-प्यास से क्यों तड़प रहे हैं? आखिर तीन लाख रुपये का चारा कहां जा रहा है? यह सवाल अब ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन के सामने भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने गोशाला में गोवंशों की मौत, भूसा-चारा की उपलब्धता, पानी की व्यवस्था और सरकारी धनराशि के खर्च की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले की जांच कराकर गोशाला की बदहाली का सच सामने लाता है या फिर गोवंशों की मौत और सरकारी धन के इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल फाइलों में ही दबकर रह जाते हैं। #DMHamirpur #UPGovernment #ChiefMinister #chiefsecretaryup #BJPGovernment #RathVidhansabha
    1
    कई गोवंशों की मौत का आरोप, हर माह लाखों का बजट फिर भी बदहाल व्यवस्था
*गहरौली की गोशाला में भूख-प्यास से तड़प रहे गोवंश! कई गोवंशों की मौत का आरोप, हर माह लाखों का बजट फिर भी बदहाल व्यवस्था*
मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा विकासखंड की ग्राम पंचायत गहरौली स्थित गोशाला में गोवंशों की बदहाली ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में पर्याप्त भूसा, चारा और पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिसके चलते गोवंश भूख-प्यास से तड़प रहे हैं और कई गोवंशों की मौत हो चुकी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि गोवंशों के भूसा-चारा के लिए प्रतिमाह करीब तीन लाख रुपये आने के बावजूद गोशाला में ऐसी बदहाली क्यों है? ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाई जाती हैं, जबकि मौके पर गोवंशों को पर्याप्त चारा-पानी तक नहीं मिल पा रहा है।
बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान के निधन के बाद गोशाला एवं ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप के जिम्मे है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने सचिव कुलदीप और संबंधित पशु चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में गोवंशों की स्थिति लगातार खराब हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके की वास्तविक स्थिति पर गंभीरता नहीं दिखा रहे।
जब हर माह गोवंशों के भूसा-चारा के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, तो फिर गोशाला में गोवंश भूख-प्यास से क्यों तड़प रहे हैं? आखिर तीन लाख रुपये का चारा कहां जा रहा है? यह सवाल अब ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन के सामने भी खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने गोशाला में गोवंशों की मौत, भूसा-चारा की उपलब्धता, पानी की व्यवस्था और सरकारी धनराशि के खर्च की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले की जांच कराकर गोशाला की बदहाली का सच सामने लाता है या फिर गोवंशों की मौत और सरकारी धन के इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल फाइलों में ही दबकर रह जाते हैं।
#DMHamirpur #UPGovernment #ChiefMinister #chiefsecretaryup #BJPGovernment #RathVidhansabha
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.