logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*चित्रकूट: बाढ़ के बीच पुजारी ने भगवान को छोड़ने से किया इनकार, DM-SP हाथ जोड़कर करते रहे गुहार* *चित्रकूट।* मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद मंदिर परिसर में पानी घुस गया। स्थिति को गंभीर होता देख डीएम और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और मंदिर के पुजारी से हाथ जोड़कर बाहर आने की अपील की - "महाराज मंदिर से बाहर आ जाइए।" लेकिन पुजारी ने जवाब दिया - "हम अपने भगवान को छोड़कर नहीं जाएंगे।" बाढ़ के बीच आस्था और कर्तव्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

19 hrs ago
user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

*चित्रकूट: बाढ़ के बीच पुजारी ने भगवान को छोड़ने से किया इनकार, DM-SP हाथ जोड़कर करते रहे गुहार* *चित्रकूट।* मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद मंदिर परिसर में पानी घुस गया। स्थिति को गंभीर होता देख डीएम और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और मंदिर के पुजारी से हाथ जोड़कर बाहर आने की अपील की - "महाराज मंदिर से बाहर आ जाइए।" लेकिन पुजारी ने जवाब दिया - "हम अपने भगवान को छोड़कर नहीं जाएंगे।" बाढ़ के बीच आस्था और कर्तव्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उरई कोर्ट गेट पर फिर हंगामा! अंगूरी देवी-सुभाष पक्ष में हाथापाई, पुलिस पर थप्पड़ का आरोप!!.. जनपद जालौन मुख्यालय स्थित उरई कोर्ट गेट के बाहर 2 सितंबर को करीब 1:33 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब न्यायालय में अपना काम निपटाकर बाहर निकले अंगूरी देवी, उनके कदौरा निवासी भाई और पति सुभाष अहिरवार निवासी मालवीय नगर, कोंच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कोर्ट गेट के बाहर सड़क पर हाथापाई शुरू हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकजुट होकर जमा हो गई। अचानक हुए हंगामे से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। बताया गया कि ड्यूटी पर मौजूद एसआई उर्फउद्दीन खान ने विवाद देखा और मौके पर पहुंचे। वायरल वीडियो को लेकर दावा है कि पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव से पहले अंगूरी देवी के भाई को थप्पड़ मारा। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भीड़ जुटी तो फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! कोर्ट गेट के बाहर विवाद के दौरान मौके पर भीड़ का एकजुट होकर जमा होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे पहले भी कोर्ट गेट के आसपास विवाद और हंगामे की घटनाओं के वीडियो सामने आ चुके हैं। बार-बार कोर्ट गेट के बाहर विवाद क्यों हो रहे हैं? विवाद होते ही मौके पर भीड़ क्यों जुट जाती है? क्या कोर्ट गेट पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहता है? पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद सड़क तक कैसे पहुंचा? वायरल वीडियो में दिख रहे थप्पड़ की भी जांच होगी? पुरानी घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किया गया? अंगूरी देवी और सुभाष अहिरवार के बीच पहले से वैवाहिक विवाद चल रहा है। अंगूरी देवी की ओर से कोंच कोतवाली में FIR दर्ज है, जबकि सुभाष अहिरवार ने परिवार न्यायालय उरई में धारा 9 हिंदू विवाह अधिनियम के तहत याचिका दाखिल की है। दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं और मामलों का अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा किया जाना है। नोट: यह खबर वायरल वीडियो एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए घटनाक्रम के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पुलिस अधिकारी व दोनों पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाना चाहिए। आपकी नजर में पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारना सही था या गलत? और कोर्ट गेट पर भीड़ जुटने की घटना को आप किस नजर से देखते हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
    1
    उरई कोर्ट गेट पर फिर हंगामा! अंगूरी देवी-सुभाष पक्ष में हाथापाई, पुलिस पर थप्पड़ का आरोप!!..
जनपद जालौन मुख्यालय स्थित उरई कोर्ट गेट के बाहर 2 सितंबर को करीब 1:33 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब न्यायालय में अपना काम निपटाकर बाहर निकले अंगूरी देवी, उनके कदौरा निवासी भाई और पति सुभाष अहिरवार निवासी मालवीय नगर, कोंच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
देखते ही देखते कोर्ट गेट के बाहर सड़क पर हाथापाई शुरू हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकजुट होकर जमा हो गई। 
अचानक हुए हंगामे से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।
बताया गया कि ड्यूटी पर मौजूद एसआई उर्फउद्दीन खान ने विवाद देखा और मौके पर पहुंचे।
वायरल वीडियो को लेकर दावा है कि पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव से पहले अंगूरी देवी के भाई को थप्पड़ मारा। 
इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। 
वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
भीड़ जुटी तो फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!
कोर्ट गेट के बाहर विवाद के दौरान मौके पर भीड़ का एकजुट होकर जमा होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 
स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे पहले भी कोर्ट गेट के आसपास विवाद और हंगामे की घटनाओं के वीडियो सामने आ चुके हैं।
बार-बार कोर्ट गेट के बाहर विवाद क्यों हो रहे हैं?
विवाद होते ही मौके पर भीड़ क्यों जुट जाती है?
क्या कोर्ट गेट पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहता है?
पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद सड़क तक कैसे पहुंचा?
वायरल वीडियो में दिख रहे थप्पड़ की भी जांच होगी?
पुरानी घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किया गया?
अंगूरी देवी और सुभाष अहिरवार के बीच पहले से वैवाहिक विवाद चल रहा है।
अंगूरी देवी की ओर से कोंच कोतवाली में FIR दर्ज है, जबकि सुभाष अहिरवार ने परिवार न्यायालय उरई में धारा 9 हिंदू विवाह अधिनियम के तहत याचिका दाखिल की है।
दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं और मामलों का अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा किया जाना है।
नोट: यह खबर वायरल वीडियो एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए घटनाक्रम के आधार पर तैयार की गई है।
वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित पुलिस अधिकारी व दोनों पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाना चाहिए।
आपकी नजर में पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारना सही था या गलत?
और कोर्ट गेट पर भीड़ जुटने की घटना को आप किस नजर से देखते हैं? 
अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बहुत ही दुःखद स्थिति है गौ माता की गौशाला नहीं है या मौत साला है बहुत ही दुःखद स्थिति है गौ माता की गौशाला नहीं है या मौत साला है
    1
    बहुत ही दुःखद स्थिति है गौ माता की गौशाला नहीं है या मौत साला है
बहुत ही दुःखद स्थिति है गौ माता की गौशाला नहीं है या मौत साला है
    user_Rakesh Singh
    Rakesh Singh
    Farmer महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नेशनल हाईवे 34 पर खन्ना से कबरई तक रोड पर अन्ना पशु बैठने से रोज हो रहे एक्सीडेंट नेशनल हाईवे 34 पर खन्ना से कबरई तक रोड पर जानवर बैठने से रोज हो रहे एक्सीडेंट जय बिल्डर के मैनेजर बोले- 10 मिनट में वापस आ जाते हैं जानवर, ग्राम प्रधानों ने साधी चुप्पी महोबा । नेशनल हाईवे 34 (NH-34) पर खन्ना, चिचारा और बरभोली गांवों के पास आवारा मवेशियों के कारण हो रहे हादसों पर अब टोल प्लाजा/हाईवे का रखरखाव करने वाली कंपनी जय बिल्डर की,,लाचारी,,, भी सामने आ गई है। कंपनी की टीम मवेशियों को हाईवे से हटाती तो है,,,, लेकिन महज 10 मिनट के भीतर ही सैकड़ों जानवर दोबारा उसी जगह आकर बैठ जाते हैं। इसके चलते तेज रफ्तार गाड़ियों के एक्सीडेंट का सिलसिला थम नहीं रहा है। जय बिल्डर के मैनेजर का बड़ा बयान: "हम हटाते हैं, 10 मिनट में फिर आ जाते हैं"पत्रकार से बातचीत में हाईवे का मेंटेनेंस देखने वाली कंपनी जय बिल्डर के मैनेजर ने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए बताया:सीमित पेट्रोलिंग रेंज: हमारी पेट्रोलिंग गाड़ी की रेंज 50 किलोमीटर लंबी है, जिसके कारण टीम को लगातार पूरे रूट पर मूव करना पड़ता है।तत्काल वापसी: पेट्रोलिंग टीम जैसे ही खन्ना-चिचारा के पास से जानवरों को हटाकर आगे बढ़ती है, उसके 10 मिनट बाद तत्काल जानवर दोबारा आकर उसी जगह बैठ जाते हैं।स्थानीय सहयोग की कमी: जब तक ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन जानवरों को हाईवे पर आने से नहीं रोकेंगे, तब तक सिर्फ पेट्रोलिंग के भरोसे इस समस्या का हल निकालना नामुमकिन है।सिस्टम फेल: किसान बेहाल, गौशालाएं खाली, प्रधानों ने मुंह मोड़ाखेतों से खदेड़े जा रहे मवेशी: ग्रामीण इलाकों में फसल बचाने के लिए किसान मवेशियों को खेतों से भगाते हैं, जिससे वे सीधे हाईवे की पक्की सड़क पर आकर बैठ जाते हैं।कार्रवाई के डर से प्रधान मौन: हाईवे पर लगातार हो रही मौतों और गौशालाओं की बदहाली के बावजूद क्षेत्र का कोई भी ग्राम प्रधान इस मुद्दे पर बयान देने को राजी नहीं है। प्रशासनिक कार्रवाई और बजट के फेर में फंसने के डर से जनप्रतिनिधियों ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है।रात के अंधेरे में हाईवे 34 पर सफर करना किसी जुए से कम नहीं रह गया है। जय बिल्डर की इस लाचारी के बाद अब सीधा सवाल जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पर उठता है कि क्या वे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
    4
    नेशनल हाईवे 34 पर खन्ना से कबरई तक रोड पर अन्ना पशु बैठने से रोज हो रहे एक्सीडेंट 
नेशनल हाईवे 34 पर खन्ना से कबरई तक रोड पर जानवर बैठने से रोज हो रहे एक्सीडेंट 
जय बिल्डर के मैनेजर बोले- 10 मिनट में वापस आ जाते हैं जानवर, ग्राम प्रधानों ने साधी चुप्पी
महोबा । नेशनल हाईवे 34 (NH-34) पर खन्ना, चिचारा और बरभोली गांवों के पास आवारा मवेशियों के कारण हो रहे हादसों पर अब टोल प्लाजा/हाईवे का रखरखाव करने वाली कंपनी जय बिल्डर की,,लाचारी,,, भी सामने आ गई है। कंपनी की टीम मवेशियों को हाईवे से हटाती तो है,,,, लेकिन महज 10 मिनट के भीतर ही सैकड़ों जानवर दोबारा उसी जगह आकर बैठ जाते हैं। इसके चलते तेज रफ्तार गाड़ियों के एक्सीडेंट का सिलसिला थम नहीं रहा है।
जय बिल्डर के मैनेजर का बड़ा बयान: "हम हटाते हैं, 10 मिनट में फिर आ जाते हैं"पत्रकार से बातचीत में हाईवे का मेंटेनेंस देखने वाली कंपनी जय बिल्डर के मैनेजर ने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए बताया:सीमित पेट्रोलिंग रेंज: हमारी पेट्रोलिंग गाड़ी की रेंज 50 किलोमीटर लंबी है, जिसके कारण टीम को लगातार पूरे रूट पर मूव करना पड़ता है।तत्काल वापसी: पेट्रोलिंग टीम जैसे ही खन्ना-चिचारा के पास से जानवरों को हटाकर आगे बढ़ती है, उसके 10 मिनट बाद तत्काल जानवर दोबारा आकर उसी जगह बैठ जाते हैं।स्थानीय सहयोग की कमी: जब तक ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन जानवरों को हाईवे पर आने से नहीं रोकेंगे, तब तक सिर्फ पेट्रोलिंग के भरोसे इस समस्या का हल निकालना नामुमकिन है।सिस्टम फेल: किसान बेहाल, गौशालाएं खाली, प्रधानों ने मुंह मोड़ाखेतों से खदेड़े जा रहे मवेशी: ग्रामीण इलाकों में फसल बचाने के लिए किसान मवेशियों को खेतों से भगाते हैं, जिससे वे सीधे हाईवे की पक्की सड़क पर आकर बैठ जाते हैं।कार्रवाई के डर से प्रधान मौन: हाईवे पर लगातार हो रही मौतों और गौशालाओं की बदहाली के बावजूद क्षेत्र का कोई भी ग्राम प्रधान इस मुद्दे पर बयान देने को राजी नहीं है। प्रशासनिक कार्रवाई और बजट के फेर में फंसने के डर से जनप्रतिनिधियों ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है।रात के अंधेरे में हाईवे 34 पर सफर करना किसी जुए से कम नहीं रह गया है। जय बिल्डर की इस लाचारी के बाद अब सीधा सवाल जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पर उठता है कि क्या वे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
    user_राजीव कुमार पत्रकार
    राजीव कुमार पत्रकार
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उरई में 24 घंटे में लूट का खुलासा, 2 बदमाश लूटे गए मोबाइल व एक देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार उरई में 24 घंटे में लूट का खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार *उरई (जालौन)।* कोतवाली उरई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल, एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मामले में वादिनी संतोषी देवी ने मोबाइल लूट की तहरीर दी थी, जिस पर कोतवाली में मु.अ.सं. 514/26 धारा 309(4)/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। ADG कानपुर जोन और IG झांसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। *गिरफ्तार अभियुक्त -* 1. माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामा बाबू दोहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी चकजगदेवपुर, कोतवाली उरई 2. मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी चकजगदेवपुर, कोतवाली उरई *बरामदगी -* - 01 देशी तमंचा 315 बोर - 01 जिंदा कारतूस 315 बोर - 01 लूटा हुआ मोबाइल VIVO Y29 पुलिस ने इस मामले में धारा 317(2) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    उरई में 24 घंटे में लूट का खुलासा, 2 बदमाश लूटे गए मोबाइल व एक देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार

उरई में 24 घंटे में लूट का खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार
*उरई (जालौन)।* कोतवाली उरई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल, एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
मामले में वादिनी संतोषी देवी ने मोबाइल लूट की तहरीर दी थी, जिस पर कोतवाली में मु.अ.सं. 514/26 धारा 309(4)/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। ADG कानपुर जोन और IG झांसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
1. माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामा बाबू दोहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी चकजगदेवपुर, कोतवाली उरई
2. मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी चकजगदेवपुर, कोतवाली उरई
*बरामदगी -*
- 01 देशी तमंचा 315 बोर
- 01 जिंदा कारतूस 315 बोर  
- 01 लूटा हुआ मोबाइल VIVO Y29
पुलिस ने इस मामले में धारा 317(2) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बलदाऊ जन्मोत्सव पर दिखी आस्था की भव्य छटा पनवाड़ी के बलदाऊ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब बलदाऊ जन्मोत्सव पर दिखी आस्था की भव्य छटा पनवाड़ी के बलदाऊ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
    1
    बलदाऊ जन्मोत्सव पर दिखी आस्था की भव्य छटा पनवाड़ी के बलदाऊ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
बलदाऊ जन्मोत्सव पर दिखी आस्था की भव्य छटा पनवाड़ी के बलदाऊ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    1
    माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश
 
माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • महोबा जिले के डढ़हतमाफ गांव में लगातार बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया। मकान की छत और दीवारें बुरी तरह टूटकर जमीन पर आ गईं। छत पर लगी खपरैल भी बिखर गई। लगातार बारिश से मिट्टी की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके बाद मकान का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया। परिवार के सामने अब रहने की दिक्कत खड़ी हो गई है।
    1
    महोबा जिले के डढ़हतमाफ गांव में लगातार बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया।

मकान की छत और दीवारें बुरी तरह टूटकर जमीन पर आ गईं। छत पर लगी खपरैल भी बिखर गई। लगातार बारिश से मिट्टी की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके बाद मकान का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।
मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया। परिवार के सामने अब रहने की दिक्कत खड़ी हो गई है।
    user_Ashok kumar News repoter
    Ashok kumar News repoter
    Media and information sciences faculty महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विकास के दावों की पोल खोल रही डकोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमेर जालौन: रविन्द्र गौतम ✍️ ​➡️ जल निकासी न होने से दलदल में तब्दील हुए रास्ते, ग्रामीणों के लिए बनी मुसीबत ​➡️ खस्ताहाल रास्तों के कारण बीमार व्यक्तियों तक नहीं पहुंच पाती 108 एम्बुलेंस ​➡️ कीचड़ से सराबोर रास्ते पर बीमार महिला को चारपाई पर ले जाने का वीडियो हुआ वायरल ​➡️ डकोर ब्लॉक की करमेर ग्राम पंचायत का मामला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
    1
    विकास के दावों की पोल खोल रही डकोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमेर
जालौन: रविन्द्र गौतम ✍️
​➡️ जल निकासी न होने से दलदल में तब्दील हुए रास्ते, ग्रामीणों के लिए बनी मुसीबत
​➡️ खस्ताहाल रास्तों के कारण बीमार व्यक्तियों तक नहीं पहुंच पाती 108 एम्बुलेंस
​➡️ कीचड़ से सराबोर रास्ते पर बीमार महिला को चारपाई पर ले जाने का वीडियो हुआ वायरल
​➡️ डकोर ब्लॉक की करमेर ग्राम पंचायत का मामला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *➡️थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए लूट के इरादे से शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर हत्या की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 06.10.2025 को थाना शिवली पर वादी श्री रोहित मिश्रा पुत्र स्व0 अनूप कुमार मिश्रा गांव बसौसी थाना शिवली जनपद कानपुर देहात द्वारा तहरीर बावत अभियुक्त अनीश पुत्र रशीद निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर द्वारा उसके पिता अनूप कुमार मिश्रा को अपने साथ बाघपुर मेला ले जाना तथा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एचपी पेट्रोल पम्प बाघपुर के आगे कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर हत्या कर शव को रोड के किनारे फेंक देना, वादी के पिता अनूप कुमार मिश्रा के पास मेला जाते समय करीब 60 से 70 हजार होने आदि के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना शिवली पर मु0अ0सं0 295/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 1. अनीश पुत्र रशीद निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर, 2. 01 सहयोगी नाम,पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया । पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा संरक्षित किया गया। जिसकी रिपोर्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त होने पर मृतक अनूप कुमार मिश्रा को विष दिये जाने की पुष्टि होने व अन्य साक्ष्य संकलन के क्रम में थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए नामित अभियुक्त अनीश पुत्र रशीद निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर को मुखबिर खास की सूचना पर शेखूपुर गांव जाने वाले रास्ते में गुप्ता सदन के पास थाना क्षेत्र शिवली से दिनांक 01.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अनीश उपरोक्त की जामा तलशी में मृतक अनूप कुमार मिश्रा उपरोक्त से लूटे गये रुपये में से ₹7,500/- बरामद हुये। गिरफ्तारी व बरामदगी एवं अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 123/309(6)/317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता -* अनीश पुत्र रशीद निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर उम्र 38 वर्ष । *अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 295/2025 धारा 103(1)/123/309(6)/317(2) बीएनएस थाना शिवली जनपद कानपुर देहात । *पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि पंडित अनूप कुमार मिश्रा को मैं पहले से जानता हूँ। जो दिनांक 05.10.2025 को सुबह करीब 10, 11 बजे पंडित जी अनूप मिश्रा टिकरा चौराहे पर मिले, उनका साउंड सर्विस का सामान ग्राम टिकरा मे भुल्लू पुत्र सुलेमान के यहा जलसे में लगा था । उस साउंड का सामान लेकर जा रहे तभी मैने पंडित जी अनूप मिश्रा से कहा कि तुम्हारे यहाँ बाघपुर में मेला लगा है, तुम मुझे मेला दिखा दो । तो पंडित जी ने कहा कि ठीक है आ जाना और चले गये। इसके बाद करीब 06 बजे शाम को मैं अपनी नयी पैशन प्रो से पंडित जी के घर आया, तो पंडित जी अपने दरवाजे पर अपनी पत्नी व लडके रोहित के साथ बैठे थे तो मैने पंडित जी को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर ग्राम बाघपुर पहुंचे और अपनी मोटर साइकिल जाफर बक्सा वाले के घर खड़ी कर दी और वाघपुर में अग्रेजी शराब की दुकान से 02 क्वार्टर शराब खरीदे । जिसमें 01 क्वार्टर मैने व पंडित जी ने पी लिया और 01 क्वार्टर वाद में पीने की कहकर मैनें जेब में रख लिया था और वहाँ से पैदल मेला में चले गये थे मेले में घूमते समय मैने पंडित जी अनूप मिश्रा के पास ₹ 50,000/- देखे तो मेरे मन में लालच आ गया। मेले में घूमने के दौरान मैनें मेले में लगी कीटनाशक दवा की दुकान से गेहूं में ऱखने वाली कीटनाशक दवा ले ली और मेले में घूमते समय पंडित से कहा कि चलो, 01 क्वार्टर शराब जो मेरे पास है कही एकांत में पीते है। तो पंडित जी मेरे साथ एकान्त में आ गये थे और मैने चुपके से कीटनाशक दवा की पुडिया पंडित जी के शराब के गिलास में मिला दी। पंडित जी ने शराब पी और अचेत होकर लुढ़क गये और मर गये । तब मैने उनकी जेब से ₹50,000/- निकालकर उनके फोन को स्विच ऑफ कर अपने पास रख लिया और उनको रोड के किनारे लिटाकर चला गया और रास्ते में जाते समय उनके फोन को चलती मोटर साइकिल से कहीं पर फेक दिया था । जो ₹ 7,500/- मेरे पास से मिले हैं वही पैसे हैं जो पंडित जी से छीने थे और रुपये अपनी जरुरतों में खर्च कर दिये है। *बरामदगी-* जामा तलाशी से लूट के ₹7,500/- नगद । *गिरफ्तार करने वाली थाना शिवली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह 2. उ0नि0 अच्छेलाल पाल 3. उ0नि0 अजय कुमार 4. का0 अंकुर अहलावत 5. रि0का0 रजत तालान
    1
    *➡️थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए लूट के इरादे से शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर हत्या की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*	

जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 06.10.2025 को थाना शिवली पर वादी श्री रोहित मिश्रा पुत्र स्व0 अनूप कुमार मिश्रा गांव बसौसी थाना शिवली जनपद कानपुर देहात द्वारा तहरीर बावत अभियुक्त अनीश पुत्र रशीद निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर द्वारा उसके पिता अनूप कुमार मिश्रा को अपने साथ बाघपुर मेला ले जाना तथा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एचपी पेट्रोल पम्प बाघपुर के आगे कल्याणपुर-शिवली मार्ग पर हत्या कर शव को रोड के किनारे फेंक देना, वादी के पिता अनूप कुमार मिश्रा के पास मेला जाते समय करीब 60 से 70 हजार होने आदि के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना शिवली पर मु0अ0सं0 295/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 1. अनीश पुत्र रशीद निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर, 2. 01 सहयोगी नाम,पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया । पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा संरक्षित किया गया। जिसकी रिपोर्ट विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त होने पर मृतक अनूप कुमार मिश्रा को विष दिये जाने की पुष्टि होने व अन्य साक्ष्य संकलन के क्रम में थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए नामित अभियुक्त अनीश पुत्र रशीद निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर को मुखबिर खास की सूचना पर शेखूपुर गांव जाने वाले रास्ते में गुप्ता सदन के पास थाना क्षेत्र शिवली से दिनांक 01.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अनीश उपरोक्त की जामा तलशी में मृतक अनूप कुमार मिश्रा उपरोक्त से लूटे गये रुपये में से ₹7,500/- बरामद हुये। गिरफ्तारी व बरामदगी एवं अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 123/309(6)/317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । 
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता -*
अनीश पुत्र रशीद निवासी ग्राम टिकरा थाना बिठूर जनपद कानपुर नगर उम्र 38 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 295/2025 धारा 103(1)/123/309(6)/317(2) बीएनएस थाना शिवली जनपद कानपुर देहात ।
*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि पंडित अनूप कुमार मिश्रा को मैं पहले से जानता हूँ। जो दिनांक 05.10.2025 को सुबह करीब 10, 11 बजे पंडित जी अनूप मिश्रा टिकरा चौराहे पर मिले, उनका साउंड सर्विस का सामान ग्राम टिकरा मे भुल्लू पुत्र सुलेमान के यहा जलसे में लगा था । उस साउंड का सामान लेकर जा रहे तभी मैने पंडित जी अनूप मिश्रा से कहा कि तुम्हारे यहाँ बाघपुर में मेला लगा है, तुम मुझे मेला दिखा दो । तो पंडित जी ने कहा कि ठीक है आ जाना और चले गये। इसके बाद करीब 06 बजे शाम को मैं अपनी नयी पैशन प्रो से पंडित जी के घर आया, तो पंडित जी अपने दरवाजे पर अपनी पत्नी व लडके रोहित के साथ बैठे थे तो मैने पंडित जी को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर ग्राम बाघपुर पहुंचे और अपनी मोटर साइकिल जाफर बक्सा वाले के घर खड़ी कर दी और वाघपुर में अग्रेजी शराब की दुकान से 02 क्वार्टर शराब खरीदे । जिसमें 01 क्वार्टर मैने व पंडित जी ने पी लिया और 01 क्वार्टर वाद में पीने की कहकर मैनें जेब में रख लिया था और वहाँ से पैदल मेला में चले गये थे  मेले में घूमते समय मैने पंडित जी अनूप मिश्रा के पास ₹ 50,000/- देखे तो मेरे मन में लालच आ गया। मेले में घूमने के दौरान मैनें मेले में लगी कीटनाशक दवा की दुकान से गेहूं में ऱखने वाली कीटनाशक दवा ले ली और मेले में घूमते समय पंडित से कहा कि चलो, 01 क्वार्टर शराब जो मेरे पास है कही एकांत में पीते है। तो पंडित जी मेरे साथ एकान्त में आ गये थे और मैने चुपके से कीटनाशक दवा की पुडिया पंडित जी के शराब के गिलास में मिला दी। पंडित जी ने शराब पी और अचेत होकर लुढ़क गये और मर गये । तब मैने उनकी जेब से ₹50,000/- निकालकर उनके फोन को स्विच ऑफ कर अपने पास रख लिया और उनको रोड के किनारे लिटाकर चला गया और रास्ते में जाते समय उनके फोन को चलती मोटर साइकिल से कहीं पर फेक दिया था । जो ₹ 7,500/- मेरे पास से मिले हैं वही पैसे हैं जो पंडित जी से छीने थे और रुपये अपनी जरुरतों में खर्च कर दिये है। 
*बरामदगी-*
जामा तलाशी से लूट के ₹7,500/- नगद ।
*गिरफ्तार करने वाली थाना शिवली पुलिस टीम-*
1.	प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह
2.	उ0नि0 अच्छेलाल पाल
3.	उ0नि0 अजय कुमार
4.	का0 अंकुर अहलावत
5.	रि0का0  रजत तालान
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.