Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलदाऊ जन्मोत्सव पर दिखी आस्था की भव्य छटा पनवाड़ी के बलदाऊ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब बलदाऊ जन्मोत्सव पर दिखी आस्था की भव्य छटा पनवाड़ी के बलदाऊ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
बलदाऊ जन्मोत्सव पर दिखी आस्था की भव्य छटा पनवाड़ी के बलदाऊ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब बलदाऊ जन्मोत्सव पर दिखी आस्था की भव्य छटा पनवाड़ी के बलदाऊ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राठ कोतवाली क्षेत्र में उरई रोड पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर 7 घायल आवारा पशु को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा सभी सीएचसी में भर्ती राठ (हमीरपुर)। राठ कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड पर बिगवा-कुम्हरिया मोड़/उमरिया चौराहे के पास मंगलवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आवारा पशु आ जाने से एक कार चालक उसे बचाने के प्रयास में रॉन्ग साइड चला गया, तभी सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची राठ पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी राठ पहुंचाया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रॉन्ग साइड आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।1
- छतरपुर जिले में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चेतावनी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक जिले के कुछ क्षेत्रों में 115.6 से 204.4 मिलीमीटर तक अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है । फिलहाल छतरपुर जिले में भारी बारिश, तेज हवाओं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ।1
- क्षेत्रीय विधायक ने जलभराव पीड़ित गांवों का किया दौरा समाजवादी पार्टी क्षेत्रीय विधायक ने जलभराव पीड़ित गांवों का किया दौरा बबेरु/बाँदा-समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक विशम्भर सिंह यादव ने बबेरु नगर के तहसील रोड उमरहनी तिलौसा छिलोलर जामू कमासिन पछौहा आदि गांवों का भ्रमण कर पानी मे उतरकर समस्याएं जानी बबेरु में उपजिलाधिकारी के साथ समस्याओ को देखा साथ ही उच्चाधिकारियों को उचित प्रबंध के निर्देश दिए।साथ ही उमरहनी गांव सहित सभी गांवों का जलभराव से गिरे घरों का निरीक्षण के कर लेखपालो से रिपोर्ट मगा कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।सभी पीड़ित परिवारो के खाने पीने की ब्यवस्था को भी जाना।इस दौरान शाहनवाज खान शानू ब्रजमोहन यादव ज्ञानसिंह पुत्तन सिंह अखिलेश पाल अजीत यादव नरेन्द्र यादव सुखवीर सिंह अभिषेक बर्मा जितेंद्र यादव अमन बर्मा छोटू यादव महेंद्र यादव शिवबहादुर यादव पप्पू यादव जितेंद्र यादव इस्लाम खान अकबर पुष्पेंद्र सिंह लल्ला सिंह शिरोमण सिंह रामपाल सिंह वीर सिंह दयाराम राजाभैया राजपूत बच्छराज यादव राजू यादव विनोद यादव अनिल सिंह कल्लू तिवारी रज्जू बर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे1
- श्मशान घाट नहीं बारिश में पन्नी के सहारे हुआ अंतिम संस्कार दानीपुरवा में ग्रामीणों में नाराजगी। अजयगढ़ के ग्राम पंचायत खोरा अंतर्गत मजरा दानीपुरवा में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंतिम संस्कार के समय तेज बारिश होने के कारण खुले स्थान पर चिता जलाना मुश्किल हो गया। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चुनवाद सिंह की छोटी बहू का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए जब ग्रामीण खुले स्थान पर पहुंचे, तभी बारिश शुरू हो गई। चिता को बारिश से बचाने के लिए ग्रामीणों ने पन्नी का सहारा लिया। बारिश के बीच चिता जलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर के लिए बारिश कम होने के बाद किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव में पक्का और व्यवस्थित श्मशान घाट होना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव सहित शासन-प्रशासन से दानीपुरवा में जल्द श्मशान घाट का निर्माण कराने की मांग की है।1
- हमीरपुर :UPCOS के शुभारंभ पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह; उत्कृष्ट आउटसोर्स कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं सफाई कर्मियों को वितरित किए गए सुरक्षा किट हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं डिजिटल एकीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल, भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद तथा नगरपालिका चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आउटसोर्स कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध मानदेय भुगतान तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों के मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा अनावश्यक बिचौलियापन एवं शोषण की संभावनाओं को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मी प्रदेश के विकास एवं जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक कार्मिक को उसके अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। *उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का हुआ सम्मान* समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आउटसोर्स कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेफ्टी जैकेट, सुरक्षा किट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि UPCOS का गठन आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों को उनके अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। सफाई कर्मी एवं अन्य जमीनी स्तर के कर्मचारी प्रतिदिन महत्वपूर्ण जनसेवा का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। *पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी* समारोह के समापन पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा UPCOS पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं व्यवस्थित मानव संसाधन प्रबंधन व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने कहा कि सफाई कर्मियों को वितरित किए गए सेफ्टी जैकेट एवं सुरक्षा किट उनके कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होंगे। उन्होंने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने पर बल दिया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, डिप्टी कलेक्टर श्री पैगाम हैदर, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- बांदा जनपद के अमली कौर मे 48घंटे से लगातार वारिस हों रही है1
- जैतपुर कबीर सेवा समिति का हुआ गठन मीटिंग का शुभारंभ कबीर साहब जैतपुर कबीर सेवा समिति का हुआ गठन मीटिंग का शुभारंभ कबीर साहब1
- नौगांव में कल 3 सितंबर को लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, अधिकारी सुनेंगे आमजन की समस्याएं शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी शिविर में विशेष रूप से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 की शिकायतों, जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । एसडीएम गोपाल शरण पटेल ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में पहुंचें। शिविर में प्राप्त आवेदनों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा ।1
- हमीरपुर महोबा सीमा हाईवे पर दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से चालक गंभीर रूप से घायल ➡️ नेशनल हाईवे-34 पर गहबरा चौकी के आगे हुआ भीषण हादसा। ➡️ बुधवार सुबह करीब 11 बजे दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत। ➡️ टक्कर में एक डंपर के आगे के पहिये फटे, वाहन करीब 10 मीटर तक तिरछा खड़ा हुआ। ➡️ हादसे में डंपर चालक विमल (34) केबिन में फंसा, गंभीर रूप से घायल। ➡️ राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। ➡️ पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को कबरई सीएचसी भेजा, हालत गंभीर। ➡️ दूसरे डंपर चालक करण (32) को पुलिस ने हिरासत में लिया। ➡️ दोनों क्षतिग्रस्त डंपरों को कब्जे में लेकर पुलिस हादसे की जांच में जुटी। 📍 स्थान—हमीरपुर-महोबा सीमा, गहबरा चौकी के आगे, NH-34।1