राठ कोतवाली क्षेत्र में उरई रोड पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर 7 घायल आवारा पशु को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा सभी सीएचसी में भर्ती राठ (हमीरपुर)। राठ कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड पर बिगवा-कुम्हरिया मोड़/उमरिया चौराहे के पास मंगलवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आवारा पशु आ जाने से एक कार चालक उसे बचाने के प्रयास में रॉन्ग साइड चला गया, तभी सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची राठ पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी राठ पहुंचाया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रॉन्ग साइड आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
राठ कोतवाली क्षेत्र में उरई रोड पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर 7 घायल आवारा पशु को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा सभी सीएचसी में भर्ती राठ (हमीरपुर)। राठ कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड पर बिगवा-कुम्हरिया मोड़/उमरिया चौराहे के पास मंगलवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आवारा पशु आ जाने से एक कार चालक उसे बचाने के प्रयास में रॉन्ग साइड चला गया, तभी सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची राठ पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी राठ पहुंचाया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रॉन्ग साइड आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
- राठ कोतवाली क्षेत्र में उरई रोड पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर 7 घायल आवारा पशु को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा सभी सीएचसी में भर्ती राठ (हमीरपुर)। राठ कोतवाली क्षेत्र के उरई रोड पर बिगवा-कुम्हरिया मोड़/उमरिया चौराहे के पास मंगलवार को दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आवारा पशु आ जाने से एक कार चालक उसे बचाने के प्रयास में रॉन्ग साइड चला गया, तभी सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची राठ पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी राठ पहुंचाया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रॉन्ग साइड आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।1
- हमीरपुर :UPCOS के शुभारंभ पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह; उत्कृष्ट आउटसोर्स कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं सफाई कर्मियों को वितरित किए गए सुरक्षा किट हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं डिजिटल एकीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल, भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद तथा नगरपालिका चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आउटसोर्स कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध मानदेय भुगतान तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों के मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा अनावश्यक बिचौलियापन एवं शोषण की संभावनाओं को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मी प्रदेश के विकास एवं जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक कार्मिक को उसके अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। *उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का हुआ सम्मान* समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आउटसोर्स कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेफ्टी जैकेट, सुरक्षा किट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर माननीय विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि UPCOS का गठन आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों को उनके अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। सफाई कर्मी एवं अन्य जमीनी स्तर के कर्मचारी प्रतिदिन महत्वपूर्ण जनसेवा का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। *पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी* समारोह के समापन पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा UPCOS पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं व्यवस्थित मानव संसाधन प्रबंधन व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने कहा कि सफाई कर्मियों को वितरित किए गए सेफ्टी जैकेट एवं सुरक्षा किट उनके कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होंगे। उन्होंने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने पर बल दिया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद, डिप्टी कलेक्टर श्री पैगाम हैदर, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- यूपीसीओएस के शुभारंभ पर आउटसोर्स कर्मियों का सम्मान, सफाई कर्मियों को मिली सुरक्षा किट हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और डिजिटल एकीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, नगरपालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा, पारदर्शी व्यवस्था, समयबद्ध मानदेय भुगतान और कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यूपीसीओएस के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों के मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल एवं व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा तथा बिचौलियापन और शोषण की संभावनाओं को समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया गया है। उत्कृष्ट कर्मियों को प्रशस्ति पत्र समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए सेफ्टी जैकेट, सुरक्षा किट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने यूपीसीओएस को आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि सफाई कर्मी और अन्य जमीनी स्तर के कर्मचारी प्रतिदिन महत्वपूर्ण जनसेवा का कार्य करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है जिला प्रशासन जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा यूपीसीओएस पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं व्यवस्थित मानव संसाधन प्रबंधन व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को दिए गए सुरक्षा उपकरण उनके कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक होंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रिजवाना शाहिद, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।2
- हमीरपुर - तीन दिन से लापता 15 वर्षीय प्रांसी यादव का झाड़ियों में मिला शव,बहनों के लिए पड़ोरा लेने गई थी प्रांसी, नाले के तेज बहाव में बह गई थी ।। तीन दिन से लापता 15 वर्षीय प्रांसी यादव का झाड़ियों में मिला शव, बहनों के लिए पड़ोरा लेने गई थी प्रांसी, नाले के तेज बहाव में बह गई थी, पुलिस, गोताखोर, पीएसी और एसडीआरएफ तीन दिन से चला रहे थे सर्च ऑपरेशन, कम सुनाई देने के बावजूद पिता साधुराम भी लगातार बेटी की तलाश में जुटे रहे, दूसरे चेकडैम के पास झाड़ियों में फंसे शव पर पिता की पड़ी नजर, बेटी के रूप में की पहचान, पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव का।4
- क्षेत्रीय विधायक ने जलभराव पीड़ित गांवों का किया दौरा समाजवादी पार्टी क्षेत्रीय विधायक ने जलभराव पीड़ित गांवों का किया दौरा बबेरु/बाँदा-समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक विशम्भर सिंह यादव ने बबेरु नगर के तहसील रोड उमरहनी तिलौसा छिलोलर जामू कमासिन पछौहा आदि गांवों का भ्रमण कर पानी मे उतरकर समस्याएं जानी बबेरु में उपजिलाधिकारी के साथ समस्याओ को देखा साथ ही उच्चाधिकारियों को उचित प्रबंध के निर्देश दिए।साथ ही उमरहनी गांव सहित सभी गांवों का जलभराव से गिरे घरों का निरीक्षण के कर लेखपालो से रिपोर्ट मगा कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।सभी पीड़ित परिवारो के खाने पीने की ब्यवस्था को भी जाना।इस दौरान शाहनवाज खान शानू ब्रजमोहन यादव ज्ञानसिंह पुत्तन सिंह अखिलेश पाल अजीत यादव नरेन्द्र यादव सुखवीर सिंह अभिषेक बर्मा जितेंद्र यादव अमन बर्मा छोटू यादव महेंद्र यादव शिवबहादुर यादव पप्पू यादव जितेंद्र यादव इस्लाम खान अकबर पुष्पेंद्र सिंह लल्ला सिंह शिरोमण सिंह रामपाल सिंह वीर सिंह दयाराम राजाभैया राजपूत बच्छराज यादव राजू यादव विनोद यादव अनिल सिंह कल्लू तिवारी रज्जू बर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे1
- यह वीडियो नेपाल की नहीं है , बल्कि यह यह चित्रकूट की हैं। चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य से करीब 6 मीटर ऊपर पहुंच गया है। घर, होटल, मंदिर और धर्मशालाएं पानी में डूबने की कगार पर हैं।1
- बांदा जनपद के अमली कौर मे 48घंटे से लगातार वारिस हों रही है1
- हमीरपुर महोबा सीमा हाईवे पर दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से चालक गंभीर रूप से घायल ➡️ नेशनल हाईवे-34 पर गहबरा चौकी के आगे हुआ भीषण हादसा। ➡️ बुधवार सुबह करीब 11 बजे दो डंपरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत। ➡️ टक्कर में एक डंपर के आगे के पहिये फटे, वाहन करीब 10 मीटर तक तिरछा खड़ा हुआ। ➡️ हादसे में डंपर चालक विमल (34) केबिन में फंसा, गंभीर रूप से घायल। ➡️ राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। ➡️ पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को कबरई सीएचसी भेजा, हालत गंभीर। ➡️ दूसरे डंपर चालक करण (32) को पुलिस ने हिरासत में लिया। ➡️ दोनों क्षतिग्रस्त डंपरों को कब्जे में लेकर पुलिस हादसे की जांच में जुटी। 📍 स्थान—हमीरपुर-महोबा सीमा, गहबरा चौकी के आगे, NH-34।1