श्मशान घाट नहीं बारिश में पन्नी के सहारे हुआ अंतिम संस्कार दानीपुरवा में ग्रामीणों में नाराजगी। अजयगढ़ के ग्राम पंचायत खोरा अंतर्गत मजरा दानीपुरवा में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंतिम संस्कार के समय तेज बारिश होने के कारण खुले स्थान पर चिता जलाना मुश्किल हो गया। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चुनवाद सिंह की छोटी बहू का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए जब ग्रामीण खुले स्थान पर पहुंचे, तभी बारिश शुरू हो गई। चिता को बारिश से बचाने के लिए ग्रामीणों ने पन्नी का सहारा लिया। बारिश के बीच चिता जलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर के लिए बारिश कम होने के बाद किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव में पक्का और व्यवस्थित श्मशान घाट होना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव सहित शासन-प्रशासन से दानीपुरवा में जल्द श्मशान घाट का निर्माण कराने की मांग की है।
श्मशान घाट नहीं बारिश में पन्नी के सहारे हुआ अंतिम संस्कार दानीपुरवा में ग्रामीणों में नाराजगी। अजयगढ़ के ग्राम पंचायत खोरा अंतर्गत मजरा दानीपुरवा में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंतिम संस्कार के समय तेज बारिश होने के कारण खुले स्थान पर चिता जलाना मुश्किल हो गया। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चुनवाद सिंह की छोटी बहू का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए जब ग्रामीण खुले स्थान पर पहुंचे, तभी बारिश शुरू हो गई। चिता को बारिश से बचाने के लिए ग्रामीणों ने पन्नी का सहारा लिया। बारिश के बीच चिता जलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर के लिए बारिश कम होने के बाद किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव में पक्का और व्यवस्थित श्मशान घाट होना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव सहित शासन-प्रशासन से दानीपुरवा में जल्द श्मशान घाट का निर्माण कराने की मांग की है।
- श्मशान घाट नहीं बारिश में पन्नी के सहारे हुआ अंतिम संस्कार दानीपुरवा में ग्रामीणों में नाराजगी। अजयगढ़ के ग्राम पंचायत खोरा अंतर्गत मजरा दानीपुरवा में श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने से एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंतिम संस्कार के समय तेज बारिश होने के कारण खुले स्थान पर चिता जलाना मुश्किल हो गया। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चुनवाद सिंह की छोटी बहू का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए जब ग्रामीण खुले स्थान पर पहुंचे, तभी बारिश शुरू हो गई। चिता को बारिश से बचाने के लिए ग्रामीणों ने पन्नी का सहारा लिया। बारिश के बीच चिता जलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर के लिए बारिश कम होने के बाद किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव में पक्का और व्यवस्थित श्मशान घाट होना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव सहित शासन-प्रशासन से दानीपुरवा में जल्द श्मशान घाट का निर्माण कराने की मांग की है।1
- सिमरिया जेके सीमेंट की वाहन से डीजल खत्म डीजल के अभाव के कारण पन्ना- दमोह मुख्य मार्ग रोड पर लगा जाम और जेके सीमेंट कंपनी के आस पास जो सड़क अमेरिका जैसी है उसको भी देख सकते आप सभी1
- *पन्ना - अमानगंज 24 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला सुशील सोनी का शव।* 👉*मिढासन नदी में कूदे युवक की 1 किमी दूर मिली लाश* 👉*अमानगंज पुल पर मिला था लावारिस मोबाइल, SDRF ने बरामद किया शव।* 👉*नदी के तेज बहाव में SDRF की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।* *देखते रहिए मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित सेटेलाइट न्यूज़ चैनल*👇 🌹*सी न्यूज़ भारत🌹* *CONTACT US - 9926868786* *C New BARAT से* *जिला ब्यूरो - रफी सिद्दीकी*1
- कन्या छात्रावास में अधीक्षक के पतियो का कब्जा बाहर से हो रही कागज पूर्ति कवरेज के दौरान वीडियो बनाने में छेड़छाड़ दिखाई देना कन्या छात्रावास में अधीक्षक के पतियो का कब्जा बाहर से हो रही कागज पूर्ति कवरेज के दौरान वीडियो बनाने में छेड़छाड़ दिखाई देना1
- उफान पर बृहस्पति कुंड: ग्लास ब्रिज से दिखा कुदरत का रौद्र और विहंगम रूप, इधर बृजपुर क्षेत्र में नदी-नाले उफने, घरों में घुसा पानी उफान पर बृहस्पति कुंड: ग्लास ब्रिज से दिखा कुदरत का रौद्र और विहंगम रूप, इधर बृजपुर क्षेत्र में नदी-नाले उफने, घरों में घुसा पानी2
- पन्ना में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान बलदाऊ जी का जन्मोत्सव बलदेव जी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा परिसर पन्ना में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान बलदाऊ जी का जन्मोत्सव बलदेव जी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा परिसर पन्ना। पन्ना नगरी में बुधवार को भगवान श्री बलदाऊ जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रसिद्ध श्री बलदेव जी मंदिर में सुबह से ही भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर परिसर भगवान बलदाऊ जी के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंज उठा। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान बलदाऊ जी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्री बलदेव जी मंदिर पन्ना की धार्मिक आस्था के साथ अपनी अनूठी स्थापत्य कला के लिए भी प्रसिद्ध है। मंदिर का निर्माण तत्कालीन महाराजा रुद्र प्रताप सिंह के शासनकाल में कराया गया था। इसका निर्माण कार्य वर्ष 1933 में शुरू हुआ और 1936 में पूरा हुआ। मंदिर का नक्शा तत्कालीन पन्ना राज्य के अभियंता इतालवी इंजीनियर श्री मेटली ने तैयार किया था। मंदिर की वास्तुकला में भारतीय और पश्चिमी शैली का अनूठा संगम देखने को मिलता है। बाहरी स्वरूप के कारण इसकी तुलना लंदन के प्रसिद्ध सेंट पॉल कैथेड्रल की स्थापत्य शैली से भी की जाती है। मंदिर की संरचना में भगवान श्रीकृष्ण की 16 कलाओं का विशेष प्रतीकात्मक महत्व माना जाता है। महामंडप में 16 विशाल स्तंभ, प्रवेश द्वार पर 16 सीढ़ियां और 16 खिड़कियां इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। इसके अलावा मंदिर में 16 गुंबद भी इसकी विशिष्ट पहचान हैं। गर्भगृह में भगवान बलदेव जी की लगभग सवा सात फीट ऊंची काले शालिग्राम पत्थर से निर्मित प्रतिमा विराजमान है। ऊंचे चबूतरे पर बने मंदिर की दर्शन व्यवस्था भी इस तरह की गई है कि श्रद्धालु मुख्य मार्ग से भगवान के दर्शन कर सकें। जन्मोत्सव के दौरान मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह पन्ना की धार्मिक आस्था और परंपरा को दर्शाता रहा। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों के साथ भगवान बलदाऊ जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।4
- 🚨 58 महिलाओं से ₹24.69 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार ऋण दिलाने का झांसा देकर महिलाओं के दस्तावेजों का किया दुरुपयोग, फर्जी दस्तावेजों से हड़पी ऋण राशि पन्ना/अमानगंज, 02 सितंबर 2026। पन्ना पुलिस ने आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 महिलाओं के नाम पर करीब ₹24.69 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी को दमोह जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी श्री राजीव भदौरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक हेमंत कुमार नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। महिलाओं को ऋण दिलाने का दिया झांसा पुलिस के अनुसार, सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड शाखा अमानगंज से जुड़े आरोपियों पर गरीब एवं भोली-भाली महिलाओं को ऋण दिलाने का लालच देकर उनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज प्राप्त करने और कथित रूप से उनके नाम पर ऋण स्वीकृत कराने का आरोप है। आरोप है कि ऋण की राशि महिलाओं के खातों में जमा कराने के बजाय स्वयं अथवा रिश्तेदारों एवं परिचितों के खातों में हस्तांतरित कर दी गई। जांच के दौरान आवेदक सहित समूह की 58 महिला सदस्यों के कथन लिए गए। पुलिस जांच में कुल ₹24,69,935 की धोखाधड़ी एवं गबन का मामला सामने आया। इस संबंध में थाना अमानगंज में अपराध क्रमांक 386/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। दमोह से मुख्य आरोपी गिरफ्तार लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने मामले के मुख्य आरोपी भरत उर्फ भारत निषाद, पिता स्व. जमुना प्रसाद निषाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़े जैन मंदिर के पास, गैसाबाद, थाना गैसाबाद, जिला दमोह को गैसाबाद, जिला दमोह से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं को ऋण दिलाने का प्रलोभन देकर उनके दस्तावेज प्राप्त करने तथा उनके नाम पर ऋण की राशि अन्य खातों में हस्तांतरित कराने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में अन्य आरोपियों की भूमिका और राशि के लेन-देन की विस्तृत जांच जारी है। 🔴 फरार आरोपी हेमंत पटेल – तत्कालीन शाखा प्रबंधक, सोनाटा फाइनेंस कंपनी गुरूप्रसाद कुर्मी – फील्ड स्टाफ/बीआरओ ऊषा दहायत – फील्ड बीआरओ स्टाफ 👮 सराहनीय भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक हेमंत कुमार नायक, उप निरीक्षक ईश्वर सिंह, सउनि कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, प्र.आर. अनिल गर्ग, शिवम शर्मा, गणेश सिंह, देवनारायण शुक्ला, आर. विश्वास शुक्ला, अरुण तिवारी एवं सत्यनारायण अग्निहोत्री का सराहनीय योगदान रहा। रिपोर्ट: अभिषेक मिश्रा जिला ब्यूरो चीफ, पन्ना News 21 National News Channel2
- सिमरीयल कुछ दिन पूर्व पवई विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़वा में 4 महीने का राशन न दिए जाने के कारण ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई तब हामरे युवा साथी महेंद्र पटेल नें संबंधित अधिकारी को अवगत करा कर गाँव के लोगो को जिनके पास राशन पर्ची थी सभी को जितने माह का राशन बकाया था सबको राशन दे दिया गया है बहुत बहुत आभार शाहनगर SDM महोदय जी का हमारा एक ही उद्देश्य शासना की योजनाओं का हर गरीब वर्ग के व्यक्ति को लाभ मिले आपका अपना बेटा,भाई, महेंद्र पटेल कुंवरपुर पवई1