*प्रा० विद्यालय कछियामऊ में भ्रष्टाचार का अड्डा! ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की जांच की मांग* *टहरौली।* टहरौली तहसील के प्रा० विद्यालय कछियामऊ में तैनात शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामवासियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झाँसी को शिकायती पत्र देकर जांच समिति से गांव में ही जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि 23.07.2026 को स्पीड पोस्ट और 28.07.2026 को मेल से शिकायत भेजी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। *06.08.2026* को फिर से शिकायती पत्र देकर 5 बड़े घोटालों का खुलासा किया गया है। *ग्रामीणों ने लगाए ये गंभीर आरोप -* *1. कम्पोजिट ग्रांट में घोटाला:* विद्यालय में हर साल 25000/- रुपये कम्पोजिट ग्रांट व अन्य मदों में आते हैं, लेकिन कई सालों से 1% भी खर्च नहीं किया गया। *2. MDM में धांधली:* बच्चों को मेन्यू के हिसाब से कभी खाना नहीं दिया जाता, दूध तो आज तक नहीं दिया गया, जबकि पैसे पूरे निकाले जा रहे हैं। बच्चों को थाली तक नहीं दी जाती, गर्म रोटी हाथ में पकड़ा दी जाती है और रसोई के बर्तन शासन द्वारा प्रतिबंधित हैं। *3. विद्यालय पर कब्जा:* शिक्षक श्री मुबारक जी ने वर्ष 2013 से विद्यालय के एक कमरे में अपनी गृहस्थी बसा रखी है, वहीं रहते हैं, जबकि शासन से मकान भत्ता भी ले रहे हैं और MDM का भोजन भी खाते हैं। *4. बच्चों से बुरा व्यवहार:* शिक्षक बच्चों को पढ़ाते नहीं, बल्कि डंडे से मारते हैं, जिससे बच्चे डरे-सहमे रहते हैं। *5. रखरखाव जीरो:* 6-7 साल से विद्यालय में रंगाई-पुताई और पेंटिंग नहीं हुई, मेन गेट भी टूटा पड़ा है। खेल सामग्री के नाम पर हर साल 5000/- आते हैं, लेकिन आज तक एक भी सामग्री नहीं आई। ग्रामीणों ने मांग की है कि इन सभी बिंदुओं पर ग्रामवासियों, कर्मचारियों और बच्चों के सामने जांच कराई जाए ताकि बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। शिकायत की प्रतिलिपि सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक झाँसी, BSA झाँसी, SDM टहरौली, खंड शिक्षा अधिकारी गुरसरांय और अपर निदेशक बेसिक झांसी को भी भेजी गई है।
*प्रा० विद्यालय कछियामऊ में भ्रष्टाचार का अड्डा! ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की जांच की मांग* *टहरौली।* टहरौली तहसील के प्रा० विद्यालय कछियामऊ में तैनात शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामवासियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झाँसी को शिकायती पत्र देकर जांच समिति से गांव में ही जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि 23.07.2026 को स्पीड पोस्ट और 28.07.2026 को मेल से शिकायत भेजी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। *06.08.2026* को फिर
से शिकायती पत्र देकर 5 बड़े घोटालों का खुलासा किया गया है। *ग्रामीणों ने लगाए ये गंभीर आरोप -* *1. कम्पोजिट ग्रांट में घोटाला:* विद्यालय में हर साल 25000/- रुपये कम्पोजिट ग्रांट व अन्य मदों में आते हैं, लेकिन कई सालों से 1% भी खर्च नहीं किया गया। *2. MDM में धांधली:* बच्चों को मेन्यू के हिसाब से कभी खाना नहीं दिया जाता, दूध तो आज तक नहीं दिया गया, जबकि पैसे पूरे निकाले जा रहे हैं। बच्चों को थाली तक नहीं दी जाती, गर्म
रोटी हाथ में पकड़ा दी जाती है और रसोई के बर्तन शासन द्वारा प्रतिबंधित हैं। *3. विद्यालय पर कब्जा:* शिक्षक श्री मुबारक जी ने वर्ष 2013 से विद्यालय के एक कमरे में अपनी गृहस्थी बसा रखी है, वहीं रहते हैं, जबकि शासन से मकान भत्ता भी ले रहे हैं और MDM का भोजन भी खाते हैं। *4. बच्चों से बुरा व्यवहार:* शिक्षक बच्चों को पढ़ाते नहीं, बल्कि डंडे से मारते हैं, जिससे बच्चे डरे-सहमे रहते हैं। *5. रखरखाव जीरो:* 6-7 साल से विद्यालय में रंगाई-पुताई
और पेंटिंग नहीं हुई, मेन गेट भी टूटा पड़ा है। खेल सामग्री के नाम पर हर साल 5000/- आते हैं, लेकिन आज तक एक भी सामग्री नहीं आई। ग्रामीणों ने मांग की है कि इन सभी बिंदुओं पर ग्रामवासियों, कर्मचारियों और बच्चों के सामने जांच कराई जाए ताकि बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। शिकायत की प्रतिलिपि सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक झाँसी, BSA झाँसी, SDM टहरौली, खंड शिक्षा अधिकारी गुरसरांय और अपर निदेशक बेसिक झांसी को भी भेजी गई है।
- श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामदास महाराज ने कराई कलश स्थापना ग्राम बेरछ में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत श्री रामदास महाराज दंदरौआ धाम महामंडलेश्वर ददरौआ धाम के पीठाधीश्वर का आगमन हुआ उनके कर कमल से ग्राम बेरछ में श्री राम जानकी मंदिर के कलश धारण की स्थापना हुई साथ ही ग्राम के समस्त वरिष्ठ सम्मानीय जन उपस्थित रहे हम सब ने उनका आशीर्वाद लिया हनुमान महाराज ऐसे ही सब पर कृपा बनाए रखें, जय श्री सीताराम जी ग्राम बेरछ में ददरौआ धाम पीठाधीश्वर का आगमन, राम जानकी मंदिर पर कलश स्थापना भांडेर तहसील के ग्राम बेरछ में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ददरौआ धाम के पीठाधीश्वर जी का शुभ आगमन हुआ। उनके कर कमलों से ग्राम बेरछ में श्री राम जानकी मंदिर के कलश की स्थापना की गई। इस अवसर पर ग्राम के समस्त वरिष्ठ, सम्मानीय एवं आदरणीय जन उपस्थित रहे। सभी ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया। जय श्री सीताराम जी।1
- सब्जी मंडी में दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन, दुकानें खाली कराने का आरोप गुरसराय। नगर के एरच रोड स्थित सब्जी मंडी में दर्जनभर से अधिक थोक एवं फुटकर दुकानदारों ने दुकानें खाली कराने के प्रयास के विरोध में प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि उन्होंने अपनी दुकानों का 10 वर्ष का एग्रीमेंट राहुल यादव पुत्र राम बिहारी यादव से कराया था। दुकानदारों के अनुसार जिस जमीन पर सब्जी मंडी संचालित है, वह कपिल सोनी एवं अखिलेश सोनी की है, जबकि टीन शेड, जाली एवं अन्य दुकानें राहुल यादव द्वारा बनवाई गई हैं। दुकानदारों का आरोप है कि सब्जी मंडी में 45 दुकानें थोक एब फुकटकर दुकानदारों की है। चिंटू सोनी द्वारा कुछ दुकानदारों से जबरन दुकानें खाली करने के लिए कहा जा रहा है। इस मामले को लेकर न्यायालय गरौठा में मुकदमा विचाराधीन है, जिसकी अगली तारीख 19 सितंबर लगी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि वे न्यायालय के आदेश का पालन करने को तैयार हैं, लेकिन दुकानें खाली करने के लिए उन्हें कुछ दिनों की मोहलत दी जाए। विरोध प्रदर्शन में सिद्दीक राईन, गफ्फार राईन, कमाल बाबू, आसिब राईन, फैसल उर्फ छोटू, शानू, अकबर, मजीत, हमीद, दानिश, अवरार, मुन्ना, रफ्फू, सोहराब खान, जीसान, राजेंद्र कुशवाहा, सुराज, हीरालाल, कल्लू कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, रविंद्र अहिरवार, अख्तर राईन सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- घनाराम मॉल-मल्टीप्लेक्स में मैकडॉनल्ड्स का भव्य शुभारंभ, झांसी को मिला आधुनिक शॉपिंग और एंटरटेनमेंट हब झांसी। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरती झांसी को अब आधुनिक शॉपिंग और मनोरंजन की नई सौगात मिल गई है। घनाराम ग्रुप एवं वीएसएस हाउसिंग ग्रुप की संयुक्त कंपनी घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में निर्मित भव्य घनाराम मॉल-मल्टीप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध फूड ब्रांड मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) का विधिवत भव्य शुभारंभ किया गया। यह ड्रीम प्रोजेक्ट आरएलडीए (RLDA) से लीज पर ली गई भूमि पर विकसित किया गया है। घनाराम मॉल के शुरू होने से झांसी के शहरी विकास और आधुनिक जीवनशैली को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। शुभारंभ अवसर पर मॉल के प्रमुख निदेशकों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें घनाराम ग्रुप के डायरेक्टर श्याम सुंदर सिंह, परविंदर सिंह एवं रविंद्र सिंह तथा वीएसएस हाउसिंग ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती सुषमा सरावगी, शुभम सरावगी एवं शौर्य सरावगी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर घनाराम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विजय कुमार सरावगी ने बताया कि घनाराम मॉल को झांसी के नागरिकों के लिए एक विश्वस्तरीय शॉपिंग एवं एंटरटेनमेंट हब के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि देश-विदेश के कई प्रमुख नेशनल एवं इंटरनेशनल ब्रांड्स ने मॉल के साथ एमओयू (MOU) साइन कर लिया है। उन्होंने कहा कि मॉल के कई प्रमुख शोरूम में इंटीरियर का कार्य तेजी से चल रहा है और आने वाले समय में कई बड़े ब्रांड्स के स्टोर भी आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। मैकडॉनल्ड्स के शुभारंभ के साथ ही झांसीवासियों को अब अपने ही शहर में आधुनिक ब्रांडेड शॉपिंग, खानपान और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध होने लगी हैं।1
- ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन के जिला ओलम्पिक स्कूल गेम्स 2026 में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन1
- झांसी करारी में जातिसूचक गाली-गलौज व हमले का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग करारी में जातिसूचक गाली-गलौज व हमले का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की मांग झांसी के करारी में एक युवक पर जातिसूचक गाली-गलौज व हमले का आरोप लगा है, इसकी जानकारी होने पर बसपा का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष बी डी फुले के नेतृत्व में एसएसपी से मिला, प्रतिनिधि मण्डल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की मांग की. बसपा प्रतिनिधि मण्डल ने एसएसपी को बताया कि करारी निवासी सचिन अहिरवार ने दबंगों पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, गाली-गलौज व मारपीट के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, 28 अगस्त को करारी की एक नाई की दुकान पर मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि ब्रजेश ने उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली और साथियों को लाठी-डंडों के साथ बुलाकर हमला करने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद वह वहां से भागकर अपनी जान बचा सका। सचिन का आरोप है कि उसे और उसके परिवार को लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।3
- प्रेस विज्ञप्ति *झाँसी–उरई रेल खंड का मंडल रेल प्रबंधक ने किया गहन निरीक्षण* *संरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर* झाँसी;सुरक्षित एवं सुगम रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा आज दिनांक 02.09.2026 को परख यान से झाँसी–उरई रेल खंड का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेल पथ, ओएचई, सिग्नलिंग, समपार फाटकों सहित विभिन्न रेल परिसंपत्तियों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उरई रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान EI रूम, SSE/TRD डिपो, प्रतीक्षालय, आरपीएफ एवं जीआरपी कार्यालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही स्टेशन परिसर में जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन की समग्र व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संरक्षा एवं परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके पश्चात एट स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। यहाँ यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं एवं रेल परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा स्टेशन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किमी 1217/15-17 पर रेल ट्रैक एवं पॉइंट का विशेष रूप से गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेल जॉइंट एवं वेल्डिंग, स्लीपर फिटिंग, गेज-अलाइनमेंट, बैलास्ट पैकिंग तथा पॉइंट मशीन, स्विच रेल, क्रॉसिंग, लॉकिंग एवं डिटेक्शन आदि की स्थिति को बारीकी से परखा गया। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को रेल पथ एवं पॉइंट की अनुरक्षण व्यवस्था में उच्चतम संरक्षा मानकों को बनाए रखने तथा किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने समपार फाटक संख्या 159-C/3E का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन वरुण कुमार पांडे से संरक्षा संबंधी संवाद किया। उनके संतोषजनक ज्ञान एवं सजग कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य के प्रोत्साहन हेतु ₹2,000 के पुरस्कार की घोषणा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन के लिए रेल परिसंपत्तियों का नियमित निरीक्षण एवं अनुरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति सदैव सजग रहते हुए निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य श्री अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सेंट्रल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सीमा तिवारी समेत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- किस्मत ने उंगली करना बंद किया तुम बहुत खुश हुए हमको क्या पता था किस्मत बंश लेने गई 😂1
- दबंग लेडी सिंघम थाना प्रभारी ने चोरी करने वाले आरोपियों को माल सहित किया गिरफ्तार निकाला जुलूस थाना भाण्डेर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल किया बरामद दिनांक 12.08.2026 को फरियादी जीतेन्द्र पुत्र राजेन्द्र कुशवाहा, उम्र 18 वर्ष, निवासी बागपुरा, थाना भाण्डेर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 145/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनम चन्द्र यादव के पर्यवेक्षण में दबंग लेडी सिंघम सपना शर्मा ने भांडेर थाना में पदभार संभालते ही अपराधियों में हड़कंप मच गया थाना भाण्डेर पुलिस द्वारा आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 01.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी के आरोपी चोरी की गई पानी की मोटरें, कॉपर के तार एवं पंखे बेचने की फिराक में बाईपास सरसई तिराहा, भाण्डेर के पास खड़े हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना भाण्डेर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम आजाद उर्फ भूरे पुत्र अन्नु उर्फ अनवर खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी काजीपाठा मोहल्ला, भाण्डेर एवं निक्कू खान पुत्र राजू खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी काजीपाठा मोहल्ला, भाण्डेर बताया। आरोपियों से पूछताछ एवं उनके कब्जे से कॉपर के तार, पंखे, पानी की मोटरों के कॉपर तार, खाली मोटरें एवं अन्य सामान बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भाण्डेर के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सराहनीय भूमिका सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक सपना शर्मा, सउनि रामजुहार, प्रआर/273 कप्तान सिंह, प्रआर/422 राजेश शर्मा, आर/618 पुष्पेन्द्र, आर/366 दिलीप दोहरे, आर/802 महेश कौरव, आर/408 दीपक यादव, आर/924 गादीपाल एवं आर/397 विशाल, थाना भाण्डेर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।1
- 28वें चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. संदीप सरावगी ने लिया आशीर्वाद झांसी में 28वें चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब झांसी। पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रानी महल स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में भगवान श्री झूलेलाल जी का 28वां चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती, भजन-संध्या एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी का संदेश प्रेम, भाईचारे, सेवा और एकता का है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झांसी हमेशा आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जानी जाती रही है। ऐसे आयोजन इस भावना को और मजबूत करते हैं। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 1 सितंबर को चालीहा साहिब पाठ के भोग साहिब के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। इसके पश्चात श्रद्धालु पवित्र बेतवा नदी, ओरछा धाम में चालीहा साहिब की अखंड ज्योति के विसर्जन के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम में पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इनमें अध्यक्ष हरीश हासानी, अध्यक्ष आकाश खियानी, मुख्य संरक्षक चंद्र प्रकाश नैनवानी, मुख्य सचिव जय किशन फबयानी, संरक्षक राम अहूजा, वासुदेव वाधवा, अशोक जैसवानी, सचिन मूलचंद गंगवानी, अमित कुमार गोदबानी, कोषाध्यक्ष अनिल मखीजा, उपाध्यक्ष महेश पवनी, बसंत रंगलानी, राजकुमार बसरानी, घनश्याम दास, प्रमुख सलाहकार ठाकुर नेनवानी, सह-कोषाध्यक्ष नितेश रंगलानी, मीडिया प्रभारी दिनेश कोडवानी, ऑडिटर सीए प्रतीक मेघानी, जतिन बचवानी, धर्मेंद्र खटीक, मोहित लक्षकार, राकेश सिद्धांत गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1