Shuru
Apke Nagar Ki App…
#हरदोई मेडिकल कॉलेज का डायलिसिस सेंटर बना पार्किंग स्टैंड, मरीजों की सांसों पर पहरा #हरदोई के मेडिकल कॉलेज में किडनी के गंभीर मरीजों के लिए बनाया गया डायलिसिस सेंटर के ठीक बाहर का नजारा किसी अधिकृत पार्किंग स्टैंड जैसा नजर आता है, जहां बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों ने मरीजों और उनके तीमारदारों का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया है।अपने मरीज को लेकर आये लोगों ने बताया कि डायलिसिस के लिए आने वाले अधिकांश मरीज चलने-फिरने में असमर्थ होते हैं। उन्हें स्ट्रेचर या व्हीलचेयर के माध्यम से वार्ड तक ले जाना पड़ता है, लेकिन मुख्य द्वार पर खड़ी गाड़ियों के कारण तीमारदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद लोग वार्ड के गेट तक वाहन खड़े कर देते है।
प्रवीण कुमार
#हरदोई मेडिकल कॉलेज का डायलिसिस सेंटर बना पार्किंग स्टैंड, मरीजों की सांसों पर पहरा #हरदोई के मेडिकल कॉलेज में किडनी के गंभीर मरीजों के लिए बनाया गया डायलिसिस सेंटर के ठीक बाहर का नजारा किसी अधिकृत पार्किंग स्टैंड जैसा नजर आता है, जहां बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों ने मरीजों और उनके तीमारदारों का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया है।अपने मरीज को लेकर आये लोगों ने बताया कि डायलिसिस के लिए आने वाले अधिकांश मरीज चलने-फिरने में असमर्थ होते हैं। उन्हें स्ट्रेचर या व्हीलचेयर के माध्यम से वार्ड तक ले जाना पड़ता है, लेकिन मुख्य द्वार पर खड़ी गाड़ियों के कारण तीमारदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद लोग वार्ड के गेट तक वाहन खड़े कर देते है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #हरदोई में ट्रिपल मर्डर मामले में घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ द्वारा संबंधित घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं परिजनों से वार्ता कर यथोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया,भूसा के विवाद में दो पक्ष भिड़े थे, जिसमें एक पक्ष से एक की हत्या और दूसरे पक्ष से दो लोगों की हत्या कर दी गई1
- रियल न्यूज हरदोई सुरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढोलिया गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति का एक्सीडेंट होने पर मौत होने के कारण से आपस में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई इस दौरान अमन कश्यप की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि शिवम कश्यप का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, ढोलिया गांव में कई थानों की पुलिस मौजूद, धोलिया गांव छावनी में तब्दील।1
- हरदोई में पिकअप से कुचलकर वृद्ध की मौत,परिजनों ने दो आरोपियों को लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट,भारी पुलिस बल के साथ एसपी मौके पर...... #Hardoi #HardoiCrime #TripleMurder #UPPolice #SursaThana #UttarPradeshNews #CrimeNews #BreakingNews #HardoiPolice #DholiaVillage #Hardoi #TripleMurder #UPPolice #CrimeNews #Sursa #HardoiNews #HardoiPolice #UttarPradesh #BreakingNews1
- गांव कि सड़क खराब होने के कारण गांव वालो को आने जाने में बहुत दिक्कत होती हैँ, कई बार ग्राम प्रधान को गांव वालो ने बोला था फिर भी गांव वालो कि बात प्रधान ने नही मानी धन्यवाद ।1
- हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गाँव कुंवरपुर में…जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष रूप ले लिया… और 58 वर्षीय राधेश्याम को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला … पुलिस का कहना है कि राधेश्याम की मौत अस्पताल में हुई जबकि परिजनों का आरोप है कि दिन दहाड़े विपक्षीगणों ने बेरहमी से वहीं हत्या कर दी थी लेकिन बाद में पुलिस ने पहुँचकर मृतक पिता के शव को अस्पताल भेज दिया जहाँ अफसर मौत होना बता रहे हैं हालांकि पुलिस की हर बात पर असंतोष व्यक्त करते हुए परिजनों का कहना है कि पुलिस शुरू से ही झूठ बोल रही है। राधेश्याम की हत्या के पश्चात् पत्नी पर हमला पति को बचाने दौड़ी पत्नी को भी नहीं बख्शा गया…उसे बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया गया…इसीलिए उठा है मामले में सबसे बड़ा सवाल—घटना थाने से चंद कदम की दूरी पर…फिर भी हमलावर बेखौफ… और मदद नदारद… पुलिस दावे पर सवाल पुलिस का दावा—तुरंत मौके पर पहुंची… 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया… लेकिन सवाल— जब पुलिस मौके पर थी… तो बाकी आरोपी कैसे फरार हो गए? (पहले की शिकायतें वेअसर क्यों रहीं) मृतक के पुत्र विनोद कुमार का आरोप— दो बार थाना प्रभारी को शिकायत… 112 पर भी कॉल… कई बार मौखिक गुहार लेकिन पुलिस ने कर दिया सबकुछ बेकार क्योंकि इतना सबकुछ होने पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं… हुई और थाना प्रभारी की जानकारी में थाने का सिपाही दारोगा उसके विपक्षी के घर में उठता बैठता खाता पीता रहा, और शह देता रहा! क्या लापरवाही ने ली एक जान? (सिपाही-दारोगा पर आरोप) परिजनों का आरोप—सिपाही राकेश और एक दारोगा ने कार्रवाई नहीं की… बल्कि विपक्षियों को उकसाया… गाँव में चर्चा—“पुलिस ही बनी हमलावरों की ढाल…” (IPS अधिकारी पर सवाल) अब आरोपों का फंदा क्षेत्रीय अधिकारी… IPS आलोक राज नारायण पर है … परिजनों का दावा—घटना के दौरान 3 बार फोन किया गया…लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई… क्या एक फोन उठ जाता… तो जान बच सकती थी? (घटना की चरमसीमा चरम) आरोप—पिता की हत्या के बाद भी...हमलावर मां को पीटते रहे…बेटा जान बचाने के लिए थाने में भागा…तब जाकर पुलिस हरकत में आई… बाइट: विनोद कुमार (मृतक का पुत्र) (जन आक्रोश) गाँव कुंवरपुर में आक्रोश…परिजनों की मांग—सिपाही राकेश और संबंधित दारोगा पर सख्त कार्रवाई हो…ग्रामीणों में चर्चा— “पुलिस की मिलीभगत से हुई हत्या…“थाने के पास हत्या…आधी गिरफ्तारी… फोन कॉल अनसुनी…हरदोई के कुंवरपुर की ये तस्वीर… कई सवाल छोड़ रही है… क्या जिम्मेदारी तय होगी…या फिर ये मामला भी दब जाएगा? सबसे बड़ा सवाल—जब थाने के पास ही इंसाफ नहीं… तो फिर कहाँ?”4
- पाली। नगर पंचायत पाली के माध्यम से स्वीकृत अन्त्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य इन दिनों नदी किनारे कराया जा रहा है। इस निर्माण को स्थानीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह की स्वीकृति प्राप्त बताई जा रही है। निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि कार्य में मानकों का पालन ठीक से नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण में नींव की पर्याप्त गहराई नहीं की गई है और सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर देखने में आया कि निर्माण में बालू का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि बालू के स्रोत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच कराई जानी चाहिए। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उपयोग की जा रही सामग्री की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके। फिलहाल, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- हरदोई पचदेवरा: कानून का खौफ अपराधियों के मन से किस कदर खत्म हो चुका है, इसकी बानगी गुरुवार को पचदेवरा थाना क्षेत्र में देखने को मिली। थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक घर में घुसकर वृद्ध दंपति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पचदेवरा कुंवरपुर निवासी राधेश्याम (70) और उनके पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावर मंजेश, ब्रजेश, अखिलेश और जसवंत ने लाठी-डंडों से लैस होकर राधेश्याम के घर में धावा बोल दिया। आरोपियों ने राधेश्याम और उनकी पत्नी रुक्मणी (65) को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को आता देख हमलावरों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से तीन आरोपियों - बृजेश, मंजेश और अखिलेश को हिरासत में ले लिया। यदि पुलिस पहुंचने में थोड़ी भी देरी करती, तो रुक्मणी की जान बचाना मुश्किल हो सकता था। घायल दंपति को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी रुक्मणी का इलाज फिलहाल शाहाबाद के अस्पताल में चल रहा है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एडिशनल एसपी "सर्किल शाहाबाद" श्री आलोक राज नारायण" ने बताया जमीनी विवाद में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भेजी गई थी। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"1
- #हरदोई में बिजली विभाग की टीम पर हमला,कुछ लोगों ने बिजली विभाग की टीम किया हमला,अधिशाषी अभियंता भजन लाल के नेतृत्व में बिजली चोरी पकड़ने गांव पहुंची थी बिजली विभाग की टीम पर गांव के कुछ लोगों ने किया हमला,खुरपी और ईट पत्थर से हमले की मिली जानकारी,गांव के कुछ लोगों ने सरकारी काम में डाली बाधा,आये दिन बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर होते हैं हमले, कुछ जगहों पर तो बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा लेन-देन को लेकर भी विवाद की स्थिति पैदा हो जाती हैं,कुछ जगहों पर चोरी पकडे जाने पर लोग विभाग की टीम पर दबाव बनाने का प्रयास करते है,पचदेवरा थाना क्षेत्र के पत्यूरा गांव की घटना1