logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल- महराजगंज: जनपद के श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया | जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के महुआ डाबर निवासी जीतेन्द्र को परतावल स्थित मदरसा के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी | हादसे में जीतेन्द्र को सिर में चोट लगी और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया | घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और एम्बुलेंस को सूचना दी | मौके पर पहुंची एम्बुलेंस घायल को लेकर सीएचसी परतावल ले गयी जहाँ इलाज चल रहा है | बताया जा रहा है कि बाइक सवार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया जिससे वहाँ के लोगों में आक्रोश है |

3 hrs ago
user_PUBLIC MAHARAJGANJ
PUBLIC MAHARAJGANJ
महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
a9f3fe77-5346-4d48-b363-29103f81cbf4

अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल- महराजगंज: जनपद के श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया | जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के महुआ डाबर निवासी जीतेन्द्र को परतावल स्थित मदरसा के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी | हादसे में जीतेन्द्र को सिर में चोट लगी और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया | घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और एम्बुलेंस को सूचना दी | मौके पर पहुंची एम्बुलेंस घायल को लेकर सीएचसी परतावल ले गयी जहाँ इलाज चल रहा है | बताया जा रहा है कि बाइक सवार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया जिससे वहाँ के लोगों में आक्रोश है |

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज: फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के बरातगाड़ा में प्रसिद्ध बुढ़िया माई के मन्दिर परिसर में बना पिंक शौचालय महज दो ही महीने में हुआ क्षतिग्रस्त, निर्माण में अनियमितता की शिकायत, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप, और मरम्मत का किया मांग, इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत राधे श्याम सिंह ने कहा कि मामले की मौके पर जांचकर की जाएगी उचित कार्यवाही |
    1
    महराजगंज: फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र के बरातगाड़ा में प्रसिद्ध बुढ़िया माई के मन्दिर परिसर में बना पिंक शौचालय महज दो ही महीने में हुआ क्षतिग्रस्त, निर्माण में अनियमितता की शिकायत, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप, और मरम्मत का किया मांग, इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत राधे श्याम सिंह ने कहा कि मामले की मौके पर जांचकर की जाएगी उचित कार्यवाही |
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महराजगंज जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा 14 व 15 मार्च को प्रस्तावित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। जिलाधिकारी महोदय ने परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर, स्वच्छ शौचालय आदि को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम को भी देखा। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो इसको केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में सम्पन्न होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। जनपद में कुल 12 केंद्र स्थापित हैं, जहां पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज डॉ. अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य जीएसवीएस धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    महराजगंज जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा  द्वारा 14 व 15 मार्च को प्रस्तावित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। जिलाधिकारी महोदय ने परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर, स्वच्छ शौचालय आदि को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।  जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। 
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम को भी देखा। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो इसको केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में सम्पन्न होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। जनपद में कुल 12 केंद्र स्थापित हैं, जहां पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज डॉ. अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य जीएसवीएस धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
    आशुतोष मिश्र संवाददाता
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    3 hrs ago
  • आज माननीयपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल जी को और उनके जो भी मंत्री विधायक राजसभा सांसद थे सबको कोर्ट बड़ी कर दिया सच की जीत होगया है
    1
    आज माननीयपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल जी को और उनके जो भी मंत्री विधायक राजसभा सांसद थे सबको कोर्ट बड़ी कर दिया सच की जीत होगया है
    user_Khurshed mlik
    Khurshed mlik
    Nichlaul, Maharajganj•
    3 hrs ago
  • आनन्दनगर:व्यापारियों को लेकर नगर पंचायत ईओ ने कहीं बड़ी बात देखें पूरी रिपोर्ट! #Maharajganj #Anandnagar #Panchayat #office #protest #UttarPradesh #BJPGovernment
    1
    आनन्दनगर:व्यापारियों को लेकर नगर पंचायत ईओ ने कहीं बड़ी बात देखें पूरी रिपोर्ट!
#Maharajganj #Anandnagar #Panchayat #office #protest #UttarPradesh #BJPGovernment
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुद्ध भगवान की पीली धातु की मूर्ति के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से एक कार, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार शाम करीब 7:40 बजे पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बरवाकला अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पीली धातु की बुद्ध भगवान की एक मूर्ति, एक निशान मैगनाइट कार , 50 हजार रुपये भारतीय नकदी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपितों की पहचान विद्यासागर (20) पुत्र गजेंद्र केवट निवासी किशुनपुर सोबड़ा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज तथा राम सिंह पासी पुत्र सुमेर पासी निवासी टरगोली सोनवाला जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद सामान के साथ आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना नौतनवा के उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सुनील सिंह यादव तथा एसएसबी की टीम में निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर, उपनिरीक्षक जतिन, हेड कांस्टेबल सलुंखे पेन्डरीनाथ, कांस्टेबल राजाराम वर्मा, निरेपेन राजवंशी और राजेंद्र यादव शामिल रहे।
    1
    ठूठीबारी।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुद्ध भगवान की पीली धातु की मूर्ति के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से एक कार, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोमवार शाम करीब 7:40 बजे पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बरवाकला अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पीली धातु की बुद्ध भगवान की एक मूर्ति, एक निशान मैगनाइट कार , 50 हजार रुपये भारतीय नकदी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान विद्यासागर (20) पुत्र गजेंद्र केवट निवासी किशुनपुर सोबड़ा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज तथा राम सिंह पासी पुत्र सुमेर पासी निवासी टरगोली सोनवाला जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद सामान के साथ आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना नौतनवा के उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सुनील सिंह यादव तथा एसएसबी की टीम में निरीक्षक जितेंद्र कुमार ठाकुर, उपनिरीक्षक जतिन, हेड कांस्टेबल सलुंखे पेन्डरीनाथ, कांस्टेबल राजाराम वर्मा, निरेपेन राजवंशी और राजेंद्र यादव शामिल रहे।
    user_ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    Local News Reporter निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • महाराजगंज जिले के भिटौली थानेदार मदन मोहन मिश्र पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने, थर्ड डिग्री देने और वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच सीओ सदर को सौंप दी है। भिटौली गांव निवासी सीमा वर्मा पत्नी रमेश वर्मा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 3 मार्च 2026 को गांव के ही एक व्यक्ति ने जानबूझकर अपना सिर बिजली के पोल से भिड़ा लिया था। इसके बाद उसके पुत्र विशाल वर्मा को बेवजह इस मामले में फंसा कर थाने पर बैठा लिया गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौता भी हो गया था। आरोप है कि इसके बावजूद 6 मार्च को गांव के ही एक व्यक्ति के बहकावे में आकर थानाध्यक्ष ने महिला और उसके बच्चों को थाने बुला लिया। महिला का कहना है कि थाने पर उसके बेटे को बंद कर दिया गया और उसके साथ तथा उसके पुत्र के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और थर्ड डिग्री दी गई। सीमा वर्मा का आरोप है कि बाद में उसके और उसके पुत्र विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया, जहां से दोनों जमानत पर रिहा हुए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष द्वारा अब तक उससे 35 हजार रुपये ले लिए गए हैं और और अधिक धनराशि की मांग की जा रही है। पीड़िता ने गांव के एक व्यक्ति पर भी असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने और परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंप दी है।
    1
    महाराजगंज जिले के भिटौली थानेदार मदन मोहन मिश्र पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने, थर्ड डिग्री देने और वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच सीओ सदर को सौंप दी है।
भिटौली गांव निवासी सीमा वर्मा पत्नी रमेश वर्मा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 3 मार्च 2026 को गांव के ही एक व्यक्ति ने जानबूझकर अपना सिर बिजली के पोल से भिड़ा लिया था। इसके बाद उसके पुत्र विशाल वर्मा को बेवजह इस मामले में फंसा कर थाने पर बैठा लिया गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौता भी हो गया था।
आरोप है कि इसके बावजूद 6 मार्च को गांव के ही एक व्यक्ति के बहकावे में आकर थानाध्यक्ष ने महिला और उसके बच्चों को थाने बुला लिया। महिला का कहना है कि थाने पर उसके बेटे को बंद कर दिया गया और उसके साथ तथा उसके पुत्र के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और थर्ड डिग्री दी गई।
सीमा वर्मा का आरोप है कि बाद में उसके और उसके पुत्र विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया, जहां से दोनों जमानत पर रिहा हुए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष द्वारा अब तक उससे 35 हजार रुपये ले लिए गए हैं और और अधिक धनराशि की मांग की जा रही है।
पीड़िता ने गांव के एक व्यक्ति पर भी असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने और परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंप दी है।
    user_Mrjnews.in
    Mrjnews.in
    Local News Reporter निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Harikesh Sahani
    2
    Post by Harikesh Sahani
    user_Harikesh Sahani
    Harikesh Sahani
    Nautanwa, Maharajganj•
    12 hrs ago
  • महराजगंज: जनपद के फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र अन्तर्गत बरातगाड़ा में स्थित एचपी गैस एजेन्सी पर सिलेंडर के लिए लम्बी लाइन देखने को मिली, जहाँ लोग अपने अपने सिलेंडर को एक रस्सी के माध्यम से जोड़ कर लाइन से रखकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गये, और एजेन्सी पर गाँव के कुछ लोगों द्वारा आम जनता की मदद करते हुए भी देखा गया | जैसा कि इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर तरह तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं ऐसे में यहाँ बड़े ही सुव्यवस्थित ढंग से वितरण हो रहा है|
    1
    महराजगंज: जनपद के फरेन्दा ब्लॉक क्षेत्र अन्तर्गत बरातगाड़ा में स्थित एचपी गैस एजेन्सी पर सिलेंडर के लिए लम्बी लाइन देखने को मिली, जहाँ लोग अपने अपने सिलेंडर को एक रस्सी के माध्यम से जोड़ कर लाइन से रखकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गये, और एजेन्सी पर गाँव के कुछ लोगों द्वारा आम जनता की मदद करते हुए भी देखा गया | 
जैसा कि इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर तरह तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं ऐसे में यहाँ बड़े ही सुव्यवस्थित ढंग से वितरण हो रहा है|
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.