logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फुसरो नगर परिषद का उपाध्यक्ष भी कांग्रेस का होगा :विधायक फुसरो नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत के बाद अब उपाध्यक्ष को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है.इस बीच कुमार जयमंगल सिंह (बेरमो विधायक) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि फुसरो नगर परिषद का उपाध्यक्ष भी कांग्रेस का ही होगा.विधायक ने कहा कि जनता ने नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित नेतृत्व पर भरोसा जताया है.ऐसे में पार्षदों का समर्थन भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रहेगा और उपाध्यक्ष पद पर पार्टी का उम्मीदवार ही चुना जाएगा.उन्होंने दावा किया कि पार्षदों के बीच सकारात्मक माहौल है और आवश्यक समर्थन जुटा लिया जाएगा.ज्ञात हो कि अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत के बाद अब 28 वार्ड पार्षदों द्वारा उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना है. इसी को लेकर जोड़-तोड़ और रणनीति का दौर जारी है.विधायक के इस बयान के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अन्य दल भी अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं. अब सबकी निगाहें उपाध्यक्ष चुनाव पर टिकी हैं.

2 hrs ago
user_Rajendra Gaur
Rajendra Gaur
जनता की आवाज़ Bermo, Bokaro•
2 hrs ago

फुसरो नगर परिषद का उपाध्यक्ष भी कांग्रेस का होगा :विधायक फुसरो नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत के बाद अब उपाध्यक्ष को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है.इस बीच कुमार जयमंगल सिंह (बेरमो विधायक) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि फुसरो नगर परिषद का उपाध्यक्ष भी कांग्रेस का ही होगा.विधायक ने कहा कि जनता ने नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित नेतृत्व पर भरोसा जताया है.ऐसे में पार्षदों का समर्थन भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रहेगा और उपाध्यक्ष पद पर पार्टी का उम्मीदवार ही चुना जाएगा.उन्होंने दावा किया कि पार्षदों के बीच सकारात्मक माहौल है और आवश्यक समर्थन जुटा लिया जाएगा.ज्ञात हो कि अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत के बाद अब 28 वार्ड पार्षदों द्वारा उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना है. इसी को लेकर जोड़-तोड़ और रणनीति का दौर जारी है.विधायक के इस बयान के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अन्य दल भी अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं. अब सबकी निगाहें उपाध्यक्ष चुनाव पर टिकी हैं.

More news from झारखंड and nearby areas
  • धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, सुचना पाकर मौक़े पर पहुंची दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता.
    1
    धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, सुचना पाकर मौक़े पर पहुंची दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता.
    user_Raushan Journalist
    Raushan Journalist
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी पहुंचे मृतक दैनिक जागरण के पत्रकार के घर
    1
    गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी पहुंचे मृतक दैनिक जागरण के पत्रकार के घर
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    10 hrs ago
  • कतरास थाना में सोमवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें नवनिर्वाचित वार्ड नंबर 1 के वार्ड पार्षद डॉ मधुबाला वार्ड नंबर 2 के मोहम्मद शहाबुद्दीन एवं वार्ड नंबर 5 के निरुपमा देवी को बुक्के देकर सम्मानित किया गया । वार्ड चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने में सहयोग करने के लिए वार्ड नंबर 2 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन एवं शांति समिति के सदस्यों ने कतरास थाना प्रभारी अशीत कुमार सिंह को बुक्के देकर सम्मानित किया बाद में कतरास थाना की ओर से हुडदंगियों को सख्त निर्देश देते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते इस खबर में,,,,,,,,,।
    1
    कतरास थाना में सोमवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें नवनिर्वाचित वार्ड नंबर 1 के वार्ड पार्षद डॉ मधुबाला वार्ड नंबर 2 के मोहम्मद शहाबुद्दीन एवं वार्ड नंबर 5 के निरुपमा देवी को बुक्के देकर सम्मानित किया गया । वार्ड चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने में सहयोग करने के लिए वार्ड नंबर 2 के पार्षद  मोहम्मद शहाबुद्दीन एवं शांति समिति के सदस्यों ने कतरास थाना प्रभारी अशीत  कुमार सिंह को बुक्के देकर सम्मानित किया  बाद में कतरास थाना की ओर से हुडदंगियों को सख्त निर्देश देते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते इस खबर में,,,,,,,,,।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर Baghmara-Cum-Katras, Dhanbad•
    10 hrs ago
  • धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार को सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में वृद्ध जनों के साथ अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली। मौके पर उपायुक्त ने सभी को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। ओल्ड एज होम के वृद्ध जनों ने भी उपायुक्त को अबीर-गुलाल लगाकर, शुुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष की पहली होली वृद्ध जनों के साथ खेली है कहा कि राज्य सरकार को अनुरोध करने पर राज्य सरकार ने सबलपुर ओल्ड एज होम को विकसित कर 88 बेड का आश्रम बनाने की योजना तथा ओल्ड एज होम के संचालन के बजट को स्वीकृति प्रदान की है। इस घोषणा से सभी वृद्ध जनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा की बरसात से पहले एक नया बिल्डिंग बनाने की शुरुआत की जाएगी। उपायुक्त ने आश्रम का अच्छे से संचालन करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी। मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, आश्रम के अध्यक्ष मो. नौशाद गद्धी, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल, सह-सचिव सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आश्रम के वृद्ध जन मौजूद थे।
    1
    धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार को सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में वृद्ध जनों के साथ अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली। मौके पर उपायुक्त ने सभी को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। ओल्ड एज होम के वृद्ध जनों ने भी उपायुक्त को अबीर-गुलाल लगाकर, शुुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष की पहली होली वृद्ध जनों के साथ खेली है कहा कि राज्य सरकार को अनुरोध करने पर राज्य सरकार ने सबलपुर ओल्ड एज होम को विकसित कर 88 बेड का आश्रम बनाने की योजना तथा ओल्ड एज होम के संचालन के बजट को स्वीकृति प्रदान की है। इस घोषणा से सभी वृद्ध जनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
उन्होंने कहा की बरसात से पहले एक नया बिल्डिंग बनाने की शुरुआत की जाएगी। उपायुक्त ने आश्रम का अच्छे से संचालन करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी।
मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, आश्रम के अध्यक्ष मो. नौशाद गद्धी, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर वर्णवाल,  सह-सचिव सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आश्रम के वृद्ध जन मौजूद थे।
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
  • सरिया के हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुक्रवार से शुरू हो गया। लंबे समय से की जा रही मांग पूरी होने पर स्टेशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नागेन्द्र महतो ने लोको पायलट का स्वागत कर हरी झंडी #hazaribagh #railwaystation #sachtakjharkhandnews #sonumehta
    1
    सरिया के हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुक्रवार से शुरू हो गया। लंबे समय से की जा रही मांग पूरी होने पर स्टेशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नागेन्द्र
महतो ने लोको पायलट का स्वागत कर हरी झंडी
#hazaribagh #railwaystation 
#sachtakjharkhandnews #sonumehta
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • समर स्टाइल कुजू सबसे सस्ता, रियलिंस स्मार्ट पॉइंट के पास, कुजू अभी विजिट करें
    1
    समर स्टाइल कुजू सबसे सस्ता, रियलिंस स्मार्ट पॉइंट के पास, कुजू अभी विजिट करें
    user_Daily faireyy news
    Daily faireyy news
    रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    6 hrs ago
  • बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, मुक्ति रथ रवाना
    1
    बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, मुक्ति रथ रवाना
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    14 hrs ago
  • धनबाद जिले के महुदा रेलवे स्टेशन एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोमो–खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन से सफर कर रहे एक युवक चलती ट्रेन से उतरने के दौरान फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सोनू गोप के रूप में हुई है, जो महुदा थाना क्षेत्र के कपूरिया रूदी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सोनू गोप गोमो स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर अपने गांव महुदा लौट रहे थे। बताया जाता है कि वे अपनी दीदी के घर से वापस आ रहे थे। जैसे ही ट्रेन महुदा स्टेशन पहुंची, वे जल्दबाजी में उतरने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका पैर फिसल गया। इससे वे ट्रेन की चपेट में आ गए और प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। हादसे में सोनू के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। विशेष रूप से उनके दाहिने पैर की अंगुलियां कट चुकी हैं। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत रेल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। वहां चिकित्सकों की टीम ने जांच कर बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया।
    1
    धनबाद जिले के महुदा रेलवे स्टेशन  एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोमो–खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन से सफर कर रहे एक युवक चलती ट्रेन से उतरने के दौरान फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सोनू गोप के रूप में हुई है, जो महुदा थाना क्षेत्र के कपूरिया रूदी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
सोनू गोप गोमो स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर अपने गांव महुदा लौट रहे थे। बताया जाता है कि वे अपनी दीदी के घर से वापस आ रहे थे। जैसे ही ट्रेन महुदा स्टेशन पहुंची, वे जल्दबाजी में उतरने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका पैर फिसल गया। इससे वे ट्रेन की चपेट में आ गए और प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े।
हादसे में सोनू के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। विशेष रूप से उनके दाहिने पैर की अंगुलियां कट चुकी हैं। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत रेल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। वहां चिकित्सकों की टीम ने जांच कर बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया।
    user_Raushan Journalist
    Raushan Journalist
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गोमो। (रिपोर्ट तफाजुल आजाद). अजय सहयोग फाऊंडेशन धनबाद के द्वारा होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कुंभनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, सुरेश प्रसाद, रंजीत कुमार, उदय प्रताप सिंह एवं अनिल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को कई गुना बढ़ा दिया. मौके पर रंगों की मस्ती, आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे के साथ सभी ने मिलकर होली के इस उत्सव को यादगार बना दिया. महिला सम्मान समारोह के माध्यम से नारी शक्ति के योगदान को आदरपूर्वक नमन किया गया. अजय सहयोग फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने सभी को होली के बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा की सभी के स्नेह और सहयोग से यह आयोजन सफल और प्रेरणादायक बना. इसी तरह प्रेम, सम्मान और एकता के रंग सदा यूँ ही बिखेरते रहें.
    1
    गोमो। (रिपोर्ट तफाजुल आजाद). अजय सहयोग फाऊंडेशन धनबाद के द्वारा होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया.
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि
कुंभनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, सुरेश प्रसाद, रंजीत कुमार, उदय प्रताप सिंह एवं अनिल सिंह
की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को कई गुना बढ़ा दिया. मौके पर रंगों की मस्ती, आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे के साथ सभी ने मिलकर होली के इस उत्सव को यादगार बना दिया. महिला सम्मान समारोह के माध्यम से नारी शक्ति के योगदान को आदरपूर्वक नमन किया गया. अजय सहयोग फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतू तिवारी ने सभी को होली के बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा की सभी के स्नेह और सहयोग से यह आयोजन सफल और प्रेरणादायक बना.
इसी तरह प्रेम, सम्मान और एकता के रंग सदा यूँ ही बिखेरते रहें.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.