Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुमेरपुर कस्बे में कलेक्टर के आदेश बे असर हाईवे पर वाहन की टक्कर से गोवंश घायल सुमेरपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत की कथित लापरवाही के चलते नेशनल हाईवे पर एक छुट्टा गोवंश अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुमेरपुर कस्बे में शिवरतन होटल के पास हुआ। आरोप है कि अधिकारियों के तमाम निर्देशों के बावजूद छुट्टा गोवंश को गौशालाओं में संरक्षित नहीं कराया जा रहा है। हाईवे पर घूम रहे गोवंश आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। इस घटना में भी बेजुबान जानवर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए छुट्टा गोवंश को तत्काल गौशालाओं में संरक्षित कराने और घायल गोवंश का उपचार कराने की मांग की है।
ISLAM
सुमेरपुर कस्बे में कलेक्टर के आदेश बे असर हाईवे पर वाहन की टक्कर से गोवंश घायल सुमेरपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत की कथित लापरवाही के चलते नेशनल हाईवे पर एक छुट्टा गोवंश अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुमेरपुर कस्बे में शिवरतन होटल के पास हुआ। आरोप है कि अधिकारियों के तमाम निर्देशों के बावजूद छुट्टा गोवंश को गौशालाओं में संरक्षित नहीं कराया जा रहा है। हाईवे पर घूम रहे गोवंश आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। इस घटना में भी बेजुबान जानवर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए छुट्टा गोवंश को तत्काल गौशालाओं में संरक्षित कराने और घायल गोवंश का उपचार कराने की मांग की है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- हमीरपुर - अर्जुन सहायक नहर फटने से सैकड़ो बीघा खेती हुई थी जलमग्न का मामला प्रशासन ने लिए संज्ञान,मौदहा एसडीएम कर्णवीर सिंह सहित नहर विभाग के अधिकारी जांच करने पहुंचे अर्जुन सहायक नहर ।। अर्जुन सहायक नहर फटने से सैकड़ो बीघा खेती हुई थी जलमग्न का मामला प्रशासन ने लिए संज्ञान, मौदहा एसडीएम कर्णवीर सिंह सहित नहर विभाग के अधिकारी जांच करने पहुंचे अर्जुन सहायक नहर, अधिकारियों ने असर पड़े किसानों से की जानकारी और साथ ही सुनी समस्याएं, नहर में अचानक पानी छोड़ने से फटी नहर ,जिससे खेतों में भरा पानी , फसलें हुई खराब, नहर में पानी छोड़ने से कपसा ,चांदीकला और सिसोलर के पास से तीन जगह से अर्जुन सहायक नहर ओवरफ्लो होने से हुई थी कटान , खेती में बोई गई फसलों का पानी भरने से हुआ था भारी नुकसान, बारिश की मार झेलने के बाद नहर फटने से किसानों के माथे पर आई चिंता की लकीरें, लगभग 100 बीघा तिल और मूंग की फसल नहर के पानी से हुई बर्बाद, किसानों ने नहर की मरम्मत कर जल निकासी के लिए पक्की पुलिया बनाने की मांग की, मौदहा तहसील क्षेत्र का मामला।4
- किराए के विवाद में ई-रिक्शा चालक और सवारियों में मारपीट हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के देवगांव चौराहे पर सोमवार दोपहर ई-रिक्शा के किराए को लेकर चालक और सवारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में जमकर जूतम-पैजार हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक और सवारियों के बीच किराए को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- सर्वण स्वाभिमान मंच ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी,यूजीसी रोल बैक एवं समान नागरिक संहिता लागू किए जाने की मांग उठाई,महामहिम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सर्वण स्वाभिमान मंच ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी,यूजीसी रोल बैक एवं समान नागरिक संहिता लागू किए जाने की मांग उठाई,महामहिम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।1
- बांदा स्वर्ण स्वाभिमान मंच ने यूजीसी बिल में 3 सूत्रीय मांगों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को दिया ज्ञापन,सैकड़ो की संख्या में पहुँचे स्वर्णो ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर सौपा, जिलाधिकारी को ज्ञापन,सवर्ण स्वाभिमान मंच ने राष्ट्रपति महोदया से आग्रह किया है कि यूजीसी बिल को वापस लिया जाय,साथ ही भारत मे लागू आरक्षण व्यबस्था की समीक्षा की जाय, स्वर्ण आयोग की स्थापना की जाय और देश मे समान नागरिक संहिता लागू की जाय,भारी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे सवर्णों ने नारेबाजी कर दिया ज्ञापन।4
- बाढ़ पीड़ितों से मदद के नाम पर रकम लेने का दावा, वीडियो वायरल होते ही लेखपाल निलंबित बांदा। जिस वक्त बाढ़ पीड़ित परिवार टूटे घर की छत और बिखरे आशियाने का हिसाब जोड़ रहे थे, उस वक्त सरकारी मदद की चौखट पर ही रकम मांगने का आरोप व्यवस्था के माथे पर बड़ा सवाल बनकर सामने आया। अतर्रा तहसील के बल्लान गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लेखपाल संध्या सिंह और एक निजी व्यक्ति ग्रामीणों से कथित तौर पर धनराशि लेते नजर आ रहे हैं।आरोप है कि बाढ़ और दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों को सूची में शामिल करने अथवा पात्र दिखाने के नाम पर ग्रामीणों से रकम ली जा रही थी। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही गतिविधियों की वास्तविकता जांच का विषय है, लेकिन प्रशासन ने इसे प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए कार्रवाई में देर नहीं की।डीएम अमित आसेरी के संज्ञान के बाद एसडीएम अतर्रा की जांच में मामला गंभीर पाए जाने पर लेखपाल को तत्काल निलंबित कर दिया गया। विस्तृत जांच की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार अतर्रा शिवदीप को सौंपी गई है।सवाल सिर्फ रकम का नहीं, भरोसे का भीआपदा में सरकार पीड़ित के साथ खड़ी होने का दावा करती है और उसी समय यदि राहत पाने के लिए पीड़ित को कथित ‘रकम की सीढ़ी’ चढ़नी पड़े, तो सवाल केवल एक कर्मचारी की भूमिका तक सीमित नहीं रहता। सवाल यह भी है कि क्षतिग्रस्त मकानों की सूची कौन बनाता है, उसकी निगरानी कौन करता है और पात्रता के नाम पर किसी को मनमानी की गुंजाइश कैसे मिलती है?प्रशासन ने तहसीलदार अतर्रा को बल्लान गांव में क्षतिग्रस्त मकानों की सूची दोबारा तैयार कराने और पात्र परिवारों को शासन के नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।फिलहाल वसूली का आरोप सिद्ध नहीं हुआ है और जांच जारी है। लेकिन वीडियो ने इतना जरूर दिखा दिया है कि आपदा राहत जैसी संवेदनशील व्यवस्था में निगरानी की एक छोटी सी दरार भी पीड़ित के भरोसे को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।जिस समय प्रशासन के हाथ राहत का सहारा बनने चाहिए, उस समय उन्हीं हाथों पर वसूली का आरोप लगना व्यवस्था के लिए चेतावनी है। अब जांच की कलम तय करेगी कि वीडियो में दिखा दृश्य महज आरोप था या राहत के नाम पर सचमुच कोई ‘खेल’ चल रहा था।1
- प्रधानों ने बताई नमामि गंगे योजना की बदहाल स्थिति, ज्यादातर गांवों में नहीं पहुंच रहा पानी हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायतों में बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं को लेकर सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में उपायुक्त श्रम रोजगार राघवेंद्र सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने की। बैठक में ग्राम पंचायतवार समस्याएं सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में नमामि गंगे योजना की बदहाल स्थिति को लेकर ग्राम प्रधानों ने संबंधित अधिकारियों को जमकर घेरा। प्रधानों ने आरोप लगाया कि योजना के तहत अधिकांश गांवों में खोदी गई सड़कें अभी तक दुरुस्त नहीं कराई गई हैं। जगह-जगह पाइप लाइनों में लीकेज होने से सड़कें खराब हो रही हैं और कई गांवों में नियमित जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है। योजना के अवर अभियंता अंकेश कुमार प्रधानों के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। देवगांव के प्रधान जितेंद्र खरे ने बताया कि वर्तमान में पूरे गांव में जलापूर्ति नहीं हो रही है। इस पर उपायुक्त ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में अधिकारियों के भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित कर समस्याओं की मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया। कलौलीजार के प्रधान अरविंद यादव ने बताया कि हमीरपुर-राठ स्टेट हाईवे से गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अन्य प्रधानों ने भी अपने-अपने गांवों की जर्जर सड़कों की समस्याएं रखीं। बिजली व्यवस्था को लेकर प्रधानों ने आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की। उपखंड अधिकारी विद्युत एमपी सिंह ने बताया कि करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष स्थानों पर भी जल्द समस्या दूर कराई जाएगी। बिलहड़ी के प्रधान जयनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि गौशाला के पास ट्रांसफार्मर रखा है, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं दिया गया। उपायुक्त ने तत्काल कनेक्शन देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बीवीजी रामजी योजना की समीक्षा करते हुए ग्राम प्रधानों से श्रमिक दिवस की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिक दिवस में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने के कारण प्रदेश में जिले की स्थिति खराब है। ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने कहा कि कार्य प्रगति में ब्लॉक स्तर की कुछ बाधाएं आ रही हैं। इन्हें दूर कर दिया जाए तो विकास कार्यों में तेजी आ सकती है। बैठक में ग्राम प्रधान आशाराम प्रजापति, विनोद निषाद, नोखेलाल यादव, कामता प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, अनिल यादव सहित सभी ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।2
- सद्भावना सेवा मंच ने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व ट्रेनों के संचालन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सद्भावना सेवा मंच ने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व ट्रेनों के संचालन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।1
- एटीएम चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ एक अभियुक्त पुलिस को मिली बड़ी सफलता घाटमपुर थाना क्षेत्र में एटीएम से चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पतारा कस्बे में हुई चोरी की इस घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राहुल (उम्र करीब 33 वर्ष) है, जो कि राजेन्द्र का पुत्र है और विजय नगर, थाना फजलगंज, कानपुर नगर का निवासी है।थाना घाटमपुर पुलिस द्वारा 05 सितंबर को धरमपुर बम्बा रिन्द नदी के किनारे मोक्षधाम वाले रास्ते चौकी क्षेत्र पतारा से संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान इसे दबोचा गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एटीएम से चोरी की गई 1 अदद बैटरी बरामद की है।आरोपी के खिलाफ थाना घाटमपुर में मु०अ०सं० 402/2026 धारा 305(a) बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीकृत है।इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे:उ०नि०आशीष कुमार मिश्रा (चौकी प्रभारी पतारा, थाना घाटमपुर)उ०नि० वीरेन्द्र प्रताप सिंह (थाना घाटमपुर)रि०का० अभिराज गौतम (थाना घाटमपुर)रि०का०अजय सैनी (थाना घाटमपुर)यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर और अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर एवं प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर के नेतृत्व में चलाई जा रही धरपकड़ अभियान के तहत की गई है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- सुमेरपुर कस्बे में कलेक्टर के आदेश बे असर हाईवे पर वाहन की टक्कर से गोवंश घायल सुमेरपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत की कथित लापरवाही के चलते नेशनल हाईवे पर एक छुट्टा गोवंश अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुमेरपुर कस्बे में शिवरतन होटल के पास हुआ। आरोप है कि अधिकारियों के तमाम निर्देशों के बावजूद छुट्टा गोवंश को गौशालाओं में संरक्षित नहीं कराया जा रहा है। हाईवे पर घूम रहे गोवंश आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। इस घटना में भी बेजुबान जानवर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए छुट्टा गोवंश को तत्काल गौशालाओं में संरक्षित कराने और घायल गोवंश का उपचार कराने की मांग की है।1