logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंबई के (सायन हॉस्पिटल) में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ICU के बाहर सिर में कोयता फंसी हुई हालत में खड़ा मिला, जो अपने इलाज के लिए डॉक्टर का इंतजार कर रहा था। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के लिए आए इस शख्स पर किसी ने जानलेवा हमला किया था। हमला इतना भयानक था कि कोयता आधा उसके सिर में ही फंसा रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉमा ICU के बाहर का दृश्य बेहद डरावना था, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 👉 अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला कहां हुआ और घायल व्यक्ति इस हालत में अस्पताल तक कैसे पहुंचा। 👉 मौके पर मौजूद स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। ⚠️ यह खबर संवेदनशील है, दर्शकों से सावधानी के साथ देखने की अपील की जाती है।

8 hrs ago
user_आदर्श भारत TV
आदर्श भारत TV
TV News Anchor सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
8 hrs ago

मुंबई के (सायन हॉस्पिटल) में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ICU के बाहर सिर में कोयता फंसी हुई हालत में खड़ा मिला, जो अपने इलाज के लिए डॉक्टर का इंतजार कर रहा था। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के लिए आए इस शख्स पर किसी ने जानलेवा हमला किया था। हमला इतना भयानक था कि कोयता आधा उसके सिर में ही फंसा रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉमा ICU के बाहर का दृश्य बेहद डरावना था, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 👉 अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला कहां हुआ और घायल व्यक्ति इस हालत में अस्पताल तक कैसे पहुंचा। 👉 मौके पर मौजूद स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। ⚠️ यह खबर संवेदनशील है, दर्शकों से सावधानी के साथ देखने की अपील की जाती है।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दिनदहाड़े हुई 4.18 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की गुत्थी को पुलिस ने महज 7 दिनों में सुलझा लिया। थाना बुराड़ी की टीम ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने वारदात के बाद बार-बार ठिकाना और कपड़े बदलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की थी।
    1
    दिल्ली के बुराड़ी इलाके में दिनदहाड़े हुई 4.18 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की गुत्थी को पुलिस ने महज 7 दिनों में सुलझा लिया। थाना बुराड़ी की टीम ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने वारदात के बाद बार-बार ठिकाना और कपड़े बदलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की थी।
    user_Shilpa kumari
    Shilpa kumari
    नरेला, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर सांप के काटने से 14 वर्षीय बालक की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप जिले के अहीरौली थाना क्षेत्र के कोटवा मेँ मंगलवार को घर के पास स्थित झोपड़ी में सांप ने डस लियाl जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा सुकरौली तुरंत लाया गया l जहां सांप के काटने से 14 बर्षिय बालक रितेश सिंह की मौत हो गई l इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, रितेश सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा सुकरौली लाया गया। आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका, जिसके कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते सही उपचार मिल जाता, तो रितेश की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा शराब के नशे में ओपीडी किए जाने जैसी घटनाएं भी सामने आती रही हैं, जिससे मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पाता। इस आरोप ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भी अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी डॉक्टरों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता को दर्शाती है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की चिंता का विषय हैँ
    1
    तेज प्रताप गुप्ता 
ब्यूरो चीफ कुशीनगर
सांप के काटने से 14 वर्षीय बालक की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
जिले के अहीरौली थाना क्षेत्र के कोटवा मेँ मंगलवार को घर के पास स्थित झोपड़ी में सांप ने डस लियाl जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा सुकरौली  तुरंत लाया गया l जहां सांप के काटने से 14 बर्षिय बालक रितेश सिंह की मौत हो गई  l  इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों के अनुसार, रितेश सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा सुकरौली लाया गया। आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका, जिसके कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते सही उपचार मिल जाता, तो रितेश की जान बचाई जा सकती थी।
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा शराब के नशे में ओपीडी किए जाने जैसी घटनाएं भी सामने आती रही हैं, जिससे मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पाता। इस आरोप ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं, इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भी अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी डॉक्टरों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता को दर्शाती है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की चिंता का विषय हैँ
    user_AM NEWS NATIONAL
    AM NEWS NATIONAL
    Media company Rohini, North West Delhi•
    5 hrs ago
  • दिल्ली में लापरवाही का खौफनाक अंजाम: खुले नाले में गिरकर बच्ची की मौत,
    1
    दिल्ली में लापरवाही का खौफनाक अंजाम: खुले नाले में गिरकर बच्ची की मौत,
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • दिल्ली में ‘गड्डी मार गैंग’ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सराय रोहिल्ला इलाके में जालसाजों ने एक कारोबारी को 25 लाख रुपये की चपत लगाने की कोशिश की, लेकिन इस बार बाज़ी उलटी पड़ गई। दरअसल, आरोपी असली नोटों की गड्डियों के ऊपर-नीचे असली 500 के नोट लगाकर बीच में रद्दी भर देते थे। इसी तरीके से एक व्यापारी को फंसाने की कोशिश की गई, लेकिन व्यापारी हिमांशु गोयल ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद ही जाल बिछा दिया। आरोपियों को शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया गया, जहां हिमांशु और उनके स्टाफ ने दोनों जालसाजों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    दिल्ली में ‘गड्डी मार गैंग’ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सराय रोहिल्ला इलाके में जालसाजों ने एक कारोबारी को 25 लाख रुपये की चपत लगाने की कोशिश की, लेकिन इस बार बाज़ी उलटी पड़ गई।
दरअसल, आरोपी असली नोटों की गड्डियों के ऊपर-नीचे असली 500 के नोट लगाकर बीच में रद्दी भर देते थे। इसी तरीके से एक व्यापारी को फंसाने की कोशिश की गई, लेकिन व्यापारी हिमांशु गोयल ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद ही जाल बिछा दिया।
आरोपियों को शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया गया, जहां हिमांशु और उनके स्टाफ ने दोनों जालसाजों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_The Fast News No 1
    The Fast News No 1
    Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • नवनिर्वाचित मेयर ने किया पुठ खुर्द का दौरा
    1
    नवनिर्वाचित मेयर ने किया पुठ खुर्द का दौरा
    user_INDIA FIRST NEWS
    INDIA FIRST NEWS
    Media house रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    11 hrs ago
  • बागपत कस्बे की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली का बिल काफी बढ गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटवाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की। उनका कहना था कि पुराने मीटर से बिल सीमित आता था और कोई समस्या नहीं होती थी, जबकि नए मीटर से बिल बहुत अधिक आ रहा है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियो ने बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए। पिछले दो महीने से ये मीटर लगे हुए है और तभी से बिलों मे बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर फिर से लगवाने की अपील की, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
    1
    बागपत कस्बे की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली का बिल काफी बढ  गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन कर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटवाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की। उनका कहना था कि पुराने मीटर से बिल सीमित आता था और कोई समस्या नहीं होती थी, जबकि नए मीटर से बिल बहुत अधिक आ रहा है।
महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियो  ने बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए। पिछले दो महीने से ये मीटर लगे हुए है और तभी से बिलों मे  बढ़ोतरी हुई है।
महिलाओं ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर फिर से लगवाने की
अपील की, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शनिवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हुआ। दिल्ली से मालदा जा रही 14004 फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो अज्ञात महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों महिलाएं पटरी पार कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रही थीं। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:24 बजे दो महिलाएं रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर आ रही थीं। इसी बीच डाउन लाइन पर तेज रफ्तार फरक्का एक्सप्रेस को आता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने महिलाओं को बचाने के लिए प्लेटफॉर्म से हाथ भी नीचे बढ़ाए ताकि उन्हें ऊपर खींचा जा सके, लेकिन जब तक महिलाएं संभल पातीं, तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें रौंदते हुए निकल गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाओं के शव क्षत-विक्षत होकर ट्रैक पर बिखर गए। इस खौफनाक मंजर को देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
    1
    बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शनिवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हुआ। दिल्ली से मालदा जा रही 14004 फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो अज्ञात महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों महिलाएं पटरी पार कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रही थीं। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:24 बजे दो महिलाएं रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर आ रही थीं। इसी बीच डाउन लाइन पर तेज रफ्तार फरक्का एक्सप्रेस को आता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने महिलाओं को बचाने के लिए प्लेटफॉर्म से हाथ भी नीचे बढ़ाए ताकि उन्हें ऊपर खींचा जा सके, लेकिन जब तक महिलाएं संभल पातीं, तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें रौंदते हुए निकल गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाओं के शव क्षत-विक्षत होकर ट्रैक पर बिखर गए। इस खौफनाक मंजर को देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • बाहरी दिल्ली जिले के थाना रणहौला की पुलिस टीम ने क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10.21 ग्राम स्मैक, 100 ब्यूप्रेनोरफिन टैबलेट, 100 एविल इंजेक्शन और 100 सुई वाली सिरिंज बरामद की हैं। इसके साथ ही नशा बेचकर कमाई गई 3,660 रुपये की नकदी भी जब्त की गई है।
    1
    बाहरी दिल्ली जिले के थाना रणहौला की पुलिस टीम ने क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10.21 ग्राम स्मैक, 100 ब्यूप्रेनोरफिन टैबलेट, 100 एविल इंजेक्शन और 100 सुई वाली सिरिंज बरामद की हैं। इसके साथ ही नशा बेचकर कमाई गई 3,660 रुपये की नकदी भी जब्त की गई है।
    user_Shilpa kumari
    Shilpa kumari
    नरेला, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • *आस्था का प्रतीक हनुमानगढ़ी मंदिर गौरा* अमेठी जनपद के जामो ब्लाक मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहुत ही विख्यात हनुमान जी का मंदिर देवस्थान हनुमानगढ़ी गौरा में आज मंगलवार के दिन भक्त अंकित पांडेय ने 51 किलो का घंटा मंदिर को दान किया।पं आलोक के पूजा- अर्चना के पश्चात मंदिर में घंटा स्थापित किया गया। आज के कार्यक्रम में पंडित आलोक,मंदिर पुजारी पाठक जी,समाजसेवी प्रेम शंकर पांडेय,हेमंत पाण्डेय,राहुल शुक्ला आदि भक्तगण की उपस्थिति में पूजन अर्चना के पश्चात घंटे को मंदिर में टांगा गया। ऐसा भक्तों का कहना है कि इस मंदिर पर जो भी व्यक्ति मान्यता मानता है, उसकी पूर्ति हनुमान जी करते हैं। प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर स्थल पर विशाल मेला भी लगता है। जिला संवाददाता ओम नारायण मिश्रा अमेठी
    1
    *आस्था का प्रतीक हनुमानगढ़ी मंदिर गौरा*
अमेठी जनपद के जामो ब्लाक मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहुत ही विख्यात हनुमान जी का मंदिर देवस्थान हनुमानगढ़ी गौरा में आज मंगलवार के दिन भक्त अंकित पांडेय ने 51 किलो का घंटा मंदिर को दान किया।पं आलोक के  पूजा- अर्चना के पश्चात  मंदिर में घंटा स्थापित किया गया।
आज के कार्यक्रम में पंडित आलोक,मंदिर पुजारी पाठक जी,समाजसेवी प्रेम शंकर पांडेय,हेमंत पाण्डेय,राहुल शुक्ला आदि भक्तगण की उपस्थिति में पूजन अर्चना के पश्चात घंटे को मंदिर में टांगा गया। 
ऐसा भक्तों का कहना है कि इस मंदिर पर जो भी व्यक्ति मान्यता मानता है, उसकी पूर्ति हनुमान जी करते हैं। प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर स्थल पर विशाल मेला भी लगता है।
जिला संवाददाता 
ओम नारायण मिश्रा 
अमेठी
    user_AM NEWS NATIONAL
    AM NEWS NATIONAL
    Media company Rohini, North West Delhi•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.