logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"ब्रांडेड बोतलों में अपमिश्रित शराब बेचने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़,, "आबकारी ने डिकॉय ऑपरेशन कर डिलीवरी एजेंट को पकड़ा, देर रात कथित मास्टरमाइंड के घर दबिश, दोनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में,, सतना। ब्रांडेड विदेशी शराब की खाली बोतलों में संदिग्ध तरल भरकर ग्राहकों को सप्लाई किए जाने के मामले का आबकारी विभाग ने खुलासा किया है। विभाग की टीम ने डिकॉय ऑपरेशन के जरिए पहले डिलीवरी एजेंट को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर देर रात घूरडांग निवासी कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र कुमार साह उर्फ रवि को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग के अनुसार मामले में जब्त बोतल में 'मंकी शोल्डर' ब्रांड का लेबल लगा हुआ था। बोतल के अंदर मौजूद तरल में संदिग्ध तत्व पाए गए हैं। इसकी वास्तविक प्रकृति और मानव सेवन के योग्य होने अथवा नहीं होने की पुष्टि के लिए नमूना एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है। मोबाइल पर ऑर्डर, एजेंट से डिलीवरी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित नेटवर्क का संचालन मोबाइल फोन के माध्यम से किया जा रहा था। ग्राहकों से संपर्क कर शराब के ऑर्डर लिए जाते और डिलीवरी के लिए एजेंट का इस्तेमाल किया जाता था। विभाग का कहना है कि एक बार में सीमित संख्या में बोतलें पहुंचाई जाती थीं, जिससे बड़ी मात्रा में शराब के साथ पकड़े जाने का जोखिम कम हो। जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हैं तथा कथित तौर पर ऐसी बोतलें कितने ग्राहकों तक पहुंचाई गई हैं। मुखबिर की सूचना पर तैयार किया डिकॉय प्लान,, आबकारी विभाग को इस गतिविधि की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद आबकारी वृत्त सतना क्रमांक-1 की टीम ने ग्राहक बनकर शराब खरीदने की योजना बनाई। 14 सितंबर की रात सिमरिया चौक स्थित हैदराबादी बिरयानी सेंटर के पास डिलीवरी के लिए एजेंट को बुलाया गया। तय स्थान पर सुनील कुशवाहा पहुंचा और कथित तौर पर मंकी शोल्डर की बोतल की डिलीवरी करने लगा। इसी दौरान सादे कपड़ों में मौजूद आबकारी उप निरीक्षक संजय साकेत और टीम ने उसे पकड़ लिया। "बोतल की जांच में संदिग्ध तरल मिला* डिलीवरी एजेंट के कब्जे से मिली बोतल को आबकारी टीम ने जब्त कर उसकी जांच की। विभाग के मुताबिक बोतल के अंदर मौजूद तरल सामान्य ब्रांडेड शराब से अलग और संदिग्ध पाया गया। प्रारंभिक स्तर पर उसमें सूक्ष्म कण एवं तेलीय तत्व दिखाई देने की बात कही गई है। हालांकि तरल में वास्तव में कौन सा पदार्थ था और वह स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदायक है, यह एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। विभाग ने नमूना वैज्ञानिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। "देर रात घूरडांग में दबिश,, डिलीवरी एजेंट की गिरफ्तारी के बाद टीम ने मामले के कथित मुख्य आरोपी जितेन्द्र कुमार साह उर्फ रवि के घूरडांग स्थित घर पर देर रात दबिश दी। विभाग के मुताबिक कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी ने मोबाइल फोन सहित कुछ सामग्री हटाने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, शराब की सप्लाई के स्रोत और ग्राहकों तक पहुंचाई गई बोतलों की जानकारी जुटाई जा रही है। "आबकारी अधिनियम की धाराओं में अपराध दर्ज,, मामले में आबकारी विभाग ने अपराध क्रमांक 374/26 दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 49(क) के तहत कार्रवाई की गई है। विभाग के अनुसार मामला अपमिश्रित मदिरा से संबंधित होने के कारण गंभीरता से जांच की जा रही है।दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई, कार्रवाई कलेक्टर सतीश कुमार एस, आबकारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता रीवा माधव सिंह भेड़िया तथा सहायक आबकारी आयुक्त सतना सुरेन्द्र कुमार उरांव के निर्देश पर की गई। आबकारी उप निरीक्षक आशीष बारिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक निलेश गुप्ता और संजय साकेत, मुख्य आरक्षक राजकरण त्रिपाठी, मंगलदीन कोल, शंकर दयाल प्रजापति, आरक्षक आशुतोष तिवारी, अमृता उरमलिया सहित अन्य स्टाफ कार्रवाई में शामिल रहे। अब एफएसएल रिपोर्ट और आगे की जांच से यह साफ होगा कि जब्त बोतल में किस प्रकार का तरल था, उसे कहां तैयार किया जा रहा था और इस कथित नेटवर्क ने अब तक कितनी बोतलें बाजार में पहुंचाई हैं।

1 hr ago
user_ऋषिकेश त्रिपाठी
ऋषिकेश त्रिपाठी
रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
59ab6065-d52b-4276-b07c-3375b85f27ef

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • "मलगांव में 10 वर्षों से विराजमान हैं शिव,पार्वती और गणेश,गृह निवास बना श्रद्धा का केंद्र,, "12 दिवसीय आयोजन शुरू, 25 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा समापन,, सतना जिले की रामपुर बाघेलान तहसील अंतर्गत कोटर विकासखंड की ग्राम पंचायत मलगांव में आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है,यहां भागवत द्विवेदी के गृह निवास पर पिछले 10 वर्षों से लगातार भगवान शिव परिवार विराजमान होते आ रहे हैं,हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाद्रपद माह में भगवान शिव,माता पार्वती और प्रथम पूज्य श्री गणेश जी का विधि-विधान से आगमन हुआ है। द्विवेदी परिवार द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से इनकी स्थापना और पूजा-अर्चना की जा रही है।10 सालों से चली आ रही यह परंपरा अब पूरे गांव के लिए आस्था का प्रतीक बन गई है,12 दिवसीय आयोजन और विशाल भंडारा इस वर्ष यह की शुरुआत 14 सितंबर से हुई है,जो लगातार 25 सितंबर तक चलेगा।12 दिनों तक गृह निवास पर पूजन,आरती भजन-कीर्तन का दौर चलेगा। *कार्यक्रम का समापन* 25 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा,जिसमें समस्त ग्रामवासी और क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इन 12 दिनों तक गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। सुबह-शाम आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो रहे हैं। *इस अवसर पर* रमाकांत द्विवेदी, लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी, शीतला द्विवेदी, रामपाल द्विवेदी, दिलीप द्विवेदी, कृष्ण गोपाल द्विवेदी, बद्री द्विवेदी,सुशील द्विवेदी, गुड्डा, अरुणेंद्र द्विवेदी सहित समस्त द्विवेदी परिवार एवं ग्रामवासी मौजूद रहते हैं।
    3
    "मलगांव में 10 वर्षों से विराजमान हैं शिव,पार्वती और गणेश,गृह निवास बना श्रद्धा का केंद्र,,

"12 दिवसीय आयोजन शुरू, 25 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा समापन,,
सतना जिले की रामपुर बाघेलान तहसील अंतर्गत कोटर विकासखंड की ग्राम पंचायत मलगांव में आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है,यहां भागवत द्विवेदी के गृह निवास पर पिछले 10 वर्षों से लगातार भगवान शिव परिवार विराजमान होते आ रहे हैं,हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाद्रपद माह में भगवान शिव,माता पार्वती और प्रथम पूज्य श्री गणेश जी का विधि-विधान से आगमन हुआ है। द्विवेदी परिवार द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से इनकी स्थापना और पूजा-अर्चना की जा रही है।10 सालों से चली आ रही यह परंपरा अब पूरे गांव के लिए आस्था का प्रतीक बन गई है,12 दिवसीय आयोजन और विशाल भंडारा इस वर्ष यह की शुरुआत 14 सितंबर से हुई है,जो लगातार 25 सितंबर तक चलेगा।12 दिनों तक गृह निवास पर पूजन,आरती भजन-कीर्तन का दौर चलेगा। *कार्यक्रम का समापन* 25 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा,जिसमें समस्त ग्रामवासी और क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इन 12 दिनों तक गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। सुबह-शाम आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो रहे हैं। *इस अवसर पर* रमाकांत द्विवेदी, लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी, शीतला द्विवेदी, रामपाल द्विवेदी, दिलीप द्विवेदी, कृष्ण गोपाल द्विवेदी, बद्री द्विवेदी,सुशील द्विवेदी, गुड्डा, अरुणेंद्र द्विवेदी सहित समस्त द्विवेदी परिवार एवं ग्रामवासी मौजूद रहते हैं।
    user_ऋषिकेश त्रिपाठी
    ऋषिकेश त्रिपाठी
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *👉बैरहना में राशन वितरण पर गंभीर आरोप, गेहूं में मिले कंकड़-पत्थर* *👉🏻वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, कोटेदार और समिति प्रबंधक पर जांच की मांग* *सतना। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर ग्राम बैरहना में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से जुलाई और अगस्त माह का गेहूं वितरित करते समय उसमें कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले मिले हुए हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।* ग्रामीणों के मुताबिक गेहूं की सफाई करने पर बड़ी मात्रा में कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले निकल रहे हैं। उनका कहना है कि गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न में इस तरह की मिलावट से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *कोटेदार और समिति प्रबंधक पर लगाए आरोप* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल के संरक्षण में कथित तौर पर अनियमितता होने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान का संचालन कोटेदार रीता गौतम तथा उनके पति विकास गौतम, जो दुकान में सहायक के रूप में कार्य करते हैं, द्वारा किया जा रहा है और खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। *संपत्ति की जांच की भी मांग* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी प्रशासन से की है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति में कथित रूप से काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आय के स्रोत और संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। *प्रशासन से सैंपल जांच और कार्रवाई की मांग* ग्रामीणों का कहना है कि खाद्यान्न के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही दुकान के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन भी कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं। ग्रामीणों ने सतना कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम भेजने तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। *👉बैरहना में राशन वितरण पर गंभीर आरोप, गेहूं में मिले कंकड़-पत्थर* *👉🏻वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, कोटेदार और समिति प्रबंधक पर जांच की मांग* *सतना। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर ग्राम बैरहना में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से जुलाई और अगस्त माह का गेहूं वितरित करते समय उसमें कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले मिले हुए हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।* ग्रामीणों के मुताबिक गेहूं की सफाई करने पर बड़ी मात्रा में कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले निकल रहे हैं। उनका कहना है कि गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न में इस तरह की मिलावट से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *कोटेदार और समिति प्रबंधक पर लगाए आरोप* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल के संरक्षण में कथित तौर पर अनियमितता होने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान का संचालन कोटेदार रीता गौतम तथा उनके पति विकास गौतम, जो दुकान में सहायक के रूप में कार्य करते हैं, द्वारा किया जा रहा है और खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। *संपत्ति की जांच की भी मांग* ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी प्रशासन से की है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति में कथित रूप से काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आय के स्रोत और संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। *प्रशासन से सैंपल जांच और कार्रवाई की मांग* ग्रामीणों का कहना है कि खाद्यान्न के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही दुकान के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन भी कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं। ग्रामीणों ने सतना कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम भेजने तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    *👉बैरहना में राशन वितरण पर गंभीर आरोप, गेहूं में मिले कंकड़-पत्थर*
*👉🏻वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, कोटेदार और समिति प्रबंधक पर जांच की मांग*

*सतना। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर ग्राम बैरहना में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से जुलाई और अगस्त माह का गेहूं वितरित करते समय उसमें कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले मिले हुए हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।*
ग्रामीणों के मुताबिक गेहूं की सफाई करने पर बड़ी मात्रा में कंकड़-पत्थर और मिट्टी के ढेले निकल रहे हैं। उनका कहना है कि गरीब परिवारों को मिलने वाले खाद्यान्न में इस तरह की मिलावट से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
*कोटेदार और समिति प्रबंधक पर लगाए आरोप*
ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल के संरक्षण में कथित तौर पर अनियमितता होने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उचित मूल्य की दुकान का संचालन कोटेदार रीता गौतम तथा उनके पति विकास गौतम, जो दुकान में सहायक के रूप में कार्य करते हैं, द्वारा किया जा रहा है और खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
*संपत्ति की जांच की भी मांग*
ग्रामीणों ने समिति प्रबंधक गुलजारी लाल की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी प्रशासन से की है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति में कथित रूप से काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आय के स्रोत और संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
*प्रशासन से सैंपल जांच और कार्रवाई की मांग*
ग्रामीणों का कहना है कि खाद्यान्न के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही दुकान के स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन भी कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं।
ग्रामीणों ने सतना कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम भेजने तथा दोष सिद्ध होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भारत इंटरनेशनल स्कूल में दोहरे उत्सव की धूम: गणेश पूजा के साथ मनाया गया हिंदी दिवस रामपुर बघेलान। स्थानीय भारत इंटरनेशनल स्कूल में आज गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दोहरे उत्सव को लेकर स्कूल परिसर में भारी उत्साह देखा गया, जहां बच्चों के भीतर अध्यात्म, कला और अपनी संस्कृति के प्रति चेतना जगाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संचालक श्री सुनील सोनी एवं श्रीमती पद्मा सोनी ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस विशेष अवसर पर संस्था संचालक श्री सुनील सोनी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए हिंदी दिवस और मातृभाषा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा के प्रति सदैव आदर और सम्मान की भावना रखनी चाहिए, क्योंकि भाषा ही हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़कर रखती है। वहीं, स्कूल के प्राचार्य श्री मनीष तिवारी जी ने भी भगवान गणेश जी से बच्चों के लिए अच्छे संस्कार, बुद्धि और विवेक की कामना की। उत्सव को और रंगीन बनाने के लिए स्कूल में हिंदी लेखन, फैंसी ड्रेस और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी कला, वेशभूषा और भाषा कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    3
    भारत इंटरनेशनल स्कूल में दोहरे उत्सव की धूम: गणेश पूजा के साथ मनाया गया हिंदी दिवस
रामपुर बघेलान। स्थानीय भारत इंटरनेशनल स्कूल में आज गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दोहरे उत्सव को लेकर स्कूल परिसर में भारी उत्साह देखा गया, जहां बच्चों के भीतर अध्यात्म, कला और अपनी संस्कृति के प्रति चेतना जगाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संचालक श्री सुनील सोनी एवं श्रीमती पद्मा सोनी ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस विशेष अवसर पर संस्था संचालक श्री सुनील सोनी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए हिंदी दिवस और मातृभाषा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा के प्रति सदैव आदर और सम्मान की भावना रखनी चाहिए, क्योंकि भाषा ही हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़कर रखती है। वहीं, स्कूल के प्राचार्य श्री मनीष तिवारी जी ने भी भगवान गणेश जी से बच्चों के लिए अच्छे संस्कार, बुद्धि और विवेक की कामना की।
उत्सव को और रंगीन बनाने के लिए स्कूल में हिंदी लेखन, फैंसी ड्रेस और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी कला, वेशभूषा और भाषा कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Satish Shukla
    Satish Shukla
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *चाकघाट CMO पर गंभीर आरोप,महिला कर्मचारी को संबंध बनाने के लिए दबाव? वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप* *नौकरी बचाने के बदले कथित रूप से निजी संबंध बनाने का दबाव, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने खड़े किए बड़े सवाल* *नगर परिषद में महिला कर्मचारी की सुरक्षा और कार्यस्थल की गरिमा पर सवाल, निष्पक्ष जांच की उठी मांग* रीवा। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट नगर परिषद से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नगर परिषद के CMO शंकरधर पांडेय द्वारा एक महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर पर नौकरी सुरक्षित रखने के एवज में निजी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। यदि रिकॉर्डिंग में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो मामला पद के कथित दुरुपयोग और कार्यस्थल पर महिला कर्मचारी पर अनुचित दबाव बनाने से जुड़ा गंभीर विषय बन सकता है। *वायरल ऑडियो की सत्यता जांच का विषय* हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि रिकॉर्डिंग कब और किन परिस्थितियों में तैयार हुई तथा उसमें मौजूद आवाजें वास्तविक हैं या नहीं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी और प्रशासनिक जांच जरूरी है। *CMO का पक्ष सामने आना बाकी* मामले में CMO शंकरधर पांडेय का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। वहीं,यदि संबंधित महिला कर्मचारी द्वारा औपचारिक शिकायत की जाती है तो प्रशासन के लिए मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सामने लाना महत्वपूर्ण होगा। *अब सवाल यह है कि वायरल ऑडियो में लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई क्या है? क्या वास्तव में नौकरी को लेकर महिला कर्मचारी पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया? या फिर मामला कुछ और है इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।*
    1
    *चाकघाट CMO पर गंभीर आरोप,महिला कर्मचारी को संबंध बनाने के लिए दबाव? वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप*

*नौकरी बचाने के बदले कथित रूप से निजी संबंध बनाने का दबाव, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने खड़े किए बड़े सवाल*

*नगर परिषद में महिला कर्मचारी की सुरक्षा और कार्यस्थल की गरिमा पर सवाल, निष्पक्ष जांच की उठी मांग*

रीवा। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट नगर परिषद से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नगर परिषद के CMO शंकरधर पांडेय द्वारा एक महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर पर नौकरी सुरक्षित रखने के एवज में निजी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
वायरल ऑडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। यदि रिकॉर्डिंग में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो मामला पद के कथित दुरुपयोग और कार्यस्थल पर महिला कर्मचारी पर अनुचित दबाव बनाने से जुड़ा गंभीर विषय बन सकता है।
*वायरल ऑडियो की सत्यता जांच का विषय*
हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि रिकॉर्डिंग कब और किन परिस्थितियों में तैयार हुई तथा उसमें मौजूद आवाजें वास्तविक हैं या नहीं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी और प्रशासनिक जांच जरूरी है।
*CMO का पक्ष सामने आना बाकी*
मामले में CMO शंकरधर पांडेय का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। वहीं,यदि संबंधित महिला कर्मचारी द्वारा औपचारिक शिकायत की जाती है तो प्रशासन के लिए मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सामने लाना महत्वपूर्ण होगा।
*अब सवाल यह है कि वायरल ऑडियो में लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई क्या है? क्या वास्तव में नौकरी को लेकर महिला कर्मचारी पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया? या फिर मामला कुछ और है इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।*
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मैहर जिले के अमरपाटन तहसील के ग्राम खरमसेड़ा में शासकीय भूमि को लेकर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बड़ा आदेश जारी किया है मैहर जिले के अमरपाटन तहसील के ग्राम खरमसेड़ा में शासकीय भूमि को लेकर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बड़ा आदेश जारी किया है। खसरा नंबर 1625 में दर्ज निजी स्वामित्व की प्रविष्टियों को निरस्त कर भूमि को दोबारा मध्यप्रदेश शासन के नाम दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आया कि वर्ष 1958-59 में 203.42 एकड़ भूमि शासन के खाते में पहाड़ एवं अकृषि भूमि के रूप में दर्ज थी। बाद के वर्षों में इसी खसरे के अलग-अलग बटांकों में निजी नाम दर्ज हुए। अब प्रशासनिक कार्रवाई के बाद यह भूमि फिर शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज होगी। सवाल है कि निजी प्रविष्टियां कैसे हुईं। और किसके इशारे पर खेला गया बड़ा खेल
    1
    मैहर जिले के अमरपाटन तहसील के ग्राम खरमसेड़ा में शासकीय भूमि को लेकर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बड़ा आदेश जारी किया है
मैहर जिले के अमरपाटन तहसील के ग्राम खरमसेड़ा में शासकीय भूमि को लेकर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बड़ा आदेश जारी किया है। खसरा नंबर 1625 में दर्ज निजी स्वामित्व की प्रविष्टियों को निरस्त कर भूमि को दोबारा मध्यप्रदेश शासन के नाम दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आया कि वर्ष 1958-59 में 203.42 एकड़ भूमि शासन के खाते में पहाड़ एवं अकृषि भूमि के रूप में दर्ज थी। बाद के वर्षों में इसी खसरे के अलग-अलग बटांकों में निजी नाम दर्ज हुए। अब प्रशासनिक कार्रवाई के बाद यह भूमि फिर शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज होगी। सवाल है कि निजी प्रविष्टियां कैसे हुईं। और किसके इशारे पर खेला गया बड़ा खेल
    user_वशीम शाह
    वशीम शाह
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • थाना प्रभारी निशा मिश्रा की अपराधियों पर एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, सट्टे से लेकर मारपीट-चोरी के आरोपी तक पुलिस की गिरफ्त में थाना प्रभारी निशा मिश्रा की अपराधियों पर एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, सट्टे से लेकर मारपीट-चोरी के आरोपी तक पुलिस की गिरफ्त में
    1
    थाना प्रभारी निशा मिश्रा की अपराधियों पर एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, सट्टे से लेकर मारपीट-चोरी के आरोपी तक पुलिस की गिरफ्त में
थाना प्रभारी निशा मिश्रा की अपराधियों पर एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, सट्टे से लेकर मारपीट-चोरी के आरोपी तक पुलिस की गिरफ्त में
    user_सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • छतरपुर जैसी कार्रवाई की मांग, सरपंच के लेटर पर जांच की गुहार छतरपुर में शराब दुकान पर हुई कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सतना जिले के बेला और केमार के ग्रामीणों ने मांग की है कि यातायात प्रभारी द्वारा छतरपुर की तर्ज पर यहां भी पीने वालों, पिलाने वालों और दुकान के सामने बैठकर पीने वालों पर वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि केमार में शराब दुकान अवैध रूप से संचालित है। सरपंच द्वारा आबकारी विभाग और कलेक्टर को दिए गए लेटर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए। *छतरपुर जैसी कार्रवाई की मांग, सरपंच के लेटर पर जांच की गुहार* छतरपुर में शराब दुकान पर हुई कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सतना जिले के बेला और केमार के ग्रामीणों ने मांग की है कि यातायात प्रभारी द्वारा छतरपुर की तर्ज पर यहां भी पीने वालों, पिलाने वालों और दुकान के सामने बैठकर पीने वालों पर वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि केमार में शराब दुकान अवैध रूप से संचालित है। सरपंच द्वारा आबकारी विभाग और कलेक्टर को दिए गए लेटर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए।
    1
    छतरपुर जैसी कार्रवाई की मांग, सरपंच के लेटर पर जांच की गुहार

छतरपुर में शराब दुकान पर हुई कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सतना जिले के बेला और केमार के ग्रामीणों ने मांग की है कि यातायात प्रभारी  द्वारा छतरपुर की तर्ज पर यहां भी पीने वालों, पिलाने वालों और दुकान के सामने बैठकर पीने वालों पर वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए।

ग्रामीणों का आरोप है कि केमार में शराब दुकान अवैध रूप से संचालित है। सरपंच द्वारा आबकारी विभाग और कलेक्टर को दिए गए लेटर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए।
*छतरपुर जैसी कार्रवाई की मांग, सरपंच के लेटर पर जांच की गुहार*
छतरपुर में शराब दुकान पर हुई कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सतना जिले के बेला और केमार के ग्रामीणों ने मांग की है कि यातायात प्रभारी  द्वारा छतरपुर की तर्ज पर यहां भी पीने वालों, पिलाने वालों और दुकान के सामने बैठकर पीने वालों पर वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए।
ग्रामीणों का आरोप है कि केमार में शराब दुकान अवैध रूप से संचालित है। सरपंच द्वारा आबकारी विभाग और कलेक्टर को दिए गए लेटर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी जांच होनी चाहिए।
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🚨 बड़ी खबर | राहुल सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में एसपी कार्यालय में 8 घंटे से धरना जारी सतना। सिंहपुर क्षेत्र के चर्चित राहुल सिंह हत्याकांड में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना लगातार 8 घंटे से जारी है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। धरनारत लोगों का आरोप है कि राहुल सिंह की हत्या के मामले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग उठाई। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, धरने की सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 🔴 विवेचना को लेकर भी उठाए सवाल धरनारत लोगों ने मामले की विवेचना को लेकर भी सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि “जब तक टीआई पंकज शुक्ला इस मामले की विवेचना करेंगे, तब तक हमें न्याय की उम्मीद नहीं है।” प्रदर्शनकारियों ने विवेचना की निष्पक्षता को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। सिंहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हत्याकांड को लेकर लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में धरना जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस एवं प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है। #Satna #RahulSingh #Singhpur #SatnaNews #JusticeForRahulSingh #BreakingNews 🚨 बड़ी खबर | राहुल सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में एसपी कार्यालय में 8 घंटे से धरना जारी सतना। सिंहपुर क्षेत्र के चर्चित राहुल सिंह हत्याकांड में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना लगातार 8 घंटे से जारी है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। धरनारत लोगों का आरोप है कि राहुल सिंह की हत्या के मामले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग उठाई। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, धरने की सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 🔴 विवेचना को लेकर भी उठाए सवाल धरनारत लोगों ने मामले की विवेचना को लेकर भी सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि “जब तक टीआई पंकज शुक्ला इस मामले की विवेचना करेंगे, तब तक हमें न्याय की उम्मीद नहीं है।” प्रदर्शनकारियों ने विवेचना की निष्पक्षता को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। सिंहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हत्याकांड को लेकर लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में धरना जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस एवं प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है। #Satna #RahulSingh #Singhpur #SatnaNews #JusticeForRahulSingh #BreakingNews
    1
    🚨 बड़ी खबर | राहुल सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में एसपी कार्यालय में 8 घंटे से धरना जारी
सतना। सिंहपुर क्षेत्र के चर्चित राहुल सिंह हत्याकांड में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना लगातार 8 घंटे से जारी है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
धरनारत लोगों का आरोप है कि राहुल सिंह की हत्या के मामले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग उठाई। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं, धरने की सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
🔴 विवेचना को लेकर भी उठाए सवाल
धरनारत लोगों ने मामले की विवेचना को लेकर भी सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि “जब तक टीआई पंकज शुक्ला इस मामले की विवेचना करेंगे, तब तक हमें न्याय की उम्मीद नहीं है।” प्रदर्शनकारियों ने विवेचना की निष्पक्षता को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
सिंहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हत्याकांड को लेकर लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में धरना जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस एवं प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।
#Satna #RahulSingh #Singhpur #SatnaNews #JusticeForRahulSingh #BreakingNews

    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.