Shuru
Apke Nagar Ki App…
PS24NEWS
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by PS24NEWS1
- मध्यप्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में 7 अप्रैल की रात हुए व्यापारी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को पहले डकैती का रूप दिया जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी प्रियंका पुरोहित ने अपने प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर ही पति की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार, पत्नी के प्रेम संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। वारदात की रात महिला ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया, जिसके बाद आरोपी अंदर घुसे और सो रहे देव कृष्ण पुरोहित पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे मामले को लूट और डकैती जैसा दिखाने की कोशिश की गई। जांच के दौरान पुलिस को महिला के बयान संदिग्ध लगे, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी सुरेंद्र अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। हैशटैग: #धार_हत्याकांड #मध्यप्रदेश_क्राइम #पत्नी_ही_कातिल #क्राइम_न्यूज #पुलिस_खुलासा #लव_अफेयर_क्राइम #MPNews #BreakingNews #CrimeStory #IndiaNews3
- भोपाल पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान.. कही नहीं हो रही किसानों से MSP पर गेहूं की खरीदी.. सरकार सोची समझी साजिश कर रही है.. किसानों को देने सरकार के पास पैसा नहीं है.. कम कीमत पर व्यापारियों को फसल बिकवाना चाहती है सरकार.. केवल 25 परसेंट फसल खरीद रही है सरकार.. 75 परसेंट व्यापारी खरीदेंगे.. किसान विरोधी सरकार पहले पानी, बिजली, खाद अब वारदाना के लिए तरसा रही.. आज भी नहीं हुआ खरीदी.. कांग्रेस करेगी आंदोलन, आज खरीदो, 2700 पर खरीदो.. शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बोले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा.. अब कोर्ट कोर्ट का खेल खेलेगी सरकार.. तारीख पर तारीख का होगा खेल.. नौकरी तो दे नहीं रही निकलना और चाहती है सरकार.. सरकार की यही मंशा, मंत्रालय भी आउटसोर्स से चलाया जाए.. नहीं होनी चाहिए शिक्षकों कोई भी पात्रता परीक्षा.. यह शिक्षकों के साथ अन्याय.. कोर्ट जाए या नियम बनाए सरकार.. शिक्षकों के बुढ़ापे में रोटी न छीने सरकार..1
- *इंदौर में महिला आरक्षक फंदे पर लटकी,* *कारण अज्ञात, अस्पताल में भर्ती कराया* *पति इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच में पदस्थ है* महिला आरक्षक रूचि अपने पति पंकज के साथ फर्स्ट बटालियन में रहती है। गुरुवार रात रूचि फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी, गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। सदर बाजार पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रात करीब 11 बजे गोकुलदास अस्पताल से मिली। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।1
- सांसद आलोक शर्मा मिले भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी और भानु हिंदू की सुरक्षा की मांग की सांसद आलोक शर्मा ने आपको बता दे कि पिछले दिनों स्लाटर हाउस का मामला उठाया था भानु हिंदू और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने1
- Post by Omi Vanshkar1
- सांसद आलोक शर्मा मिले भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी और भानु हिंदू की सुरक्षा की मांग की सांसद आलोक शर्मा ने आपको बता दे कि पिछले दिनों स्लाटर हाउस का मामला उठाया था भानु हिंदू और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने2
- मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जन समस्या निवारण शिविर के दौरान एक महिला द्वारा गांव की बुनियादी समस्याएं उठाना भारी पड़ गया। बहरी क्षेत्र में आयोजित शिविर में ग्राम छिहरा टोला की रानी प्रजापति ने सड़क, बिजली और पानी की समस्या को लेकर अपनी बात रखी, लेकिन इस दौरान भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा नाराज हो गए और उन्होंने महिला को बीच में ही टोकते हुए कहा – “चुप रहोगी या नहीं”। बताया जा रहा है कि महिला ने आरोप लगाया कि करीब 6 महीने पहले गांव में सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक हालात जस के तस हैं। उसने कहा कि गांव के लगभग 30 घर आज भी सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। महिला की बात सुनते समय सांसद ने पहले उसे रुकने को कहा, लेकिन जब वह लगातार अपनी समस्या बताती रही तो सांसद झुंझला गए और उसे चुप रहने के लिए कहा। इस दौरान मौके पर मौजूद एक युवक वीडियो बना रहा था, जिसे भी सांसद ने डांटते हुए रिकॉर्डिंग बंद करने के निर्देश दिए। घटना के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। महिला के पति और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्या सुनने के बजाय उन्हें डांटकर चुप करा दिया, जबकि गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी से लोग परेशान हैं। वहीं, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने पूरे मामले को राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताते हुए कहा कि महिला ऊंची आवाज में बोल रही थी, इसलिए उन्हें शांत रहने के लिए कहा गया ताकि अधिकारियों से व्यवस्थित तरीके से बात की जा सके। #सीधी_न्यूज #MPNews #जनसमस्या #सांसद_विवाद #BreakingNews #GroundReport #IndiaNews #PoliticalNews #GraminSamasyayein2