Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में निकले इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में बदलाव और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की। कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिला अस्पताल के सामने रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, रामअवध पासी और प्रवक्ता शीतला पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Arvind Kumar yadav
अयोध्या में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में निकले इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में बदलाव और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की। कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिला अस्पताल के सामने रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, रामअवध पासी और प्रवक्ता शीतला पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे विपक्ष : गिरीश पति त्रिपाठी अयोध्या। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनावी पराजय की खीझ में संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। चुनाव हारने के बाद निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना समस्या का समाधान नहीं है। महापौर ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर निर्वाचन आयोग स्थिति स्पष्ट कर चुका है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा दोनों निर्वाचन आयुक्तों की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि एसआईआर समेत प्रमुख निर्णय आयोग की सहमति से लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 24 जून 2025 के मूल आदेश से लेकर विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू प्रक्रिया तक निर्णय आयोग की सहमति से लिए गए हैं। उनके अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने भी इस प्रक्रिया को कानूनी रूप से वैध माना है। उन्होंने कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र को लेकर उठे विवाद पर कहा कि निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह पत्र आयोग की किसी नीति अथवा एसआईआर से संबंधित नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी से जुड़े प्रशासनिक विषय तक सीमित था। इसी प्रकार फॉर्म-6 को लेकर भी विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आयोग के अनुसार गैर-एसआईआर अवधि में पूर्व निर्धारित नियम ही लागू हैं और प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महापौर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुराने बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना विपक्ष की पुरानी राजनीति का हिस्सा रहा है। उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर आरोप लगाने और न्यायपालिका पर दबाव होने संबंधी बयानों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को लेकर दिए गए बयानों से देश की संस्थाओं की छवि प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने राफेल सौदे का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले में कांग्रेस की ओर से “चौकीदार चोर है” जैसे राजनीतिक आरोप लगाए गए। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की व्याख्या को लेकर राहुल गांधी को बाद में अदालत में खेद व्यक्त करना पड़ा था। महापौर ने कहा कि राजनीतिक आरोपों और न्यायिक निष्कर्षों के बीच अंतर रखा जाना चाहिए। महापौर ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सैन्य अभियानों पर भी राजनीतिक बयानबाजी की गई। उन्होंने तवांग झड़प का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारतीय जवानों की पिटाई किए जाने संबंधी बयान पर सेना और सरकार ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों पर राजनीतिक विमर्श तथ्यों और जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी ईवीएम, कभी निर्वाचन आयोग, कभी सुप्रीम कोर्ट और कभी अन्य संस्थाओं पर सवाल उठाकर अपनी राजनीतिक विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास करता है। लोकतंत्र में संस्थाओं की आलोचना का अधिकार है, लेकिन आरोप तथ्यों पर आधारित होने चाहिए। *तथ्यों के आधार पर बात रखे विपक्ष : रोली सिंह* जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची और एसआईआर जैसे विषयों पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय आधिकारिक तथ्यों को जनता के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग अपना स्पष्टीकरण दे चुका है और लोकतंत्र में मतदाता की भागीदारी तथा निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र मौजूद रहे।4
- अयोध्या से जगन्नाथपुरी धाम के लिए जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन! साधु-संतों ने सांसद अवधेश प्रसाद से की मांग बिपिन पांडेय संवाददाता इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या अयोध्या अयोध्या। अयोध्या धाम से जगन्नाथपुरी धाम के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या सांसद श्री अवधेश प्रसाद से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से भारत सरकार एवं रेलवे के समक्ष अयोध्या से जगन्नाथपुरी के लिए सीधी रेल सेवा शुरू कराने का अनुरोध किया। अयोध्या रामेश्वरा धर्मेश सेवा ट्रस्ट के सदस्य डॉ. देवेश्राचार्य सहित साधु-संतों ने कहा कि अयोध्या और जगन्नाथपुरी दोनों ही प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थल हैं। दोनों धामों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सांसद अवधेश प्रसाद ने रेलवे के चेयरमैन से फोन पर वार्ता की। बताया गया कि अयोध्या से जगन्नाथपुरी के लिए ट्रेन चलाने को लेकर सकारात्मक आश्वासन मिला है और जल्द ही ट्रेन सेवा के शुभारंभ की उम्मीद है। साधु-संतों ने सांसद के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या धाम से जगन्नाथपुरी तक सीधी रेल सेवा शुरू होना देशभर के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा होगी। आश्वासन वाली भाषा और स्पष्ट करें4
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने अयोध्या में जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने अयोध्या में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला और महानगर कमेटी के संयुक्त आह्वान पर कार्यकर्ता कमला नेहरू भवन में एकत्र हुए, जहां से जुलूस निकालकर वे रिकाबगंज चौराहे पहुंचे। रिकाबगंज चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम रानू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में आरोप लगाया कि मतदाता सूची और एसआईआर के नाम पर फर्जी तरीके से वोट काटे जा रहे हैं, जिससे लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। पुलिस बल की तैनाती के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता चौराहे तक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।1
- #अयोध्या ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो ! वोट चोर गद्दी छोड !!2
- लखनऊ कृष्णानगर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल महिला की हत्या में वांछित था आरोपी भोला राजपूत पुलिस की जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में लगी गोली आरोपी को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में कराया गया भर्ती आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद एक खोखा और एक जिंदा कारतूस भी मिला हत्या में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस ने की बरामद 150-170 CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस कृष्णानगर के डूडा कॉलोनी, आशाराम बापू मार्ग पर हुई मुठभेड़1
- बस्ती: झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप, महिला पहुंची एसपी के दरबार, नगर थाना क्षेत्र का मामला....1
- सरकारी पेड़ काटने के मामले में जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान दर्ज होगा मुक़दमा। अयोध्या पुराकलंदर क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड पिपरी में सरकारी पेड़ काटने के मामले का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान दर्ज होगा मुक़दमा, वन विभाग के कर्मचारी भी हो सकते है सस्पेंड डी एफ ओ हुए सख्त, वन विभाग के कर्मचारी की मिलीभगत रात्रि में भी वन विभाग के एक कर्मचारी खड़े होकर रात्रि में कटवा रहे थे पेड़ जी-ग्रामीण उपजिलाधिकारी सोहावल ने मौके पर पहुंच कर मामले का लिया जायजा सभी लोगों के मिलीभगत पर मांगी पूरी रिपोर्ट कहा दर्ज हो मुक़दमा नगर पंचायत भरतकुंड विनय दुबे का बयान कहा मै अब कुछ नहीं कर सकता अब जो करना होगा उपजिलाधिकारी करेंगे। नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा के अंतर्गत पिपरी वार्ड संख्या 16 में सरकारी जगह से कटे से लाखों के सागौन के पेड़ चोरी की पड़ी थी तहरीर उपजिलाधिकारी सोहावल ने पिपरी एक यार्ड से माल का कुछ बोटा बरामद ग्रामीणों ने लकड़ी कटवाने वाले लादने वाले कई लोगों के नाम के दिए बयान दर्ज होगा चोरी का मुक़दमा1
- शहीद भगतसिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी,भगतसिंह के विचार आज के युवाओं के लिए भी प्रासंगिक : सत्यभान सिंह जनवादी बिपिन पांडेय संवाददाता इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या अयोध्या। शहीद-ए-आजम भगतसिंह के जन्मदिवस के अवसर पर शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के तत्वावधान में नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित शहीद भगतसिंह पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्क में स्थापित भगतसिंह की नई प्रतिमा पर ट्रस्ट के सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद प्रेस क्लब में “भगतसिंह और आज का युवा” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने भगतसिंह के जीवन, उनके विचारों और युवाओं के प्रति उनकी सोच पर विस्तार से चर्चा की। सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि भगतसिंह के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं। क्रांतिकारियों ने अपने लिए नहीं, बल्कि देश और समाज के लिए कुर्बानी दी। उन्होंने युवाओं से भगतसिंह के विचारों को समझने और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। फैजाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि भगतसिंह केवल महान क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि गंभीर चिंतक और अध्ययनशील युवा भी थे। पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि भगतसिंह अपने समय के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सवालों को समझने के साथ वैज्ञानिक एवं तार्किकदृष्टिकोण विकसित करने पर जोर देते थे। नाजिश फातिमा ने कहा कि भगतसिंह का जीवन संघर्ष, साहस, अध्ययन और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है। सेवानिवृत्त राज्य कर अधिकारी बृजेश कुमार मौर्य ने कहा कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक होकर समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। धीरज द्विवेदी ने कहा कि भगतसिंह का सपना ऐसे समाज का था, जिसमें शोषण और भेदभाव के लिए कोई स्थान न हो। अखिलेश सिंह ने कहा कि भगतसिंह के विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों के संदर्भ में समझना आवश्यक है। अतीक अहमद ने कहा कि युवाओं और महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता के माध्यम से मौकापरस्त ताकतों का मुकाबला किया जा सकता है। गोष्ठी में प्रेरणा, राजकुमारी, नाजिश फातिमा,गोष्ठी में प्रेरणा, राजकुमारी, नाजिश फातिमा, अखिलेश सिंह, पप्पू सोनकर, चांद, आराधना सिंह, पूनम श्रीवास्तव, महर्षि पांडेय, सीपीआई नेता अशोक तिवारी, खेत मजदूर नेता शैलेंद्र सिंह, मंजू मौर्य, अनीता पांडेय, किरण भारती, लक्ष्मी, कुसुम चौहान, सुमन, साधना पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।4
- लापरवाही की भेंट चढ़ी नई 33केवी विद्युत लाइन, मानक ताक पर रख ठेकेदार ने गाड़े थे पोल; जांच की आंच में आएंगे कई बड़े अधिकारी बीकापुर /अयोध्या पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश और तेज़ आंधी के कारण जहां एक ओर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, वहीं दूसरी ओर विभागीय ठेकेदारों की गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल भी खुलकर सामने आ गई है। अयोध्या जनपद के विद्युत उपखंड बीकापुर के अंतर्गत मंगारी सबस्टेशन से जुड़ी 33केवी की नई विद्युत लाइन का दो पोल धराशायी हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे के वक्त कोई इसकी चपेट में नहीं आया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मंगारी सबस्टेशन के लिए इस 33केवी विद्युत लाइन का निर्माण पिछले वर्ष ही कराया गया था। आरोप है कि कार्यदायी संस्था (ठेकेदार) द्वारा निर्माण कार्य में मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया। नियमों के मुताबिक, 33KV जैसी हाई-टेंशन लाइन के पोल को स्थापित करने के लिए उचित गहराई (गड्ढा) और मज़बूत कंक्रीट फाउंडेशन का होना अनिवार्य है।1