logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे खडा युवक घायल, उपचार को किया हाथरस हायर सेंटर रेफर सासनी में आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित कोतवाली चैराहे के निकट अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार को जानकारी के अनुसार, सासनी के गांव नगला लोका निवासी टीकम सिंह पुत्र रामजी लाल अपने साथियों के साथ किसी काम से सासनी आया था। वह कोतवाली चैराहे के पास सड़क किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहा थां बताते हें कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। उधर जानकारी होने पर राहगीरांें और स्थानीय दुकानदारों की भीड जुट गई। घायल को उसके साथियों ने निजी वाहन से सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

3 hrs ago
user_सासनी समाचार
सासनी समाचार
सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
ad4bcb83-0ed1-44a9-a1d2-1dad99942eaa

अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे खडा युवक घायल, उपचार को किया हाथरस हायर सेंटर रेफर सासनी में आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित कोतवाली चैराहे के निकट अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार को जानकारी के अनुसार, सासनी के गांव नगला लोका निवासी टीकम सिंह पुत्र रामजी लाल अपने साथियों के साथ किसी काम से सासनी आया था। वह कोतवाली चैराहे के पास सड़क किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहा थां बताते हें कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। उधर जानकारी होने पर राहगीरांें और स्थानीय दुकानदारों की भीड जुट गई। घायल को उसके साथियों ने निजी वाहन से सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 93 पर बिजलीघर के समीप सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सासनी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सठिया निवासी गणेश पुत्र बाबू लाल सोमवार की शाम करीब 5 बजे किसी निजी कार्यवश सासनी आ रहे थे। जैसे ही वह बिजली घर के पास सड़क पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गणेश उछलकर दूर जा गिरे और उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में गणेश को निजी वाहन की मदद से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। यहाँ तैनात चिकित्सकों ने घायल का परीक्षण किया और उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तुरंत अलीगढ़ रेफर कर दिया।
    3
    सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 93 पर बिजलीघर के समीप सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सासनी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सठिया निवासी गणेश पुत्र बाबू लाल सोमवार की शाम करीब 5 बजे किसी निजी कार्यवश सासनी आ रहे थे। जैसे ही वह बिजली घर के पास सड़क पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गणेश उछलकर दूर जा गिरे और उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी।
हादसे की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में गणेश को निजी वाहन की मदद से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। यहाँ तैनात चिकित्सकों ने घायल का परीक्षण किया और उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तुरंत अलीगढ़ रेफर कर दिया।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
    3
    सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगला भुस तिराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगला भुस तिराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    22 min ago
  • 51 कलशों के साथ निकली शोभा यात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र। आपको बतादे कि दिव्य योग कला मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कलश यात्रा में 51 कलशों के साथ महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से नगर भ्रमण पर निकलीं। पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस पावन यात्रा का शुभारंभ पूज्य श्री श्री 108 कलाधर जी महाराज द्वारा विधि-विधान से किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा के माध्यम से मनुष्य को धर्म, कर्म और भक्ति और योग का मार्ग मिलता है। कथा के प्रथम दिवस पर भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया गया। साथ ही भक्त ध्रुव की प्रेरणादायक कथा सुनाई गई, जिसमें उनकी अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया गया। महाराज श्री ने मां की महिमा का भी विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। इसके अलावा गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन में ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भक्तजन कथा श्रवण कर प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।
    1
    51 कलशों के साथ निकली शोभा यात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र।
आपको बतादे कि  दिव्य योग कला मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कलश यात्रा में 51 कलशों के साथ महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से नगर भ्रमण पर निकलीं। पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
इस पावन यात्रा का शुभारंभ पूज्य श्री श्री 108 कलाधर जी महाराज द्वारा विधि-विधान से किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा के माध्यम से मनुष्य को धर्म, कर्म और भक्ति और योग  का मार्ग मिलता है।
कथा के प्रथम दिवस पर भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया गया। साथ ही भक्त ध्रुव की प्रेरणादायक कथा सुनाई गई, जिसमें उनकी अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया गया। महाराज श्री ने मां की महिमा का भी विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। इसके अलावा गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन में ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भक्तजन कथा श्रवण कर प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।
    user_Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu  & Healing  Expert
    Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu & Healing Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड गांव कछपुरा अंबेडकर पार्क के पास लगे बाबा साहब के होर्डिग को बाइक सवार कुछ लोगों ने फाड़ दिया। सुबह जब लोगों ने होर्डिंग फटा देखा तो बाबा साहब के अनुयायियों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई जिसमें बाइक सवार लोग होल्डिंग को फाड़ते हुए दिखाई दिए। हंगामा की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    1
    जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड गांव कछपुरा अंबेडकर पार्क के पास लगे बाबा साहब के होर्डिग को बाइक सवार कुछ लोगों ने फाड़ दिया। सुबह जब लोगों ने होर्डिंग फटा देखा तो बाबा साहब के अनुयायियों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई जिसमें बाइक सवार लोग होल्डिंग को फाड़ते हुए दिखाई दिए। हंगामा की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कस्बा गोंडा में परशुराम जयंती मनाते हुए..
    1
    कस्बा गोंडा में परशुराम जयंती मनाते हुए..
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by KRANTKARI Khabar
    1
    Post by KRANTKARI Khabar
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हाथरस के सासनी में जरैया मोड़ रुदायन रोड पर कल देर रात बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई। यह विवाद बारातियों के शराब पीने और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रोकने के बाद शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ बाराती मैरिज होम के बाहर थोड़ी दूर पर शराब पी रहे थे, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटनास्थल पर काफी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को भी झगड़े का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।कुछ देर तक पुलिसकर्मियों के सामने भी मारपीट जारी रही। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होते हुए साफ देखा जा सकता है। विवाह समारोह में शामिल कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस को अंदर से बंद कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया। इस मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद विवाह समारोह संपन्न हो गया।
    1
    हाथरस के सासनी में जरैया मोड़ रुदायन रोड पर कल देर रात बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई। यह विवाद बारातियों के शराब पीने और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रोकने के बाद शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ बाराती मैरिज होम के बाहर थोड़ी दूर पर शराब पी रहे थे, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटनास्थल पर काफी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को भी झगड़े का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।कुछ देर तक पुलिसकर्मियों के सामने भी मारपीट जारी रही। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होते हुए साफ देखा जा सकता है। विवाह समारोह में शामिल कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस को अंदर से बंद कर दिया।
बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया। इस मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद विवाह समारोह संपन्न हो गया।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.