*शिक्षकों की फटकार से आहत छात्रा ने दी जान, गांव में मचा हड़कंप* - *परिजनों ने स्कूल में शव रखकर किया प्रदर्शन* - - *चार शिक्षकों पर केस दर्ज* मुनीष सिंह *सौरिख कन्नौज* थाना क्षेत्र के विकासखंड सौरिख के ग्राम निवारी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां विद्यालय में डांट से आहत एक छात्रा ने घर पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को विद्यालय परिसर में रखकर कई घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर चार शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम निवारी निवासी निधि (कक्षा 5), पुत्री अजय कुमार बाथम, कंपोजिट विद्यालय बेहटा रामपुर में पढ़ती थी। शनिवार सुबह वह रोज की तरह साइकिल से स्कूल पहुंची। प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों के नाखून, बाल और साफ-सफाई की जांच की जा रही थी। इसी दौरान निधि को रोककर शिक्षिका ने उसे डांटते हुए साफ-सुथरे होकर स्कूल आने की हिदायत दी। डांट से आहत होकर निधि अपना बस्ता स्कूल में ही छोड़कर रोते हुए घर लौट आई। घर पहुंचने पर मां आरती देवी ने उससे रोने का कारण पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया और सीधे कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर मां ने अंदर जाकर देखा तो वह छत के कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर विद्यालय पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। *बहन ने लगाए आरोप* मृतका की बड़ी बहन, जो उसी विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा है, ने बताया कि स्कूल स्टाफ उसकी छोटी बहन को आए दिन छोटी-छोटी बातों पर डांटता रहता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। *करीब पांच घंटे तक चला हंगामा* घटना के बाद सुबह लगभग 11 बजे परिजन शव लेकर स्कूल पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बावजूद परिजन नहीं माने और मृतका के पिता के आने तक कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। *भीड़ से बचने के लिए शिक्षकों ने खुद को कमरे में किया बंद* विद्यालय में बढ़ते तनाव के बीच शिक्षकों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। बाहर परिजन और महिलाएं हंगामा करती रहीं। बाद में पुलिस ने शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने भिजवा दिया। *सफाई कर्मी को भीड़ ने दौड़ाया* विद्यालय परिसर में गंदगी देखकर अधिकारियों ने सफाई कराने के निर्देश दिए, लेकिन जैसे ही सफाई कर्मी पहुंचा, आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया, जिससे वह बिना काम किए ही वापस लौट गया। *ग्रामीणों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल* ग्रामीणों ने विद्यालय में भारी अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्कूल में पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है, हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है, शौचालय गंदे हैं और बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। *पिता दिल्ली में करते हैं सिलाई का काम* मृतका के पिता अजय कुमार दिल्ली में सिलाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के समय वह दिल्ली में ही थे। परिजनों ने उन्हें फोन पर घटना की सूचना दी। बताया गया कि वह करीब 15 दिन पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव आए थे।

- बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान बिजली कर्मियों से मारपीट व गाली-गलौज, चार के खिलाफ तहरीर राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। मामले में अवर अभियंता समेत कर्मचारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मानपुर के अवर अभियंता करन सिंह अपनी टीम के साथ रविवार को ग्राम हेतमपुर कटरा में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि गांव निवासी शियाज व मेहराज उर्फ धीरज अली पर करीब 87,210 रुपये का बकाया था। जब विभागीय टीम ने बिल जमा करने को कहा तो आरोप है कि उक्त लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित कर्मचारियों के अनुसार आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट पर भी उतारू हो गए। इतना ही नहीं, बिल जमा न करने की धमकी देते हुए कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक नुकसान पहुंचाने की भी बात कही गई। घटना के बाद अवर अभियंता करन सिंह, संविदा लाइनमैन जय सिंह व मुनीश ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।1
- *(SD) UP: बदायूं के थानेदार राजेंद्र सिंह पुंडीर हैं. वर्दी के नशे में चूर दरोगा जी ने फरियादी को धक्के मार बाहर निकाल दिया.....!!* पीड़ित का भतीजा एक हादसे में घायल हुआ था,इसी सिलसिले में पीड़ित थाने आया था। *"हटाओ इसको, इसकी मां की वादी, बहन के लौ$.."* दरोगा साहब की गुंडई समझिये. खुली गालियां बक रहे हैं. अब इसने कोई न्याय की उम्मीद क्या ही करेगा।1
- #बवाली_बिरयानी ⏮️यूपी में अमरोहा जिले के हसनपुर में बारातियों को बिरयानी में लेग पीस न मिलने पर बवाल मचा दिया। ⏮️ कुर्सियां फेंकी गई। मारपीट चलती रही। #up #Amroha #nikah #leg #biryani1
- mallawan mai traffic ki problem hai1
- सभी मित्रों को जयति जयति जय श्री राधे1
- #हरदोई संडीला: कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डा चौकी से महज 50 मीटर की दूरी से बन्ने मियां मेडिकल स्टोर के बाहर से बाइक चोरी,पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, युवक ने बाइक चोरी की शिकायत पुलिस में की,पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी।1
- 5 दिन में खुलासा महिला के कुंडल लूटने वाले बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार फतेहगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला के कुंडल लूटने की घटना का महज 5 दिन में सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी निखिल कटियार व दूसरे बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए दो कुंडल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि 25 मार्च को यश पैलेस के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कान के कुंडल लूट लिए। इस पर कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को लुट के कुण्डल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है फर्रुखाबाद से सानू खान की रिपोर्ट1
- घर में घुसकर दरोगा पर विधवा महिला से अभद्रता का आरोप, शिकायत पर भाई का चालान — पुलिस पर गंभीर आरोप कन्नौज। थाना तालग्राम क्षेत्र में तैनात एक दरोगा पर विधवा महिला के घर में घुसकर अभद्रता करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं शिकायत के बाद पीड़िता के भाई व उसके मित्र पर शांति भंग में कार्रवाई किए जाने से मामले ने तूल पकड़ लिया है। कस्बा तालग्राम निवासी पीड़ित महिला के अनुसार गुरुवार दोपहर वह घर में स्नान कर रही थी, तभी दरोगा दिनेश चंद यादव अचानक दरवाजा धक्का देकर घर के अंदर घुस आए। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसने किसी तरह अपने शरीर को ढककर खुद की लज्जा बचाई और दरोगा के इस व्यवहार का विरोध किया। इस पर दरोगा ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे धमकाया और कहा कि उसकी शिकायत उनके पास है तथा वह उसे देख लेंगे। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह शर्म के कारण तत्काल थाने नहीं जा सकी। शाम को मायके से आए भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह भाई और उसके मित्र के साथ थाने पहुंची। आरोप है कि थाने में दरोगा भड़क गए और पीड़िता के भाई व उसके साथी को गाली-गलौज करते हुए बैठा लिया गया। बाद में दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उसे धमकी दी गई कि यदि उसने शिकायत आगे बढ़ाई तो उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखवा दिए जाएंगे और विपक्षी को बढ़ावा देकर उसकी संपत्ति पर कब्जा कराया जाएगा। पीड़िता ने खुद को असहाय बताते हुए कहा कि उसे अपनी सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा और संपत्ति को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपी दरोगा का तत्काल स्थानांतरण किया जाए और उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के युवा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्मियों द्वारा इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित दरोगा लंबे समय से थाना तालग्राम में तैनात हैं और उन पर पहले भी अवैध कब्जे व अन्य मामलों में शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद कार्रवाई न होना चिंताजनक है। भाकियू नेता ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।1