बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान बिजली कर्मियों से मारपीट व गाली-गलौज बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान बिजली कर्मियों से मारपीट व गाली-गलौज, चार के खिलाफ तहरीर राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। मामले में अवर अभियंता समेत कर्मचारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मानपुर के अवर अभियंता करन सिंह अपनी टीम के साथ रविवार को ग्राम हेतमपुर कटरा में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि गांव निवासी शियाज व मेहराज उर्फ धीरज अली पर करीब 87,210 रुपये का बकाया था। जब विभागीय टीम ने बिल जमा करने को कहा तो आरोप है कि उक्त लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित कर्मचारियों के अनुसार आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट पर भी उतारू हो गए। इतना ही नहीं, बिल जमा न करने की धमकी देते हुए कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक नुकसान पहुंचाने की भी बात कही गई। घटना के बाद अवर अभियंता करन सिंह, संविदा लाइनमैन जय सिंह व मुनीश ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

- कन्नौज: एक दर्दनाक सच और बड़ा सवाल! स्कूल में साफ-सफाई पर टीचर की डांट... और 5वीं की मासूम ने लगा ली फांसी! परिजनों के हंगामे के बाद 4 शिक्षकों पर FIR दर्ज। एक तरफ मासूम की जान गई है, तो दूसरी तरफ उठा है एक गंभीर सवाल- क्या अब मुकदमों के खौफ में पढ़ाएंगे शिक्षक? क्या डर के साये में स्कूलों से खत्म हो जाएगा अनुशासन? आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में बताएं। #Kannauj #UPNews #KannaujPolice #EducationSystem #DDTodayNews1
- देख लो इस भड़वे को कैसे खुला चैलेंज कर रहा है बहुजन समाज वालो को शरीर के सारे छेद को सुन लो इसकी बात1
- #हरदोई शाहाबाद में चोरों का आतंक जारी,खेड़ा तिराहा स्थित खुशी ज्वैलर्स में बीती रात लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी,दुकान का ताला तोड़कर फरार हुए चोर,पुलिस बता रही घटना को ‘संदिग्ध’व्यापारियों में भारी आक्रोश। लगातार हो रही चोरियों से दुकानदारों में दहशत का माहौल।1
- आज नोएडा में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश1
- Post by Pintu Raj1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग - महिला से लूट का खुलासा महिला के राह चलते कुंडल थे लुटे पुलिस ने एक आरोपी सहित एक वाल अपचारी को पकड़ा एएसपी अरुण कुमार ने किया खुलासा पुलिस ने कुंडल सहित एक वाइक की बरामद थाना कादरीगेट क्षेत्र में हुई थी लूट पुलिस लाइन सभागार में किया खुलासा2
- मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आई विधवा महिला से मारपीट, वीडियो वायरल राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय प्रयाग से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आई एक विधवा महिला के साथ उसके ही परिवार के कुछ दबंगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि विधवा महिला मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रसाद चढ़ाने गई थी, तभी पारिवारिक रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला खुद को बचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन दबंग लगातार उसके साथ अभद्रता और मारपीट कर रहे हैं। घटना के दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी महिला की मदद करने की कोशिश नहीं की। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। छिबरामऊ कोतवाली पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि स्थानीय लोग आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- *शिक्षकों की फटकार से आहत छात्रा ने दी जान, गांव में मचा हड़कंप* - *परिजनों ने स्कूल में शव रखकर किया प्रदर्शन* - - *चार शिक्षकों पर केस दर्ज* मुनीष सिंह *सौरिख कन्नौज* थाना क्षेत्र के विकासखंड सौरिख के ग्राम निवारी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां विद्यालय में डांट से आहत एक छात्रा ने घर पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को विद्यालय परिसर में रखकर कई घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर चार शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम निवारी निवासी निधि (कक्षा 5), पुत्री अजय कुमार बाथम, कंपोजिट विद्यालय बेहटा रामपुर में पढ़ती थी। शनिवार सुबह वह रोज की तरह साइकिल से स्कूल पहुंची। प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों के नाखून, बाल और साफ-सफाई की जांच की जा रही थी। इसी दौरान निधि को रोककर शिक्षिका ने उसे डांटते हुए साफ-सुथरे होकर स्कूल आने की हिदायत दी। डांट से आहत होकर निधि अपना बस्ता स्कूल में ही छोड़कर रोते हुए घर लौट आई। घर पहुंचने पर मां आरती देवी ने उससे रोने का कारण पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया और सीधे कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर मां ने अंदर जाकर देखा तो वह छत के कुंडे से साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर विद्यालय पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। *बहन ने लगाए आरोप* मृतका की बड़ी बहन, जो उसी विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा है, ने बताया कि स्कूल स्टाफ उसकी छोटी बहन को आए दिन छोटी-छोटी बातों पर डांटता रहता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। *करीब पांच घंटे तक चला हंगामा* घटना के बाद सुबह लगभग 11 बजे परिजन शव लेकर स्कूल पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बावजूद परिजन नहीं माने और मृतका के पिता के आने तक कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। *भीड़ से बचने के लिए शिक्षकों ने खुद को कमरे में किया बंद* विद्यालय में बढ़ते तनाव के बीच शिक्षकों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। बाहर परिजन और महिलाएं हंगामा करती रहीं। बाद में पुलिस ने शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने भिजवा दिया। *सफाई कर्मी को भीड़ ने दौड़ाया* विद्यालय परिसर में गंदगी देखकर अधिकारियों ने सफाई कराने के निर्देश दिए, लेकिन जैसे ही सफाई कर्मी पहुंचा, आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया, जिससे वह बिना काम किए ही वापस लौट गया। *ग्रामीणों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल* ग्रामीणों ने विद्यालय में भारी अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्कूल में पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है, हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है, शौचालय गंदे हैं और बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। *पिता दिल्ली में करते हैं सिलाई का काम* मृतका के पिता अजय कुमार दिल्ली में सिलाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के समय वह दिल्ली में ही थे। परिजनों ने उन्हें फोन पर घटना की सूचना दी। बताया गया कि वह करीब 15 दिन पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव आए थे।1
- डायल 112 को सूचना देने वाले को साथ जाना पड़ता है? अगर किसी दुर्घटना की सूचना कोई पुलिस को दे तो पुलिस वाले उसको साथ लेकर जाते हैं? ऐसे में कोई सूचना देगा?1