logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज: एक दर्दनाक सच और बड़ा सवाल! स्कूल में साफ-सफाई पर टीचर की डांट... और 5वीं की मासूम ने लगा ली फांसी! परिजनों के हंगामे के बाद 4 शिक्षकों पर FIR दर्ज। ​एक तरफ मासूम की जान गई है, तो दूसरी तरफ उठा है एक गंभीर सवाल- क्या अब मुकदमों के खौफ में पढ़ाएंगे शिक्षक? क्या डर के साये में स्कूलों से खत्म हो जाएगा अनुशासन? ​आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में बताएं। ​#Kannauj #UPNews #KannaujPolice #EducationSystem #DDTodayNews

15 hrs ago
user_DD today news
DD today news
Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

कन्नौज: एक दर्दनाक सच और बड़ा सवाल! स्कूल में साफ-सफाई पर टीचर की डांट... और 5वीं की मासूम ने लगा ली फांसी! परिजनों के हंगामे के बाद 4 शिक्षकों पर FIR दर्ज। ​एक तरफ मासूम की जान गई है, तो दूसरी तरफ उठा है एक गंभीर सवाल- क्या अब मुकदमों के खौफ में पढ़ाएंगे शिक्षक? क्या डर के साये में स्कूलों से खत्म हो जाएगा अनुशासन? ​आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में बताएं। ​#Kannauj #UPNews #KannaujPolice #EducationSystem #DDTodayNews

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान बिजली कर्मियों से मारपीट व गाली-गलौज, चार के खिलाफ तहरीर राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। मामले में अवर अभियंता समेत कर्मचारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मानपुर के अवर अभियंता करन सिंह अपनी टीम के साथ रविवार को ग्राम हेतमपुर कटरा में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि गांव निवासी शियाज व मेहराज उर्फ धीरज अली पर करीब 87,210 रुपये का बकाया था। जब विभागीय टीम ने बिल जमा करने को कहा तो आरोप है कि उक्त लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित कर्मचारियों के अनुसार आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट पर भी उतारू हो गए। इतना ही नहीं, बिल जमा न करने की धमकी देते हुए कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक नुकसान पहुंचाने की भी बात कही गई। घटना के बाद अवर अभियंता करन सिंह, संविदा लाइनमैन जय सिंह व मुनीश ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
    1
    बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान बिजली कर्मियों से मारपीट व गाली-गलौज, चार के खिलाफ तहरीर
राजेंद्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। मामले में अवर अभियंता समेत कर्मचारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मानपुर के अवर अभियंता करन सिंह अपनी टीम के साथ रविवार को ग्राम हेतमपुर कटरा में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि गांव निवासी शियाज व मेहराज उर्फ धीरज अली पर करीब 87,210 रुपये का बकाया था। जब विभागीय टीम ने बिल जमा करने को कहा तो आरोप है कि उक्त लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया।
पीड़ित कर्मचारियों के अनुसार आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट पर भी उतारू हो गए। इतना ही नहीं, बिल जमा न करने की धमकी देते हुए कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक नुकसान पहुंचाने की भी बात कही गई।
घटना के बाद अवर अभियंता करन सिंह, संविदा लाइनमैन जय सिंह व मुनीश ने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • *(SD) UP: बदायूं के थानेदार राजेंद्र सिंह पुंडीर हैं. वर्दी के नशे में चूर दरोगा जी ने फरियादी को धक्के मार बाहर निकाल दिया.....!!* पीड़ित का भतीजा एक हादसे में घायल हुआ था,इसी सिलसिले में पीड़ित थाने आया था। *"हटाओ इसको, इसकी मां की वादी, बहन के लौ$.."* दरोगा साहब की गुंडई समझिये. खुली गालियां बक रहे हैं. अब इसने कोई न्याय की उम्मीद क्या ही करेगा।
    1
    *(SD) UP: बदायूं के थानेदार राजेंद्र सिंह पुंडीर हैं. वर्दी के नशे में चूर दरोगा जी ने फरियादी को धक्के मार बाहर निकाल दिया.....!!*
पीड़ित का भतीजा एक हादसे में घायल हुआ था,इसी सिलसिले में पीड़ित थाने आया था।
*"हटाओ इसको, इसकी मां की वादी, बहन के लौ$.."*
दरोगा साहब की गुंडई समझिये. खुली गालियां बक रहे हैं. अब इसने कोई न्याय की उम्मीद क्या ही करेगा।
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • #बवाली_बिरयानी ⏮️यूपी में अमरोहा जिले के हसनपुर में बारातियों को बिरयानी में लेग पीस न मिलने पर बवाल मचा दिया। ⏮️ कुर्सियां फेंकी गई। मारपीट चलती रही। #up #Amroha #nikah #leg #biryani
    1
    #बवाली_बिरयानी
⏮️यूपी में अमरोहा जिले के हसनपुर में बारातियों को बिरयानी में लेग पीस न मिलने पर बवाल मचा दिया। 
⏮️ कुर्सियां फेंकी गई। मारपीट चलती रही।
#up #Amroha #nikah #leg #biryani
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • mallawan mai traffic ki problem hai
    1
    mallawan mai traffic ki problem hai
    user_Rajneesh
    Rajneesh
    Farmer Bilgram, Hardoi•
    18 hrs ago
  • सभी मित्रों को जयति जयति जय श्री राधे
    1
    सभी मित्रों को जयति जयति जय श्री राधे
    user_Vipin Singh Suryavanshi
    Vipin Singh Suryavanshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #हरदोई संडीला: कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डा चौकी से महज 50 मीटर की दूरी से बन्ने मियां मेडिकल स्टोर के बाहर से बाइक चोरी,पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, युवक ने बाइक चोरी की शिकायत पुलिस में की,पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी।
    1
    #हरदोई संडीला: कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डा चौकी से महज 50 मीटर की दूरी से बन्ने मियां मेडिकल स्टोर के बाहर से बाइक चोरी,पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, युवक ने बाइक चोरी की शिकायत पुलिस में की,पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 5 दिन में खुलासा महिला के कुंडल लूटने वाले बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार फतेहगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला के कुंडल लूटने की घटना का महज 5 दिन में सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी निखिल कटियार व दूसरे बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए दो कुंडल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि 25 मार्च को यश पैलेस के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कान के कुंडल लूट लिए। इस पर कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को लुट के कुण्डल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है फर्रुखाबाद से सानू खान की रिपोर्ट
    1
    5 दिन में खुलासा महिला के कुंडल लूटने वाले बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार
फतेहगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला के कुंडल लूटने की घटना का महज 5 दिन में सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी निखिल कटियार व दूसरे बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए दो कुंडल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि 25 मार्च को यश पैलेस के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कान के कुंडल लूट लिए। इस पर कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को लुट के कुण्डल सहित गिरफ्तार कर  लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है
फर्रुखाबाद से सानू खान की रिपोर्ट
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • घर में घुसकर दरोगा पर विधवा महिला से अभद्रता का आरोप, शिकायत पर भाई का चालान — पुलिस पर गंभीर आरोप कन्नौज। थाना तालग्राम क्षेत्र में तैनात एक दरोगा पर विधवा महिला के घर में घुसकर अभद्रता करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं शिकायत के बाद पीड़िता के भाई व उसके मित्र पर शांति भंग में कार्रवाई किए जाने से मामले ने तूल पकड़ लिया है। कस्बा तालग्राम निवासी पीड़ित महिला के अनुसार गुरुवार दोपहर वह घर में स्नान कर रही थी, तभी दरोगा दिनेश चंद यादव अचानक दरवाजा धक्का देकर घर के अंदर घुस आए। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसने किसी तरह अपने शरीर को ढककर खुद की लज्जा बचाई और दरोगा के इस व्यवहार का विरोध किया। इस पर दरोगा ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे धमकाया और कहा कि उसकी शिकायत उनके पास है तथा वह उसे देख लेंगे। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह शर्म के कारण तत्काल थाने नहीं जा सकी। शाम को मायके से आए भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह भाई और उसके मित्र के साथ थाने पहुंची। आरोप है कि थाने में दरोगा भड़क गए और पीड़िता के भाई व उसके साथी को गाली-गलौज करते हुए बैठा लिया गया। बाद में दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उसे धमकी दी गई कि यदि उसने शिकायत आगे बढ़ाई तो उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखवा दिए जाएंगे और विपक्षी को बढ़ावा देकर उसकी संपत्ति पर कब्जा कराया जाएगा। पीड़िता ने खुद को असहाय बताते हुए कहा कि उसे अपनी सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा और संपत्ति को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपी दरोगा का तत्काल स्थानांतरण किया जाए और उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के युवा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्मियों द्वारा इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित दरोगा लंबे समय से थाना तालग्राम में तैनात हैं और उन पर पहले भी अवैध कब्जे व अन्य मामलों में शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद कार्रवाई न होना चिंताजनक है। भाकियू नेता ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
    1
    घर में घुसकर दरोगा पर विधवा महिला से अभद्रता का आरोप, शिकायत पर भाई का चालान — पुलिस पर गंभीर आरोप
कन्नौज। थाना तालग्राम क्षेत्र में तैनात एक दरोगा पर विधवा महिला के घर में घुसकर अभद्रता करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं शिकायत के बाद पीड़िता के भाई व उसके मित्र पर शांति भंग में कार्रवाई किए जाने से मामले ने तूल पकड़ लिया है।
कस्बा तालग्राम निवासी पीड़ित महिला के अनुसार गुरुवार दोपहर वह घर में स्नान कर रही थी, तभी दरोगा दिनेश चंद यादव अचानक दरवाजा धक्का देकर घर के अंदर घुस आए। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसने किसी तरह अपने शरीर को ढककर खुद की लज्जा बचाई और दरोगा के इस व्यवहार का विरोध किया। इस पर दरोगा ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे धमकाया और कहा कि उसकी शिकायत उनके पास है तथा वह उसे देख लेंगे।
पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह शर्म के कारण तत्काल थाने नहीं जा सकी। शाम को मायके से आए भाई को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह भाई और उसके मित्र के साथ थाने पहुंची। आरोप है कि थाने में दरोगा भड़क गए और पीड़िता के भाई व उसके साथी को गाली-गलौज करते हुए बैठा लिया गया। बाद में दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा उसे धमकी दी गई कि यदि उसने शिकायत आगे बढ़ाई तो उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखवा दिए जाएंगे और विपक्षी को बढ़ावा देकर उसकी संपत्ति पर कब्जा कराया जाएगा। पीड़िता ने खुद को असहाय बताते हुए कहा कि उसे अपनी सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा और संपत्ति को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है।
पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपी दरोगा का तत्काल स्थानांतरण किया जाए और उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के युवा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्मियों द्वारा इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित दरोगा लंबे समय से थाना तालग्राम में तैनात हैं और उन पर पहले भी अवैध कब्जे व अन्य मामलों में शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद कार्रवाई न होना चिंताजनक है। भाकियू नेता ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.