logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलगांव बांध का एक अतिरिक्त गेट 26 सितंबर को सुबह 7 बजे खोला जाएगा कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा के चलते अतिरिक्त पानी की निकासी की जाएगी; निचले क्षेत्र के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील डिंडौरी। बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण बांध में जलभराव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए दिनांक 26 सितंबर 2026 को सुबह 7:00 बजे बांध का एक अतिरिक्त गेट खोला जाएगा। इस दौरान बांध से पानी की निकासी की जाएगी। *बांध से कुल 2 गेट खुले रहेंगे,* जिनमें एक गेट 60 सेंटीमीटर तथा दूसरा गेट 50 सेंटीमीटर तक खोला जाएगा। इन गेटों से लगभग 73.16 क्यूमेक (घन मीटर प्रति सेकंड) पानी का डिस्चार्ज होगा। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि यदि बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में वर्षा अधिक होती है, तो जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के गेटों को आवश्यकता के अनुसार और अधिक खोला जा सकता है। ऐसी स्थिति में बांध से निकलने वाले पानी का प्रवाह बढ़ सकता है। *प्रभावित/सतर्कता वाले ग्राम:* शहपुरा विकासखंड के अंतर्गत बिलगांव, पिपरिया, अमठेरा, बरगांव, करौंदी, इंदौरी, घुंडीसरई, डुंडीसरई, कारीगढ़हरी, चंदवाही, चांटी, फुलवाही,मेंहदवानी विकासखंड के अंतर्गत पिंडरई, कुटरई एवं फूलवाही ग्राम शामिल हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बांध से पानी की निकासी के दौरान नदी के किनारे, निचले क्षेत्रों एवं जल प्रवाह वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

1 hr ago
user_मोर डिण्डौरी
मोर डिण्डौरी
Local News Reporter शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

बिलगांव बांध का एक अतिरिक्त गेट 26 सितंबर को सुबह 7 बजे खोला जाएगा कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा के चलते अतिरिक्त पानी की निकासी की जाएगी; निचले क्षेत्र के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील डिंडौरी। बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण बांध में जलभराव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए दिनांक 26 सितंबर 2026 को सुबह 7:00 बजे बांध का एक अतिरिक्त गेट खोला जाएगा। इस दौरान बांध से पानी की निकासी की जाएगी। *बांध से कुल 2 गेट खुले रहेंगे,* जिनमें एक गेट 60 सेंटीमीटर तथा दूसरा गेट 50 सेंटीमीटर तक खोला जाएगा। इन गेटों से लगभग 73.16 क्यूमेक (घन मीटर प्रति सेकंड) पानी का डिस्चार्ज होगा। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि यदि बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में वर्षा अधिक होती है, तो जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के गेटों को आवश्यकता के अनुसार और अधिक खोला जा सकता है। ऐसी स्थिति में बांध से निकलने वाले पानी का प्रवाह बढ़ सकता है। *प्रभावित/सतर्कता वाले ग्राम:* शहपुरा विकासखंड के अंतर्गत बिलगांव, पिपरिया, अमठेरा, बरगांव, करौंदी, इंदौरी, घुंडीसरई, डुंडीसरई, कारीगढ़हरी, चंदवाही, चांटी, फुलवाही,मेंहदवानी विकासखंड के अंतर्गत पिंडरई, कुटरई एवं फूलवाही ग्राम शामिल हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बांध से पानी की निकासी के दौरान नदी के किनारे, निचले क्षेत्रों एवं जल प्रवाह वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम खारी में सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार कीचड़ भरे रास्तों से आवागमन को मजबूर ग्रामीण, सड़क निर्माण की उठी मांग ब्यौहारी/शहडोल। जनपद पंचायत ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत खारी में सड़क सुविधा की समस्या को लेकर ग्रामीणों में परेशानी बनी हुई है। गांव में सड़क का अभाव होने के कारण बारिश के दौरान रास्तों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से अपील करते हुए ग्राम खारी में जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो सकेगा। वहीं, गांव की सड़क समस्या को लेकर विकास कार्यों और जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित जनप्रतिनिधि और प्रशासन उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम खारी में सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए जल्द समाधान किया जाए।
    3
    ग्राम खारी में सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार
कीचड़ भरे रास्तों से आवागमन को मजबूर ग्रामीण, सड़क निर्माण की उठी मांग
ब्यौहारी/शहडोल। जनपद पंचायत ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत खारी में सड़क सुविधा की समस्या को लेकर ग्रामीणों में परेशानी बनी हुई है। गांव में सड़क का अभाव होने के कारण बारिश के दौरान रास्तों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से अपील करते हुए ग्राम खारी में जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो सकेगा।
वहीं, गांव की सड़क समस्या को लेकर विकास कार्यों और जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित जनप्रतिनिधि और प्रशासन उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम खारी में सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए जल्द समाधान किया जाए।
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंडला नगरपालिका में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई 2 लाख की रिश्वत लेते CMO गजानन नाफड़े पकड़े गए
    1
    मंडला नगरपालिका में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
2 लाख की रिश्वत लेते CMO गजानन नाफड़े पकड़े गए
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • जल झुलनी ग्यारस पर अनूठी परंपरा यहाँ पर सोना चांदी से बने डोला भी करीब दो सौ सालों पुरानी विरासत का प्रतीक है,मंडला की पहचान सिर्फ नर्मदा की धारा और धार्मिक आस्था से नहीं है,बल्कि यहां की सदियों पुरानी परंपराएं भी लोगों को अपनी ओर खींचती हैं।
    1
    जल झुलनी ग्यारस पर अनूठी परंपरा यहाँ पर सोना चांदी से बने डोला भी करीब दो सौ सालों पुरानी विरासत का प्रतीक है,मंडला की पहचान सिर्फ नर्मदा की धारा और धार्मिक आस्था से नहीं है,बल्कि यहां की सदियों पुरानी परंपराएं भी लोगों को अपनी ओर खींचती हैं।
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 452 स्वरों में गूंजा ‘वन्देमातरम्’, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ मानपुर 🚩 जनचिंगारी एक्सक्लूसिव 452 स्वरों में गूंजा ‘वन्देमातरम्’, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ मानपुर 150 वर्ष की गौरवगाथा पर विद्या भारती का ‘नमामि भारतम्’—अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों ने एक साथ किया सामूहिक गायन मानपुर/उमरिया। वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार को मानपुर में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ सामूहिक वन्देमातरम् गायन कार्यक्रम में विद्यालय परिसर एक साथ उठे 452 स्वरों से गूंज उठा। सुबह 11 बजे विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थियों ने एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। जब 452 लोग एक साथ बोले—वन्देमातरम्! कार्यक्रम के दौरान जैसे ही सामूहिक वन्देमातरम् का स्वर गूंजा, पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभावना से भर उठा। भैया-बहिनों के साथ आचार्य परिवार, अभिभावकों एवं उपस्थित नागरिकों ने सहभागिता कर मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। एसडीएम हरनीत कौर का प्रेरक संदेश—संस्कारों की ताकत बताई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम मानपुर सुश्री हरनीत कौर ने कहा कि वन्देमातरम् भारतीय संस्कृति, एकता एवं अखंडता की भावना को व्यक्त करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। अपने अनुभव को साझा करते हुए एसडीएम ने बताया कि राज्य सिविल सेवा परीक्षा में 40 अभ्यर्थियों में से 22 अभ्यर्थी सरस्वती शिशु मंदिर से शिक्षा प्राप्त करने वाले थे। उन्होंने इसे शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के महत्व से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रशासनिक अमला भी बना राष्ट्रगान का सहभागी कार्यक्रम में एसडीएम सुश्री हरनीत कौर कलसी, तहसीलदार पंकज नयन तिवारी, जनपद पंचायत मानपुर के सीईओ अंकित सीरोठिया एवं थाना प्रभारी बृजकिशोर गर्ग की उपस्थिति रही। अधिकारियों की मौजूदगी और सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। विद्यालय के व्यवस्थापक एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक हरीश कुमार विश्वकर्मा, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण शुक्ल, कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी, अध्यक्ष दिनेश प्रसाद परौहा, सदस्य मुकेश चतुर्वेदी, पत्रकार आशुतोष त्रिपाठी, त्रिवेणी शरण द्विवेदी एवं कुलदीप गुप्ता, प्राचार्य श्रवण कुमार तिवारी, संयोजिका अर्चना गुप्ता, सहसंयोजिका योगिता तिवारी तथा कार्यक्रम संचालक अनुराग कुमार शुक्ल सहित समिति सदस्य आचार्य देवेन्द्र कुमार मिश्रा एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
    4
    452 स्वरों में गूंजा ‘वन्देमातरम्’, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ मानपुर

🚩 जनचिंगारी एक्सक्लूसिव
452 स्वरों में गूंजा ‘वन्देमातरम्’, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ मानपुर
150 वर्ष की गौरवगाथा पर विद्या भारती का ‘नमामि भारतम्’—अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों ने एक साथ किया सामूहिक गायन
मानपुर/उमरिया। वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार को मानपुर में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित ‘नमामि भारतम्’ सामूहिक वन्देमातरम् गायन कार्यक्रम में विद्यालय परिसर एक साथ उठे 452 स्वरों से गूंज उठा। सुबह 11 बजे विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थियों ने एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।
जब 452 लोग एक साथ बोले—वन्देमातरम्!
कार्यक्रम के दौरान जैसे ही सामूहिक वन्देमातरम् का स्वर गूंजा, पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभावना से भर उठा। भैया-बहिनों के साथ आचार्य परिवार, अभिभावकों एवं उपस्थित नागरिकों ने सहभागिता कर मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
एसडीएम हरनीत कौर का प्रेरक संदेश—संस्कारों की ताकत बताई
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम मानपुर सुश्री हरनीत कौर ने कहा कि वन्देमातरम् भारतीय संस्कृति, एकता एवं अखंडता की भावना को व्यक्त करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अपने अनुभव को साझा करते हुए एसडीएम ने बताया कि राज्य सिविल सेवा परीक्षा में 40 अभ्यर्थियों में से 22 अभ्यर्थी सरस्वती शिशु मंदिर से शिक्षा प्राप्त करने वाले थे। उन्होंने इसे शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के महत्व से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
प्रशासनिक अमला भी बना राष्ट्रगान का सहभागी
कार्यक्रम में एसडीएम सुश्री हरनीत कौर कलसी, तहसीलदार पंकज नयन तिवारी, जनपद पंचायत मानपुर के सीईओ अंकित सीरोठिया एवं थाना प्रभारी बृजकिशोर गर्ग की उपस्थिति रही। अधिकारियों की मौजूदगी और सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
विद्यालय के व्यवस्थापक एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक हरीश कुमार विश्वकर्मा, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण शुक्ल, कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी, अध्यक्ष दिनेश प्रसाद परौहा, सदस्य मुकेश चतुर्वेदी, पत्रकार आशुतोष त्रिपाठी, त्रिवेणी शरण द्विवेदी एवं कुलदीप गुप्ता, प्राचार्य श्रवण कुमार तिवारी, संयोजिका अर्चना गुप्ता, सहसंयोजिका योगिता तिवारी तथा कार्यक्रम संचालक अनुराग कुमार शुक्ल सहित समिति सदस्य आचार्य देवेन्द्र कुमार मिश्रा एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मंडला नगर पालिका CMO का रिश्वत कांड! 40 लाख के फिटकरी टेंडर में मांगा 4 लाख का कमीशन, 2 लाख लेते मंडला नगर पालिका CMO का रिश्वत कांड! 40 लाख के फिटकरी टेंडर में मांगा 4 लाख का कमीशन, 2 लाख लेते
    1
    मंडला नगर पालिका CMO का रिश्वत कांड! 40 लाख के फिटकरी टेंडर में मांगा 4 लाख का कमीशन, 2 लाख लेते
मंडला नगर पालिका CMO का रिश्वत कांड! 40 लाख के फिटकरी टेंडर में मांगा 4 लाख का कमीशन, 2 लाख लेते
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter Mandla, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • ग्राम पलेहरा में सरकारी भूमि पर कब्जा अतिक्रमण नहीं हटाई गई तो आंदोलन की चेतावनी
    1
    ग्राम पलेहरा में सरकारी भूमि पर कब्जा अतिक्रमण नहीं हटाई गई तो आंदोलन की चेतावनी
    user_Rajju Bhartiya
    Rajju Bhartiya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान:- 2026 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेलकूद की गतिविधियों को निरंतर किया जा रहा प्रोत्साहित। #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #शहडोल #shahdol सेवा संकल्प अभियान:- 2026 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेलकूद की गतिविधियों को निरंतर किया जा रहा प्रोत्साहित। #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #शहडोल #shahdol
    1
    सेवा संकल्प अभियान:- 2026

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेलकूद की गतिविधियों को निरंतर किया जा रहा प्रोत्साहित। 

#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan  #शहडोल #shahdol
सेवा संकल्प अभियान:- 2026
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेलकूद की गतिविधियों को निरंतर किया जा रहा प्रोत्साहित। 
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan  #शहडोल #shahdol
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पैसों का लेन-देन बना जान का दुश्मन! डबल मनी के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, चाकूबाजी में एक युवक घायल…पुलिस जांच में जुटी..?
    1
    पैसों का लेन-देन बना जान का दुश्मन! डबल मनी के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, चाकूबाजी में एक युवक घायल…पुलिस जांच में जुटी..?
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अब घटनास्थल पर होगी वैज्ञानिक जांच, 17 प्रकार की फॉरेंसिक किट से लैस है मंडला की मोबाइल वैन अब घटनास्थल पर होगी वैज्ञानिक जांच, 17 प्रकार की फॉरेंसिक किट से लैस है मंडला की मोबाइल वैन
    1
    अब घटनास्थल पर होगी वैज्ञानिक जांच, 17 प्रकार की फॉरेंसिक किट से लैस है मंडला की मोबाइल वैन
अब घटनास्थल पर होगी वैज्ञानिक जांच, 17 प्रकार की फॉरेंसिक किट से लैस है मंडला की मोबाइल वैन
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter Mandla, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.