logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उन्नाव में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न,नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन, भंडारे में हजारों ने लिया प्रसाद उन्नाव के गंजमुरादाबाद ब्लॉक स्थित मेला रामकुवर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। कथा के भव्य समापन के बाद श्रद्धालुओं ने नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन और हवन-पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों के साथ कलश विसर्जन में शामिल हुए। यह श्रीमद्भागवत कथा समाज सुधारक एवं अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य मनीष तिवारी जी द्वारा संपन्न कराई गई। आचार्य मनीष तिवारी कानपुर के रूरा निवासी हैं। उन्हें सुनने के लिए पंडाल में हजारों की भीड़ उमड़ती थी। क्षेत्र में इस तरह के भव्य साप्ताहिक भागवत कथा आयोजन की चर्चा है कि यह पहले कभी नहीं हुआ। आचार्य मनीष तिवारी की कथा सुनने के लिए महिलाएं और पुरुष 14 किलोमीटर दूर से भी देव स्थान पर आते थे। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह गांव का सबसे बड़ा देव स्थान है और हजारों श्रद्धालुओं के आने का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने यह भी बताया कि आचार्य के मुख से निकले शब्दों को सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू आ जाते थे। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग 1200 पुरुषों और महिलाओं ने नानामऊ गंगा तट पर पहुंचकर कलश विसर्जन और पूजन किया। विसर्जन के बाद नानामऊ घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. शिवपाल सिंह, डॉ. नरेश पाल सिंह, मेवालाल गुप्ता, तारेंद्र गुप्ता, दिवासु गुप्ता, रामदास गुप्ता, संजय सिंह, संदीप सिंह, मुकुल सिंह, डॉ. शुभम सिंह, सुशील द्विवेदी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सोमवार शाम पांच बजे घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

3 hrs ago
user_राजकुमार सोनी पत्रकार
राजकुमार सोनी पत्रकार
6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

उन्नाव में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न,नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन, भंडारे में हजारों ने लिया प्रसाद उन्नाव के गंजमुरादाबाद ब्लॉक स्थित मेला रामकुवर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। कथा के भव्य समापन के बाद श्रद्धालुओं ने नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन और हवन-पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों के साथ कलश विसर्जन में शामिल हुए। यह श्रीमद्भागवत कथा समाज सुधारक एवं अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य मनीष तिवारी जी द्वारा संपन्न कराई गई। आचार्य मनीष तिवारी कानपुर के रूरा निवासी हैं। उन्हें सुनने के लिए पंडाल में हजारों की भीड़ उमड़ती थी। क्षेत्र में इस तरह के भव्य साप्ताहिक भागवत कथा आयोजन की चर्चा है कि यह पहले कभी नहीं हुआ। आचार्य मनीष तिवारी की कथा सुनने के लिए महिलाएं और पुरुष 14 किलोमीटर दूर से भी देव स्थान पर आते थे। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह गांव का सबसे बड़ा देव स्थान है और हजारों श्रद्धालुओं के आने का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने यह भी बताया कि आचार्य के मुख से निकले शब्दों को सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू आ जाते थे। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग 1200 पुरुषों और महिलाओं ने नानामऊ गंगा तट पर पहुंचकर कलश विसर्जन और पूजन किया। विसर्जन के बाद नानामऊ घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. शिवपाल सिंह, डॉ. नरेश पाल सिंह, मेवालाल गुप्ता, तारेंद्र गुप्ता, दिवासु गुप्ता, रामदास गुप्ता, संजय सिंह, संदीप सिंह, मुकुल सिंह, डॉ. शुभम सिंह, सुशील द्विवेदी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सोमवार शाम पांच बजे घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उन्नाव में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न,नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन, भंडारे में हजारों ने लिया प्रसाद उन्नाव के गंजमुरादाबाद ब्लॉक स्थित मेला रामकुवर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। कथा के भव्य समापन के बाद श्रद्धालुओं ने नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन और हवन-पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों के साथ कलश विसर्जन में शामिल हुए। यह श्रीमद्भागवत कथा समाज सुधारक एवं अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य मनीष तिवारी जी द्वारा संपन्न कराई गई। आचार्य मनीष तिवारी कानपुर के रूरा निवासी हैं। उन्हें सुनने के लिए पंडाल में हजारों की भीड़ उमड़ती थी। क्षेत्र में इस तरह के भव्य साप्ताहिक भागवत कथा आयोजन की चर्चा है कि यह पहले कभी नहीं हुआ। आचार्य मनीष तिवारी की कथा सुनने के लिए महिलाएं और पुरुष 14 किलोमीटर दूर से भी देव स्थान पर आते थे। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह गांव का सबसे बड़ा देव स्थान है और हजारों श्रद्धालुओं के आने का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने यह भी बताया कि आचार्य के मुख से निकले शब्दों को सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू आ जाते थे। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग 1200 पुरुषों और महिलाओं ने नानामऊ गंगा तट पर पहुंचकर कलश विसर्जन और पूजन किया। विसर्जन के बाद नानामऊ घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. शिवपाल सिंह, डॉ. नरेश पाल सिंह, मेवालाल गुप्ता, तारेंद्र गुप्ता, दिवासु गुप्ता, रामदास गुप्ता, संजय सिंह, संदीप सिंह, मुकुल सिंह, डॉ. शुभम सिंह, सुशील द्विवेदी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सोमवार शाम पांच बजे घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
    1
    उन्नाव में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न,नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन, भंडारे में हजारों ने लिया प्रसाद
उन्नाव के गंजमुरादाबाद ब्लॉक स्थित मेला रामकुवर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। कथा के भव्य समापन के बाद श्रद्धालुओं ने नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन और हवन-पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों के साथ कलश विसर्जन में शामिल हुए।
यह श्रीमद्भागवत कथा समाज सुधारक एवं अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य मनीष तिवारी जी द्वारा संपन्न कराई गई। आचार्य मनीष तिवारी कानपुर के रूरा निवासी हैं। उन्हें सुनने के लिए पंडाल में हजारों की भीड़ उमड़ती थी। क्षेत्र में इस तरह के भव्य साप्ताहिक भागवत कथा आयोजन की चर्चा है कि यह पहले कभी नहीं हुआ।
आचार्य मनीष तिवारी की कथा सुनने के लिए महिलाएं और पुरुष 14 किलोमीटर दूर से भी देव स्थान पर आते थे। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह गांव का सबसे बड़ा देव स्थान है और हजारों श्रद्धालुओं के आने का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने यह भी बताया कि आचार्य के मुख से निकले शब्दों को सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू आ जाते थे।
प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग 1200 पुरुषों और महिलाओं ने नानामऊ गंगा तट पर पहुंचकर कलश विसर्जन और पूजन किया। विसर्जन के बाद नानामऊ घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर डॉ. शिवपाल सिंह, डॉ. नरेश पाल सिंह, मेवालाल गुप्ता, तारेंद्र गुप्ता, दिवासु गुप्ता, रामदास गुप्ता, संजय सिंह, संदीप सिंह, मुकुल सिंह, डॉ. शुभम सिंह, सुशील द्विवेदी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सोमवार शाम पांच बजे घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उन्नाव के बांगरमऊ में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पास खड़े एक व्यक्ति ने तुरंत मदद कर बुजुर्ग चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और रिक्शा को किनारे किया। यह घटना रविवार शाम करीब चार बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित नानामऊ तिराहे के निकट हुई। ई-रिक्शा कोतवाली की ओर जा रहा था तभी चालक को अचानक झटके आने लगे और वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे रिक्शा डिवाइडर पर जा चढ़ा। ई-रिक्शा में चालक को तड़पता देख, वहीं के निवासी दिलीप यादव ने तत्काल दौड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने रिक्शा को सड़क के किनारे हटवाया और तुरंत चालक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक की पहचान बांगरमऊ नगर के कस्बा मोहल्ला पुरबिया टोला निवासी मल्हू पुत्र मोहम्मद रज्जाक के रूप में हुई है। मल्हू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना के दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दिलीप यादव की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और चालक को समय पर मदद मिल पाई।
    1
    उन्नाव के बांगरमऊ में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पास खड़े एक व्यक्ति ने तुरंत मदद कर बुजुर्ग चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और रिक्शा को किनारे किया।
यह घटना रविवार शाम करीब चार बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित नानामऊ तिराहे के निकट हुई। ई-रिक्शा कोतवाली की ओर जा रहा था तभी चालक को अचानक झटके आने लगे और वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे रिक्शा डिवाइडर पर जा चढ़ा।
ई-रिक्शा में चालक को तड़पता देख, वहीं के निवासी दिलीप यादव ने तत्काल दौड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने रिक्शा को सड़क के किनारे हटवाया और तुरंत चालक के परिजनों को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक की पहचान बांगरमऊ नगर के कस्बा मोहल्ला पुरबिया टोला निवासी मल्हू पुत्र मोहम्मद रज्जाक के रूप में हुई है। मल्हू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
इस घटना के दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दिलीप यादव की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और चालक को समय पर मदद मिल पाई।
    user_Keshan kumar
    Keshan kumar
    Court reporter बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • दिल्ली/ लखनऊ :शुरू लोकल न्यूज उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालय प्रमुख संवाददाता लव कुश की खास रिपोर्ट राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में भीषण सड़क हादसा!! डबल डेकर बस हुई हादसे का शिकार एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल!! बस के ड्राइवर को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा!! लुधियाना से दरभंगा जा रही थी डबल डेकर बस पलटी!! गोसाईगंज थाने के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा!!
    1
    दिल्ली/ लखनऊ :शुरू लोकल न्यूज
उत्तर प्रदेश जिला मुख्यालय प्रमुख संवाददाता लव कुश की खास रिपोर्ट
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में भीषण सड़क हादसा!!
डबल डेकर बस हुई हादसे का शिकार एक दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल!!
बस के ड्राइवर को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा!!
लुधियाना से दरभंगा जा रही थी डबल डेकर बस पलटी!!
गोसाईगंज थाने के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा!!
    user_Love Kush Press
    Love Kush Press
    Bilhaur, Kanpur Nagar•
    36 min ago
  • समाजसेवा पड़ी महंगी,युवक को हुई "मृत" होने की जानकारी, मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल की लापरवाही ll आधार,स्वास्थ्य कर्मियों ने डिजीज़ फॉर्म में युवक की डिटेल भरी,दस्तावेज रिजेक्ट होने पर युवक को हुई "मृत" होने की जानकारी, मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल की लापरवाही ले कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll कानपुर:समाजसेवा पड़ी महंगी, लावारिस को अस्पताल में भर्ती कराने गए युवक ने दिया था आधार,स्वास्थ्य कर्मियों ने डिजीज़ फॉर्म में युवक की डिटेल भरी,दस्तावेज रिजेक्ट होने पर युवक को हुई "मृत" होने की जानकारी, मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल की लापरवाही.
    1
    समाजसेवा पड़ी महंगी,युवक को हुई "मृत" होने की जानकारी, मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल की लापरवाही ll
आधार,स्वास्थ्य कर्मियों ने डिजीज़ फॉर्म में युवक की डिटेल भरी,दस्तावेज रिजेक्ट होने पर युवक को हुई "मृत" होने की जानकारी, मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल की लापरवाही ले
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll
कानपुर:समाजसेवा पड़ी महंगी, लावारिस को अस्पताल में भर्ती कराने गए युवक ने दिया था आधार,स्वास्थ्य कर्मियों ने डिजीज़ फॉर्म में युवक की डिटेल भरी,दस्तावेज रिजेक्ट होने पर युवक को हुई "मृत" होने की जानकारी, मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल की लापरवाही.
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Bilhaur, Kanpur Nagar•
    2 hrs ago
  • बिल्हौर: युवाओं को मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकालकर मैदान की धूल और पसीने से जोड़ने की एक अनूठी कोशिश मुनौव्वरपुर गाँव में देखने को मिली। मुनौव्वरपुर फिजिक ग्राउंड में आयोजित विशाल दौड़ प्रतियोगिता ने न केवल क्षेत्रीय बल्कि आसपास के कई जनपदों के युवाओं में ऊर्जा का संचार किया। ​समाजवादी पार्टी के बिल्हौर विधानसभा अध्यक्ष व ककवन ब्लॉक प्रमुख विनय यादव के नेतृत्व में आयोजित इस स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। ​प्रतिभा का प्रदर्शन: हरदोई के सौरभ तिवारी ने मारी बाजी ​प्रतियोगिता में दो मुख्य श्रेणियों (5 किमी और 1600 मीटर) में धावकों ने अपना कौशल दिखाया। परिणाम इस प्रकार रहे: श्रेणी स्थान विजेता का नाम जनपद पुरस्कार 5 किमी दौड़ प्रथम सौरभ तिवारी हरदोई साइकिल द्वितीय विकास सिंह कानपुर नगर ₹2100 नकद तृतीय नवनीत कुमार कानपुर नगर ₹1100 नकद 1600 मी. दौड़ प्रथम सौरभ तिवारी हरदोई साइकिल द्वितीय लोकेन्द्र यादव फतेहपुर ₹2100 नकद तृतीय आलोक कुमार कन्नौज ₹1100 नकदसम्मान से बढ़ा खिलाड़ियों का मनोबल ​विनय यादव ने स्वयं विजेताओं को पुरस्कृत किया। खास बात यह रही कि केवल विजेताओं को ही नहीं, बल्कि प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। ग्राउंड पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों की तालियों ने युवाओं का उत्साह दोगुना कर दिया। ​"ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें तराशने और सही अवसर देने की जरूरत है। आज का युवा मोबाइल की लत में अपना कीमती समय गंवा रहा है। खेल ही वह माध्यम है जो उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और एक फौलादी शरीर दे सकता है। हमारा प्रयास है कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहें।" — विनय यादव, ब्लॉक प्रमुख व सपा विधानसभा अध्यक्ष ​गरिमामयी उपस्थिति ​इस खेल उत्सव को सफल बनाने में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विजय वीर यादव, पूर्व प्रधान दीवान यादव, पूर्व प्रधान जय सिंह यादव, आनंद कुमार, अमन दुबे, राजेश यादव, दीपक यादव, श्रीराम, नवीन, योगेन्द्र सिंह, राहुल यादव, मनीष यादव, जीतू, पंकज, दिलीप, राहुल कुमार, सागर और सत्यम सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    6
    बिल्हौर: युवाओं को मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकालकर मैदान की धूल और पसीने से जोड़ने की एक अनूठी कोशिश मुनौव्वरपुर गाँव में देखने को मिली। मुनौव्वरपुर फिजिक ग्राउंड में आयोजित विशाल दौड़ प्रतियोगिता ने न केवल क्षेत्रीय बल्कि आसपास के कई जनपदों के युवाओं में ऊर्जा का संचार किया।
​समाजवादी पार्टी के बिल्हौर विधानसभा अध्यक्ष व ककवन ब्लॉक प्रमुख विनय यादव के नेतृत्व में आयोजित इस स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
​प्रतिभा का प्रदर्शन: हरदोई के सौरभ तिवारी ने मारी बाजी
​प्रतियोगिता में दो मुख्य श्रेणियों (5 किमी और 1600 मीटर) में धावकों ने अपना कौशल दिखाया। परिणाम इस प्रकार रहे:
श्रेणी स्थान विजेता का नाम जनपद पुरस्कार
5 किमी दौड़ प्रथम सौरभ तिवारी हरदोई साइकिल
द्वितीय विकास सिंह कानपुर नगर ₹2100 नकद
तृतीय नवनीत कुमार कानपुर नगर ₹1100 नकद
1600 मी. दौड़ प्रथम सौरभ तिवारी हरदोई साइकिल
द्वितीय लोकेन्द्र यादव फतेहपुर ₹2100 नकद
तृतीय आलोक कुमार कन्नौज ₹1100 नकदसम्मान से बढ़ा
खिलाड़ियों का मनोबल
​विनय यादव ने स्वयं विजेताओं को पुरस्कृत किया। खास बात यह रही कि केवल विजेताओं को ही नहीं, बल्कि प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। ग्राउंड पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों की तालियों ने युवाओं का उत्साह दोगुना कर दिया।
​"ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें तराशने और सही अवसर देने की जरूरत है। आज का युवा मोबाइल की लत में अपना कीमती समय गंवा रहा है। खेल ही वह माध्यम है जो उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और एक फौलादी शरीर दे सकता है। हमारा प्रयास है कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहें।"
— विनय यादव, ब्लॉक प्रमुख व सपा विधानसभा अध्यक्ष
​गरिमामयी उपस्थिति
​इस खेल उत्सव को सफल बनाने में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विजय वीर यादव, पूर्व प्रधान दीवान यादव, पूर्व प्रधान जय सिंह यादव, आनंद कुमार, अमन दुबे, राजेश यादव, दीपक यादव, श्रीराम, नवीन, योगेन्द्र सिंह, राहुल यादव, मनीष यादव, जीतू, पंकज, दिलीप, राहुल कुमार, सागर और सत्यम सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_ठाकुर अभय प्रताप सिह ककवन
    ठाकुर अभय प्रताप सिह ककवन
    बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Shobit kumar
    2
    Post by Shobit kumar
    user_Shobit kumar
    Shobit kumar
    सफीपुर, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Breking news...... मल्लावां में तेज रफ्तार बाइक सवार घायल
    1
    Breking news......
मल्लावां में तेज रफ्तार बाइक सवार घायल
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • घाटमपुर थाने में वायुसैनिक को पीटने का आरोप, पुलिस की पिटाई से वायुसैनिक का कान का पर्दा फटा ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll दारोगा रविन्द्र बुंदेला और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार पर आरोप। वैवाहिक समारोह से पैदल गांव लौट रहा था वायुसैनिक। रात्रि गश्त के दौरान पूछताछ के नाम पर गाली गलौच का आरोप। गाली गलौच के विरोध पर गश्त वाहन से थाने ले गया दरोगा। थाने की हवालात में बंद कर वायुसैनिक को पीटने का आरोप। वायुसैनिक का एयरफोर्स हॉस्पिटल में चल रहा उपचार। डीसीपी साउथ से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग। डीसीपी साउथ ने एडीसीपी साउथ को सौपीं मामले की जांच। घाटमपुर थानाक्षेत्र के देवमनपुर गांव का रहने वाला वायुसैनिक
    2
    घाटमपुर थाने में वायुसैनिक को पीटने का आरोप, 
पुलिस की पिटाई से वायुसैनिक का कान का पर्दा फटा ll
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll
दारोगा रविन्द्र बुंदेला और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार पर आरोप।
वैवाहिक समारोह से पैदल गांव लौट रहा था वायुसैनिक।
रात्रि गश्त के दौरान पूछताछ के नाम पर गाली गलौच का आरोप।
गाली गलौच के विरोध पर गश्त वाहन से थाने ले गया दरोगा।
थाने की हवालात में बंद कर वायुसैनिक को पीटने का आरोप।
वायुसैनिक का एयरफोर्स हॉस्पिटल में चल रहा उपचार।
डीसीपी साउथ से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग।
डीसीपी साउथ ने एडीसीपी साउथ को सौपीं मामले की जांच।
घाटमपुर थानाक्षेत्र के देवमनपुर गांव का रहने वाला वायुसैनिक
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Bilhaur, Kanpur Nagar•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.