logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चम्बा में महिला सशक्तिकरण मैराथन 2026 🏃‍♀️ | राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन करेंगे शुभारम्भ | Rajput Kalyan Sabha Chamba चम्बा में महिला सशक्तिकरण मैराथन 2026 🏃‍♀️ | राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन करेंगे शुभारम्भ | Rajput Kalyan Sabha Chamba

1 hr ago
user_BHK News Himachal
BHK News Himachal
Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
1 hr ago

चम्बा में महिला सशक्तिकरण मैराथन 2026 🏃‍♀️ | राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन करेंगे शुभारम्भ | Rajput Kalyan Sabha Chamba चम्बा में महिला सशक्तिकरण मैराथन 2026 🏃‍♀️ | राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन करेंगे शुभारम्भ | Rajput Kalyan Sabha Chamba

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • घुमारवी:- नेशनल हाईवे 103 पर मैड के समीप रविवार को एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस और ट्रक आमने-सामने आ गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
    1
    घुमारवी:-  नेशनल हाईवे 103 पर मैड के समीप रविवार को एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस और ट्रक आमने-सामने आ गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    39 min ago
  • जिला कुल्लू के कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय भूट्टी कॉलोनी में आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी एवं मंडी ज़ोन के इंचार्ज श्री सुरेंद्र पंडित जी द्वारा की गई। बैठक में विशेष रूप से जिला कुल्लू के ऑब्जर्वर श्री राकेश मंढोत्रा जी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष शेरा नेगी जी, कुल्लू विधानसभा अध्यक्ष अजय शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष नीरज सैनी जी, संगठन मंत्री टीकम राम जी, सुनील कुमार जी, मीना कुमारी जी, रूपा जी गोपाल शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संयुक्त बयान में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पंचायत एवं गांव स्तर पर पार्टी की पकड़ सुदृढ़ करने, तथा जन-जन तक आम आदमी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर भी गंभीरता से मंथन किया गया। कानून व्यवस्था, रोजगार के अवसर, कर्मचारियों की समस्याएं, व्यापारियों की परेशानियां और बढ़ती अराजकता जैसे मुद्दों पर सरकार की निष्क्रियता को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी चिंता व्यक्त की। यह बैठक संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने वाली साबित हुई तथा आने वाले समय में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
    1
    जिला कुल्लू के कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय भूट्टी कॉलोनी में आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी एवं मंडी ज़ोन के इंचार्ज श्री सुरेंद्र पंडित जी द्वारा की गई।
बैठक में विशेष रूप से जिला कुल्लू के ऑब्जर्वर श्री राकेश मंढोत्रा जी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष शेरा नेगी जी, कुल्लू विधानसभा अध्यक्ष अजय शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष नीरज सैनी जी, संगठन मंत्री  टीकम राम जी, सुनील कुमार जी, मीना कुमारी जी, रूपा जी गोपाल शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संयुक्त बयान में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पंचायत एवं गांव स्तर पर पार्टी की पकड़ सुदृढ़ करने, तथा जन-जन तक आम आदमी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके साथ ही प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर भी गंभीरता से मंथन किया गया। कानून व्यवस्था, रोजगार के अवसर, कर्मचारियों की समस्याएं, व्यापारियों की परेशानियां और बढ़ती अराजकता जैसे मुद्दों पर सरकार की निष्क्रियता को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी चिंता व्यक्त की।
यह बैठक संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने वाली साबित हुई तथा आने वाले समय में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही महिला आरक्षण का समर्थन किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने भाजपा सांसद कांगना रणौत द्वारा की बयानबाजी को लेकर कहा कि भाजपा सांसद को देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने जबाव दे दिया है और कहा है कि विधानसभा में महिलाओं की संख्या एक नहीं तीन है। भाजपा सांसद को विधानसभा में महिलाओं की संख्या कम लग रही है, इसके लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के पक्ष में हैं। महिलाओं को यह आरक्षण मिलने के बाद इससे महिलाओं की अधिक भागीदारी हो जाएगी। लेकिन भाजपा इस तरह राजनीतिक कर रही है। महिलाओं का देश, प्रदेश के विकास में अहम भूमिका रही है। केंद्र सरकार को राजनीति करने के बजाये महिलाओं की मदद को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 तक जनगणना शुरू हो जाएगी और नए आंकड़ों के मुताबिक आरक्षण हो तो कांग्रेस पार्टी उसके समर्थन में है। सर्वसम्मति से यह बिल पास होना चाहिए।
    1
    तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही महिला आरक्षण का समर्थन किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने भाजपा सांसद कांगना रणौत द्वारा की बयानबाजी को लेकर कहा कि भाजपा सांसद को देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने जबाव दे दिया है और कहा है कि विधानसभा में महिलाओं की संख्या एक नहीं तीन है। भाजपा सांसद को विधानसभा में महिलाओं की संख्या कम लग रही है, इसके लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के पक्ष में हैं। महिलाओं को यह आरक्षण मिलने के बाद इससे महिलाओं की अधिक भागीदारी हो जाएगी। लेकिन भाजपा इस तरह राजनीतिक कर रही है। महिलाओं का देश,  प्रदेश के विकास में अहम भूमिका रही है। केंद्र सरकार को राजनीति करने के बजाये महिलाओं की मदद को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 तक जनगणना शुरू हो जाएगी और नए आंकड़ों के मुताबिक आरक्षण  हो तो कांग्रेस पार्टी उसके समर्थन में है। सर्वसम्मति से यह बिल पास होना चाहिए।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिलासपुर बिलासपुर की बंदलाधार स्थित हाइड्रो कॉलेज बंदला में 10 किलोवाट क्षमता के सोलर इन्क्यूबेशन प्लांट का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। यह प्लांट केके फाउंडेशन की ओर से कॉलेज को डोनेट किया गया है। इस दौरान मंत्री राजेश धर्माणी ने केके फाउंडेशन के चेयरमैन केके कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सोलर एनर्जी जनरेट करने सहित आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी और उन्हें प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा। मंत्री ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे तकनीकी शिक्षा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने केके कश्यप की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से कई बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है और वे सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार के घर के समीप स्थित कलोल पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी इसी तरह का सोलर इन्क्यूबेशन प्लांट स्थापित किया जाए।
    5
    बिलासपुर
बिलासपुर की बंदलाधार स्थित हाइड्रो कॉलेज बंदला में 10 किलोवाट क्षमता के सोलर इन्क्यूबेशन प्लांट का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। यह प्लांट केके फाउंडेशन की ओर से कॉलेज को डोनेट किया गया है।
इस दौरान मंत्री राजेश धर्माणी ने केके फाउंडेशन के चेयरमैन केके कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सोलर एनर्जी जनरेट करने सहित आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी और उन्हें प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा।
मंत्री ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे तकनीकी शिक्षा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने केके कश्यप की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से कई बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है और वे सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार के घर के समीप स्थित कलोल पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी इसी तरह का सोलर इन्क्यूबेशन प्लांट स्थापित किया जाए।
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुजानपुर सामाजिक कार्यों में अग्रणी कुसुम फाउंडेशन लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है इसी कड़ी में उन्होंने समाज सेवा के चलते युवा वर्ग को सम्मानित करने का कार्य किया है फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ विशाल राणा ने सुजानपुर विधानसभा की उटपुर पंचायत के युवक मंडल के युवा साथियों के साथ, संवाद किया, और सभी 40 युवा साथियों को टीशर्ट देके सम्मान दिया.इस अवसर पर डॉ. राणा ने युवक मंडल के अध्यक्ष अमित, उपाध्यक्ष राहुल राणा, कोषाध्यक्ष पुनित कुमार जी और अन्य सदस्य निर्मल जी,विपिन,पूर्व सैनिक मदनजी,आशुतोष सिंह,विनोद और कमल जी का धन्यवाद किया. युवक मंडल अध्यक्ष अमित जी ने डॉ. राणा की तारीफ करते हुए स्वागत किया और कहा कि डॉ. राणा पढ़े लिखे युवा है जो समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं सब ने मौके पर डॉ विशाल राणा का पूरी ऊर्जा के साथ स्वागत किया । इस मोके पे डॉ राणा ने युवक मंडल के काम की प्रशंसा की साथ ही साथ युवा साथियो को नशे से दूर रहने और समाज के लिए कुछ करने के लिए की भावना की प्रशंसा की . भविष्य में फाउंडेशन युवा साथियों के साथ खड़ी है और हर तरह से मदद करेगी। सभी युवा साथियों ने डॉक्टर विशाल राणा का अभिनंदन किया और इस कार्यक्रम के आखिरी मैं अजय जी ने कहा की डॉक्टर राणा आज हम युवाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं .
    1
    सुजानपुर
सामाजिक कार्यों में अग्रणी कुसुम फाउंडेशन लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है इसी कड़ी में उन्होंने समाज सेवा के चलते युवा वर्ग को सम्मानित करने का कार्य किया है फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ विशाल राणा ने सुजानपुर विधानसभा की उटपुर पंचायत के युवक मंडल  के युवा साथियों के साथ, संवाद किया, और सभी 40  युवा साथियों को टीशर्ट देके सम्मान दिया.इस अवसर पर  डॉ. राणा ने युवक मंडल के अध्यक्ष  अमित, उपाध्यक्ष राहुल राणा, कोषाध्यक्ष पुनित कुमार जी और अन्य सदस्य निर्मल जी,विपिन,पूर्व सैनिक मदनजी,आशुतोष सिंह,विनोद और कमल जी का धन्यवाद किया.  युवक मंडल अध्यक्ष अमित जी ने डॉ. राणा की तारीफ करते हुए स्वागत किया और कहा कि डॉ. राणा पढ़े लिखे  युवा है जो समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं सब ने मौके पर  डॉ विशाल राणा का पूरी ऊर्जा के साथ  स्वागत किया । इस मोके पे डॉ राणा ने युवक मंडल के काम की प्रशंसा की साथ ही साथ  युवा साथियो को नशे से दूर रहने और समाज  के लिए कुछ करने के लिए की भावना की  प्रशंसा की . भविष्य में फाउंडेशन युवा साथियों के साथ खड़ी है और  हर तरह से मदद करेगी। सभी युवा साथियों ने डॉक्टर विशाल राणा का अभिनंदन किया और इस कार्यक्रम के आखिरी मैं अजय जी ने  कहा की डॉक्टर राणा आज हम युवाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं .
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • विधायक विवेक शर्मा ने 66 लाख की परियोजना का किया लोकार्पण बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में पर्यटन विकास को नई दिशा देते हुए विधायक विवेक शर्मा ने 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित पर्यटन परियोजना एवं मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि, युवा वर्ग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।कार्य क्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि अंदरोली क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैऔर यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है । कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को विकसित कर स्थानीय लोगों की आय बढ़ाई जाए। इसी सोच के तहत इस मुख्य द्वार और अन्य पर्यटन सुविधाओं का निर्माण कराया गया है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। अंदरोली में मुख्य द्वार निर्माण से बढ़ेगी पर्यटन की पहचान, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के अंदरौली में निर्मित मुख्य पर्यटन द्वार को आकर्षक और आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, विवेक शर्मा ने कहा कि इस मुख्य गेट का निर्माण लगभग दस महीनों में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह द्वार न केवल अंदरौली की पहचान बनेगा, बल्कि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों का स्वागत भी भव्य तरीके से करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पर्यटन स्थल की पहली पहचान उसका प्रवेश द्वार होता है। इसलिए इस मुख्य गेट को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करे। स्थानीय लोगों ने भी इस निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्व पूर्ण कदम बताया और विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में और भी सौंदर्यी करण कार्य किए जाएंगे, जिसमें बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की बेहतर सुविधाएं शामिल होंगी। इससे पर्यटक यहां अधिक समय बिताएंगे और क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी। कुटलैहड़ में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर, विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन विकास का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब किसी क्षेत्र में पर्यटन बढ़ता है, तो वहां होटल, रेस्तरां, गाइड सेवा, वाहन सेवा और हस्तशिल्प जैसे कई नए व्यवसाय शुरू होते हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि युवा अपने गांव में ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पलायन की समस्या भी कम होगी। विधायक ने यह भी कहा कि पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय उत्पादों को भी बाजार मिलेगा। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपने उत्पाद तैयार कर पर्यटकों को बेच सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। अंदरौली के जल्द शुरू होंगी वाटर स्पोर्ट्स एवं अन्य सुविधाएं, विधायक विवेक शर्मा ने घोषणा की कि आने वाले समय में अंदरौली क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वाटर स्पोर्ट्स एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि गोबिंद सागर झील के आसपास वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं काफी अधिक हैं। विभागीय स्तर पर इसकी योजना तैयार की जा रही है और जल्द ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पर्यटकों को बोटिंग, कायकिंग और अन्य जल क्रीड़ाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स शुरू होने से युवाओं के लिए प्रशिक्षित गाइड, नाव चालक और अन्य सेवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। लठियांनी-मंदली पुल बनेगा पर्यटन विकास की नई कड़ी, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गोबिंद सागर झील पर 922 करोड़ रुपये की लागत निर्मित हो रहे लाठियांनी मंदली पुल क्षेत्र के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटकों के लिए यहां पहुंचना आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुल को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। पुल के आसपास पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यह स्थान एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि यह पुल कुटलैहड़ की अलग पहचान बनाने में सहायक सिद्ध होगा। विधायक विवेक शर्मा ने यह भी कहा कि बेहतर सड़क और पुल सुविधाएं पर्यटन के विकास की आधारशिला होती हैं। इसलिए सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक पर्यटक पहुंच सकें। कुटलैहड़ विस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने का निर्धारित कोटा है लक्ष्य, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, झील और पहाड़ी वातावरण को देखते हुए यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में नई पर्यटन परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें पार्क, व्यू-पॉइंट, ट्रैकिंग मार्ग और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय लोग पर्यटन विकास में भागीदारी निभाते हैं, तो क्षेत्र का विकास और तेजी से होता है। कार्यक्रम के अंत में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और जनता के सहयोग से कुटलैहड़ आने वाले वर्षों में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा और यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह रहे मौजूद इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल खंड बिकास अधिकारी बंगाणा के एल वर्मा कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कृषि अधिकारी सतपाल धीमान, जगदीश शर्मा के सी शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
    1
    विधायक विवेक शर्मा ने 66 लाख की परियोजना का किया लोकार्पण
बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में पर्यटन विकास को नई दिशा देते हुए विधायक विवेक शर्मा ने 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित पर्यटन परियोजना एवं मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि, युवा वर्ग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।कार्य क्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि अंदरोली क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैऔर यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है । कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को विकसित कर स्थानीय लोगों की आय बढ़ाई जाए। इसी सोच के तहत इस मुख्य द्वार और अन्य पर्यटन सुविधाओं का निर्माण कराया गया है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा।
अंदरोली में मुख्य द्वार निर्माण से बढ़ेगी पर्यटन की पहचान,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के अंदरौली में निर्मित मुख्य पर्यटन द्वार को आकर्षक और आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, विवेक शर्मा ने कहा कि इस मुख्य गेट का निर्माण लगभग दस महीनों में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह द्वार न केवल अंदरौली की पहचान बनेगा, बल्कि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों का स्वागत भी भव्य तरीके से करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पर्यटन स्थल की पहली पहचान उसका प्रवेश द्वार होता है। इसलिए इस मुख्य गेट को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करे। स्थानीय लोगों ने भी इस निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्व पूर्ण कदम बताया और विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में और भी सौंदर्यी करण कार्य किए जाएंगे, जिसमें बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की बेहतर सुविधाएं शामिल होंगी। इससे पर्यटक यहां अधिक समय बिताएंगे और क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी।
कुटलैहड़ में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर,
विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन विकास का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब किसी क्षेत्र में पर्यटन बढ़ता है, तो वहां होटल, रेस्तरां, गाइड सेवा, वाहन सेवा और हस्तशिल्प जैसे कई नए व्यवसाय शुरू होते हैं।
उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि युवा अपने गांव में ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पलायन की समस्या भी कम होगी।
विधायक ने यह भी कहा कि पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय उत्पादों को भी बाजार मिलेगा। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपने उत्पाद तैयार कर पर्यटकों को बेच सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
अंदरौली के जल्द शुरू होंगी वाटर स्पोर्ट्स एवं अन्य  सुविधाएं,
विधायक विवेक शर्मा ने घोषणा की कि आने वाले समय में अंदरौली क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वाटर स्पोर्ट्स एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि गोबिंद सागर झील के आसपास वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं काफी अधिक हैं। विभागीय स्तर पर इसकी योजना तैयार की जा रही है और जल्द ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पर्यटकों को बोटिंग, कायकिंग और अन्य जल क्रीड़ाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। विधायक विवेक शर्मा  ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स शुरू होने से युवाओं के लिए प्रशिक्षित गाइड, नाव चालक और अन्य सेवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
लठियांनी-मंदली पुल बनेगा पर्यटन विकास की नई कड़ी,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गोबिंद सागर झील पर 922 करोड़ रुपये की लागत निर्मित हो रहे लाठियांनी मंदली पुल क्षेत्र के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटकों के लिए यहां पहुंचना आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुल को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। पुल के आसपास पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यह स्थान एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि यह पुल कुटलैहड़ की अलग पहचान बनाने में सहायक सिद्ध होगा। विधायक विवेक शर्मा ने यह भी कहा कि बेहतर सड़क और पुल सुविधाएं पर्यटन के विकास की आधारशिला होती हैं। इसलिए सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक पर्यटक पहुंच सकें।
कुटलैहड़ विस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने का निर्धारित कोटा है लक्ष्य,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, झील और पहाड़ी वातावरण को देखते हुए यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में नई पर्यटन परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें पार्क, व्यू-पॉइंट, ट्रैकिंग मार्ग और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय लोग पर्यटन विकास में भागीदारी निभाते हैं, तो क्षेत्र का विकास और तेजी से होता है।
कार्यक्रम के अंत में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और जनता के सहयोग से कुटलैहड़ आने वाले वर्षों में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा और यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल खंड बिकास अधिकारी बंगाणा के एल वर्मा कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कृषि अधिकारी सतपाल धीमान, जगदीश शर्मा के सी शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंडी में सरकारी स्कूलों का बड़ा बदलाव | 12,000+ छात्रों ने लिया CBSE में प्रवेश | Sukhu Govt Big Decision
    1
    मंडी में सरकारी स्कूलों का बड़ा बदलाव | 12,000+ छात्रों ने लिया CBSE में प्रवेश | Sukhu Govt Big Decision
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Mandi, Himachal Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    1
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बिलासपुर की बंदलाधार स्थित हाइड्रो कॉलेज बंदला में 10 किलोवाट की क्षमता के सोलर इक्यूवेशन प्लांट का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। यह इक्यूवेशन प्लांट केके फाऊंडेशन की ओर से कॉलेज को डोनेट किया गया है। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केके फाऊंडेशन के चेयरमैन केके कश्यप का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इसका लाभ बच्चों को मिलेगा। यहां पर शिक्षा ग्रहण करने वाले स्टूडेंट्स को सोलर एनर्जी जैनरेट करने सहित अन्य गतिविधियों के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। उन्होंने केके कश्यप की तारीफ करते हुए कहा कि केके फाऊंडेशन के माध्यम से कई बच्चों को शिक्षा मुहेया करवाई गई है। साथ ही केके कश्यप सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। खिलाडिय़ों को भी समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार के घर के समीप स्थित कलोल पॉलीटेक्रीक कॉलेज में इस तरह का सोलर इक्यूवेशन प्लांट लगाएं।
    1
    बिलासपुर की बंदलाधार स्थित हाइड्रो कॉलेज बंदला में 10 किलोवाट की क्षमता के सोलर इक्यूवेशन प्लांट का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। यह इक्यूवेशन प्लांट केके फाऊंडेशन की ओर से कॉलेज को डोनेट किया गया है। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केके फाऊंडेशन के चेयरमैन केके कश्यप का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इसका लाभ बच्चों को मिलेगा। यहां पर शिक्षा ग्रहण करने वाले स्टूडेंट्स को सोलर एनर्जी जैनरेट करने सहित अन्य गतिविधियों के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। उन्होंने केके कश्यप की तारीफ करते हुए कहा कि केके फाऊंडेशन के माध्यम से कई बच्चों को शिक्षा मुहेया करवाई गई है। साथ ही केके कश्यप सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। खिलाडिय़ों को भी समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार के घर के समीप स्थित कलोल पॉलीटेक्रीक कॉलेज में इस तरह का सोलर इक्यूवेशन प्लांट लगाएं।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.