रात में किसान की संदिग्ध मौत, सड़क हादसा या साजिश, पुलिस जांच में जुटी औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छोटी पड़रिया-ऊंचा निवासी 43 वर्षीय किसान राजकुमार की शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे सड़क हादसा बताया है, लेकिन घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। राजकुमार खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी विनीता, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। वह अपनी दो पुत्रियों का विवाह पहले ही कर चुके थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम गांव का ही युवक उमेश यादव उन्हें घर से बुलाकर ले गया था। दोनों गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित एक सरकारी ठेके पर गए, जहां उन्होंने शराब पी। इसके बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के बाहर उनकी बाइक पड़ी मिली और पास ही राजकुमार घायल अवस्था में पड़े थे। साथ गए युवक उमेश यादव ने परिजनों को बताया कि यह सड़क दुर्घटना थी। परिजन और भाई गौरव यादव उन्हें रात करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू की जांच की जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो

- Post by कुमार सुनील1
- सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सअप कॉल का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी चकरनगर की आख्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना भरेह पर तैनात आरक्षी सर्वेश कुमार को निलंबित किया गया है तथा जांच क्षेत्राधिकारी नगर को दी गई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा द्वारा दी गयी बाइट।1
- Post by Kanhaiya lal1
- औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।1
- औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही, समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।4
- पुलिस ने सन्दिग्ध वाहनों की ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग कर की कार्यवाही औरैया जिले के ऐरवा कटरा क्षेत्र में पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रविवार की शाम यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन में तथा सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के परिवेक्षण में संपन्न हुई। चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष विनेश कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज हबीब खान, और एच एम वंश बहादुर ने कस्बे के प्रमुख चौराहे पर सन्दिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघनता से जांच की। इस दौरान पांच वाहनों को यातायात नियमों का पालन ना करने पर चालान किया गया, जबकि अन्य वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने लोगों से कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार यह वाहन चेकिंग अभियान थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर विनेश कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज हबीब खान, एच एम वंश बहादुर, आलोक कुमार शुक्ला, किरण कुमार शुक्ला, और कपिल चौधरी ने सक्रिय रूप से योगदान दिया।1
- सदर को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष चौराहे पर सदर कोतवाल राजकुमार व पुलिस वाली के साथ चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों को रोक कर किया गया चेक वही सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का आवास प्रयोग करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।1
- अजीतमल। औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में स्थित श्रीमती रानी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का संचालन 1 मार्च से शुरू हो गया है। 20 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में फिलहाल इमरजेंसी वार्ड की सुविधा उपलब्ध है, जबकि जल्द ही ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी शुरू किए जाने की तैयारी है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को सेवाएं दे रही है, जिसमें डॉ. ऋषि दुबे (जनरल सर्जन), डॉ. विवेक (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन), डॉ. अजय यादव (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन), डॉ. रोली वर्मा (दंत चिकित्सक) तथा अधीक्षक के रूप में डॉ. नरेश सिंह चौहान सहित 10 स्टॉफ शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रत्येक रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाता है, साथ ही आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की जाती हैं। रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में करीब आधा सैकड़ा मरीजों ने पहुंचकर लाभ उठाया और चिकित्सकों द्वारा उनका निःशुल्क उपचार किया गया। अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलने लगी हैं, जिससे उन्हें दूर शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी।2