Shuru
Apke Nagar Ki App…
CA के अपहरण का जयपुर पुलिस ने किया खुलासा जयपुर के सेंट्रल पार्क–अशोक नगर इलाके में CA के अपहरण की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। #BreakingNews #JaipurNews #JaipurPolice #CAKidnapping #KidnappingCase #citycablenewsjaipur
Pawan sharma
CA के अपहरण का जयपुर पुलिस ने किया खुलासा जयपुर के सेंट्रल पार्क–अशोक नगर इलाके में CA के अपहरण की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। #BreakingNews #JaipurNews #JaipurPolice #CAKidnapping #KidnappingCase #citycablenewsjaipur
More news from Rajasthan and nearby areas
- मोती डूंगरी मंदिर में मिलने वाला प्रसाद लड्डू 50 रुपये से इस बार हुआ 100 रुपये मोती डूंगरी मंदिर में मिलने वाला प्रसाद लड्डू 50 रुपये से इस बार हुआ 100 रुपये1
- जयपुर में सरकारी कॉलेज के छात्र सड़कों पर, 3500 छात्रों के लिए सिर्फ 6 कमरे! जयपुर के एक सरकारी कॉलेज में छात्र सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतर आए। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में करीब 3500 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए महज 6 कमरों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज की नई बिल्डिंग तैयार होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है और उन्हें पुराने कमरों में पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे पढ़ाई प्रभावित होने के साथ-साथ छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। व्यवस्था के विरोध में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया और नई बिल्डिंग को जल्द शुरू करने की मांग उठाई। अब बड़ा सवाल यही है-जब नई बिल्डिंग तैयार है, तो आखिर उसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा? छात्रों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।1
- CA के अपहरण का जयपुर पुलिस ने किया खुलासा जयपुर के सेंट्रल पार्क–अशोक नगर इलाके में CA के अपहरण की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। #BreakingNews #JaipurNews #JaipurPolice #CAKidnapping #KidnappingCase #citycablenewsjaipur1
- जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ का चोरी का माल बरामद जयपुर। जिला जयपुर पश्चिम पुलिस ने नकबजनी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर नकबजनों भुरा, तसलीम उर्फ कलीम और कुलदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ रुपये का चोरी का माल बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल लोडिंग टेंपो भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश से जयपुर आकर गोदामों को निशाना बनाते थे और वारदात के बाद वापस निकल जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कुछ दिन पहले लोहा मंडी रोड माचेडा और मां हिंगलाज नगर, गांधीपथ करणी विहार स्थित गोदामों में हुई नकबजनी सहित दर्जनों वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपी चोरी किए गए लोहे, वाहन पार्ट्स, मोटर, वायर, कॉपर, एल्युमिनियम और अन्य सामान को टुकड़ों में काटकर कबाड़ियों को बेच देते थे। मामला 8 सितंबर 2026 को सामने आया, जब हरमाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बीआरएन रोड लाइंस कंपनी के गोदाम से लाखों रुपये का सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई। सीसीटीवी फुटेज में देर रात करीब 2:30 बजे कुछ लोग गोदाम का गेट तोड़कर बड़े टेंपो में सामान भरकर ले जाते दिखाई दिए। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री प्रशांत किरण आईपीएस के निर्देशन में हरमाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों और चोरी के माल के संबंध में जानकारी जुटा रही है।1
- कहां जाना चाहते हैं यह बिल्कुल भी हमारे समझ में नहीं आ रहा है जुड़े रहिए ऐसी ही लेटेस्ट खबरों के साथ NCR समाचार जयपुर से1
- जयपुर सहित राजस्थान के 28 जिलों में मौसम विभाग ने तेज बारिश का येलो अलर्ट किया जारी,कई जिलों में चार इंच तक बरसा पानी राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 28 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुवार को अजमेर,जयपुर सहित कई जिलों में जमकर बारिश हुई। कुछ स्थानों पर 4 इंच तक पानी बरसा। बारिश और मौसम में बदलाव के चलते कई जिलों में दिन के तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को नागौर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर और सिरोही में बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से करीब 25 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। पश्चिमी राजस्थान में बारिश की कमी का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है और कई इलाकों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। यहां दिन का तापमान अब भी 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम विभाग ने 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दौर हल्का पड़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही राजस्थान में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।1
- जयपुर जिले के शाहपुरा में आयोजित गणेश उत्सव के पांचवें दिन भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की भक्तिमय धुनों पर नाचते-गाते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर एवं स्वागत कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। गणेश उत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा। महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। अंत में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर-17 के प्रतिनिधियों सहित पूर्व पार्षद मिट्ठू लाल, वीरू वाल्मीकि, गोपाल, रामस्वरूप, राकेश जमादार, धर्मपाल, राजू वाल्मीकि, विक्की, अनिल, गोविंद, अजय, जितु, जयराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ✍️ जयराम वर्मा रिपोर्टर (जयपुर, कोटपुतली-बहरोड़ जिला, राजस्थान) 📞 96801469441
- जयपुर के पुरोहित जी के कटले में लगी भीषण आग के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं।#AshokGehlot #Jaipur #PurhohitJiKaKatla #JaipurNews #rajasthannewsindia1