Shuru
Apke Nagar Ki App…
सारण बनियापुर मेला का मुख्य आकर्षण जलपरी
एनामुल हक
सारण बनियापुर मेला का मुख्य आकर्षण जलपरी
More news from Bhojpur and nearby areas
- Post by Ratan_chandra1
- ऐसे हो रहा है छात्रों के साथ धोखाधरी1
- आरा से संजय श्रीवास्तव परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को स्कूली छात्र-छात्राओं ने सुना स्थानीय 'शान्ति स्मृति' सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवा में 'परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन कक्षा IX, X, XI तथा XII के छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक दिखाया गया। विद्यालय के डिजिटल कॉमन हॉल में बड़े स्क्रीन के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट को छात्र-छात्राओं के बीच प्रर्दशित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पुरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के वक्तव्यों को सुना और बीच-बीच में तालियों के साथ स्वागत भी किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से किये प्रश्नों के उत्तर को सुनकर जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। लाइव टेलीकास्ट के दौरान छात्र-छात्रा काफी उत्साहित दिखें।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं का काऊँसिलिंग सह-फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। काऊँसिलिंग सह-फेयरवेल कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा-2026 के परीक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर अर्चना सिंह ने कहा कि परीक्षा विद्यार्थियों को अपने भविष्य को सफल बनाने का पहला एवं अहम पड़ाव है। यहीं से तय होता है कि भविष्य में हमें क्या करना है या बनना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि प्रति वर्ष सम्भावना विद्यालय के 40 से 50 बच्चें बोर्ड परीक्षा में 90% (नब्बे प्रतिशत) से ज्यादा अंक प्राप्त करते है। उन्होने कहा कि हमारे विद्यार्थी विद्यालय की परम्पराओं का निर्वहन करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होकर इस पड़ाव को सफलतापूर्वक पार करेंगे तथा विद्यालय के गौरव को और आगे बढ़ायेंगे। उन्होने परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित कई अहम सुझाव दिये तथा सभी परीक्षार्थियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनायें दी।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद सह विद्यालय के निदेशक डॉक्टर कुमार द्विजेन्द्र ने बोर्ड परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए तथा परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये। उन्होंने छात्र-छात्राओं को समय प्रबंधन के साथ पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करने की सलाह दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारम्भ होने में अब बहुत ही कम समय रह गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों से सभी विषयों में रिभीजन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं की सीबीएसई द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न-पत्र को हल करके लिखने का अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि बच्चों को प्रश्न का उत्तर याद रहने के बावजूद भी समय कम रहने के कारण उत्तर नहीं लिख पाते हैं। इससे बचने के लिए लिखने का अभ्यास जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त तथा एकाग्र रहने के लिए सुबह में टहलने तथा योग करने की सलाह दी।इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा प्रभारी राजेश रमण ने सभी परीक्षार्थियों को सीबीएसई द्वारा जारी दिशा निर्देशों को विस्तार से समझाया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के उप प्राचार्य ऋषिकेष ओझा ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान अनुशासन में रहने की नसीहत दी। मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरविन्द ओझा ने दिया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्रा, उनके अभिभावक तथा सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। बाइट। प्राचार्या डॉक्टर अर्चना सिंह बाइट। निदेशक डॉक्टर कुमार द्विजेन्द्र1
- बिहार की राजधानी पटना के मीठापुर स्थित कबीरपंथी मठ सह कबीर साईं मंदिर परिसर में कबीर मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में संत श्री गुरु रविदास जयंती समारोह भक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता के भाव के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान एवं पूर्व विधायक सतीश यादव ने किया। समारोह का संचालन कबीर मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने किया। सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि मानव जीवन सत्कर्म, भक्ति और भजन के लिए मिला है, न कि पाखंड-आडंबर, जात-पात और ऊँच-नीच जैसी संकीर्ण मान्यताओं में उलझने के लिए। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास और संत कबीर के विचारों में गहरी समानता है, दोनों ने मानवता, समानता और प्रेम का संदेश दिया। संतों की शिक्षाएँ आज भी समाज को सही दिशा दिखाती हैं और उन्हें आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने अपने प्रवचन में कहा— “सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप।” उन्होंने बताया कि ईश्वर प्राप्ति का मार्ग भक्ति है और यह इसी मानव जीवन में संभव है। गुरु के आदेशों का पालन करते हुए भक्ति मार्ग पर चलना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान, पूर्व विधायक सतीश यादव एवं भाजपा किसान नेता रवि रंजन ने भी अपने विचार रखे। समारोह में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने सद्गुरु कबीर साईं एवं संत श्री गुरु रविदास जी के चरणों में पूजा-अर्चना कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरा परिसर भजन, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। कार्यक्रम में पत्रकार अमरेश कुमार सिंह, प्रोफेसर सज्जन कुमार यादव, रामबालक प्रसाद, डॉक्टर इंद्रजीत कुमार, संत करसन मुनि, महिला गायक मंडल की रूबी प्रधान सहित अनेक श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संत श्री गुरु रविदास जी के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।1
- Post by Deshi dashtak1
- सिसवन प्रखंड में किसान रजिस्ट्री के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए। अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि विभिन्न पंचायतों में ईकेवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री के लिए शिविर लगाए जाएंगे, जहां किसानों का ईकेवाईसी किया जाएगा और उनकी किसान आईडी बनाई जाएगी।इस शिविर का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करना है, जैसे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।1
- आरा। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार नागरी प्रचारिणी, आरा में बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर लगभग 250 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया, जहाँ लोक संगीत, शास्त्रीय गायन एवं नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही इस कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षकों द्वारा चित्रकला, मूर्तिकला एवं फोटोग्राफी की भव्य प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस आयोजन को लेकर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा ऐसे आयोजन निरंतर कराए जाते हैं और आगे भी कराए जाएंगे, जिससे कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि कला समाज में जुड़ाव उत्पन्न करने का सशक्त माध्यम है तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बिहार सरकार विद्यालय स्तर पर कला शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है। कार्यक्रम के दौरान कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा आर्टिस्ट रजिस्ट्रेशन पोर्टल की जानकारी दी गई एवं कलाकार पेंशन योजना के बारे में बताया गया, ताकि अधिक से अधिक कलाकार इस योजना का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करने हेतु सभी प्रतिभागी कलाकारों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता (राजस्व प्रशाखा), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग तथा जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- गोवा में पर्यावरण और संस्कृति को खत्म किया जा रहा है, पूरी दुनिया में गोवा के पर्यटन का नाम था, अब वो खराब हो रहा है। गोवा में कुछ दिन पहले एक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए मजिस्ट्रेट इन्क्वायरी के लिए कहा है। मतलब कलेक्टर से भी नीचे का अधिकारी उसकी जांच करेगा। हमने CBI जांच की मांग की लेकिन मांग नहीं मानी गई। BJP की सरकार गोवा की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। हमारे कांग्रेस सांसद कैप्टन विरियाटो फर्नांडिस जी संसद में प्राइवेट बिल लेकर आए हैं। जिससे गोवा के विकास के लिए काम होगा और संरक्षण मिलेगा। सांसद जी ने सदन के अन्य सदस्यों से भी आग्रह किया है कि गोवा के हक के लिए बिल सदन में पास होने के लिए समर्थन करें। : गोवा कांग्रेस प्रभारी @manikraothakare जी1
- Post by Deshi dashtak1