सिद्धार्थनगर जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक संयुक्त बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद खुनुवा कस्बे में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालकर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस संयुक्त गश्त और निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, खुनुवा चौकी प्रभारी सुरेश यादव और एसएसबी के सेनानायक अभिषेक सिंह ने सीमा क्षेत्र का जायजा लिया और तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सीओ मयंक द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि भारत-नेपाल सीमा पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस व एसएसबी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त गश्त के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और किसी भी अवैध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या एसएसबी को दें।
सिद्धार्थनगर जिले के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक संयुक्त बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद खुनुवा कस्बे में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालकर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का
भरोसा दिलाया। इस संयुक्त गश्त और निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, खुनुवा चौकी प्रभारी सुरेश यादव और एसएसबी के सेनानायक अभिषेक सिंह ने सीमा क्षेत्र का जायजा लिया और तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सीओ मयंक द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि भारत-नेपाल सीमा पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना
पुलिस व एसएसबी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त गश्त के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और किसी भी अवैध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या एसएसबी को दें।
- 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹💐💐💐💐💐🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉1
- महराजगंज के फरेंदा में कार्यकर्ताओं ने डॉ अरविन्द राजभर का फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया है। सुभासपा 2027 के चुनाव को लेकर फरेंदा में अपने संगठन की मजबूती के काम में पूरी तरह से जुट गई है।1
- संतकबीरनगर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 161 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई है। खोए हुए मोबाइल वापस मिलने के बाद उनके स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया है। इस उत्कृष्ट कार्य से खुश होकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी सर्विलांस सेल अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने हासिल की है। पुलिस ने जनपद के सभी थानों में सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की। सीईआईआर पोर्टल एवं सीसीटीएनएस प्रणाली से मिली तकनीकी जानकारी, आईएमईआई नंबर तथा सिम विश्लेषण के आधार पर मोबाइल फोन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, ये मोबाइल केवल संतकबीरनगर ही नहीं बल्कि दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना सहित देश के विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए हैं, जिन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि आईएमईआई नंबर को ब्लॉक कर उसे ट्रेस किया जा सके। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल खरीद का बिल, गुमशुदगी या एफआईआर की प्रति, मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर और मोबाइल मॉडल की जानकारी होना आवश्यक है। इस अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद से 18, दुधारा से 20, महिला थाना से 8, धनघटा से 14, महुली से 41, मेंहदावल से 9, बखिरा से 13, बेलहरकला से 36 तथा धर्मसिंहवा थाना से 2 मोबाइल बरामद किए गए। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सिंह, आरक्षी ज्ञान प्रकाश सिंह, अमरजीत मौर्य, नितीश कुमार और पीयूष कुमार गुप्ता सहित विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों ने मुख्य भूमिका निभाई।1
- संतकबीरनगर के मगहर स्थित संत कबीर अकादमी ऑडिटोरियम में निषाद पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत होने और सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद ई. प्रवीण निषाद और मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी भी मंच पर मौजूद रहे। अपने संबोधन में संजय निषाद ने कहा कि हमारे वंशज इस देश के राजा थे और उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ अहम भूमिका निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि देश के कुछ लोग अंग्रेजों के साथ खड़े रहे, जिसके परिणाम स्वरूप आजादी के बाद उन्हें समस्त अधिकार प्राप्त हो गए, जबकि विरोध करने के कारण हमारे समाज को गरीबी का दंश झेलना पड़ा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्ण संवैधानिक अधिकार प्राप्त करने के लिए समाज को और अधिक संगठित होने की जरूरत है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर बूथ को मजबूत करने से ही प्रदेश की सत्ता में निषाद पार्टी की मजबूत हिस्सेदारी तय होगी। सम्मेलन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने समाज के अधिकारों की लड़ाई में शहीद हुए अखिलेश निषाद के बलिदान को याद किया और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए कमर कसने की अपील की। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश की अन्य राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा निषाद समाज का शोषण किया और मतों के बदले उन्हें धोखा दिया। इसके साथ ही महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मालती निषाद ने भी अन्य दलों पर राजनीतिक छल करने का आरोप लगाते हुए संगठित पहचान बनाकर सत्ता हासिल करने की बात कही। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रविंद्र मणि, प्रदेश प्रभारी बाबूराम सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- संतकबीरनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 161 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस विभाग द्वारा इन सभी बरामद किए गए फोनों को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को वापस सुपुर्द कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक द्वारा आधिकारिक तौर पर बाइट देकर विस्तृत जानकारी साझा की गई है।1
- वियतनाम में भारतीय टूरिस्टों से भरी एक बोट पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य के दौरान अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश लगातार जारी है।1