logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बकाया भुगतान की मांग को लेकर 568‌ वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से शुरू हुआ जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना मंगलवार को 568 वें दिन भी जारी रहा: जेके के ये मजदूर रोज यहां धरना दे रहे हैं: इस बीच कोटा कलक्टर कई बार इनके सामने से गुजरते होंगे: आते-जाते इन पर नजर पड़ती होगी, लेकिन अभी तक ना तो इन्होंने और ना ही किसी सत्ताधारी दल के जिम्मेदार पदाधिकारी ने इनकी सुध ली है: हां यहां किसी काम से आए बीजेपी के देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने एक बार जरूर इनसे बात की थी: इस बात को भी अब काफी वक्त हो गया है...

20 hrs ago
user_Ahmed Siraj Farooqi
Ahmed Siraj Farooqi
रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
20 hrs ago

बकाया भुगतान की मांग को लेकर 568‌ वें दिन भी जारी रहा जेके मजदूरों का धरना बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से शुरू हुआ जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना मंगलवार को 568 वें दिन भी जारी रहा: जेके के ये मजदूर रोज यहां धरना दे रहे हैं: इस बीच कोटा कलक्टर कई बार इनके सामने से गुजरते होंगे: आते-जाते इन पर नजर पड़ती होगी, लेकिन अभी तक ना तो इन्होंने और ना ही किसी सत्ताधारी दल के जिम्मेदार पदाधिकारी ने इनकी सुध ली है: हां यहां किसी काम से आए बीजेपी के देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने एक बार जरूर इनसे बात की थी: इस बात को भी अब काफी वक्त हो गया है...

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आज जनता सरकार से सीधा सवाल पूछ रही है - आखिर इस सरकार ने कोटा के लिए किया क्या है? आज जनता सरकार से सीधा सवाल पूछ रही है - आखिर इस सरकार ने कोटा के लिए किया क्या है? क्या युवाओं को रोजगार मिला? क्या शहर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार हुआ? क्या व्यापार और आमजन की समस्याओं का समाधान हुआ? जब जवाब नहीं मिलता, तब जनता खुद बदलाव का रास्ता चुनती है। समय आ गया है सच को पहचानने का और विकास के उस नेतृत्व का साथ देने का, जिसने हमेशा कोटा के हित में काम किया है।
    1
    आज जनता सरकार से सीधा सवाल पूछ रही है - आखिर इस सरकार ने कोटा के लिए किया क्या है?
आज जनता सरकार से सीधा सवाल पूछ रही है - आखिर इस सरकार ने कोटा के लिए किया क्या है?
क्या युवाओं को रोजगार मिला?
क्या शहर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार हुआ?
क्या व्यापार और आमजन की समस्याओं का समाधान हुआ?
जब जवाब नहीं मिलता, तब जनता खुद बदलाव का रास्ता चुनती है।
समय आ गया है सच को पहचानने का और विकास के उस नेतृत्व का साथ देने का, जिसने हमेशा कोटा के हित में काम किया है।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नगर पालिकाओं में मतदान शुरू, इटावा से दो उम्मीदवार मैदान में राजस्थान में निकाय चुनावों का आज पहला दौर शुरू हो चुका है: पहले दौर में नगर पालिकाओं और परिषदों में वोटिंग शुरू हो चुकी है: नगर पालिका इटावा में सीपीआईएम के टिकट पर वार्ड 5 और 6 से कॉमरेड मुरारीलाल बैरवा और मुकुट बिहारी जंगम साहब चुनाव मैदान में हैं: कोटा में धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों की तरफ से भी उनका प्रचार चल रहा है: रविवार को धरने को संबोधित करते हुए जनवादी लेखक संघ के मदन गोपाल साहब का इटावा की राजनीति में काफी दखल है: वो बता रहे हैं कि इटावा में दोनों वार्डों में पार्टी उम्मीदवार काफी मजबूत हैं और बड़े मार्जिन से सीट निकाल लेंगे...
    1
    नगर पालिकाओं में मतदान शुरू, इटावा से दो उम्मीदवार मैदान में 
राजस्थान में निकाय चुनावों का आज पहला दौर शुरू हो चुका है: पहले दौर में नगर पालिकाओं और परिषदों में वोटिंग शुरू हो चुकी है: नगर पालिका इटावा में सीपीआईएम के टिकट पर वार्ड 5 और 6 से कॉमरेड मुरारीलाल बैरवा और मुकुट बिहारी जंगम साहब चुनाव मैदान में हैं: कोटा में धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों की तरफ से भी उनका प्रचार चल रहा है: रविवार को धरने को संबोधित करते हुए जनवादी लेखक संघ के मदन गोपाल साहब का इटावा की राजनीति में काफी दखल है: वो बता रहे हैं कि इटावा में दोनों वार्डों में पार्टी उम्मीदवार काफी मजबूत हैं और बड़े मार्जिन से सीट निकाल लेंगे...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री भजनलाल ने तीखा हमला बोला भूतपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कहा कि हमारे ढाई वर्ष के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने तुष्टिकरण का काम किया है और भाजपा ने जनता से जो वादा किया है उसे समय पर पूरा किया है। आज मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ पड़ा जनसेलावा
    1
    मुख्यमंत्री भजनलाल ने तीखा हमला बोला भूतपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कहा कि हमारे ढाई वर्ष के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
कांग्रेस ने तुष्टिकरण का काम किया है और भाजपा ने जनता से जो वादा किया है उसे समय पर पूरा किया है।
आज मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ पड़ा जनसेलावा
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल जी शर्मा कोटा में रोड शो के दौरान।।
    1
    राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल जी शर्मा कोटा में रोड शो के दौरान।।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    15 hrs ago
  • कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रोड शो और चुनाव सभा की. कोटा राजस्थान सीएम दोपहर सवा 4 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। सीएम कोटा एयरपोर्ट से कैथूनीपोल के लिए रवाना हुए। कैथूनीपोल पहुंचते ही सीएम भजनलाल शर्मा सबसे पहले श्री बड़ा मंदिर सत्यनारायण जी के पहुंचे। मंदिर में जाकर दर्शन किए जिसके बाद मंच पर पहुंचे कैथूनीपोल थाने के बाहर मंच लगाया गया है। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने भाजपा सरकार की योजनाए व केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए काम गिनाएं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत काम हुआ। उन्होंने कहा हमने जो वादा किया उसे पूरा किया हैं। पीएम जो कहते हैं, वो करते हैं, जो करते हैं, वो कहते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा-अशोक गहलोत ने तुष्टिकरण किया। कोटा में दो नगर निगम किए। हमने ने कहा, हम एक निगम बनाएंगे और एक निगम बना दिया।कोटा में एयरपोर्ट बन रहा है। सभा को संबोधित करने के बाद सीएम भजन लाल शर्मा खुली जीप में सवार होकर निकले। रोड शो में जगह जगह स्वागत के लिए छोटे छोटे मंच बनाए गए। खुली कार को फूलों से सजाया गया है।
    1
    कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रोड शो और चुनाव सभा की.
कोटा राजस्थान 
सीएम दोपहर सवा 4 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। सीएम कोटा एयरपोर्ट से कैथूनीपोल के लिए रवाना हुए। कैथूनीपोल पहुंचते ही सीएम भजनलाल शर्मा सबसे पहले श्री बड़ा मंदिर सत्यनारायण जी के पहुंचे। मंदिर में जाकर दर्शन किए जिसके बाद मंच पर पहुंचे
कैथूनीपोल थाने के बाहर मंच लगाया गया है। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने भाजपा सरकार की योजनाए व केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए काम गिनाएं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत काम हुआ। उन्होंने कहा हमने जो वादा किया उसे पूरा किया हैं। पीएम जो कहते हैं, वो करते हैं, जो करते हैं, वो कहते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा-अशोक गहलोत ने तुष्टिकरण किया। कोटा में दो नगर निगम किए। हमने ने कहा, हम एक निगम बनाएंगे और एक निगम बना दिया।कोटा में एयरपोर्ट बन रहा है।
सभा को संबोधित करने के बाद सीएम भजन लाल शर्मा खुली जीप में सवार होकर निकले। रोड शो में जगह जगह स्वागत के लिए छोटे छोटे मंच बनाए गए। खुली कार को फूलों से सजाया गया है।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कोटा के सीबी गार्डन में घुसा तेंदुआ,वन विभाग की टीम ने किया रेसक्यू कोटा। नयापुरा स्थित सीबी गार्डन में सुबह सैर करने आये लोगों ने तेंदुआदेखा,जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया। तेंदुआ पेड पर बैठा देख लोग अचम्भित और भयभीत हुए। बाद में वन विभाग को सूचना की गई। विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ा। प्रश्न यह पैदा हो रहा है कि जंगल के जानवर शहर के बीचो-बीच स्थित गार्डन तक कैसे पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों भी यहां भालू को भी देखा गया। प्रशासन कोई ठोस नीति बनाये कि जंगली जानवर शहर में नहीं घुस सके। क्योंकि ऐसी स्थिति रहती है तो किसी भी अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
    1
    कोटा के सीबी गार्डन में घुसा तेंदुआ,वन विभाग की टीम ने किया रेसक्यू 
कोटा। नयापुरा स्थित सीबी गार्डन में सुबह सैर करने आये लोगों ने तेंदुआदेखा,जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया। 
तेंदुआ पेड पर बैठा देख लोग अचम्भित और भयभीत हुए। बाद में वन विभाग को सूचना की गई। विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ा। 
प्रश्न यह पैदा हो रहा है कि जंगल के जानवर शहर के बीचो-बीच स्थित गार्डन तक कैसे पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों भी यहां भालू को भी देखा गया। 
प्रशासन कोई ठोस नीति बनाये कि जंगली जानवर शहर में नहीं घुस सके। क्योंकि ऐसी स्थिति रहती है तो किसी भी अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    18 hrs ago
  • छत्रपुरा में हुआ भव्य सुंदरकांड का पाठ। सुंदरकांड मंडली छत्रपुरा द्वारा किया गया पाठ हीरालाल सेनी के मकान पर बूंदी। छत्रपुरा में शनिवार, 5 सितंबर को सुंदरकांड नवयुवक मंडल छत्रपुरा द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ** हीरालाल सैनी के निवास** पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और कई श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर झूमते एवं नृत्य करते नजर आए। पूरे आयोजन स्थल पर भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान जी के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुंदरकांड पाठ के समापन पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती की गई। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुंदरकांड नवयुवक मंडल छत्रपुरा द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्म और भक्ति का संदेश दिया।
    1
    छत्रपुरा में हुआ भव्य सुंदरकांड का पाठ। सुंदरकांड मंडली छत्रपुरा द्वारा किया गया पाठ हीरालाल सेनी के मकान पर
बूंदी। छत्रपुरा में शनिवार, 5 सितंबर को सुंदरकांड नवयुवक मंडल छत्रपुरा द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ** हीरालाल सैनी के निवास** पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया।
सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और कई श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर झूमते एवं नृत्य करते नजर आए।
पूरे आयोजन स्थल पर भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान जी के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। सुंदरकांड पाठ के समापन पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती की गई।
अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुंदरकांड नवयुवक मंडल छत्रपुरा द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्म और भक्ति का संदेश दिया।
    user_सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    सच्ची बात ताल ठोक बात आपकी
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • कोटा के सीवी गार्डन में घुसा पैंथर, पेड़ पर चढ़कर बैठा; 3-4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित पकड़ा गया कोटा के सीवी गार्डन में घुसा पैंथर, पेड़ पर चढ़कर बैठा; 3-4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित पकड़ा गया एंकर कोटा के सीवी गार्डन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को गार्डन में पैंथर नजर आया। पैंथर के दिखाई देने की सूचना मिलते ही ऐहतियातन गार्डन को खाली करवाकर सभी गेट बंद कर दिए गए। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने गार्डन में पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पैंथर गार्डन के अंदर एक पेड़ पर चढ़कर बैठा हुआ था। करीब तीन से चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और अपने साथ लेकर रवाना हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
    1
    कोटा के सीवी गार्डन में घुसा पैंथर, पेड़ पर चढ़कर बैठा; 3-4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित पकड़ा गया
कोटा के सीवी गार्डन में घुसा पैंथर, पेड़ पर चढ़कर बैठा; 3-4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित पकड़ा गया
एंकर
कोटा के सीवी गार्डन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को गार्डन में पैंथर नजर आया। पैंथर के दिखाई देने की सूचना मिलते ही ऐहतियातन गार्डन को खाली करवाकर सभी गेट बंद कर दिए गए। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया।
वन विभाग की टीम ने गार्डन में पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पैंथर गार्डन के अंदर एक पेड़ पर चढ़कर बैठा हुआ था। करीब तीन से चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और अपने साथ लेकर रवाना हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.