Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री भजनलाल ने तीखा हमला बोला भूतपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कहा कि हमारे ढाई वर्ष के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने तुष्टिकरण का काम किया है और भाजपा ने जनता से जो वादा किया है उसे समय पर पूरा किया है। आज मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ पड़ा जनसेलावा
रमेश गांधी
मुख्यमंत्री भजनलाल ने तीखा हमला बोला भूतपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कहा कि हमारे ढाई वर्ष के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने तुष्टिकरण का काम किया है और भाजपा ने जनता से जो वादा किया है उसे समय पर पूरा किया है। आज मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ पड़ा जनसेलावा
More news from राजस्थान and nearby areas
- नगर पालिकाओं में मतदान शुरू, इटावा से दो उम्मीदवार मैदान में राजस्थान में निकाय चुनावों का आज पहला दौर शुरू हो चुका है: पहले दौर में नगर पालिकाओं और परिषदों में वोटिंग शुरू हो चुकी है: नगर पालिका इटावा में सीपीआईएम के टिकट पर वार्ड 5 और 6 से कॉमरेड मुरारीलाल बैरवा और मुकुट बिहारी जंगम साहब चुनाव मैदान में हैं: कोटा में धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों की तरफ से भी उनका प्रचार चल रहा है: रविवार को धरने को संबोधित करते हुए जनवादी लेखक संघ के मदन गोपाल साहब का इटावा की राजनीति में काफी दखल है: वो बता रहे हैं कि इटावा में दोनों वार्डों में पार्टी उम्मीदवार काफी मजबूत हैं और बड़े मार्जिन से सीट निकाल लेंगे...1
- मुख्यमंत्री भजनलाल ने तीखा हमला बोला भूतपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कहा कि हमारे ढाई वर्ष के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने तुष्टिकरण का काम किया है और भाजपा ने जनता से जो वादा किया है उसे समय पर पूरा किया है। आज मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ पड़ा जनसेलावा1
- राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल जी शर्मा कोटा में रोड शो के दौरान।।1
- कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रोड शो और चुनाव सभा की. कोटा राजस्थान सीएम दोपहर सवा 4 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शिक्षा मंत्री मदन दिलावर,ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। सीएम कोटा एयरपोर्ट से कैथूनीपोल के लिए रवाना हुए। कैथूनीपोल पहुंचते ही सीएम भजनलाल शर्मा सबसे पहले श्री बड़ा मंदिर सत्यनारायण जी के पहुंचे। मंदिर में जाकर दर्शन किए जिसके बाद मंच पर पहुंचे कैथूनीपोल थाने के बाहर मंच लगाया गया है। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने भाजपा सरकार की योजनाए व केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए काम गिनाएं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत काम हुआ। उन्होंने कहा हमने जो वादा किया उसे पूरा किया हैं। पीएम जो कहते हैं, वो करते हैं, जो करते हैं, वो कहते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा-अशोक गहलोत ने तुष्टिकरण किया। कोटा में दो नगर निगम किए। हमने ने कहा, हम एक निगम बनाएंगे और एक निगम बना दिया।कोटा में एयरपोर्ट बन रहा है। सभा को संबोधित करने के बाद सीएम भजन लाल शर्मा खुली जीप में सवार होकर निकले। रोड शो में जगह जगह स्वागत के लिए छोटे छोटे मंच बनाए गए। खुली कार को फूलों से सजाया गया है।1
- कोटा के सीबी गार्डन में घुसा तेंदुआ,वन विभाग की टीम ने किया रेसक्यू कोटा। नयापुरा स्थित सीबी गार्डन में सुबह सैर करने आये लोगों ने तेंदुआदेखा,जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया। तेंदुआ पेड पर बैठा देख लोग अचम्भित और भयभीत हुए। बाद में वन विभाग को सूचना की गई। विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ा। प्रश्न यह पैदा हो रहा है कि जंगल के जानवर शहर के बीचो-बीच स्थित गार्डन तक कैसे पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों भी यहां भालू को भी देखा गया। प्रशासन कोई ठोस नीति बनाये कि जंगली जानवर शहर में नहीं घुस सके। क्योंकि ऐसी स्थिति रहती है तो किसी भी अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।1
- कोटा के सीवी गार्डन में घुसा पैंथर, पेड़ पर चढ़कर बैठा; 3-4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित पकड़ा गया कोटा के सीवी गार्डन में घुसा पैंथर, पेड़ पर चढ़कर बैठा; 3-4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित पकड़ा गया एंकर कोटा के सीवी गार्डन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को गार्डन में पैंथर नजर आया। पैंथर के दिखाई देने की सूचना मिलते ही ऐहतियातन गार्डन को खाली करवाकर सभी गेट बंद कर दिए गए। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने गार्डन में पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पैंथर गार्डन के अंदर एक पेड़ पर चढ़कर बैठा हुआ था। करीब तीन से चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने पैंथर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और अपने साथ लेकर रवाना हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।1
- कापरेन नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसपी अवनीश कुमार ने मतदान केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण5 कापरेन नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसपी अवनीश कुमार ने मतदान केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण51
- भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी हेमराज सिंह हाडा का चल रहा है तूफानी जनसमपर्क । मतदाताओं से कर रहे हैं अपील तो मुझे वोट देकर विजयश्री का ताज पहनाये ।1