Shuru
Apke Nagar Ki App…
त्योहारों से पहले सिलवानी पुलिस की साफ चेतावनी......... आगामी त्योहारों को लेकर रायसेन जिले की सिलवानी पुलिस सतर्क हो गई है। थाना प्रभारी पूनम सविता ने लोगों से अपील की है कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या फेक पोस्ट साझा करने वालों पर पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
KKREPORTER
त्योहारों से पहले सिलवानी पुलिस की साफ चेतावनी......... आगामी त्योहारों को लेकर रायसेन जिले की सिलवानी पुलिस सतर्क हो गई है। थाना प्रभारी पूनम सविता ने लोगों से अपील की है कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या फेक पोस्ट साझा करने वालों पर पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by AM NEWS1
- Post by Manish1
- *भोपाल से बड़ी खबर* *भोपाल नगर निगम के दफ्तर में लोकायुक्त का छापा* नगर निगम के सर्वर रूम को लोकायुक्त ने कब्जे में लिया आर्थिक अनियमितता के मामले में पड़ा छापा फर्जी बिल बनाकर कर्मचारियों ने करोड़ों का घोटाला किया लोकायुक्त की टीम जांच में जुटी, सर्वर रूम से डाटा रिकवर किया जा रहा ISBT स्थित नगर निगम के दफ्तर में भी लोकायुक्त का छापा1
- | विदिशा सरेराह दंपत्ति से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप विदिशा जिले के लटेरी अनुविभाग के मुरवास थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा एक दंपत्ति और उनके बेटे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुरवास थाने में पदस्थ कुछ पुलिस कर्मियों ने लटेरी निवासी कुशवाह दंपत्ति और उनके बेटे के साथ बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट की। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों द्वारा महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि वे अपने परिवार के साथ ससुराल जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी का डीजल खत्म हो गया, जिसके कारण वे सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तीन पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उनसे विवाद करते हुए कथित तौर पर मारपीट करने लगे। घटना के बाद महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और जांच की मांग उठने लगी है।1
- Post by Naved khan1
- एंकर.. गैस सिलेंडर की दिक्कत के बाद अब एक बार फिर चूल्हे ओर भट्टी का दौर वापस आ गया है भोपाल के कई लकड़ी के टाल पर गरीब तबका लकड़ी ओर कोयला खरीद रहा है तो दूसरी तरफ गैस सिलेंडर की कमी के बाद मार्केट में इंडक्शन की बिक्री तेजी से बढ़ गई है दुकानदारों का कहना है की इंडीकशन की कीमत में भी उछाल आया है और मांग भी तेजी से बड़ी है हालात यह है की हम इंडक्शन की पूर्ति नहीं कर पा रहे जबकि रोज 100 के लगभग इंडक्शन की बिक्री हो रही है1
- मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 28 वर्षीय सविता बाई लोधी ने अपनी चार बेटियों—अंशिका, रक्षा, दीक्षा और पांच महीने की मनीषा—को 20 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद खुद पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।1
- Post by Naved khan1
- पुलिस पंचायत में सीनियर सिटीजन को मिली राहत, जमीन व पारिवारिक विवादों का हुआ समाधान विदिशा। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशानुसार गठित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत कोर कमेटी के सदस्य आर. कुलश्रेष्ठ, प्रमोद व्यास, विनोद शाह, डी.के. वाजपेयी, अजय टंडन, अतुल शाह एवं डॉ. सचिन गर्ग उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न मामलों की सुनवाई कर आपसी समझाइश और परामर्श के माध्यम से समाधान कराया गया। पहले प्रकरण में एक सीनियर सिटीजन महिला ने शिकायत की कि वह भोपाल में रहती हैं और उनकी विदिशा स्थित जमीन को लेकर हुए एग्रीमेंट के तहत उन्होंने 15 लाख रुपये दिए थे, लेकिन न तो रजिस्ट्री हो सकी और न ही राशि वापस मिल रही थी। पंचायत की समझाइश के बाद दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि महिला को मूल राशि के साथ 2.5 लाख रुपये अतिरिक्त ब्याज और खर्च के रूप में दिए जाएंगे। इस निर्णय पर महिला ने संतोष जताया। दूसरे प्रकरण में अरिहंत विहार कॉलोनी की एक वरिष्ठ नागरिक महिला ने अपनी बहू और उसके परिजनों द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। पंचायत में दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी गई, जिसके बाद महिला के पुत्र और बहू ने भविष्य में किसी भी प्रकार का विवाद न करने और परिवार में सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आपसी सहमति जताई। तीसरे प्रकरण में निकासा निवासी एक वरिष्ठ नागरिक ने अपने पैतृक मकान पर अन्य भाइयों के परिजनों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। तीसरी बार हुई सुनवाई में दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदक का दावा सही पाया गया। इसके बाद अन्य पक्ष ने आवेदक को उसके हिस्से के बदले 4 लाख रुपये देने पर सहमति जताई, जिस पर आवेदक ने राहत व्यक्त की। इसके अलावा अन्य प्रकरणों में भी सुनवाई की गई। जिन मामलों में संबंधित पक्ष उपस्थित नहीं हो सके, उनकी अगली सुनवाई के लिए नई तिथि निर्धारित की गई।4