लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक यशवंत सिंह चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि कोटा, 20 अप्रैल 2026 नगर के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी स्वर्गीय यशवंत सिंह चौधरी को आज लाजपत राय भवन में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोकतंत्र बचाओ आंदोलन समिति सहित नगर की अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने यशवंत सिंह चौधरी के जीवन को लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का उदाहरण बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज में मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दी। विभिन्न संगठनों की स्थापना और उनकी सक्रियता के माध्यम से उन्होंने शहर में जनचेतना का एक सशक्त वातावरण निर्मित किया। सभा को संबोधित करते हुए विजय सिंह पालीवाल (इंडिया अगेंस्ट करप्शन), दुलीचंद बोरदा (किसान सभा), फतह चंद बगला (सर्वोदय मंडल), प्रो. संजय चावला (शिक्षा जगत), अजय चतुर्वेदी (अध्यक्ष, लोकतंत्र बचाओ आंदोलन), अब्दुल सलाम (कांग्रेस), हंसराज चौधरी (साहित्य एवं किसान), नागेन्द्र कुमावत (जलेस), अब्दुल हमीद (सर्वोदय किसान मंडल), रूपेश चड्ढा (लोकतंत्र बचाओ आंदोलन), रणधीर सिंह साहनी (चेयरमैन, लाजपत राय जनहित ट्रस्ट) एवं दशरथ कुमार (हाड़ौती किसान यूनियन) सहित अन्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि यशवंत सिंह चौधरी ने अपने जीवन में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया तथा सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर हॉकी फेडरेशन सहित विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके खेलों के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उनके पुत्र पवन चौधरी एवं प्रतीक चौधरी सहित परिजन उपस्थित रहे। उन्होंने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता के आदर्शों पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक यशवंत सिंह चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि कोटा, 20 अप्रैल 2026 नगर के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी स्वर्गीय यशवंत सिंह चौधरी को आज लाजपत राय भवन में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोकतंत्र बचाओ आंदोलन समिति सहित नगर की अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने यशवंत सिंह चौधरी के जीवन को लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का उदाहरण बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज में मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दी। विभिन्न संगठनों की स्थापना और उनकी सक्रियता के माध्यम से उन्होंने शहर में जनचेतना का एक सशक्त वातावरण निर्मित किया। सभा को संबोधित करते हुए विजय सिंह पालीवाल (इंडिया अगेंस्ट करप्शन), दुलीचंद बोरदा (किसान सभा), फतह चंद बगला (सर्वोदय मंडल), प्रो. संजय चावला (शिक्षा जगत), अजय चतुर्वेदी (अध्यक्ष, लोकतंत्र बचाओ आंदोलन),
अब्दुल सलाम (कांग्रेस), हंसराज चौधरी (साहित्य एवं किसान), नागेन्द्र कुमावत (जलेस), अब्दुल हमीद (सर्वोदय किसान मंडल), रूपेश चड्ढा (लोकतंत्र बचाओ आंदोलन), रणधीर सिंह साहनी (चेयरमैन, लाजपत राय जनहित ट्रस्ट) एवं दशरथ कुमार (हाड़ौती किसान यूनियन) सहित अन्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि यशवंत सिंह चौधरी ने अपने जीवन में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया तथा सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर हॉकी फेडरेशन सहित विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके खेलों के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उनके पुत्र पवन चौधरी एवं प्रतीक चौधरी सहित परिजन उपस्थित रहे। उन्होंने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता के आदर्शों पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
- जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में खागोट गांव के पास गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 21 की मौत...1
- ALLEN जेईई मेन : ऑल इंडिया रैंक 1 पिता : मोहित छिल्लर (आईआईटीयन) माता : प्रियंका छिल्लर (प्राइवेट टीचर) जन्मतिथिः 30 जुलाई 2008 एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने जेईई मेन सेशन-1 में परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। सेशन-2 की परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परिवार मूलतः दिल्ली-एनसीआर गुरूग्राम से है। पिछले दो वर्षों से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के रेगुलर क्लासरुम स्टूडेंट कबीर की यह उपलब्धि लगातार मेहनत, सटीक रणनीति और सेल्फ एनालिसिस का परिणाम है। कबीर के पिता मोहित छिल्लर आईआईटीयन हैं और वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां प्रियंका छिल्लर प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। कबीर इससे पहले 10वीं कक्षा 98 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण कर चुके हैं। कबीर ने बताया कि मेरी सक्सेस का मुख्य कारण फैकल्टीज का गाइडेंस मानता हूं, साथ ही मैंंने अपने पढ़ाई करने के तरीके को भी अलग बनाया है। क्योंकि मैं सेल्फ स्टडीज में अटेंशन स्पान और क्वालिटी देखता हूं। हर टेस्ट के बाद खुद का एनालिसिस किया और जहां कमी थी, उसी पर सबसे ज्यादा फोकस किया। मैं एग्जाम से पहले स्टडी स्ट्रेटेजी को फाइन ट्यून करता हूं। नियमित मॉक टेस्ट देने के साथ-साथ हर पेपर का डीपली एनालिसिस किया, जिससे मेरी एक्यूरेसी और टाइम मैनेजमेंट दोनों बेहतर होते चले गए। कॉन्सेप्ट क्लियर होना सबसे जरूरी है। रटने की बजाय हर टॉपिक को समझना और उसे एप्लाई करना ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही। पढ़ाई को छोटे-छोटे टारगेट्स में बांटा, शॉर्ट नोट्स बनाए और नियमित रिवीजन को अपनी आदत बनाया। गलतियों को दोहराने से बचने के लिए मैं हर टेस्ट के बाद कमजोरियों पर फोकस करता था। मैं दोस्तों के साथ समय बिताता हूं, जिससे मानसिक रूप से रिफ्रेश रहने में मदद मिलती है। भविष्य को लेकर मेरा लक्ष्य स्पष्ट है। आईआईटी मुम्बई से कम्प्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करने के बाद वर्ल्ड की नंबर-1 मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता हूं।1
- कोटा शहर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान (लैंडमार्क सिटी) में “मीडिया द्वारा आध्यात्मिक जागरण से विश्व परिवर्तन” विषय पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से आए मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आध्यात्मिकता व सकारात्मक सोच के महत्व पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माउंट आबू से पधारे बीके कोमल (मीडिया प्रभारी, मधुबन न्यूज़) ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी भूमिका समाज को दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। शुरू एप के लिए सूचना इंडिया से जेबा पटेल की स्पेशल सेटेलाइट रिपोर्ट बॉय मीडिया हाउस राजस्थान न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Kishan Lal jangid1
- कोटा में स्कॉर्पियो से युवक को कुचलने की कोशिश,VIDEO:पहले ओवरटेक करके कार को टक्कर मारी, कहा- जो करना हो कर लो1
- लबान क्षेत्र में माखिदा रॉड पर ओवरलोड वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, बड़ा हादसा टला,बाइक सवार को लगी चोट 31
- रावतभाटा क्षेत्र में एक बार फिर वन क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई । ग्रामवासी दिनेश कुमार नायक द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, कोटड़ा के बालाजी से पहले बस्सी मोड़ स्थित जावदा वन क्षेत्र में रात्रि लगभग 7:20 बजे आग लग गई है । सूचना मिलते ही रावतभाटा नगर पालिका का अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर मुख्य मार्ग के किनारे एवं वन क्षेत्र में सूखी पत्तियों, झाड़ियों और घास में आग तेजी से फैल रही थी। अग्निशमन दल ने होज रील, होज पाइप एवं बीटिंग मेथड का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अमित भाटी, चुन्नी सिंह, साहिल खान, हर्ष सहित वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। सभी के संयुक्त प्रयास से स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग से बचाव हेतु सुझाव -वन क्षेत्रों में जलती हुई बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तीली न फेंकें। सूखी घास या कचरे को जलाने से बचें, विशेषकर गर्मी के मौसम में। खेतों में फसल अवशेष जलाने पर नियंत्रण रखें। किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन या वन विभाग को दें। अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं। सावधानी और जागरूकता से ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता1
- AIR 1 कबीर छिल्लर अभी मुंबई में ओलंपियाड के कैंप के लिए गया हुआ है। ये वीडियो अभी वही से शूट किया गया है।1