अंजली की मौत पर गरमाया मामला, शिकोहाबाद थाने में सपा का धरना सांसद रामजीलाल सुमन ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की उठाई मांग, एएसपी के तीन दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के लभौआ गांव में गर्भवती महिला अंजली की मौत का मामला मंगलवार को एक बार फिर गरमा गया। मृतका के परिजनों से मुलाकात के बाद सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शिकोहाबाद थाने पहुंच गए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठ गए। बताया गया कि लभौआ गांव में जहेश कुमार की परचून की दुकान में चोरी के मामले में रविवार रात पुलिस दो युवकों गौरव और अजेंद्र प्रताप को पूछताछ के लिए थाने ले आई थी। गौरव की 28 वर्षीय पत्नी अंजली गर्भवती थीं। पति को पुलिस द्वारा ले जाए जाने की जानकारी मिलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 14 सितंबर को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर किया, लेकिन परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में लापरवाही के आरोप में दो दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। मंगलवार को सांसद रामजीलाल सुमन के थाने पहुंचने से मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी। एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन दिन के भीतर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
अंजली की मौत पर गरमाया मामला, शिकोहाबाद थाने में सपा का धरना सांसद रामजीलाल सुमन ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की उठाई मांग, एएसपी के तीन दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के लभौआ गांव में गर्भवती महिला अंजली की मौत का मामला मंगलवार को एक बार फिर गरमा गया। मृतका के परिजनों से मुलाकात के बाद सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शिकोहाबाद थाने पहुंच गए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठ गए। बताया गया कि लभौआ गांव में जहेश कुमार की परचून की दुकान में चोरी के मामले में रविवार रात पुलिस दो युवकों गौरव और अजेंद्र प्रताप को पूछताछ के लिए थाने ले आई थी। गौरव की 28 वर्षीय पत्नी अंजली गर्भवती थीं। पति को पुलिस द्वारा ले जाए जाने की जानकारी मिलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 14 सितंबर को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर किया, लेकिन परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में लापरवाही के आरोप में दो दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। मंगलवार को सांसद रामजीलाल सुमन के थाने पहुंचने से मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी। एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन दिन के भीतर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
- दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, अधिवक्ता गंभीर घायल फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बटेश्वर नाथ कोल्ड स्टोर के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। फतेहाबाद से तहसील जा रहे अधिवक्ता कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने अधिवक्ता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदगांव थाना जैतपुर निवासी कुलदीप पुत्र अभिलाष सिंह फतेहाबाद तहसील में अधिवक्ता हैं। बुधवार सुबह वह फतेहाबाद से अपनी बाइक पर सवार होकर तहसील स्थित अपने बिस्तर पर जा रहे थे। इसी दौरान बटेश्वर नाथ कोल्ड स्टोर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार को मामूली चोटें आईं, जबकि अधिवक्ता कुलदीप को गंभीर चोटें लगीं। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों द्वारा अधिवक्ता का उपचार किया मरीज की हालत सीरियस होने पर डॉक्टर ने 108 एंबुलेंस के जरिए आगरा रेफर कर दिया जिनकी हालत स्तर बताई जा रही है।1
- मंगलवार को जिलाधिकारी ने जनता दर्शन मे विभिन्न क्षेत्रो से आये लोगो की समस्याएं सुनी मंगलवार को जिलाधिकारी ने ‘जनता दर्शन’ में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसामान्य को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। Updated News-16/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- आगरा रेलवे ब्रेकिंग!!! अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का GRP पुलिस ने किया खुलासा,,, 2 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. एक शातिर चोर कर चुका है NEET परीक्षा पास... लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने की चाह में करते थे चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत चोरी की रकम से गर्लफ्रेंड की जरूरतों को भी करता था पूरी... गर्लफ्रेंड को हुआ कैंसर, तो पुनीत ने इलाज़ में खर्च कर दिए 80 लाख... आरोपी पुनीत का भाई एयरफोर्स बहन डॉक्टर और पिता है आर्मी से है रिटायर्ड... लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था पुनीत... लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर किया बंद फिर बन गया चोर... चोरी की घटनाओं के साथ ही NEET की तैयारी करता रहा आरोपी... जिस जिले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उस जिले में फिर नहीं करता था चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ 27 से ज्यादा मुकदमे पहले से है दर्ज... आरोपी पुनीत और आकाश को किया गिरफ्तार... कब्जे से लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषण, और नगदी बरामद... आगरा कैंट GRP पुलिस ने की कार्रवाई... बाइट :-राजेश दीक्षित क्षेत्राधिकारी जीआरपी...1
- विधवां मां के साथ, बहूं व बेटे द्वारा मारपीट कर जबरदस्ती भगाया प्रॉपर्टी बहु बेटां अपने नाम करानें के चक्कर में विधवा मां को टॉर्चर किया जा रहा है। रिपोर्ट, ब्यूरो चीफ अमर शर्मा वाराणसी। चंद्रावती शुक्ला पत्नी स्व0 सुरेश चंन्द्रावती शुक्ला निवासी मकान नंबर-सी 33 /339 ए-1 चित्तूपुर थाना सिगरा जिला वाराणसी की रहने वाली है, प्रार्थिनीं पता उपरोक्त की निवासी है। प्रार्थिनी के पुत्र स्व0 प्रभाकर शुक्ला की मृत्यु दिनांक.19.08.2026ई0 को हो चुकी है। जिसकी तेरहवीं के बाद से उनकी पत्नी नंदिनी शुक्ला व उनके पुत्रगण अभय शुक्ला व अंकित शुक्ला पुत्रगण स्व0 प्रभाकर शुक्ला हम प्राथमिक के पुत्र सुधाकर शुक्ला व उनकी पत्नी रेनू शुक्ला के चढ़ावें बढ़ावें पर, हम प्राथमिक के साथ आए दिन गाली गलौज व मारपीट किया जाता है। जिसकी शिकायत हम प्रार्थिनीं अपने संबंधित थाना सिगरा, वाराणसी में किया गया। जहां की थाना सिगरा वी विद्यापीठ चौकी प्रभारी नें विधवा पीड़ित महिला को आप आप कचहरी से कार्रवाई करें, यहां से कुछ भी नहीं होगा। अब यह बात समझ में नहीं आती क्या वास्तविक विधवा मां का सुरक्षा या उनके संपत्ति का सुरक्षा पुलिसिया कानूनी में विफल पाया गया। एक बुजुर्ग महिला एक हफ्ता से थाना चौकी का चक्कर काटकर, थक चुकी। आज दिनांक प्रार्थिनीं टॉर्चर करते हुए बच्चे बहू घर से बाहर निकाल दिए। इसके बाद असहाय होते हुए बुजुर्ग महिला अपनी गुहार श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी को प्रार्थना पत्र दी, उन्होंने पीड़ित महिला को आश्वासन दिए कि आपकी करवाई अवश्य होगी आप चिंता ना करें। विधवां बुजुर्ग महिला अपने बेटें बहु से भयभीत है कहानी प्रॉपर्टी के लिए मेरी हत्या न हो जाए। अब देखना है सिगरा थाना प्रभारी महिला को न्याय दिलाने में सफल है या विफल।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बरसात के बाद खंदौली में जलभराव बना आफत, आधा किलोमीटर तक सड़क पर भरा पानी, जलभराव के चलते लगा लंबा जाम, जाम में एंबुलेंस भी फंसी, ब्रेकिंग न्यूज़ बरसात के बाद खंदौली में जलभराव बना आफत, आधा किलोमीटर तक सड़क पर भरा पानी, जलभराव के चलते लगा लंबा जाम, जाम में एंबुलेंस भी फंसी, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी, सड़क पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित, टोल प्लाजा प्रबंधन जुटा जलभराव की निकासी में1
- लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जांच में मामला निकला झूठा फतेहाबाद : चाकू से हमला कर 1.10 लाख रुपये लूटने की सूचना से मंगलवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बरना निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक की नगरचंद शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर गांव लौट रहे थे। उसके पास दूध के 60 हजार रुपये भी थे। धर्मेंद्र के अनुसार, तुस्सीपुरा खंडेर के पास शौचालय के लिए रुकने के दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी जेब में रखे रुपये निकालने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाश 1.10 लाख रुपये लूटकर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने धर्मेंद्र के बताए अनुसार बैंक पहुंचकर जांच की। बैंक कर्मियों से पूछताछ में सामने आया कि मंगलवार को धर्मेंद्र बैंक आए ही नहीं थे और न ही चेक से 50 हजार रुपये निकाले गए थे। सोमवार को जरूर 50 हजार रुपये की निकासी हुई थी, जिसमें 39 हजार रुपये यूटीआई के माध्यम से भेजे गए थे। खाते में 500 रुपये से अधिक शेष मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि 60 हजार रुपये के संबंध में पूछताछ करने पर धर्मेंद्र ने बताया कि उसने ये रुपये अपने दोस्त से लिए थे। हालांकि, वह दोस्त का पूरा पता और फोन नंबर भी पुलिस को नहीं बता पाया। जांच में लूट की घटना के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने मामले को झूठा बताया है।1
- शिकोहाबाद महिला मौत प्रकरण में आज समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किया थाने का घेराव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के द्वारा महिला अंजलि की मौत के मामले में शिकोहाबाद थाने का किया घेराव तथा ऐ डी जी एस के भगत से फोन पर बात की कि शिकोहाबाद थाना के पूरे स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए |समाजवादी नेताओं मे दिलीप यादव, अजीम भाई,जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह एडवोकेट सहित कई नेता शामिल रहें | Updated News-15/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- आगरा बरसात की पानी के बाद खंडोली हाईवे पर जल भराव लोगों को परेशानी सड़क पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से प्रभावित हो गई है देखा जा रहा है कि 3 किलोमीटर तक जल भराव जल भराव के बीच वहां एवं एंबुलेंस फसी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आगरा में इस तरीके की वारदात काफी बार हो चुकी है पर लेकिन कोई भी अधिकारी एवं नगर निगम इस चीज को नहीं लेता संज्ञान में और इसी तरीके से यातायात व्यवस्था एवं परेशानी जनता को बतानी पड़ती है और नगर निगम एवं उच्च अधिकारी इन चीजों को देखते हुए भी आंखें बंद कर कर अपना माया और लुफ्त उठाते हैं यह आप सरकार तक पहुंचने अनिवार्य है इसीलिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी इस बात का पता होना चाहिए कि आगरा शहर में जो भी यातायात व्यवस्था भंग हो रही है उसको उच्च अधिकारी के द्वारा सही कराया जाए जय हिंद जय भारत एन एम नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- आगरा ब्रेकिंग!!!* प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर भड़की भीषण आग, स्टाफ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा पेट्रोल पंप पर अचानक उठीं आग की लपटें, कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से संभाला मोर्चा आग ने लिया विकराल रूप तो पेट्रोल पंप स्टाफ ने दिखाई हिम्मत, समय रहते पाया काबू. *आगरा ब्रेकिंग!!!* प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर भड़की भीषण आग, स्टाफ की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा पेट्रोल पंप पर अचानक उठीं आग की लपटें, कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से संभाला मोर्चा आग ने लिया विकराल रूप तो पेट्रोल पंप स्टाफ ने दिखाई हिम्मत, समय रहते पाया काबू प्रतापपुरा में पेट्रोल पंप पर आग से मची अफरा-तफरी, कर्मचारियों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी पेट्रोल पंप पर आग लगते ही मचा हड़कंप, स्टाफ ने फायर सिलिंडर चलाकर रोकी लपटें चंद पलों में बढ़ सकती थी आग की तपिश, कर्मचारियों की समझदारी ने बचाया पेट्रोल पंप प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर आग की लपटों ने बढ़ाई दहशत, स्टाफ ने मौके पर ही संभाल लिए हालात रकाबगंज क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की बहादुरी से बचा बड़ा नुकसान आग लगी तो नहीं घबराया स्टाफ, अग्निशमन यंत्र से कार्रवाई कर बड़ी घटना को रोका प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर अचानक आग से मचा हड़कंप, समय रहते काबू पाकर टला गंभीर खतरा पेट्रोल पंप पर धधकी आग, स्टाफ ने मोर्चा संभालकर बुझाई लपटें और टाल दीया बड़ा हादसा... कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा,,,1