लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जांच में मामला निकला झूठा फतेहाबाद : चाकू से हमला कर 1.10 लाख रुपये लूटने की सूचना से मंगलवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बरना निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक की नगरचंद शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर गांव लौट रहे थे। उसके पास दूध के 60 हजार रुपये भी थे। धर्मेंद्र के अनुसार, तुस्सीपुरा खंडेर के पास शौचालय के लिए रुकने के दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी जेब में रखे रुपये निकालने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाश 1.10 लाख रुपये लूटकर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने धर्मेंद्र के बताए अनुसार बैंक पहुंचकर जांच की। बैंक कर्मियों से पूछताछ में सामने आया कि मंगलवार को धर्मेंद्र बैंक आए ही नहीं थे और न ही चेक से 50 हजार रुपये निकाले गए थे। सोमवार को जरूर 50 हजार रुपये की निकासी हुई थी, जिसमें 39 हजार रुपये यूटीआई के माध्यम से भेजे गए थे। खाते में 500 रुपये से अधिक शेष मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि 60 हजार रुपये के संबंध में पूछताछ करने पर धर्मेंद्र ने बताया कि उसने ये रुपये अपने दोस्त से लिए थे। हालांकि, वह दोस्त का पूरा पता और फोन नंबर भी पुलिस को नहीं बता पाया। जांच में लूट की घटना के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने मामले को झूठा बताया है।
लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जांच में मामला निकला झूठा फतेहाबाद : चाकू से हमला कर 1.10 लाख रुपये लूटने की सूचना से मंगलवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बरना निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक की नगरचंद शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर गांव लौट रहे थे। उसके पास दूध के 60 हजार रुपये भी थे। धर्मेंद्र के अनुसार, तुस्सीपुरा खंडेर के पास शौचालय के लिए रुकने के दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी जेब में रखे रुपये निकालने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाश 1.10 लाख रुपये लूटकर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने धर्मेंद्र के बताए अनुसार बैंक पहुंचकर जांच की। बैंक कर्मियों से पूछताछ में सामने आया कि मंगलवार को धर्मेंद्र बैंक आए ही नहीं थे और न ही चेक से 50 हजार रुपये निकाले गए थे। सोमवार को जरूर 50 हजार रुपये की निकासी हुई थी, जिसमें 39 हजार रुपये यूटीआई के माध्यम से भेजे गए थे। खाते में 500 रुपये से अधिक शेष मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि 60 हजार रुपये के संबंध में पूछताछ करने पर धर्मेंद्र ने बताया कि उसने ये रुपये अपने दोस्त से लिए थे। हालांकि, वह दोस्त का पूरा पता और फोन नंबर भी पुलिस को नहीं बता पाया। जांच में लूट की घटना के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने मामले को झूठा बताया है।
- पूछताछ के बाद गौरव को परिजनों के सुपुर्द किया गया, 6 पुलिसकर्मी निलंबित शिकोहाबाद। थाना शिकोहाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 724/26 की विवेचना के दौरान 13 सितंबर की रात ग्राम लभौआ निवासी गौरव को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद गौरव को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। प्रकरण की जांच अभी प्रचलित है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में ASP शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता ने बयान जारी कर पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- मंगलवार को जिलाधिकारी ने जनता दर्शन मे विभिन्न क्षेत्रो से आये लोगो की समस्याएं सुनी मंगलवार को जिलाधिकारी ने ‘जनता दर्शन’ में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसामान्य को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। Updated News-16/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बरसात के बाद खंदौली में जलभराव बना आफत, आधा किलोमीटर तक सड़क पर भरा पानी, जलभराव के चलते लगा लंबा जाम, जाम में एंबुलेंस भी फंसी, ब्रेकिंग न्यूज़ बरसात के बाद खंदौली में जलभराव बना आफत, आधा किलोमीटर तक सड़क पर भरा पानी, जलभराव के चलते लगा लंबा जाम, जाम में एंबुलेंस भी फंसी, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी, सड़क पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित, टोल प्लाजा प्रबंधन जुटा जलभराव की निकासी में1
- जगदीशपुरा में डेयरी संचालक के बेटे को धमकाने के बाद तीन राउंड फायरिंग, आरोपी फरार डेयरी पर उधारी का किराया मांगने पर विवाद, तमंचा दिखाकर धमकाया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी फायरिंग करते नजर आए, बाइक से हुए फरार जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का मामला जगदीशपुरा में डेयरी संचालक के बेटे को धमकाने के बाद तीन राउंड फायरिंग, आरोपी फरार डेयरी पर उधारी का किराया मांगने पर विवाद, तमंचा दिखाकर धमकाया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी फायरिंग करते नजर आए, बाइक से हुए फरार जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का मामला1
- बड़ा खुलासा! चोरी की बाइकें काटकर बेचते थे | Farrukhabad Police Action News वीडियो का विवरण: फर्रुखाबाद में थाना कादरी गेट पुलिस और SOG टीम ने एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को पांचाल घाट ले जाकर काटते थे और उनके पार्ट्स (चैसिस, रिम, टायर, शॉक और अन्य पुर्जे) कबाड़ियों को बेचते थे। पुलिस ने भारी मात्रा में कटे हुए बाइक पार्ट्स और अवैध तमंचे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देखिए हमारी खास रिपोर्ट। Related Search Queries: Farrukhabad news today Kadri Gate police station action Farrukhabad SOG team bike recovery news उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद की खबर चोरी की बाइक काटने वाले गिरफ्तार Farrukhabad crime news 20261
- आगरा GRP का बड़ा खुलासा: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार आगरा। आगरा कैंट GRP पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुनीत और आकाश नाम के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ 27 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर बंद किया और चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। खास बात यह है कि चोरी के साथ वह NEET की तैयारी करता रहा और परीक्षा पास भी कर चुका है। पुलिस के अनुसार पुनीत ने चोरी की रकम से अपनी गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज में करीब 80 लाख रुपये खर्च किए। आरोपियों के कब्जे से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद हुई है।1
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया फतेहाबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं, जे एस वाई की समीक्षा फतेहाबाद (आगरा): मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव सोमवार को फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। सीएमओ के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़कंप मच गया। उन्होंने सीएचसी की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान डॉ. श्रीवास्तव ने सबसे पहले जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजना से संबंधित रजिस्टरों, लाभार्थियों की सूची और भुगतान की स्थिति का अवलोकन किया। सीएमओ ने निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना के कार्यों में तेजी लाई जाए और पात्र लाभार्थियों के हित में अधिक प्रयास किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में वायरल फीवर सहित मौसमी बीमारियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक विशेष रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की हर स्वास्थ्य समस्या की जानकारी अंकित की जाती है। इसी रजिस्टर में दर्ज समस्या के आधार पर स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध कराती हैं। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान सहित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। सीएमओ ने स्टाफ को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिले, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को ईमानदारी से धरातल पर उतारा जाए।1
- शिकोहाबाद महिला मौत प्रकरण में आज समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किया थाने का घेराव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के द्वारा महिला अंजलि की मौत के मामले में शिकोहाबाद थाने का किया घेराव तथा ऐ डी जी एस के भगत से फोन पर बात की कि शिकोहाबाद थाना के पूरे स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए |समाजवादी नेताओं मे दिलीप यादव, अजीम भाई,जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह एडवोकेट सहित कई नेता शामिल रहें | Updated News-15/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- आगरा वायरल वीडियो!!! आगरा मे बुद्धा पार्क बनाने की पहल सराहनीय है... लेकिन प्रतिमाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है!!! लाखों रुपये की लागत से तैयार हो रहे बुद्धा पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं के साथ शरारत की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। वीडियो मे साफ साफ देखा जा सकता है एक महिला और बच्चा किस तरह बुद्धा की प्रतिमा पर बैठ कर महिला गाली दें रही है... पार्क को सुंदर बनाने के साथ-साथ प्रतिमाओं और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा भी जरूरी है। विभाग को तत्काल सुरक्षा गार्ड तैनात कर ऐसी करने वालो पर और हरकतों पर प्रभावी रोक लगानी चाहिए, ताकि पार्क की गरिमा और आस्था दोनों सुरक्षित रहें। सुनील कुमार की खास खबर... आगरा वायरल वीडियो!!! आगरा मे बुद्धा पार्क बनाने की पहल सराहनीय है... लेकिन प्रतिमाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है!!! लाखों रुपये की लागत से तैयार हो रहे बुद्धा पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं के साथ शरारत की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। वीडियो मे साफ साफ देखा जा सकता है एक महिला और बच्चा किस तरह बुद्धा की प्रतिमा पर बैठ कर महिला गाली दें रही है... पार्क को सुंदर बनाने के साथ-साथ प्रतिमाओं और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा भी जरूरी है। विभाग को तत्काल सुरक्षा गार्ड तैनात कर ऐसी करने वालो पर और हरकतों पर प्रभावी रोक लगानी चाहिए, ताकि पार्क की गरिमा और आस्था दोनों सुरक्षित रहें। सुनील कुमार की खास खबर...1