क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, छह स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित* कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रातः 10:25 पर गीता नगर स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह कार्मिक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कार्मिकों में संदीप कुमार कटियार, चंद्रशेखर गौड़, श्रुति वर्मा नंदराम प्रजापति और विजय शामिल है। डॉ रवि गुप्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ कप्तान सिंह जनपद कानपुर देहात में आधिकारिक कार्य से गये हुए हैं। वही चौबेपुर स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह से जिलाधिकारी ने फोन पर वार्ता की, जिससे स्पष्ट हुआ कि वे उस समय तक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे हैं । जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित 6 कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर मिला लेकिन डॉक्टर नहीं इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मेडिकल ऑफिसर डॉ सुनीता सेठ उपस्थित मिली। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें टेलीमेडिसिन डॉ प्रकांक्षा कटियार का हस्ताक्षर मिला, लेकिन वे मौके से नदारद थी। जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से भी बात की और मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 ओपीडी, 4 जांच और 3 बच्चों का टीकाकरण हो चुका था।

- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश न्यू ईरा पब्लिक स्कूल, बाबु पुरवा कानपुर इस प्रोग्राम में व्यापारी बिरादरी के फ़ायदे के लिए हुकूमत की तरफ़ से जारी मुख़्तलिफ़ स्कीमों पर तफ़सीली बातचीत की गई। साथ ही शिरकत करने वाले सभी अफ़राद के लिए डायरी और सर्टिफिकेट्स का एहतिमाम किया गया। इसके अलावा MSME में रजिस्ट्रेशन बिलकुल मुफ़्त किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में दुकानदारों और व्यापारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, अहम मालूमात हासिल की और अपना रजिस्ट्रेशन कराकर सर्टिफिकेट प्राप्त किए। यह प्रोग्राम कामयाबी के साथ मुकम्मल हुआ और इलाके के तमाम व्यापारी व दुकानदारों की शानदार शिरकत रही। न्यू ईरा पब्लिक स्कूल, बाबु पुरवा कानपुर4
- क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, छह स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित* कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रातः 10:25 पर गीता नगर स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह कार्मिक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कार्मिकों में संदीप कुमार कटियार, चंद्रशेखर गौड़, श्रुति वर्मा नंदराम प्रजापति और विजय शामिल है। डॉ रवि गुप्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ कप्तान सिंह जनपद कानपुर देहात में आधिकारिक कार्य से गये हुए हैं। वही चौबेपुर स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह से जिलाधिकारी ने फोन पर वार्ता की, जिससे स्पष्ट हुआ कि वे उस समय तक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे हैं । जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित 6 कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर मिला लेकिन डॉक्टर नहीं इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मेडिकल ऑफिसर डॉ सुनीता सेठ उपस्थित मिली। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें टेलीमेडिसिन डॉ प्रकांक्षा कटियार का हस्ताक्षर मिला, लेकिन वे मौके से नदारद थी। जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से भी बात की और मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 ओपीडी, 4 जांच और 3 बच्चों का टीकाकरण हो चुका था।1
- उन्नाव में दो वर्षीय बच्चे ने गलती से डीजल का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेतुवाही गांव में हुई। मंगलवार देर शाम बच्चा घर में खेल रहा था, तभी उसने चारपाई के पास रखी डीजल से भरी बोतल का ढक्कन खोलकर उसे पी लिया। डीजल पीने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन बच्चे की गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उसे बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार, सेतुवाही गांव निवासी सर्वेश का दो वर्षीय बेटा रामजी मंगलवार रात करीब आठ बजे खेल रहा था। उसकी मां खाना बना रही थी। जब बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हुई, तो पिता ने देखा कि फर्श पर डीजल फैला हुआ था। इसके बाद बच्चे को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे की हालत में अब सुधार हो रहा है।1
- Post by पंकज सिंह1
- मथुरा (वृंदावन): कान्हा की नगरी वृंदावन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के 'सिद्धि विनायक' होटल में उसके उद्घाटन के दिन ही भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे होटल को धुएं के काले गुबार ने घेर लिया। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, होटल में आज ही भव्य उद्घाटन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि अंदर मौजूद मेहमानों और स्टाफ को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। धुएं के कारण होटल के अंदर दम घुटने वाली स्थिति पैदा हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन: क्रेन बनी मसीहा आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। होटल के अंदर कई लोग फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों को क्रेन के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। मुख्य बिंदु: स्थान: सिद्धि विनायक होटल, वृंदावन (मथुरा)। वजह: शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। नुकसान: होटल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या होटल में आग से बचाव (Fire Safety) के पुख्ता इंतजाम थे या नहीं। क्या आपको लगता है कि कमर्शियल इमारतों में फायर सेफ्टी के नियमों की अनदेखी की जा रही है? अपनी राय कमेंट्स में दें। #Vrindavan #Mathura News #HotelFire #BreakingNews #RescueOperation #ShuruApp1
- फर्रुखाबाद1
- Post by अर्चना अर्चना1
- यूपी, कानपुर:देर रात घर में हुआ बड़ा धमाका, मकान छतिग्रस्त, कमरे में गैस भर जाने के कारण हुआ बड़ा धमाका,घर के अंदर सो रहा व्यक्ति बाल-बाल बचा,चौबेपुर थाना क्षेत्र के नया पुरवा के गांव का मामला.1