logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तुर्का लहचूरा जिला झांसी तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार लहचूर प्रधान पंचायत तुर्का लहचूरा जिला झांसी

6 hrs ago
user_Rinkuu lakshkar
Rinkuu lakshkar
Voice of people गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

तुर्का लहचूरा जिला झांसी तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार लहचूर प्रधान पंचायत तुर्का लहचूरा जिला झांसी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उरई (जालौन)। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों की भारी तबाही के बाद किसानों के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सड़कों पर उतर आई। सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। बसपा जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में झांसी मंडल प्रभारी बृजेश जाटव, इकलाख राइन, माधौगढ़ प्रभारी एवं बसपा प्रत्याशी आशीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में बताया गया कि विगत शनिवार शाम अचानक हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से विकासखंड कुठौंद, रामपुरा, माधौगढ़ व कोंच तहसील सहित जनपद के दर्जनों गांवों में हजारों एकड़ में खड़ी फसल नष्ट हो गई। रवि की प्रमुख फसलें जैसे गेहूं, जौ और गर्मी में बोई जाने वाली मूंग को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। बसपा नेताओं ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल सर्वेक्षण कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। प्रदर्शन में मनोज यागिक विकल प्रजापति, जितेंद्र दयालु, अमित भारती, रफीउद्दीन पन्नू, बीरपाल चौधरी, डॉ. देवेंद्र अहिरवार, रामसनेही बाबू जी, राममिलन गौतम, मिथलेश बरसार, उदयवीर दोहरे, अल्ताफ खान, रामौतार यादव पूर्व प्रधान, शैलेन्द्र दमरास, महेंद्र सोमई, धीरेन्द्र चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष, किशुन लाल पाल,ब्रजपाल चौहान,सरदार चौधरी, भगवती शरण पांचाल,उमाशंकर राठौर,मनोज दिवाकर,शेरसिंह, नरेंद्र दोहरे, आदेश भंते विधानसभा सचिव, विनय गौतम,महेंद्र कुशवाहा, सहित दर्जनों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    उरई (जालौन)। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों की भारी तबाही के बाद किसानों के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सड़कों पर उतर आई। सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।
बसपा जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में झांसी मंडल प्रभारी बृजेश जाटव, इकलाख राइन, माधौगढ़ प्रभारी एवं बसपा प्रत्याशी आशीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में बताया गया कि विगत शनिवार शाम अचानक हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से विकासखंड कुठौंद, रामपुरा, माधौगढ़ व कोंच तहसील सहित जनपद के दर्जनों गांवों में हजारों एकड़ में खड़ी फसल नष्ट हो गई। रवि की प्रमुख फसलें जैसे गेहूं, जौ और गर्मी में बोई जाने वाली मूंग को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। बसपा नेताओं ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल सर्वेक्षण कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। प्रदर्शन में मनोज यागिक विकल प्रजापति, जितेंद्र दयालु, अमित भारती, रफीउद्दीन पन्नू, बीरपाल चौधरी, डॉ. देवेंद्र अहिरवार, रामसनेही बाबू जी, राममिलन गौतम, मिथलेश बरसार, उदयवीर दोहरे, अल्ताफ खान, रामौतार यादव पूर्व प्रधान, शैलेन्द्र दमरास, महेंद्र सोमई, धीरेन्द्र चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष, किशुन लाल पाल,ब्रजपाल चौहान,सरदार चौधरी, भगवती शरण पांचाल,उमाशंकर राठौर,मनोज दिवाकर,शेरसिंह, नरेंद्र दोहरे, आदेश भंते विधानसभा सचिव, विनय गौतम,महेंद्र कुशवाहा,
सहित दर्जनों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन जनपद के गोहन थाना क्षेत्र के पड़कुला गांव में छेड़खानी का विरोध करना एक किशोरी को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया जा रहा है कि जब किशोरी के माता-पिता उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। दबंगों की पिटाई से किशोरी बेहोश हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उसे रफादफा करने की कोशिश की। न्याय न मिलने पर किशोरी अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत करने पहुंची, जहां वह बेहोश हो गई। परिजनों ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    2
    जालौन जनपद के गोहन थाना क्षेत्र के पड़कुला गांव में छेड़खानी का विरोध करना एक किशोरी को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
बताया जा रहा है कि जब किशोरी के माता-पिता उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। दबंगों की पिटाई से किशोरी बेहोश हो गई।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उसे रफादफा करने की कोशिश की। न्याय न मिलने पर किशोरी अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत करने पहुंची, जहां वह बेहोश हो गई।
परिजनों ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    user_Samay times
    Samay times
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद जालौन में हाल ही में हुई ओलावृष्टि, तेज बारिश और आंधी से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस आपदा के बाद अब मुआवजे की मांग तेज होती जा रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और प्रशासन से जल्द राहत देने की मांग कर रहे हैं। बीते शनिवार शाम अचानक बदले मौसम ने पूरे जनपद में कहर बरपा दिया। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी हजारों एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया। गेहूं, जौ और मूंग जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं, जिससे किसानों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसी गंभीर स्थिति को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष अंतर सिंह पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। बसपा नेताओं का कहना है कि विकास खंड कुठौंद, रामपुरा, माधौगढ़ और कोंच तहसील सहित कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। पार्टी ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से फसल क्षति का पारदर्शी सर्वे कराए और किसानों को उनके नुकसान के अनुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र ही सर्वे पूरा कर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। वाइट -अतर सिंह पाल (जिलाध्यक्ष बसपा)।
    1
    जनपद जालौन में हाल ही में हुई ओलावृष्टि, तेज बारिश और आंधी से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस आपदा के बाद अब मुआवजे की मांग तेज होती जा रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और प्रशासन से जल्द राहत देने की मांग कर रहे हैं।
बीते शनिवार शाम अचानक बदले मौसम ने पूरे जनपद में कहर बरपा दिया।
तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी हजारों एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया। गेहूं, जौ और मूंग जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं, जिससे किसानों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
इसी गंभीर स्थिति को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष अंतर सिंह पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।
यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
बसपा नेताओं का कहना है कि विकास खंड कुठौंद, रामपुरा, माधौगढ़ और कोंच तहसील सहित कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। 
पार्टी ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से फसल क्षति का पारदर्शी सर्वे कराए और किसानों को उनके नुकसान के अनुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराए।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
फिलहाल प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र ही सर्वे पूरा कर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
वाइट -अतर सिंह पाल (जिलाध्यक्ष बसपा)।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जालौन : कदौरा में “हाई वोल्टेज ड्रामा” नशे में बाइक सवारों का हंगामा।। कदौरा क्षेत्र के बेरी रोड पर लहरा के पास कुछ दूरी पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बाइक सवार युवकों ने सड़क पर जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और उन्होंने एक ट्रक चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक सड़क पर ही ट्रक को रोककर चालक से बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला “हाई वोल्टेज ड्रामा” में बदल गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि बाइक सवार खुद ही नशे में थे और असंतुलित होकर गिरने की स्थिति में थे, लेकिन इसके बावजूद वे ट्रक चालक पर आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी गंभीर चोट की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। अपील: नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आपकी और दूसरों की
    1
    जालौन : कदौरा में “हाई वोल्टेज ड्रामा” नशे में बाइक सवारों का हंगामा।।
कदौरा क्षेत्र के बेरी रोड पर लहरा के पास कुछ दूरी पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बाइक सवार युवकों ने सड़क पर जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और उन्होंने एक ट्रक चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक सड़क पर ही ट्रक को रोककर चालक से बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला “हाई वोल्टेज ड्रामा” में बदल गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
हालांकि आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि बाइक सवार खुद ही नशे में थे और असंतुलित होकर गिरने की स्थिति में थे, लेकिन इसके बावजूद वे ट्रक चालक पर आरोप लगाकर हंगामा करते रहे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी गंभीर चोट की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
अपील: नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आपकी और दूसरों की
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • करियारी गांव पहुंचे विधायक, बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा हमीरपुर। जिले की सरीला तहसील के अंतर्गत करियारी गांव में स्थानीय विधायक ने खेतों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। बीते दिन हुई भीषण बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे लेकर विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का निरीक्षण किया। विधायक ने खेतों में जाकर फसलों की स्थिति देखी और प्रभावित किसानों से बातचीत कर नुकसान का आकलन किया। किसानों ने बताया कि अचानक हुई तेज बारिश से उनकी खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और शासन स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर प्रभावित किसानों की सूची तैयार की जाए, ताकि राहत कार्य में तेजी लाई जा सके। गांव में विधायक के पहुंचने पर किसानों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और प्रशासन से शीघ्र मदद की मांग की। विधायक ने भरोसा दिलाया कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट -रोहित राजपूत
    3
    करियारी गांव पहुंचे विधायक, बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा
हमीरपुर। जिले की सरीला तहसील के अंतर्गत करियारी गांव में स्थानीय विधायक ने खेतों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। बीते दिन हुई भीषण बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे लेकर विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का निरीक्षण किया।
विधायक ने खेतों में जाकर फसलों की स्थिति देखी और प्रभावित किसानों से बातचीत कर नुकसान का आकलन किया। किसानों ने बताया कि अचानक हुई तेज बारिश से उनकी खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और शासन स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर प्रभावित किसानों की सूची तैयार की जाए, ताकि राहत कार्य में तेजी लाई जा सके।
गांव में विधायक के पहुंचने पर किसानों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और प्रशासन से शीघ्र मदद की मांग की। विधायक ने भरोसा दिलाया कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 
रिपोर्ट -रोहित राजपूत
    user_Rohit Rajpoot
    Rohit Rajpoot
    Local News Reporter सरीला, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पुल पर टला बड़ा हादसा! खेत में लटकी कार, ड्राइवर गायब—रहस्य बना चर्चा का विषय जालौन के उदोतपुरा-हथेरी रोड पर सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब नदी के पुल के पास एक कार खतरनाक हालत में खेत की ओर लटकी हुई मिली। दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। गनीमत रही कि कार कुछ ही फीट पहले रुक गई, वरना सीधा नीचे गिरकर बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात की है, जब किसी समय चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार पुल से नीचे खेत की ओर जा लटकी। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो यह नजारा देखकर तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और हर कोई इस हादसे को लेकर हैरान रह गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब लोगों ने कार के अंदर झांका तो उसमें कोई मौजूद नहीं था। ड्राइवर का कहीं कोई सुराग नहीं मिला, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। अब गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं—क्या चालक घायल होकर कहीं चला गया या फिर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया? स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कार कुछ और आगे बढ़ जाती तो यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इस रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार कर रहे हैं। #JalaunBreaking #BigAccidentAvoided #CarHanging #MysteryDriver #UPNews #BreakingAlert #RoadAccident #ViralNews #GroundZero #CrimeMystery #SuspenseStory #LocalAlert #TrendingNow #AccidentNews
    1
    पुल पर टला बड़ा हादसा! खेत में लटकी कार, ड्राइवर गायब—रहस्य बना चर्चा का विषय
जालौन के उदोतपुरा-हथेरी रोड पर सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब नदी के पुल के पास एक कार खतरनाक हालत में खेत की ओर लटकी हुई मिली। दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। गनीमत रही कि कार कुछ ही फीट पहले रुक गई, वरना सीधा नीचे गिरकर बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात की है, जब किसी समय चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार पुल से नीचे खेत की ओर जा लटकी। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो यह नजारा देखकर तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और हर कोई इस हादसे को लेकर हैरान रह गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब लोगों ने कार के अंदर झांका तो उसमें कोई मौजूद नहीं था। ड्राइवर का कहीं कोई सुराग नहीं मिला, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। अब गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं—क्या चालक घायल होकर कहीं चला गया या फिर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया?
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कार कुछ और आगे बढ़ जाती तो यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इस रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार कर रहे हैं।
#JalaunBreaking #BigAccidentAvoided #CarHanging #MysteryDriver #UPNews #BreakingAlert #RoadAccident #ViralNews #GroundZero #CrimeMystery #SuspenseStory #LocalAlert #TrendingNow #AccidentNews
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन में 8 साल बाद इंसाफ युवक की जलाकर हत्या मामले में ग्राम प्रधान समेत 4 दोषियों को उम्रकैद जालौन जनपद में बहुचर्चित हत्या मामले में आखिरकार 8 साल बाद न्याय मिल गया। कोंच कोतवाली क्षेत्र के चंदुररा गांव में युवक को जिंदा जलाकर मार डालने के मामले में जिला सत्र न्यायालय के SC/ST कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने ग्राम प्रधान समेत 4 आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सभी दोषियों पर कुल 4.12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला पिछले 8 वर्षों से न्यायालय में लंबित था, जिसमें सुनवाई के दौरान कई अहम साक्ष्य और गवाह पेश किए गए। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अदालत ने यह कड़ा फैसला सुनाया। इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद पूरी हुई है, वहीं इलाके में भी इस निर्णय को लेकर चर्चा तेज है।
    1
    जालौन में 8 साल बाद इंसाफ युवक की जलाकर हत्या मामले में ग्राम प्रधान समेत 4 दोषियों को उम्रकैद
जालौन जनपद में बहुचर्चित हत्या मामले में आखिरकार 8 साल बाद न्याय मिल गया। कोंच कोतवाली क्षेत्र के चंदुररा गांव में युवक को जिंदा जलाकर मार डालने के मामले में जिला सत्र न्यायालय के SC/ST कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।
कोर्ट ने ग्राम प्रधान समेत 4 आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सभी दोषियों पर कुल 4.12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
यह मामला पिछले 8 वर्षों से न्यायालय में लंबित था, जिसमें सुनवाई के दौरान कई अहम साक्ष्य और गवाह पेश किए गए। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अदालत ने यह कड़ा फैसला सुनाया।
इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद पूरी हुई है, वहीं इलाके में भी इस निर्णय को लेकर चर्चा तेज है।
    user_Samay times
    Samay times
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना सिरसाकलार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने की घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
    1
    थाना सिरसाकलार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने की घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने निवाड़ी कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों की ली बैठक,,, विभागीय कार्यों की समीक्षा निवाड़ी कलेक्टर सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद,,,,
    1
    निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने निवाड़ी कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों की ली बैठक,,, विभागीय कार्यों की समीक्षा निवाड़ी कलेक्टर सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद,,,,
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.