सरायकेला : कुकडू प्रखंड के सीरम गांव में डायन एवं दहेज प्रथा के बारे में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर किया गया जागरूक दिनांक 25-04-2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के द्वारा कुकडू प्रखंड के सीरम पंचायत के सीरम गांव में डायन ,अंधविश्वास ,दहेज प्रथा का नुक्कड़ नाटक कर गांव वालों को जागरूक किया गया। डायन बात कर किसी महिला को प्रताड़ित करना अपराध है। दोषी को 6 महीने से 5 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है। सरकार और कोई एनजीओ अंधविश्वास के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। अगर कोई डायन का मामला हो तो तुरंत 100 नंबर या महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें। दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अनुसार दहेज लेन देन दोनों अपराध है। 5 साल जेल और 15,000 रुपये या दहेज की राशि जो भी अधिक हो जुर्माना होगा। नुक्कड़ नाटक अभियान में गांव के महिला महिला -पुरुष एवं छोटे -बच्चे , ग्राम प्रधान एवं पीएलवी इस इस्तक मामिन उपस्थित थे।
सरायकेला : कुकडू प्रखंड के सीरम गांव में डायन एवं दहेज प्रथा के बारे में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर किया गया जागरूक दिनांक 25-04-2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के द्वारा कुकडू प्रखंड के सीरम पंचायत के सीरम गांव में डायन ,अंधविश्वास ,दहेज प्रथा का नुक्कड़ नाटक कर गांव वालों को जागरूक किया गया। डायन बात कर किसी महिला को प्रताड़ित करना अपराध है। दोषी को 6 महीने से 5 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है। सरकार और कोई एनजीओ अंधविश्वास के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। अगर कोई डायन का मामला हो तो तुरंत 100 नंबर या महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें। दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अनुसार दहेज लेन देन दोनों अपराध है। 5 साल जेल और 15,000 रुपये या दहेज की राशि जो भी अधिक हो जुर्माना होगा। नुक्कड़ नाटक अभियान में गांव के महिला महिला -पुरुष एवं छोटे -बच्चे , ग्राम प्रधान एवं पीएलवी इस इस्तक मामिन उपस्थित थे।
- सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के हाड़ात गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शनिवार तड़के करीब 3 बजे गांव में घुसे एक जंगली हाथी ने एक ही परिवार पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले में चाइना देवी (35 वर्ष) और उनकी 13 वर्षीय पुत्री अमिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के मुखिया मोहनलाल महतो (72 वर्ष) और सांतुला देवी (70 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में प्रभारी वनपाल मुकेश महतो समेत अन्य कर्मी शामिल थे। स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। वन विभाग ने तत्काल राहत देते हुए मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की नगद सहायता प्रदान की है। विभाग ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 3.50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। वन विभाग ने हाथी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय बाहर न निकलने की सलाह दी है।6
- पांडरासाली के पताहातू रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल हड़िया गोदाम में घुसी, चालक की मौत चाईबासा: पांडरासाली के पताहातू रेलवे फाटक के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज गति से चल रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर हड़िया गोदाम में जा घुसी। इस हादसे में बाइक चालक होरलोर निवासी 21 वर्षीय अनिल गोप के सिर और छाती में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को देर रात निजी वाहन से सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजनों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। #चाईबासा #सड़क_हादसा #दुर्घटना #तेज_रफ्तार #मौत #झारखंड_समाचार #ब्रेकिंग_न्यूज #रोड_एक्सीडेंट #पुलिस_जांच #westSinghbhum #कोल्हानसमाचार1
- Post by Gudiya Kumari1
- सिल्ली:-सिल्ली पुलिस ने बुधवार के दिन लगभग 11 बजे एक अज्ञात महिला का रेलवे ट्रैक पर कटी हुई शव बरामद किया।1
- भाई जिसने भी यह विडिओ बनाया है उनको धन्यवाद। बहुत ही मार्मिक है। घर में सभी मिलकर देखें। एक सुन्दर छुपा हुआ संदेश।1
- Seraikella : ईचागढ़ में हाथियों का कहर : एक ही परिवार के दो की मौ*त, सुरक्षा पर उठे सवाल.... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसवां जिले के ईचागढ़ क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले में एक ही परिवार की दो महिलाओं की दर्दनाक मौ*त हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड देर रात हाड़ात गांव में घुस आया और एक कच्चे घर को तोड़कर अंदर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से हाथियों की गतिविधि क्षेत्र में देखी जा रही थी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने मुआवजा देने और हाथियों को खदेड़ने की बात कही है, लेकिन ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं।1
- रांची के वार्ड 41 के सेक्टर 2 स्थित सामुदायिक भवन में ताला लगा दिया गया ,लोगों का धरना प्रदर्शन प्रारंभ ।अभी शादी विवाह के समय लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।1
- 🚨 तांबो चौक पर वाहन जांच में बड़ी सफलता: चोरी की 2 बाइक बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार 🚨 चाईबासा: मुफस्सिल थाना पुलिस ने तांबो चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलों में से एक बाइक 16 अप्रैल की रात हेंसाबासा गांव में जितेन चातर के घर के आंगन से चोरी की गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि इसी चोरी की बाइक का उपयोग आरोपियों ने दूसरी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए किया था। मामले में अनुसंधान के बाद पुलिस ने झींकपानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सुनील संवैया, नरसंडा गांव के शक्ति राय सुंडी तथा असुरा गांव के अभिजीत बिरुली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अभिजीत बिरुली पूर्व में भी वर्ष 2023 में तांबो चौक स्थित एक दुकान में चोरी के मामले में जेल जा चुका है और करीब एक वर्ष तक कारावास में रहा था। #चाईबासा #मुफस्सिल_थाना #तांबो_चौक #वाहन_जांच #मोटरसाइकिल_चोरी #पुलिस_कार्रवाई #तीन_गिरफ्तार #झींकपानी #क्राइम_न्यूज #झारखंड_समाचार #westsinghbhum #kolhancrimenews1
- बिना शिलान्यास पट के सड़क निर्माण पर बवाल: जानकारी मांगने पर ठेकेदार का इंकार, ग्रामीणों में उबाल चांडिल: ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत चांडिल प्रखण्ड के सिकली गांव में विधायक निधि से बन रही पीसीसी सड़क अब विवादों के घेरे में है। शुक्रवार को बिना शिलान्यास पट लगाए ही संवेदक द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने जब विस्तृत जानकारी मांगी, तो मौके पर मौजूद मुमताज आलम ने न सिर्फ जानकारी देने से इनकार कर दिया, बल्कि कथित तौर पर धमकी भरे लहजे में चुप रहने की नसीहत भी दे डाली। ग्रामीणों का आरोप है कि “ऊपर से आदेश” का हवाला देकर पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है और सवाल पूछने वालों को सीधे विधायक से संपर्क करने को कहा जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता की बजाय मनमानी हावी है। ग्रामीणों ने इसे नियम-कानून की खुली अनदेखी बताते हुए जांच की मांग तेज कर दी है। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रंजन महतो ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इधर, लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता भीम चन्द्र महतो ने साफ कहा कि बिना शिलान्यास पट के किसी भी निर्माण कार्य की शुरुआत नियमों के खिलाफ है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में यह कार्य नियमों को ठेंगा दिखाकर कराया जा रहा है।1