Seraikella | Ichagarh : ईचागढ़ में हाथियों का कहर : एक ही परिवार के दो की मौ*त, सुरक्षा पर उठे सवाल.... Seraikella : ईचागढ़ में हाथियों का कहर : एक ही परिवार के दो की मौ*त, सुरक्षा पर उठे सवाल.... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसवां जिले के ईचागढ़ क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले में एक ही परिवार की दो महिलाओं की दर्दनाक मौ*त हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड देर रात हाड़ात गांव में घुस आया और एक कच्चे घर को तोड़कर अंदर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से हाथियों की गतिविधि क्षेत्र में देखी जा रही थी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने मुआवजा देने और हाथियों को खदेड़ने की बात कही है, लेकिन ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं।
Seraikella | Ichagarh : ईचागढ़ में हाथियों का कहर : एक ही परिवार के दो की मौ*त, सुरक्षा पर उठे सवाल.... Seraikella : ईचागढ़ में हाथियों का कहर : एक ही परिवार के दो की मौ*त, सुरक्षा पर उठे सवाल.... बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa) सरायकेला-खरसवां जिले के ईचागढ़ क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले में एक ही परिवार की दो महिलाओं की दर्दनाक मौ*त हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड देर रात हाड़ात गांव में घुस आया और एक कच्चे घर को तोड़कर अंदर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से हाथियों की गतिविधि क्षेत्र में देखी जा रही थी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने मुआवजा देने और हाथियों को खदेड़ने की बात कही है, लेकिन ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं।
- #महिला_आक्रोश_मार्च विधानसभा में कई बार यह प्रस्ताव पारित हुआ कि झारखंड में विधानसभा की सीटें बढ़नी चाहिए। पूर्व सीएम श्री रघुवर दास जी के कार्यकाल में और पूर्व सीएम श्री अर्जुन मुंडा जी के कार्यकाल में भी विधानसभा में यह प्रस्ताव पारित हुआ। कई बार जेएमएम ने भी सीटें बढ़ाने की बात कही, लेकिन आज जब सदन में सीटों को बढ़ाने का विषय लाया गया तो जेएमएम ने भी इसका विरोध किया। जेएमएम ने अगर साथ दिया होता तो पता चलता कि वे महिलाओं के पक्ष में है। आज लोकसभा में 14 से 21 सीटें होतीं और महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ता, लेकिन विपक्ष ने इस अवसर को समाप्त करने का प्रयास किया है। -श्री बाबूलाल मरांडी जी नेता प्रतिपक्ष, झारखंड विधानसभा #BJP4Jharkhand संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड1
- Post by Gudiya Kumari1
- old is gold1
- भाई जिसने भी यह विडिओ बनाया है उनको धन्यवाद। बहुत ही मार्मिक है। घर में सभी मिलकर देखें। एक सुन्दर छुपा हुआ संदेश।1
- सरायकेला :- ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के हाड़ात गांव में जंगली हाथियों के हमले में मां-बेटी की मौत की हृदयविदारक घटना पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं ईचागढ़ के वरिष्ठ विपक्षी नेता हरे लाल महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री महतो ने कहा कि बीती रात जंगली हाथियों के हमले में एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची अमिता कुमारी और उसकी मां चाइना देवी की दर्दनाक मौत तथा दो बुजुर्गों कमलचंद महतो और मोहन महतो के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है। *"हादसा नहीं, लापरवाही का नतीजा":* हरे लाल महतो ने तीखा हमला करते हुए कहा कि ,यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि राज्य सरकार और स्थानीय ईचागढ़ विधायक की घोर लापरवाही का परिणाम है। ग्रामीणों ने पहले दी थी सूचना:..? उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने कई बार हाथियों द्वारा घर और फसल नष्ट करने और क्षतिपूर्ति की सूचना विधायक को दी थी। परन्तु आज तक विधायक मैडम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, न वन विभाग को सूचित किया गया।यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा लगता है राज्य सरकार ईचागढ़ की जनता को हाथियों द्वारा कुचलवाने का काम कर रही है। आज ईचागढ़ क्षेत्र में हाथी के आतंक से लोग पलायन करने लगे हैं। परिजनों को सहयोग का भरोसा:श्री महतो ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।वही महतो ने देखा कि घटना स्थल पर न चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी न जिला डीएफओ पहुंचे जिसे आग बगुला हो गया ओर दुर्वास बाते कहे । आजसू नेता ने मांग की कि मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख मुआवजा, घायलों का मुफ्त इलाज और स्थायी नौकरी दी जाए। साथ ही दलमा कॉरिडोर बहाल कर हाथियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था हो। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार नहीं चेती तो आजसू सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।2
- सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के हाड़ात गांव में जंगली हाथियों के हमले में मां बेटी की मौत की हृदय विदारक घटना पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं ईचागढ़ के वरिष्ठ विपक्षी नेता हरे लाल महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री महतो ने कहा कि बीती रात जंगली हाथियों की हमले में एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची अमिता कुमारी और उसकी मां चाइना देवी की दर्दनाक मौत तथा दो बुजुर्गों कमल चंद्र महतो और मोहन महतो के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। हादसा नहीं लापरवाही का नतीजा :- हरिलाल महतो ने तीखा हमला करते हुए कहा कि यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि राज्य सरकार और स्थानीय ईचागढ़ विधायक की घोर लापरवाही का परिणाम है। ग्रामीणों ने पहले दी थी सूचना उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने कई बार हाथियों द्वारा घर और फसल नष्ट करने और क्षतिपूर्ति की सूचना विधायक को दे दी थी। परंतु आज तक विधायक मैडम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई ,ना वन विभाग को सूचना किया गया या दुर्भाग्यपूर्ण है इससे लगता है कि राज्य सरकार ईचागढ़ की जनता को हाथियों द्वारा कुचलवाने का काम कर रही है। आज ईचागढ़ क्षेत्र में हाथी के आतंक से लोग पलायन करने लगे है।1
- #महिला_आक्रोश_मार्च !! "पिछले 30 वर्षों में कांग्रेस जो काम नहीं कर पाई, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उसे मात्र दो दिनों में करके दिखाया। हम स्वयं 15, 16 और 17 अप्रैल को संसद भवन गए थे, जहाँ महिला आरक्षण कानून लागू होना था। लेकिन कांग्रेस ने इसे पारित नहीं होने दिया, जिससे मैं अत्यंत दुखी हूँ। हम सभी महिलाएँ अब कभी भी कांग्रेस के पास नहीं जाएँगी। हम भाजपा के साथ रहेंगे। चाहे हम लोग भूखे क्यों न मर जाएँ, लेकिन हम कांग्रेस का समर्थन नहीं करेंगे। मैं 17 अप्रैल को देखी, भाजपा जो भी सकारात्मक कार्य कर रही है, उसका राहुल गांधी द्वारा विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस चाहे कुछ भी करे, हमारा समर्थन भाजपा के साथ ही रहेगा।" -पद्मश्री श्रीमती छूटनी महतो #BJP4Jharkhand संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड1
- दिनांक 25-04-2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के द्वारा कुकडू प्रखंड के सीरम पंचायत के सीरम गांव में डायन ,अंधविश्वास ,दहेज प्रथा का नुक्कड़ नाटक कर गांव वालों को जागरूक किया गया। डायन बात कर किसी महिला को प्रताड़ित करना अपराध है। दोषी को 6 महीने से 5 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है। सरकार और कोई एनजीओ अंधविश्वास के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। अगर कोई डायन का मामला हो तो तुरंत 100 नंबर या महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें। दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अनुसार दहेज लेन देन दोनों अपराध है। 5 साल जेल और 15,000 रुपये या दहेज की राशि जो भी अधिक हो जुर्माना होगा। नुक्कड़ नाटक अभियान में गांव के महिला महिला -पुरुष एवं छोटे -बच्चे , ग्राम प्रधान एवं पीएलवी इस इस्तक मामिन उपस्थित थे।1
- सरायकेला-खरसांवा जिले में यात्री परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आरोप है कि 'मां रोहिणी' और 'साई रथ' बसों के मालिकों द्वारा एक ही परमिट पर अवैध रूप से तीन-तीन बसें बेखौफ होकर चईबासा से सरायकेला और जमशेदपुर के बीच चलाई जा रही हैं। इन बस संचालकों की मनमानी से स्थानीय छोटे वाहन चालक (मैजिक और टैक्सी) बेहद परेशान हैं। -----छोटे वाहन चालकों के साथ बदसलूकी का आरोप मैक्सी-टेक्सी संघ के अध्यक्ष प्रेम मार्डी का आरोप है कि ये बस संचालक न केवल नियमों को ताक पर रखकर गाड़ियां चला रहे हैं, बल्कि छोटे मैजिक चालकों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। यात्रियों को डरा-धमकाकर जबरन बसों में बैठा लिया जाता है। हद तो तब हो जाती है जब जमशेदपुर के बिष्टुपुर जैसे इलाकों में इन छोटी गाड़ियों को खड़ा तक नहीं होने दिया जाता, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ------थाना प्रभारी को सौंपा गया ज्ञापन इस दबंगई के खिलाफ शनिवार को सरायकेला-खरसांवा मैक्सी-टेक्सी संघ ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से इस मनमानी का कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद संघ के प्रतिनिधियों ने स्थानीय थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन देकर बिना वैध परमिट के चल रही इन बसों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने और छोटे वाहन चालकों को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। संघ के सदस्यों का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द ही इन 'माफिया' प्रवृत्ति के बस संचालकों पर लगाम नहीं लगाता, तो वे अपने-अपने परिवारो के साथ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।1