logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चईबासा-जमशेदपुर मार्ग पर बसों की दबंगई: एक परमिट पर चल रही तीन बसें, मैजिक चालकों ने खोला मोर्चा सरायकेला-खरसांवा जिले में यात्री परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आरोप है कि 'मां रोहिणी' और 'साई रथ' बसों के मालिकों द्वारा एक ही परमिट पर अवैध रूप से तीन-तीन बसें बेखौफ होकर चईबासा से सरायकेला और जमशेदपुर के बीच चलाई जा रही हैं। इन बस संचालकों की मनमानी से स्थानीय छोटे वाहन चालक (मैजिक और टैक्सी) बेहद परेशान हैं। -----छोटे वाहन चालकों के साथ बदसलूकी का आरोप मैक्सी-टेक्सी संघ के अध्यक्ष प्रेम मार्डी का आरोप है कि ये बस संचालक न केवल नियमों को ताक पर रखकर गाड़ियां चला रहे हैं, बल्कि छोटे मैजिक चालकों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। यात्रियों को डरा-धमकाकर जबरन बसों में बैठा लिया जाता है। हद तो तब हो जाती है जब जमशेदपुर के बिष्टुपुर जैसे इलाकों में इन छोटी गाड़ियों को खड़ा तक नहीं होने दिया जाता, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ------थाना प्रभारी को सौंपा गया ज्ञापन इस दबंगई के खिलाफ शनिवार को सरायकेला-खरसांवा मैक्सी-टेक्सी संघ ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से इस मनमानी का कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद संघ के प्रतिनिधियों ने स्थानीय थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन देकर बिना वैध परमिट के चल रही इन बसों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने और छोटे वाहन चालकों को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। संघ के सदस्यों का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द ही इन 'माफिया' प्रवृत्ति के बस संचालकों पर लगाम नहीं लगाता, तो वे अपने-अपने परिवारो के साथ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

15 hrs ago
user_Birendra Mandal
Birendra Mandal
Repoter सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
15 hrs ago

चईबासा-जमशेदपुर मार्ग पर बसों की दबंगई: एक परमिट पर चल रही तीन बसें, मैजिक चालकों ने खोला मोर्चा सरायकेला-खरसांवा जिले में यात्री परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आरोप है कि 'मां रोहिणी' और 'साई रथ' बसों के मालिकों द्वारा एक ही परमिट पर अवैध रूप से तीन-तीन बसें बेखौफ होकर चईबासा से सरायकेला और जमशेदपुर के बीच चलाई जा रही हैं। इन बस संचालकों की मनमानी से स्थानीय छोटे वाहन चालक (मैजिक और टैक्सी) बेहद परेशान हैं। -----छोटे वाहन चालकों के साथ बदसलूकी का आरोप मैक्सी-टेक्सी संघ के अध्यक्ष प्रेम मार्डी का आरोप है कि ये बस संचालक न केवल नियमों को ताक पर रखकर गाड़ियां चला रहे हैं, बल्कि छोटे मैजिक चालकों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। यात्रियों को डरा-धमकाकर जबरन बसों में बैठा लिया जाता है। हद तो तब हो जाती है जब जमशेदपुर के बिष्टुपुर जैसे इलाकों में इन छोटी गाड़ियों को खड़ा तक नहीं होने दिया जाता, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ------थाना प्रभारी को सौंपा गया ज्ञापन इस दबंगई के खिलाफ शनिवार को सरायकेला-खरसांवा मैक्सी-टेक्सी संघ ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से इस मनमानी का कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद संघ के प्रतिनिधियों ने स्थानीय थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन देकर बिना वैध परमिट के चल रही इन बसों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने और छोटे वाहन चालकों को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। संघ के सदस्यों का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द ही इन 'माफिया' प्रवृत्ति के बस संचालकों पर लगाम नहीं लगाता, तो वे अपने-अपने परिवारो के साथ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • दिनांक 25-04-2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के द्वारा कुकडू प्रखंड के सीरम पंचायत के सीरम गांव में डायन ,अंधविश्वास ,दहेज प्रथा का नुक्कड़ नाटक कर गांव वालों को जागरूक किया गया। डायन बात कर किसी महिला को प्रताड़ित करना अपराध है। दोषी को 6 महीने से 5 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है। सरकार और कोई एनजीओ अंधविश्वास के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। अगर कोई डायन का मामला हो तो तुरंत 100 नंबर या महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें। दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अनुसार दहेज लेन देन दोनों अपराध है। 5 साल जेल और 15,000 रुपये या दहेज की राशि जो भी अधिक हो जुर्माना होगा। नुक्कड़ नाटक अभियान में गांव के महिला महिला -पुरुष एवं छोटे -बच्चे , ग्राम प्रधान एवं पीएलवी इस इस्तक मामिन उपस्थित थे।
    1
    दिनांक 25-04-2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के द्वारा कुकडू प्रखंड के सीरम पंचायत के सीरम गांव में डायन ,अंधविश्वास ,दहेज प्रथा का नुक्कड़ नाटक कर गांव वालों को जागरूक किया गया। डायन बात कर किसी महिला को प्रताड़ित करना अपराध है। दोषी को 6 महीने से 5 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है। सरकार और कोई एनजीओ अंधविश्वास के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। अगर कोई डायन का मामला हो तो तुरंत 100 नंबर या महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें। दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अनुसार दहेज लेन देन दोनों अपराध है। 5 साल जेल और 15,000 रुपये या दहेज की राशि जो भी अधिक हो जुर्माना होगा।
नुक्कड़ नाटक अभियान में गांव के महिला महिला -पुरुष एवं छोटे -बच्चे , ग्राम प्रधान एवं पीएलवी इस इस्तक मामिन उपस्थित थे।
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    15 hrs ago
  • #महिला_आक्रोश_मार्च विधानसभा में कई बार यह प्रस्ताव पारित हुआ कि झारखंड में विधानसभा की सीटें बढ़नी चाहिए। पूर्व सीएम श्री रघुवर दास जी के कार्यकाल में और पूर्व सीएम श्री अर्जुन मुंडा जी के कार्यकाल में भी विधानसभा में यह प्रस्ताव पारित हुआ। कई बार जेएमएम ने भी सीटें बढ़ाने की बात कही, लेकिन आज जब सदन में सीटों को बढ़ाने का विषय लाया गया तो जेएमएम ने भी इसका विरोध किया। जेएमएम ने अगर साथ दिया होता तो पता चलता कि वे महिलाओं के पक्ष में है। आज लोकसभा में 14 से 21 सीटें होतीं और महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ता, लेकिन विपक्ष ने इस अवसर को समाप्त करने का प्रयास किया है। -श्री बाबूलाल मरांडी जी नेता प्रतिपक्ष, झारखंड विधानसभा #BJP4Jharkhand संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड
    1
    #महिला_आक्रोश_मार्च 
विधानसभा में कई बार यह प्रस्ताव पारित हुआ कि झारखंड में विधानसभा की सीटें बढ़नी चाहिए। पूर्व सीएम श्री रघुवर दास जी के कार्यकाल में और पूर्व सीएम श्री अर्जुन मुंडा जी के कार्यकाल में भी विधानसभा में यह प्रस्ताव पारित हुआ। 
कई बार जेएमएम ने भी सीटें बढ़ाने की बात कही, लेकिन आज जब सदन में सीटों को बढ़ाने का विषय लाया गया तो जेएमएम ने भी इसका विरोध किया। जेएमएम ने अगर साथ दिया होता तो पता चलता कि वे महिलाओं के पक्ष में  है। 
आज लोकसभा में 14 से 21 सीटें होतीं और महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ता, लेकिन विपक्ष ने इस अवसर को समाप्त करने का प्रयास किया है।
-श्री बाबूलाल मरांडी जी
नेता प्रतिपक्ष, झारखंड विधानसभा
#BJP4Jharkhand 
संकलक::
कुमार विश्वजीत 
जमशेदपुर 
झारखंड
    user_Kumar S Vishwajeet
    Kumar S Vishwajeet
    राष्ट्रवादी,मानवतावादी,भाजपा समर्थक गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    51 min ago
  • पांडरासाली के पताहातू रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल हड़िया गोदाम में घुसी, चालक की मौत चाईबासा: पांडरासाली के पताहातू रेलवे फाटक के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज गति से चल रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर हड़िया गोदाम में जा घुसी। इस हादसे में बाइक चालक होरलोर निवासी 21 वर्षीय अनिल गोप के सिर और छाती में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को देर रात निजी वाहन से सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजनों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। #चाईबासा #सड़क_हादसा #दुर्घटना #तेज_रफ्तार #मौत #झारखंड_समाचार #ब्रेकिंग_न्यूज #रोड_एक्सीडेंट #पुलिस_जांच #westSinghbhum #कोल्हानसमाचार
    1
    पांडरासाली के पताहातू रेलवे फाटक के पास मोटरसाइकिल हड़िया गोदाम में घुसी, चालक की मौत 
चाईबासा: पांडरासाली के पताहातू रेलवे फाटक के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज गति से चल रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर हड़िया गोदाम में जा घुसी। इस हादसे में बाइक चालक होरलोर निवासी 21 वर्षीय अनिल गोप के सिर और छाती में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को देर रात निजी वाहन से सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजनों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
#चाईबासा #सड़क_हादसा #दुर्घटना #तेज_रफ्तार #मौत #झारखंड_समाचार #ब्रेकिंग_न्यूज #रोड_एक्सीडेंट #पुलिस_जांच
#westSinghbhum #कोल्हानसमाचार
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by Gudiya Kumari
    1
    Post by Gudiya Kumari
    user_Gudiya Kumari
    Gudiya Kumari
    Painter Namda Basti, Jamshedpur•
    16 hrs ago
  • old is gold
    1
    old is gold
    user_Govinda maikup
    Govinda maikup
    Appliance repair service गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    17 hrs ago
  • सिल्ली:-सिल्ली पुलिस ने बुधवार के दिन लगभग 11 बजे एक अज्ञात महिला का रेलवे ट्रैक पर कटी हुई शव बरामद किया।
    1
    सिल्ली:-सिल्ली पुलिस ने बुधवार के दिन लगभग 11 बजे एक अज्ञात महिला का रेलवे ट्रैक पर कटी हुई शव बरामद किया।
    user_DALMA NEWS live
    DALMA NEWS live
    आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    19 hrs ago
  • रांची के वार्ड 41 के सेक्टर 2 स्थित सामुदायिक भवन में ताला लगा दिया गया ,लोगों का धरना प्रदर्शन प्रारंभ ।अभी शादी विवाह के समय लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    रांची के वार्ड 41 के सेक्टर 2 स्थित सामुदायिक भवन में ताला लगा दिया गया ,लोगों का धरना प्रदर्शन प्रारंभ ।अभी शादी विवाह के समय लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    22 hrs ago
  • #महिला_आक्रोश_मार्च !! "पिछले 30 वर्षों में कांग्रेस जो काम नहीं कर पाई, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उसे मात्र दो दिनों में करके दिखाया। हम स्वयं 15, 16 और 17 अप्रैल को संसद भवन गए थे, जहाँ महिला आरक्षण कानून लागू होना था। लेकिन कांग्रेस ने इसे पारित नहीं होने दिया, जिससे मैं अत्यंत दुखी हूँ। हम सभी महिलाएँ अब कभी भी कांग्रेस के पास नहीं जाएँगी। हम भाजपा के साथ रहेंगे। चाहे हम लोग भूखे क्यों न मर जाएँ, लेकिन हम कांग्रेस का समर्थन नहीं करेंगे। मैं 17 अप्रैल को देखी, भाजपा जो भी सकारात्मक कार्य कर रही है, उसका राहुल गांधी द्वारा विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस चाहे कुछ भी करे, हमारा समर्थन भाजपा के साथ ही रहेगा।" -पद्मश्री श्रीमती छूटनी महतो #BJP4Jharkhand संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड
    1
    #महिला_आक्रोश_मार्च !!
"पिछले 30 वर्षों में कांग्रेस जो काम नहीं कर पाई, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उसे मात्र दो दिनों में करके दिखाया।
हम स्वयं 15, 16 और 17 अप्रैल को संसद भवन गए थे, जहाँ महिला आरक्षण कानून लागू होना था। लेकिन कांग्रेस ने इसे पारित नहीं होने दिया, जिससे मैं अत्यंत दुखी हूँ। हम सभी महिलाएँ अब कभी भी कांग्रेस के पास नहीं जाएँगी। हम भाजपा के साथ रहेंगे।
चाहे हम लोग भूखे क्यों न मर जाएँ, लेकिन हम कांग्रेस का समर्थन नहीं करेंगे। मैं 17 अप्रैल को देखी, भाजपा जो भी सकारात्मक कार्य कर रही है, उसका राहुल गांधी द्वारा विरोध किया जा रहा है।
कांग्रेस चाहे कुछ भी करे, हमारा समर्थन भाजपा के साथ ही रहेगा।"
-पद्मश्री श्रीमती छूटनी महतो
#BJP4Jharkhand 
संकलक::
कुमार विश्वजीत 
जमशेदपुर 
झारखंड
    user_Kumar S Vishwajeet
    Kumar S Vishwajeet
    राष्ट्रवादी,मानवतावादी,भाजपा समर्थक गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    54 min ago
  • 🚨 तांबो चौक पर वाहन जांच में बड़ी सफलता: चोरी की 2 बाइक बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार 🚨 चाईबासा: मुफस्सिल थाना पुलिस ने तांबो चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलों में से एक बाइक 16 अप्रैल की रात हेंसाबासा गांव में जितेन चातर के घर के आंगन से चोरी की गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि इसी चोरी की बाइक का उपयोग आरोपियों ने दूसरी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए किया था। मामले में अनुसंधान के बाद पुलिस ने झींकपानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सुनील संवैया, नरसंडा गांव के शक्ति राय सुंडी तथा असुरा गांव के अभिजीत बिरुली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अभिजीत बिरुली पूर्व में भी वर्ष 2023 में तांबो चौक स्थित एक दुकान में चोरी के मामले में जेल जा चुका है और करीब एक वर्ष तक कारावास में रहा था। #चाईबासा #मुफस्सिल_थाना #तांबो_चौक #वाहन_जांच #मोटरसाइकिल_चोरी #पुलिस_कार्रवाई #तीन_गिरफ्तार #झींकपानी #क्राइम_न्यूज #झारखंड_समाचार #westsinghbhum #kolhancrimenews
    1
    🚨 तांबो चौक पर वाहन जांच में बड़ी सफलता: चोरी की 2 बाइक बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार 🚨
चाईबासा: मुफस्सिल थाना पुलिस ने तांबो चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलों में से एक बाइक 16 अप्रैल की रात हेंसाबासा गांव में जितेन चातर के घर के आंगन से चोरी की गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि इसी चोरी की बाइक का उपयोग आरोपियों ने दूसरी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए किया था।
मामले में अनुसंधान के बाद पुलिस ने झींकपानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सुनील संवैया, नरसंडा गांव के शक्ति राय सुंडी तथा असुरा गांव के अभिजीत बिरुली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अभिजीत बिरुली पूर्व में भी वर्ष 2023 में तांबो चौक स्थित एक दुकान में चोरी के मामले में जेल जा चुका है और करीब एक वर्ष तक कारावास में रहा था।
#चाईबासा #मुफस्सिल_थाना #तांबो_चौक #वाहन_जांच #मोटरसाइकिल_चोरी #पुलिस_कार्रवाई #तीन_गिरफ्तार #झींकपानी #क्राइम_न्यूज #झारखंड_समाचार #westsinghbhum 
#kolhancrimenews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.