logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवागत जिला धिकारी महोदय श्री मनीष बंसल जी ने कलेक्टट्रेड पहुंच कर किया कार्यभार ग्रहण आगरा संवाददाता बहादुर सिंह *कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर, की अधिकारियों संग बैठक,दिए निर्देश* आगरा.21.04.2026.आज जनपद के नवागत जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल जी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। तथा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों, विभागों आदि का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों संग बैठक ली। नवागत जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग परीक्षा आईआईटी पास कर आईआईटी-दिल्ली से इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। आपने इससे पूर्व जिलाधिकारी-संभल, जिलाधिकारी,सहारनपुर के रूप में सराहनीय सेवाएं प्रदान की है, तथा आप ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ व उन्नाव,सीडीओ लखनऊ, नगरायुक्त मेरठ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। नवागत जिलाधिकारी महोदय ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ट्रेज़री के डबल लॉकर,चकबंदी विभाग, नज़ारत अनुभाग,राजस्व अभिलेखागार (माल),रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा गर्मी के मौसम के दृष्टिगत फरियादियों हेतु पेयजल कि व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जनपद के समस्त विभागों के कार्यालयाध्यक्षों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि फरियादी का तहसील, ब्लॉक स्तर तक सभी कार्यालयों में त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से अपने अपने विभाग की प्रोग्रेस रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि विभागवार विस्तार से समीक्षा की जाएगी, किसी भी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में आ रही समस्या, विभिन्न योजनाओं में अच्छी प्रगति न होने को विशेष रूप से रेखांकित करें जिससे कि उनका निस्तारण कर शासन की मंशानुरूप डेवलपमेंट तथा संचालित योजनाओं को गति दी जा सके। जिलाधिकारी महोदय ने सभी उपस्थित अधिकारियों को शासनादेशों का गंभीरता पूर्वक अनुपालन कराने, स्वयं फाइल पढ़ कर, पूरी जानकारी कर ही अग्रसारित करने, समय समय पर अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण तथा क्षेत्र भ्रमण कर प्राप्त कमियों को अभिलिखित कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने, सभी विभागों को नवाचार हेतु कार्य योजना बनाने, प्रत्येक बैठक के समुचित मिनट तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को स्वयं पढ़, समझ कर निस्तारण करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि मैं किसी भी विभागीय समस्या हेतु हर वक्त उपलब्ध रहूंगा, संबंधित अधिकारी का कम्युनिकेशन गैप नहीं रहे। जिलाधिकारी ने सीएमओ,सीएमएस, एसएन मेडिकल कॉलेज, सभी सीएचसी पीएचसी पर गर्मी के मौसम के दृष्टिगत अलग से तैयारी करने, नगर निगम, जलकल विभाग द्वारा पर्याप्त जलापूर्ति, साफ सफाई सुनिश्चित कराने, प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत स्कूलों में नियमानुसार समय परिवर्तन के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति,आमजन तक समयबद्ध रूप से पहुंचे।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद आगरा,इंटरनेशनल,हेरिटेज सिटी के साथ एक महत्वपूर्ण जनपद है, यहां कार्य की व्यापक संभावनाएं हैं सभी अधिकारी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जिले के समग्र विकास में योगदान देंगे।

2 hrs ago
user_Bahadur Singh
Bahadur Singh
Farmer आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

नवागत जिला धिकारी महोदय श्री मनीष बंसल जी ने कलेक्टट्रेड पहुंच कर किया कार्यभार ग्रहण आगरा संवाददाता बहादुर सिंह *कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर, की अधिकारियों संग बैठक,दिए निर्देश* आगरा.21.04.2026.आज जनपद के नवागत जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल जी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। तथा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों, विभागों आदि का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों संग बैठक ली। नवागत जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग परीक्षा आईआईटी पास कर आईआईटी-दिल्ली से इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। आपने इससे पूर्व जिलाधिकारी-संभल, जिलाधिकारी,सहारनपुर के रूप में सराहनीय सेवाएं प्रदान की है, तथा आप ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ व उन्नाव,सीडीओ लखनऊ, नगरायुक्त मेरठ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। नवागत जिलाधिकारी महोदय ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ट्रेज़री के डबल लॉकर,चकबंदी विभाग, नज़ारत अनुभाग,राजस्व अभिलेखागार (माल),रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा गर्मी के मौसम के दृष्टिगत फरियादियों हेतु पेयजल कि व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जनपद के समस्त विभागों के कार्यालयाध्यक्षों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न हुई बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि फरियादी का तहसील, ब्लॉक स्तर तक सभी कार्यालयों में त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से अपने अपने विभाग की प्रोग्रेस रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि विभागवार विस्तार से समीक्षा की जाएगी, किसी भी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट

में आ रही समस्या, विभिन्न योजनाओं में अच्छी प्रगति न होने को विशेष रूप से रेखांकित करें जिससे कि उनका निस्तारण कर शासन की मंशानुरूप डेवलपमेंट तथा संचालित योजनाओं को गति दी जा सके। जिलाधिकारी महोदय ने सभी उपस्थित अधिकारियों को शासनादेशों का गंभीरता पूर्वक अनुपालन कराने, स्वयं फाइल पढ़ कर, पूरी जानकारी कर ही अग्रसारित करने, समय समय पर अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण तथा क्षेत्र भ्रमण कर प्राप्त कमियों को अभिलिखित कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने, सभी विभागों को नवाचार हेतु कार्य योजना बनाने, प्रत्येक बैठक के समुचित मिनट तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को स्वयं पढ़, समझ कर निस्तारण करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि मैं किसी भी विभागीय समस्या हेतु हर वक्त उपलब्ध रहूंगा, संबंधित अधिकारी का कम्युनिकेशन गैप नहीं रहे। जिलाधिकारी ने सीएमओ,सीएमएस, एसएन मेडिकल कॉलेज, सभी सीएचसी पीएचसी पर गर्मी के मौसम के दृष्टिगत अलग से तैयारी करने, नगर निगम, जलकल विभाग द्वारा पर्याप्त जलापूर्ति, साफ सफाई सुनिश्चित कराने, प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत स्कूलों में नियमानुसार समय परिवर्तन के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति,आमजन तक समयबद्ध रूप से पहुंचे।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद आगरा,इंटरनेशनल,हेरिटेज सिटी के साथ एक महत्वपूर्ण जनपद है, यहां कार्य की व्यापक संभावनाएं हैं सभी अधिकारी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जिले के समग्र विकास में योगदान देंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shivam Plumber house
    1
    Post by Shivam Plumber house
    user_Shivam Plumber house
    Shivam Plumber house
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार पलट गई और ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार पलट गई और ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Arun Kumarroy
    1
    Post by Arun Kumarroy
    user_Arun Kumarroy
    Arun Kumarroy
    Local Politician Agra, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में दबंगई की बड़ी घटना सामने आई है घर में घुसकर मारपीट किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अमित और छोटू नाम के युवकों ने घर में जबरन घुसकर हमला किया और जमकर मारपीट की। घटना में तीन युवतियों को बुरी तरह पीटा गया जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का देर रात मेडिकल कराया गया वहीं आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में दबंगई की बड़ी घटना सामने आई है घर में घुसकर मारपीट किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अमित और छोटू नाम के युवकों ने घर में जबरन घुसकर हमला किया और जमकर मारपीट की। घटना में तीन युवतियों को बुरी तरह पीटा गया जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का देर रात मेडिकल कराया गया वहीं आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_कनिष्क मेडिकल
    कनिष्क मेडिकल
    Pharmacy company Agra, Agra•
    7 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग आगरा के बरहन में दबंगई का खूनी खेल आया सामने , खेत में काम कर रही महिलाओं पर दबंगों का जानलेवा हमला महिलाओं को घेरकर बेरहमी से पीटा गया जमीन पर पटक-पटक कर किया गया लहूलुहान घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी थाना बरहन क्षेत्र के नगला वरी गांव का मामला
    3
    आगरा ब्रेकिंग
आगरा के बरहन में दबंगई का खूनी खेल आया सामने ,
खेत में काम कर रही महिलाओं पर दबंगों का जानलेवा हमला
महिलाओं को घेरकर बेरहमी से पीटा गया
जमीन पर पटक-पटक कर किया गया लहूलुहान
घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
थाना बरहन क्षेत्र के नगला वरी गांव का मामला
    user_Tv92 News
    Tv92 News
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में 10 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदल दिए गए हैं। मुख्य अपडेट्स: अयोध्या के नए DM: बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी अब अयोध्या की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रमुख तबादले: अविनाश कुमार को अलीगढ़ और ईशा प्रिया को अंबेडकर नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अन्य बदलाव: कविता मीणा को हापुड़ और अनुपम शुक्ला को गाजीपुर भेजा गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव: अयोध्या के पूर्व डीएम निखिल टीकाराम फुंडे अब मुख्यमंत्री के विशेष सचिव होंगे।
    1
    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में 10 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदल दिए गए हैं।
मुख्य अपडेट्स:
अयोध्या के नए DM: बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी अब अयोध्या की जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रमुख तबादले: अविनाश कुमार को अलीगढ़ और ईशा प्रिया को अंबेडकर नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
अन्य बदलाव: कविता मीणा को हापुड़ और अनुपम शुक्ला को गाजीपुर भेजा गया है।
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव: अयोध्या के पूर्व डीएम निखिल टीकाराम फुंडे अब मुख्यमंत्री के विशेष सचिव होंगे।
    user_Ak india bharat 5
    Ak india bharat 5
    मैं एक रिपोर्टर सिविल लाइंस, आगरा•
    8 hrs ago
  • यह शब्द बंगाल के एक मुस्लिम बहुल बस्ती की बुजुर्ग महिला के हैं | *अब यह शब्द उन हिंदुओं को सुनने चाहिए जो...* प्याज टमाटर के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कर रहे हैं | 👽
    1
    यह शब्द बंगाल के एक मुस्लिम बहुल बस्ती की बुजुर्ग महिला के हैं |
*अब यह शब्द उन हिंदुओं को सुनने चाहिए जो...*
प्याज टमाटर के लिए 
भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कर रहे हैं |
👽
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के नगला वरी गांव में दबंगई का खौफनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खेत में काम कर रही महिलाओं पर कुछ दबंगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं को घेरकर बेरहमी से पीटा गया और जमीन पर पटक-पटक कर लहूलुहान कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।
    3
    आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के नगला वरी गांव में दबंगई का खौफनाक मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि खेत में काम कर रही महिलाओं पर कुछ दबंगों ने अचानक हमला कर दिया।
आरोप है कि महिलाओं को घेरकर बेरहमी से पीटा गया और जमीन पर पटक-पटक कर लहूलुहान कर दिया गया।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बीजेपी सरकार खराबी है क्योंकि अपना भला चाहती है वह 🥺🥺
    1
    बीजेपी सरकार खराबी है 
क्योंकि अपना भला चाहती है वह 🥺🥺
    user_Arun Kumarroy
    Arun Kumarroy
    Local Politician Agra, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.