अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जे सी बी से सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जे सी बी से सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया अम्बिका शर्मा (सन्हौला ) सन्हौला प्रखंड की सीलहन पंचायत अंतर्गत कुशाहा गांव में शनिवार को प्रशासन का अतिक्रमण जम कर बुलडोजर चला, कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे सरकारी भूमि पर बने बाथरूम एवं अन्य अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान दंडाधिकारी की मौजूदगी में राजस्व कर्मचारी, अमीन तथा सनोखर थाना की पुलिस बल तैनात रही.कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि जिस सीमा तक अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया गया था, उस पूरे क्षेत्र में कार्रवाई नहीं की गई. उनका कहना था कि प्रशासन ने केवल कुछ लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई की, जबकि अन्य अतिक्रमण को छोड़ दिया गया. मौके पर मौजूद अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी ने बताया कि प्रशासन को जितनी सीमा तक आवेदन प्राप्त हुआ था, उसी के अनुरूप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित स्थल को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद गांव में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा. एक ओर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल की सराहना हुई, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की नाराजगी ने कार्रवाई की निष्पक्षता को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए!
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जे सी बी से सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जे सी बी से सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया अम्बिका शर्मा (सन्हौला ) सन्हौला प्रखंड की सीलहन पंचायत अंतर्गत कुशाहा गांव में शनिवार को प्रशासन का अतिक्रमण जम कर बुलडोजर चला, कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे सरकारी भूमि पर बने बाथरूम एवं अन्य अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान दंडाधिकारी की मौजूदगी में राजस्व कर्मचारी, अमीन तथा सनोखर थाना की पुलिस बल तैनात रही.कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि जिस सीमा तक अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया गया था, उस पूरे क्षेत्र में
कार्रवाई नहीं की गई. उनका कहना था कि प्रशासन ने केवल कुछ लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई की, जबकि अन्य अतिक्रमण को छोड़ दिया गया. मौके पर मौजूद अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी ने बताया कि प्रशासन को जितनी सीमा तक आवेदन प्राप्त हुआ था, उसी के अनुरूप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित स्थल को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद गांव में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा. एक ओर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल की सराहना हुई, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की नाराजगी ने कार्रवाई की निष्पक्षता को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए!
- भागलपुर: प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल में ओरल हाइजीन डे पर जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को दंत स्वास्थ्य की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी 1 अगस्त 2026। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), अंग प्रदेश भागलपुर के तत्वावधान में ओरल हाइजीन डे के अवसर पर प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल, पन्नूचक, घोघा में दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दंत चिकित्सकों द्वारा मौखिक स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दांतों में कैविटी एवं मसूड़ों की बीमारियों से बचाव, नियमित दंत परीक्षण के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में बच्चों को यह संदेश दिया गया कि "स्वस्थ मुंह, स्वस्थ शरीर की पहली पहचान है।" इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह और रात में ब्रश करने, संतुलित आहार लेने, मीठे खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन करने तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क दंत जांच (Free Dental Check-up) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विद्यालय प्रबंधन ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन, अंग प्रदेश भागलपुर के सभी दंत चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- मदरौनी स्थित अर्जुन कॉलेज में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर मदरौनी स्थित अर्जुन कॉलेज में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर इस्माईलपुर निवासी 40 वर्षीय मिथलेश मंडल की मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।1
- लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9031618646 श्रावणी मेला का मुख्य आकर्षण कमराएं और मासूम गंज के बीच बने सुरंग बना कांवरियों का आकर्षण का केंद्र लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9031618646 श्रावणी मेला का मुख्य आकर्षण कमराएं और मासूम गंज के बीच बने सुरंग बना कांवरियों का आकर्षण का केंद्र सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर आज सुल्तानगंज के कैमरा और मासूमगंज के बीच कांवरिया पथ में एक सुरंग का निर्माण किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना है उसके नीचे से कांवरिया बोल बम का नारा लगाते हुए यात्रा कर रहे हैं कमरिया पाठ में कांवरियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से जगह-जगह पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्थाई थाना कांवरियों को ठहरने के लिए सुविधा कराई गई है यह सुरंग निर्माण सुल्तानगंज और मुंगेर जिले के बॉर्डर पर कांवरिया पथ के लिए कराया गया है1
- खगड़िया में सैकड़ों लीटर विदेशी शराब नष्ट। गोगरी अनुमंडल के महेशखूंट, पसराहा, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना में विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी से विनष्टीकरण किया गया। प्रशासन ने कहा कि शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खगड़िया के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त की गई सैकड़ों लीटर विदेशी शराब को प्रशासन ने विनष्ट कर दिया। महेशखूंट थाना, पसराहा थाना, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना के विभिन्न कांडों में जब्त शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी मशीन से विनष्टीकरण किया गया। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।3
- 10 साल। 152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़। ये आंकड़े नहीं - युवाओं के लिए मौकों के बंद होते दरवाज़ों की दास्तां है। किसी का कीमती वक्त छिनता है। किसी परिवार की बचत खत्म होती है। किसी छात्र की उम्मीद टूट जाती है। चंद लोग बैठ कर एक टूटे हुए सिस्टम का फायदा उठाते हैं - और इसकी कीमत देश के करोड़ों छात्र चुकाते हैं। यही सच्चाई है।1
- दिल्ली में रिश्तों का खौफनाक अंत! पति पर पत्नी की ह*त्या का आरोप1