logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खगड़िया में सैकड़ों लीटर विदेशी शराब नष्ट। गोगरी अनुमंडल के महेशखूंट, पसराहा, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना में विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी से विनष्टीकरण किया गया। प्रशासन ने कहा कि शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खगड़िया के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त की गई सैकड़ों लीटर विदेशी शराब को प्रशासन ने विनष्ट कर दिया। महेशखूंट थाना, पसराहा थाना, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना के विभिन्न कांडों में जब्त शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी मशीन से विनष्टीकरण किया गया। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

5 hrs ago
user_GAUTAM KUMAR
GAUTAM KUMAR
Parbatta, Khagaria•
5 hrs ago

खगड़िया में सैकड़ों लीटर विदेशी शराब नष्ट। गोगरी अनुमंडल के महेशखूंट, पसराहा, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना में विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी से विनष्टीकरण किया गया। प्रशासन ने कहा कि शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खगड़िया के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त की गई सैकड़ों लीटर विदेशी शराब को प्रशासन ने विनष्ट कर दिया। महेशखूंट थाना, पसराहा थाना, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना के विभिन्न कांडों में जब्त शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी मशीन से विनष्टीकरण किया गया। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोगरी मुख्यालय स्थित ट्रायसन भवन में चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति बैठक का किया गया आयोजन, गोगरी एसडीओ एवं एसडीपीओ रहे मौजूद। आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसन भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ठाकुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, अंचल राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए चेहल्लुम पर्व मनाने की अपील की। साथ ही जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओ संजय कुमार एवं एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
    1
    गोगरी मुख्यालय स्थित ट्रायसन भवन में चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति बैठक का किया गया आयोजन, गोगरी एसडीओ एवं एसडीपीओ रहे मौजूद।
आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसन भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने की।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ठाकुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, अंचल राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए चेहल्लुम पर्व मनाने की अपील की। साथ ही जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसडीओ संजय कुमार एवं एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    5 hrs ago
  • भागलपुर: प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल में ओरल हाइजीन डे पर जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को दंत स्वास्थ्य की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी 1 अगस्त 2026। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), अंग प्रदेश भागलपुर के तत्वावधान में ओरल हाइजीन डे के अवसर पर प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल, पन्नूचक, घोघा में दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दंत चिकित्सकों द्वारा मौखिक स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दांतों में कैविटी एवं मसूड़ों की बीमारियों से बचाव, नियमित दंत परीक्षण के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में बच्चों को यह संदेश दिया गया कि "स्वस्थ मुंह, स्वस्थ शरीर की पहली पहचान है।" इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह और रात में ब्रश करने, संतुलित आहार लेने, मीठे खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन करने तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क दंत जांच (Free Dental Check-up) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विद्यालय प्रबंधन ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन, अंग प्रदेश भागलपुर के सभी दंत चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    1
    भागलपुर: प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल में ओरल हाइजीन डे पर जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को दंत स्वास्थ्य की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
1 अगस्त 2026। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), अंग प्रदेश भागलपुर के तत्वावधान में ओरल हाइजीन डे के अवसर पर प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल, पन्नूचक, घोघा में दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दंत चिकित्सकों द्वारा मौखिक स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दांतों में कैविटी एवं मसूड़ों की बीमारियों से बचाव, नियमित दंत परीक्षण के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में बच्चों को यह संदेश दिया गया कि "स्वस्थ मुंह, स्वस्थ शरीर की पहली पहचान है।"
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह और रात में ब्रश करने, संतुलित आहार लेने, मीठे खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन करने तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क दंत जांच (Free Dental Check-up) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
विद्यालय प्रबंधन ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन, अंग प्रदेश भागलपुर के सभी दंत चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में सजी 'एक शाम रफी के नाम', सदाबहार गीतों से देर रात तक झूमे श्रोता हवेली खड़गपुर। मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में शुक्रवार की शाम आयोजित 'एक शाम रफी के नाम' संगीतमय कार्यक्रम में सुरों की ऐसी महफिल सजी कि श्रोता देर रात तक मोहम्मद रफी के अमर गीतों के साथ झूमते रहे। शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चले इस आयोजन में मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रफी साहब के एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को स्वर्णिम संगीत युग की यादों से रूबरू कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह तथा आयोजक मनोज कुमार रघु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, मुकेश एवं महेंद्र कपूर के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिबू दा ने किया। संगीत संध्या के दौरान कलाकारों ने रफी साहब के कालजयी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरमयी बना दिया। खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह ने भी अपनी मधुर गायकी से रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना की। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज़ और उनके गीत समय की सीमाओं से परे हैं। उनके गीत हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में आज भी समान रूप से लोकप्रिय हैं और जीवन के हर भाव को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रफी साहब भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे अमर गायक हैं, जिनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायकी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने रफी साहब के संगीत को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताया। आयोजक मनोज कुमार रघु ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, एम एकेडमी के निदेशक नीरज कुमार, विपिन खीरी, दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सौरभ, सरपंच रशीद कमर, मोहम्मद नौशाद, नंदकिशोर चौधरी, शत्रुघ्न कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    3
    हवेली खड़गपुर में सजी 'एक शाम रफी के नाम', सदाबहार गीतों से देर रात तक झूमे श्रोता
हवेली खड़गपुर। मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में शुक्रवार की शाम आयोजित 'एक शाम रफी के नाम' संगीतमय कार्यक्रम में सुरों की ऐसी महफिल सजी कि श्रोता देर रात तक मोहम्मद रफी के अमर गीतों के साथ झूमते रहे। शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चले इस आयोजन में मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रफी साहब के एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को स्वर्णिम संगीत युग की यादों से रूबरू कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह तथा आयोजक मनोज कुमार रघु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, मुकेश एवं महेंद्र कपूर के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिबू दा ने किया।
संगीत संध्या के दौरान कलाकारों ने रफी साहब के कालजयी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरमयी बना दिया। खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह ने भी अपनी मधुर गायकी से रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना की।
मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज़ और उनके गीत समय की सीमाओं से परे हैं। उनके गीत हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में आज भी समान रूप से लोकप्रिय हैं और जीवन के हर भाव को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रफी साहब भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे अमर गायक हैं, जिनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायकी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने रफी साहब के संगीत को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताया।
आयोजक मनोज कुमार रघु ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।
इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, एम एकेडमी के निदेशक नीरज कुमार, विपिन खीरी, दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सौरभ, सरपंच रशीद कमर, मोहम्मद नौशाद, नंदकिशोर चौधरी, शत्रुघ्न कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। * :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। *
    1
    :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल

मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की  साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है।
वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

*
:कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल
मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की  साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है।
वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
*
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • 3 साल का बम को देखिए किस तरह से दौड़ते हुए भोलेनाथ जी से मिलने के लिए #indiasachtaknews #tarapurvidhansabha #bihar #viralreels
    1
    3 साल का बम को देखिए किस तरह से दौड़ते हुए भोलेनाथ जी से मिलने के लिए #indiasachtaknews #tarapurvidhansabha #bihar #viralreels
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • Anchor - भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दूसरे दिन लाखों की संख्या में शिव भक्त अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर लगाएं गंगा में डुबकी। लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार ,संवाददाता , साहिल राज आगाज टाइम विज्ञापन के लिए सम्पर्क 9031618646 Anchor - भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दूसरे दिन लाखों की संख्या में शिव भक्त अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर लगाएं गंगा में डुबकी। गंगा स्नान कर गंगा जल लेकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए , जहां बाबा भोलेनाथ को बैधनाथ के देवघर में बावा भोलेनाथ को अजगैबीनाथ धाम उत्तरवाहिनी गंगा जल से जलाभिषेक करेंगे। बता दें अजगैबीनाथ धाम पूरा शहर कांवरिया भगवा रंग में भगवा मय हो गया है। वहीं दूसरी तरफ बोल बम के नारे से गूंज उठी शहर से लेकर कांवरिया कच्ची पथ,पर बोल-बम की नारा से गुंज उठा है।हर शिव भक्तों के जुवान पर एक ही नारा बोम बम का नारा है बाबा एक सहारा है। *बता करें अजगैबीनाथ धाम नमामि गंगे घाट की।* नमामि गंगे घाट पर जिस तरह से जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की तैयारी किया गया गंगा घाटों पर, रात में भी देश विदेश से कांवड़ियां श्रद्धालुओं गंगा में स्नान करने नजर आ रहे हैं। वहीं रेंजर लाइट की रंग बिरंगे प्रकाश से जगमगाता रौशनी, और पानी के फुहारे से आकर्षित करते नजारें। शिव भक्तों के लिए मन को मोह लेने जैसा, बाइट,नीलम शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ बाइट, श्राद्धलु दिल्ली
    1
    Anchor - भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दूसरे दिन लाखों की संख्या में शिव भक्त अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर लगाएं गंगा में डुबकी।
लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार 
,संवाददाता , साहिल राज आगाज टाइम 
विज्ञापन के लिए सम्पर्क 9031618646
Anchor - भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दूसरे दिन लाखों की संख्या में शिव भक्त अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर लगाएं गंगा में डुबकी।
गंगा स्नान कर गंगा जल लेकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा के लिए  रवाना हुए , जहां बाबा भोलेनाथ को 
बैधनाथ के देवघर में बावा भोलेनाथ को अजगैबीनाथ धाम उत्तरवाहिनी गंगा जल से जलाभिषेक करेंगे।
बता दें अजगैबीनाथ धाम पूरा शहर  कांवरिया भगवा रंग में भगवा मय हो गया है।
वहीं दूसरी तरफ बोल बम के नारे से गूंज उठी शहर से लेकर कांवरिया कच्ची पथ,पर बोल-बम की नारा से गुंज उठा है।हर शिव भक्तों के जुवान पर 
एक ही नारा बोम बम का नारा है बाबा एक सहारा है।
*बता करें अजगैबीनाथ धाम नमामि गंगे घाट की।*
नमामि गंगे घाट पर जिस तरह से जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की तैयारी किया गया गंगा घाटों पर, रात में भी देश विदेश से कांवड़ियां श्रद्धालुओं गंगा में स्नान करने नजर आ रहे हैं। वहीं रेंजर लाइट की रंग बिरंगे प्रकाश से जगमगाता रौशनी, और पानी के फुहारे से आकर्षित करते नजारें।
शिव भक्तों के लिए मन को मोह लेने जैसा,
बाइट,नीलम शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ 
बाइट, श्राद्धलु दिल्ली
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • गोगरी में साप्ताहिक जनता दरबार का किया गया आयोजन,कुल पांच मामलों की हुई सुनवाई। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस जनता दरबार में कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी मामले भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों से जुड़े थे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। उन्होंने प्रत्येक मामले की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई। मौके पर ही 3 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने बताया कि शेष दो मामलों में आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों की विस्तृत जांच की जानी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह आयोजित होने वाले जनता दरबार में इन मामलों का भी निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा सभी मामलों का समाधान नियमानुसार किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
    1
    गोगरी में साप्ताहिक जनता दरबार का किया गया आयोजन,कुल पांच मामलों की हुई सुनवाई।
गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस जनता दरबार में कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी मामले भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों से जुड़े थे।
जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। उन्होंने प्रत्येक मामले की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई। मौके पर ही 3 मामलों का निष्पादन कर दिया गया।
अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने बताया कि शेष दो मामलों में आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों की विस्तृत जांच की जानी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह आयोजित होने वाले जनता दरबार में इन मामलों का भी निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा सभी मामलों का समाधान नियमानुसार किया जाएगा।
जनता दरबार के दौरान राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • मनोकामना पूर्ण होने पर लिया विशेष संकल्प, बराकर से सुल्तानगंज और फिर देवघर तक करेंगे जलाभिषक विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दूसरे दिन कच्ची कांवरिया पथ पर लाखों शिवभक्तों के बीच गिरिडीह जिले के मल्हो निवासी महावीर भगत अपनी अनोखी कांवर यात्रा से आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने उत्तरवाहिनी बराकर नदी से 62 लीटर जल लेकर करीब 350 किलोमीटर की पदयात्रा का संकल्प लिया है। उनकी कांवर में 31-31 लीटर जल से भरे दो डिब्बे हैं। शुक्रवार को धोबई के समीप महावीर भगत ने बताया कि बाबा भोलेनाथ से मांगी गई मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने यह कठिन व्रत लिया। पहले वह बराकर नदी के जल से सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद सोमवार को सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर कच्ची कांवरिया पथ के रास्ते देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। भारी वजन के बावजूद उनकी अटूट आस्था और संकल्प को देखकर कांवरिए व स्थानीय लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
    1
    मनोकामना पूर्ण होने पर लिया विशेष संकल्प, बराकर से सुल्तानगंज और फिर देवघर तक करेंगे जलाभिषक
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दूसरे दिन कच्ची कांवरिया पथ पर लाखों शिवभक्तों के बीच गिरिडीह जिले के मल्हो निवासी महावीर भगत अपनी अनोखी कांवर यात्रा से आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने उत्तरवाहिनी बराकर नदी से 62 लीटर जल लेकर करीब 350 किलोमीटर की पदयात्रा का संकल्प लिया है। उनकी कांवर में 31-31 लीटर जल से भरे दो डिब्बे हैं। शुक्रवार को धोबई के समीप महावीर भगत ने बताया कि बाबा भोलेनाथ से मांगी गई मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने यह कठिन व्रत लिया। पहले वह बराकर नदी के जल से सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद सोमवार को सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर कच्ची कांवरिया पथ के रास्ते देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। भारी वजन के बावजूद उनकी अटूट आस्था और संकल्प को देखकर कांवरिए व स्थानीय लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • तारापुर में दिनदहाड़े महिला से लूट, मुंह पर पदार्थ फेंककर बदमाश ले उड़े जेवर, मोबाइल व नकदी तारापुर जिला परिषद स्टैंड के समीप शनिवार को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से सोने की बाली, सोने की चेन, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़िता ने तारापुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोनडीहा निवासी कल्पना देवी ने बताया कि वह सोने की चेन बनवाने के लिए तारापुर बाजार आई थीं। जिला परिषद स्टैंड के पास एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और खुद को हरिद्वार से आने वाला बताते हुए पानी पिलाने की बात करने लगा। महिला ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ने लगी। तभी उसका दूसरा साथी वहां पहुंचा और महिला के चेहरे पर कोई अज्ञात पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह बदहवास हो गईं। इस दौरान बदमाशों ने उनके हाथ में मौजूद पन्नी छीन ली, जिसमें मोबाइल फोन, सोने की चेन और 20 हजार रुपये रखे थे। साथ ही कान में पहनी सोने की बाली भी खींचकर दोनों बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद तारापुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है।
    1
    तारापुर में दिनदहाड़े महिला से लूट, मुंह पर पदार्थ फेंककर बदमाश ले उड़े जेवर, मोबाइल व नकदी
तारापुर जिला परिषद स्टैंड के समीप शनिवार को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से सोने की बाली, सोने की चेन, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़िता ने तारापुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सोनडीहा निवासी कल्पना देवी ने बताया कि वह सोने की चेन बनवाने के लिए तारापुर बाजार आई थीं। जिला परिषद स्टैंड के पास एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और खुद को हरिद्वार से आने वाला बताते हुए पानी पिलाने की बात करने लगा। महिला ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ने लगी। तभी उसका दूसरा साथी वहां पहुंचा और महिला के चेहरे पर कोई अज्ञात पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह बदहवास हो गईं।
इस दौरान बदमाशों ने उनके हाथ में मौजूद पन्नी छीन ली, जिसमें मोबाइल फोन, सोने की चेन और 20 हजार रुपये रखे थे। साथ ही कान में पहनी सोने की बाली भी खींचकर दोनों बाइक से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद तारापुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.