गोगरी में साप्ताहिक जनता दरबार का किया गया आयोजन,कुल पांच मामलों की हुई सुनवाई। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस जनता दरबार में कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी मामले भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों से जुड़े थे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। उन्होंने प्रत्येक मामले की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई। मौके पर ही 3 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने बताया कि शेष दो मामलों में आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों की विस्तृत जांच की जानी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह आयोजित होने वाले जनता दरबार में इन मामलों का भी निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा सभी मामलों का समाधान नियमानुसार किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
गोगरी में साप्ताहिक जनता दरबार का किया गया आयोजन,कुल पांच मामलों की हुई सुनवाई। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले इस जनता दरबार में कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी मामले भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों से जुड़े थे। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने की। उन्होंने प्रत्येक मामले की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई। मौके पर ही 3 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। अंचलाधिकारी आमिर हुसैन ने बताया कि शेष दो मामलों में आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों की विस्तृत जांच की जानी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह आयोजित होने वाले जनता दरबार में इन मामलों का भी निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा सभी मामलों का समाधान नियमानुसार किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
- महेशखूंट पंचायत में,पंचायत सरकार भवन का बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने फीता काटकर विधिवत किया उद्घाटन। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट पंचायत में शनिवार की शाम एक करोड़ 65 लाख 56 हजार रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सरकार भवन का बेलदौर के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पंचायतवासियों की लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई। अब पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, पंचायत की मुखिया श्वेता भारती, मुखिया प्रतिनिधि परवीन चौरसिया, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस भवन में विभिन्न विभागों के काउंटर संचालित होंगे तथा संबंधित पदाधिकारी भी उपलब्ध रहेंगे। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व, विकास एवं अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़े अधिकांश कार्य पंचायत स्तर पर ही संपन्न हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के निकट ही सभी आवश्यक सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पंचायत सरकार भवन शुरू होने से लोगों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता और तेजी आएगी। उद्घाटन के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए गोगरी प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। पंचायत सरकार भवन शुरू होने से सरकारी योजनाओं और प्रमाण-पत्रों सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ पंचायत स्तर पर ही आसानी से मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पंचायत सरकार भवन को ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके प्रभावी संचालन का भरोसा दिलाया। समारोह का समापन लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ हुआ।1
- खगड़िया में सैकड़ों लीटर विदेशी शराब नष्ट। गोगरी अनुमंडल के महेशखूंट, पसराहा, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना में विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी से विनष्टीकरण किया गया। प्रशासन ने कहा कि शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खगड़िया के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त की गई सैकड़ों लीटर विदेशी शराब को प्रशासन ने विनष्ट कर दिया। महेशखूंट थाना, पसराहा थाना, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना के विभिन्न कांडों में जब्त शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी मशीन से विनष्टीकरण किया गया। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।3
- :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। * :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। *1
- लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9031618646 श्रावणी मेला का मुख्य आकर्षण कमराएं और मासूम गंज के बीच बने सुरंग बना कांवरियों का आकर्षण का केंद्र लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9031618646 श्रावणी मेला का मुख्य आकर्षण कमराएं और मासूम गंज के बीच बने सुरंग बना कांवरियों का आकर्षण का केंद्र सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर आज सुल्तानगंज के कैमरा और मासूमगंज के बीच कांवरिया पथ में एक सुरंग का निर्माण किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना है उसके नीचे से कांवरिया बोल बम का नारा लगाते हुए यात्रा कर रहे हैं कमरिया पाठ में कांवरियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से जगह-जगह पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्थाई थाना कांवरियों को ठहरने के लिए सुविधा कराई गई है यह सुरंग निर्माण सुल्तानगंज और मुंगेर जिले के बॉर्डर पर कांवरिया पथ के लिए कराया गया है1
- CM सम्राट चौधरी ने कमाल कर दिया। अद्भुत गुफा बना करके सभी बम के दिल जीता...असरगंज के अद्भुत सुरंग पर क्या बोल बम? Samrat Choudhary #samratchoudhary #bolbam #𝐓𝐚𝐫𝐚𝐩𝐮𝐫 #mungerbihar #jamuinews #asarganj1
- भागलपुर: प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल में ओरल हाइजीन डे पर जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को दंत स्वास्थ्य की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी 1 अगस्त 2026। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), अंग प्रदेश भागलपुर के तत्वावधान में ओरल हाइजीन डे के अवसर पर प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल, पन्नूचक, घोघा में दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दंत चिकित्सकों द्वारा मौखिक स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दांतों में कैविटी एवं मसूड़ों की बीमारियों से बचाव, नियमित दंत परीक्षण के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में बच्चों को यह संदेश दिया गया कि "स्वस्थ मुंह, स्वस्थ शरीर की पहली पहचान है।" इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह और रात में ब्रश करने, संतुलित आहार लेने, मीठे खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन करने तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क दंत जांच (Free Dental Check-up) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विद्यालय प्रबंधन ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन, अंग प्रदेश भागलपुर के सभी दंत चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- हवेली खड़गपुर में सजी 'एक शाम रफी के नाम', सदाबहार गीतों से देर रात तक झूमे श्रोता हवेली खड़गपुर। मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में शुक्रवार की शाम आयोजित 'एक शाम रफी के नाम' संगीतमय कार्यक्रम में सुरों की ऐसी महफिल सजी कि श्रोता देर रात तक मोहम्मद रफी के अमर गीतों के साथ झूमते रहे। शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चले इस आयोजन में मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रफी साहब के एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को स्वर्णिम संगीत युग की यादों से रूबरू कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह तथा आयोजक मनोज कुमार रघु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, मुकेश एवं महेंद्र कपूर के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिबू दा ने किया। संगीत संध्या के दौरान कलाकारों ने रफी साहब के कालजयी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरमयी बना दिया। खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह ने भी अपनी मधुर गायकी से रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना की। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज़ और उनके गीत समय की सीमाओं से परे हैं। उनके गीत हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में आज भी समान रूप से लोकप्रिय हैं और जीवन के हर भाव को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रफी साहब भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे अमर गायक हैं, जिनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायकी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने रफी साहब के संगीत को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताया। आयोजक मनोज कुमार रघु ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, एम एकेडमी के निदेशक नीरज कुमार, विपिन खीरी, दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सौरभ, सरपंच रशीद कमर, मोहम्मद नौशाद, नंदकिशोर चौधरी, शत्रुघ्न कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- गोगरी मुख्यालय स्थित ट्रायसन भवन में चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति बैठक का किया गया आयोजन, गोगरी एसडीओ एवं एसडीपीओ रहे मौजूद। आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसन भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ठाकुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, अंचल राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए चेहल्लुम पर्व मनाने की अपील की। साथ ही जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओ संजय कुमार एवं एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।1