तारापुर में दिनदहाड़े महिला से लूट, मुंह पर पदार्थ फेंककर बदमाश ले उड़े जेवर, मोबाइल व नकदी तारापुर जिला परिषद स्टैंड के समीप शनिवार को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से सोने की बाली, सोने की चेन, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़िता ने तारापुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोनडीहा निवासी कल्पना देवी ने बताया कि वह सोने की चेन बनवाने के लिए तारापुर बाजार आई थीं। जिला परिषद स्टैंड के पास एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और खुद को हरिद्वार से आने वाला बताते हुए पानी पिलाने की बात करने लगा। महिला ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ने लगी। तभी उसका दूसरा साथी वहां पहुंचा और महिला के चेहरे पर कोई अज्ञात पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह बदहवास हो गईं। इस दौरान बदमाशों ने उनके हाथ में मौजूद पन्नी छीन ली, जिसमें मोबाइल फोन, सोने की चेन और 20 हजार रुपये रखे थे। साथ ही कान में पहनी सोने की बाली भी खींचकर दोनों बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद तारापुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है।
तारापुर में दिनदहाड़े महिला से लूट, मुंह पर पदार्थ फेंककर बदमाश ले उड़े जेवर, मोबाइल व नकदी तारापुर जिला परिषद स्टैंड के समीप शनिवार को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से सोने की बाली, सोने की चेन, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़िता ने तारापुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोनडीहा निवासी कल्पना देवी ने बताया कि वह सोने की चेन बनवाने के लिए तारापुर बाजार आई थीं। जिला परिषद स्टैंड के पास एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और खुद को हरिद्वार से आने वाला बताते हुए पानी पिलाने की बात करने लगा। महिला ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ने लगी। तभी उसका दूसरा साथी वहां पहुंचा और महिला के चेहरे पर कोई अज्ञात पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह बदहवास हो गईं। इस दौरान बदमाशों ने उनके हाथ में मौजूद पन्नी छीन ली, जिसमें मोबाइल फोन, सोने की चेन और 20 हजार रुपये रखे थे। साथ ही कान में पहनी सोने की बाली भी खींचकर दोनों बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद तारापुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है।
- 3 साल का बम को देखिए किस तरह से दौड़ते हुए भोलेनाथ जी से मिलने के लिए #indiasachtaknews #tarapurvidhansabha #bihar #viralreels1
- लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम। श्रावणी मेला शुरू हुए 2 दिन भी नहीं हुए हैं बिजली विभाग की सारे दावों की खुल गई पोल। सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है पर बिजली विभाग कि सारे दावे फेल नजर आ रहे हैं लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार। रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम। श्रावणी मेला शुरू हुए 2 दिन भी नहीं हुए हैं बिजली विभाग की सारे दावों की खुल गई पोल। सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है पर बिजली विभाग कि सारे दावे फेल नजर आ रहे हैं सुल्तानगंज के कृष्णगढ़ से तारापुर की ओर जाने वाले एकमात्र फूल जितने भी पल लगे हैं किसी में बिजली के पोल पर किसी में बल्ब जल ही नहीं रहा है बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 25 जुलाई 2026 बिजली के सभी काम दुरुस्त कर लिए जाएंगे पर पोल जितने भी लाइट लगे हैं एक एक दो को छोड़कर किसी में बल्ब नहीं प्रकाश दे रहा है विद्युत विभाग इस पर ध्यान दें1
- महेशखूंट पंचायत में,पंचायत सरकार भवन का बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने फीता काटकर विधिवत किया उद्घाटन। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट पंचायत में शनिवार की शाम एक करोड़ 65 लाख 56 हजार रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सरकार भवन का बेलदौर के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पंचायतवासियों की लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई। अब पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, पंचायत की मुखिया श्वेता भारती, मुखिया प्रतिनिधि परवीन चौरसिया, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस भवन में विभिन्न विभागों के काउंटर संचालित होंगे तथा संबंधित पदाधिकारी भी उपलब्ध रहेंगे। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व, विकास एवं अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़े अधिकांश कार्य पंचायत स्तर पर ही संपन्न हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के निकट ही सभी आवश्यक सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पंचायत सरकार भवन शुरू होने से लोगों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता और तेजी आएगी। उद्घाटन के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए गोगरी प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। पंचायत सरकार भवन शुरू होने से सरकारी योजनाओं और प्रमाण-पत्रों सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ पंचायत स्तर पर ही आसानी से मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पंचायत सरकार भवन को ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके प्रभावी संचालन का भरोसा दिलाया। समारोह का समापन लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ हुआ।1
- ट्रेन एक तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल परिवहन साधन है, जो यात्रियों और माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाती है। ट्रेन एक तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल परिवहन साधन है, जो यात्रियों और माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाती है।1
- भागलपुर: प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल में ओरल हाइजीन डे पर जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को दंत स्वास्थ्य की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी 1 अगस्त 2026। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), अंग प्रदेश भागलपुर के तत्वावधान में ओरल हाइजीन डे के अवसर पर प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल, पन्नूचक, घोघा में दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दंत चिकित्सकों द्वारा मौखिक स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दांतों में कैविटी एवं मसूड़ों की बीमारियों से बचाव, नियमित दंत परीक्षण के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में बच्चों को यह संदेश दिया गया कि "स्वस्थ मुंह, स्वस्थ शरीर की पहली पहचान है।" इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह और रात में ब्रश करने, संतुलित आहार लेने, मीठे खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन करने तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क दंत जांच (Free Dental Check-up) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विद्यालय प्रबंधन ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन, अंग प्रदेश भागलपुर के सभी दंत चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। * :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। *1
- मनोकामना पूर्ण होने पर लिया विशेष संकल्प, बराकर से सुल्तानगंज और फिर देवघर तक करेंगे जलाभिषक विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दूसरे दिन कच्ची कांवरिया पथ पर लाखों शिवभक्तों के बीच गिरिडीह जिले के मल्हो निवासी महावीर भगत अपनी अनोखी कांवर यात्रा से आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने उत्तरवाहिनी बराकर नदी से 62 लीटर जल लेकर करीब 350 किलोमीटर की पदयात्रा का संकल्प लिया है। उनकी कांवर में 31-31 लीटर जल से भरे दो डिब्बे हैं। शुक्रवार को धोबई के समीप महावीर भगत ने बताया कि बाबा भोलेनाथ से मांगी गई मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने यह कठिन व्रत लिया। पहले वह बराकर नदी के जल से सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद सोमवार को सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर कच्ची कांवरिया पथ के रास्ते देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। भारी वजन के बावजूद उनकी अटूट आस्था और संकल्प को देखकर कांवरिए व स्थानीय लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।1
- चौधरी परिवार के घर से हुआ 10 करोड़ की डकैती। फिर भी सम्राट चौधरी चुप क्यों वीडियो हुई वायरल? बांका जिला1
- Anchor - भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दूसरे दिन लाखों की संख्या में शिव भक्त अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर लगाएं गंगा में डुबकी। लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार ,संवाददाता , साहिल राज आगाज टाइम विज्ञापन के लिए सम्पर्क 9031618646 Anchor - भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दूसरे दिन लाखों की संख्या में शिव भक्त अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर लगाएं गंगा में डुबकी। गंगा स्नान कर गंगा जल लेकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए , जहां बाबा भोलेनाथ को बैधनाथ के देवघर में बावा भोलेनाथ को अजगैबीनाथ धाम उत्तरवाहिनी गंगा जल से जलाभिषेक करेंगे। बता दें अजगैबीनाथ धाम पूरा शहर कांवरिया भगवा रंग में भगवा मय हो गया है। वहीं दूसरी तरफ बोल बम के नारे से गूंज उठी शहर से लेकर कांवरिया कच्ची पथ,पर बोल-बम की नारा से गुंज उठा है।हर शिव भक्तों के जुवान पर एक ही नारा बोम बम का नारा है बाबा एक सहारा है। *बता करें अजगैबीनाथ धाम नमामि गंगे घाट की।* नमामि गंगे घाट पर जिस तरह से जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की तैयारी किया गया गंगा घाटों पर, रात में भी देश विदेश से कांवड़ियां श्रद्धालुओं गंगा में स्नान करने नजर आ रहे हैं। वहीं रेंजर लाइट की रंग बिरंगे प्रकाश से जगमगाता रौशनी, और पानी के फुहारे से आकर्षित करते नजारें। शिव भक्तों के लिए मन को मोह लेने जैसा, बाइट,नीलम शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ बाइट, श्राद्धलु दिल्ली1