सांसद पप्पू यादव के खिलाफ धरना स्थल पर कड़ा विरोध प्रदर्शन प्रयागराज: विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ सिविल लाइंस स्थित पत्थल गिरजा घर धरना स्थल पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया उस दौरान पप्पू यादव के पुतले को आग के हवाले किया गया। परिषद का आरोप है कि पप्पू यादव द्वारा धर्म संसद के सामने भगवान राम की तस्वीर को अयोध्या सांसद के चरणों में रखवाना सनातन धर्म का अपमान है और इससे साधु-संतों की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी पंकज प्रधान के नेतृत्व में प्रयागराज में यह विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न जनपदों में इस घटना के विरोध में पुतला दहन और प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने भारत सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पप्पू यादव के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी सदस्यता रद्द की जाए। संगठन ने यह भी मांग की है कि देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक बयानबाजी या कृत्य करने वालों पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा 'इष्ट निंदा' कानून लाया जाए।
सांसद पप्पू यादव के खिलाफ धरना स्थल पर कड़ा विरोध प्रदर्शन प्रयागराज: विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ सिविल लाइंस स्थित पत्थल गिरजा घर धरना स्थल पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया उस दौरान पप्पू यादव के पुतले को आग के हवाले किया गया। परिषद का आरोप है कि पप्पू यादव द्वारा धर्म संसद के सामने भगवान राम की तस्वीर को अयोध्या सांसद के चरणों में रखवाना सनातन धर्म का अपमान है और इससे साधु-संतों की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी पंकज प्रधान के नेतृत्व में प्रयागराज में यह विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न जनपदों में इस घटना के विरोध में पुतला दहन और प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने भारत सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पप्पू यादव के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी सदस्यता रद्द की जाए। संगठन ने यह भी मांग की है कि देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक बयानबाजी या कृत्य करने वालों पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा 'इष्ट निंदा' कानून लाया जाए।
- संस्था किरण के तत्वावधान में ‘एक शाम रफ़ी साहब के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन #trendingreels #prayagrajnews #prayagraj #viralpost #trendingnow1
- बारा तहसील में विभिन्न विभागों ने लगाई अलग अलग प्रदर्शनी प्रयागराज: जनपद के बारा तहसील में विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई,प्रदर्शनी का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अवलोकन किया और सरहाना भी की!1
- प्रयागराज के पत्रकारों को बड़ी सौगात: एसआरएन अस्पताल में विशेष ओपीडी व निशुल्क जांच की सुविधा। प्रयागराज में आज 2 अगस्त को पत्रकारों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों की मांग पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसआरएन अस्पताल में पत्रकारों के लिए विशेष ओपीडी (OPD) और निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा भी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पत्रकारों को समयबद्ध एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), प्रयागराज को निर्देशित किया कि जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में भी पत्रकारों के लिए इसी प्रकार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। इस घोषणा का पत्रकारों ने स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पत्रकार संगठनों ने उम्मीद जताई कि सरकार के निर्देशों का शीघ्र पालन होगा और जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में यह व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी।1
- प्रयागराज: राजापुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनस रज़ा की अपाचे बाइक चोरी प्रयागराज। शहर के राजापुर इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामले में देर रात चोर हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनस रज़ा की अपाचे (Apache) बाइक चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी राजापुर क्षेत्र में आईईआरटी (IERT) के एक फैकल्टी के घर से लाखों रुपये की चोरी हुई थी। अब अधिवक्ता अनस रज़ा की बाइक चोरी की घटना ने यह संकेत दिया है कि इलाके में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बावजूद प्रभावी पुलिस कार्रवाई और रात्रि गश्त का अभाव दिखाई दे रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। हालांकि, इस ताजा घटना के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आना शेष है।1
- प्रयागराज में करंट लगने से छात्र की मौत: परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने समझाकर शांत कराया प्रयागराज में कोरांव थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में बिजली करंट लगने से कक्षा 6 के एक छात्र की मौत हो गई। शनिवार रात हुई इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया और रविवार शाम को शव पहुंचने पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।1
- श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव के कल उमरी का आस्था का शैवाल1
- सांसद पप्पू यादव के खिलाफ धरना स्थल पर कड़ा विरोध प्रदर्शन प्रयागराज: विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ सिविल लाइंस स्थित पत्थल गिरजा घर धरना स्थल पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया उस दौरान पप्पू यादव के पुतले को आग के हवाले किया गया। परिषद का आरोप है कि पप्पू यादव द्वारा धर्म संसद के सामने भगवान राम की तस्वीर को अयोध्या सांसद के चरणों में रखवाना सनातन धर्म का अपमान है और इससे साधु-संतों की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी पंकज प्रधान के नेतृत्व में प्रयागराज में यह विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न जनपदों में इस घटना के विरोध में पुतला दहन और प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने भारत सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पप्पू यादव के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी सदस्यता रद्द की जाए। संगठन ने यह भी मांग की है कि देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक बयानबाजी या कृत्य करने वालों पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा 'इष्ट निंदा' कानून लाया जाए।1
- फर्जी डिग्री के आधार पर अधिवक्ताओं के पंजीकरण में जिम्मेदार अधिकारियों की भी हो जांच, दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज हो,मोहम्मद हंजला #prayagrajnews #prayagraj #trendingreels #viralpost1
- बहादुरपुर के युवक सौरभ भारतीया की हत्या, मऊआइमा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव; परिजनों ने पुरानी रंजिश का लगाया आरोप प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के नौआ का बाग स्थित तिलक का पूरा गांव के सामने रेलवे ट्रैक किनारे 1 अगस्त 2026 की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभ में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन 2 अगस्त को उसकी पहचान बहादुरपुर क्षेत्र की ग्राम सभा कादी, थाना थरवई निवासी 18 वर्षीय सौरभ भारतीया पुत्र राम सजीवन के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सौरभ अपने परिवार में दो बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने रेलवे ट्रैक किनारे शव देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं। शरीर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल से खून से सना एक चाकू भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता राम सजीवन और माता मालती देवी का आरोप है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते कराई गई है। उनका कहना है कि कुछ समय पहले कादी गांव में उनकी जेठानी के बेटे का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उस समय सौरभ पास की एक चाट की दुकान पर मौजूद था। परिजनों का आरोप है कि उसी घटना को लेकर मन में रंजिश रखते हुए उनकी जेठानी ने सौरभ की हत्या कराई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राममूर्ति यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है1