Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोजत में 2 तस्कर गिरफ्तारः ट्रैक्टर-स्कूटी से 601 किलो डोडा पोस्त और 6 किलो अफीम बरामद, सीमेंट के कट्टों में छुपाकर ले जा रहे थे सिरीयारी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ शनिवार रात दो बड़ी कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों में 50 लाख रुपए का 601 किलोग्राम डोडा पोस्त और 6 किलोग्राम अफीम जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। सीमेंट के कट्टों के बीच छुपाई सोजत सीओ रतनाराम देवासी ने बताया - सिरीयारी थाना अधिकारी हुकमगिरी के निर्देशन में उप निरीक्षक अमीलाल के नेतृत्व में करमाल चौराहे पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान करमाल की तरफ आने वाले ढलान पर एक ट्रैक्टर काफी देर से खड़ा मिला, जिसमें सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे।
PAVAN PANDE PRESS
सोजत में 2 तस्कर गिरफ्तारः ट्रैक्टर-स्कूटी से 601 किलो डोडा पोस्त और 6 किलो अफीम बरामद, सीमेंट के कट्टों में छुपाकर ले जा रहे थे सिरीयारी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ शनिवार रात दो बड़ी कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों में 50 लाख रुपए का 601 किलोग्राम डोडा पोस्त और 6 किलोग्राम अफीम जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। सीमेंट के कट्टों के बीच छुपाई सोजत सीओ रतनाराम देवासी ने बताया - सिरीयारी थाना अधिकारी हुकमगिरी के निर्देशन में उप निरीक्षक अमीलाल के नेतृत्व में करमाल चौराहे पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान करमाल की तरफ आने वाले ढलान पर एक ट्रैक्टर काफी देर से खड़ा मिला, जिसमें सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- पाली में सेवादल की तिरंगा यात्रा, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में मुख्य मार्गों से निकली यात्रा, विधायक भाटी बोले- लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक बीवी श्रीनिवासन एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देश पर रविवार को पाली में कांग्रेस सेवादल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष मोहन हटेला एवं जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में निकली यात्रा कांग्रेस कार्यालय से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस, राजीव गांधी एवं डॉ. नारायण सुबाराव हार्डिकर सहित महापुरुषों के जयकारे और कांग्रेस के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में पाली विधायक भीमराज भाटी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित एवं कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई सहित कांग्रेस पदाधिकारी व सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक भीमराज भाटी ने कहा कि 9 अगस्त का दिन देश के इतिहास में महत्वपूर्ण है। इसी दिन वर्ष 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जिसने देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस सेवादल की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। यात्रा एवं विचार गोष्ठी में पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, जिला संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष भंवर राव, पंचायत राज विभाग जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, महासचिव हाजी महबूब टी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, जिला प्रवक्ता ताराचंद चंदनानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।3
- पाली 15 अगस्त की तयारी को लेकर पाली शहर से घर घर तिरंगा पाली शहर में 15 अगस्त को लेकर शहर घर घर तिरंगा अभियान के चलते शहर की गलियों में जाकर तिरंगा का प्रचार करते हैं खान साहब1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली, आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा शहर पाली। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को शहर में भव्य रैली निकाली गई। रैली आंबेडकर सर्कल से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। रैली में समाज के लोगों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा धारण कर अपनी संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया। पारंपरिक परिधान और उत्साह के साथ निकली रैली आकर्षण का केंद्र रही। रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।2
- नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली पाली। भारतीय जनता पार्टी पाली के शिवाजी मंडल की कार्यसमिति बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष *गोपाल बजारा* ने बताया कि आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारी के संबंध में यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मंडल के बूथ अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष *सुनील भंडारी*, पूर्व विधायक *ज्ञानचंद पारख*, पूर्व सभापति *महेंद्र बोहरा*, महामंत्री *भरत त्रिवेदी*, *रामकिशोर साबू*, जिला प्रवक्ता *तिलोक चौधरी*, *लालूभाई पिरतमानी*, विधानसभा संयोजक *प्रताप सिंह जोधा* प्रवीण गोलेच्छा राहुल मेवाड़ा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष *सुनील भंडारी* ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "निकाय चुनाव में सभी पूरी तैयारी में लग जाएं। किसी भी बूथ पर कोई कसर नहीं रहनी चाहिए। बूथ को ही चुनाव की इकाई मानकर काम करें।" पूर्व विधायक *ज्ञानचंद पारख* ने कहा कि "आगामी निगम चुनाव में पार्टी मेहनती एवं पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ता को ही मौका देगी। इसलिए अभी से वोटर लिस्ट चेक करना, नए नाम जुड़वाने सहित संगठन के विभिन्न कार्य शुरू कर दें।" बैठक में आगामी "हर घर तिरंगा" और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान पर भी चर्चा की गई आज जिला कार्यालय में शिवाजी मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारी4
- सोजत में 2 तस्कर गिरफ्तारः ट्रैक्टर-स्कूटी से 601 किलो डोडा पोस्त और 6 किलो अफीम बरामद, सीमेंट के कट्टों में छुपाकर ले जा रहे थे सिरीयारी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ शनिवार रात दो बड़ी कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों में 50 लाख रुपए का 601 किलोग्राम डोडा पोस्त और 6 किलोग्राम अफीम जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। सीमेंट के कट्टों के बीच छुपाई सोजत सीओ रतनाराम देवासी ने बताया - सिरीयारी थाना अधिकारी हुकमगिरी के निर्देशन में उप निरीक्षक अमीलाल के नेतृत्व में करमाल चौराहे पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान करमाल की तरफ आने वाले ढलान पर एक ट्रैक्टर काफी देर से खड़ा मिला, जिसमें सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे।1
- पाली कांग्रेस सेवादल ने निकाली लोकतंत्र बचाओ तिरंगा रैली पाली में आज कांग्रेसी नेता ने निकाली लोकतंत्र बचाओ तिरंगा रैली जिसमें पाली विधायक भीमराज भाटी जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित शौभा सोलंकी निलम बिरला महावीर सिंह राजपुरोहित गुलाम मोहम्मद शेख जीवराज बोराणा अनिल राजपुरोहित व कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- सिरियारी पुलिस की NDPS एक्ट में दो बड़ी कार्रवाई 601 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्ट, 6 किलोग्राम अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार2
- विशेष समाचार / कास्टिंग अपडेट हिंदी वेब सीरीज़ 'मर्द बेचारा' के लिए कलाकारों का सुनहरा अवसर! राजपूत रोहित प्रोडक्शंस और गजेंद्र सिंह मंडली के बैनर तले बनने जा रही नई हिंदी वेब सीरीज़ 'मर्द बेचारा' के लिए कलाकारों का चयन तेजी से चल रहा है। यदि आप भी अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है! मुख्य विशेषताएं: प्रोजेक्ट का नाम: हिंदी वेब सीरीज़ - 'मर्द बेचारा' सुनहरा मौका: लीड रोल (हीरो / हीरोइन) समेत अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है। रिक्तियां: अब सिर्फ 5 भूमिकाओं का चयन बाकी है, इसलिए जल्द से जल्द संपर्क करें। संपर्क विवरण: निर्देशक: गजेंद्र सिंह मंडली मोबाइल नंबर: 99285-514011