Shuru
Apke Nagar Ki App…
MAA JOGANIA EPISODE -17.....A Novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA 🙏.
Shyam pokra
MAA JOGANIA EPISODE -17.....A Novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA 🙏.
More news from Kota and nearby areas
- Post by Shyam pokra1
- रामगंजमंडी क्षेत्र के खान कुम्भकोट गांव में अचानक हाईवोल्टेज बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। लाइन गिरते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय पास ही कुछ युवक नहा रहे थे। जैसे ही लाइन गिरी और चिंगारियां उठीं, युवकों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद सप्लाई बंद करवाई गई। कुछ समय बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को दुरुस्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस हाईवोल्टेज लाइन से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में एक शादी समारोह के दौरान काम करते समय एक युवक बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार हादसे होने के बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि लाइन घरों के बिल्कुल पास और नीचे से गुजर रही है, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है।1
- डीपी फॉल हो चुकी है और यहां से करंट से बधाई लग गई है1
- झालावाड़ पीपाधाम पर भारत के सुप्रसिद्ध सन्त पीपाजी महाराज की 703 वीं जयन्ती महोत्सव में मंगलवार को सन्त श्री पीपा जी महाराज के स्थल पीपाधाम पर भजन, कीर्तनों की गूंज से वातावरण धर्ममय हो गया। प्रातःकाल की बेला में सन्तों का स्वागत के बाद भक्तमाल का पाठ प्रारम्भ हुआ। सन्तों के प्रवचन में ओरछा धाम से पधारे संत श्रीकृष्ण कान्त ने भक्तमाल की महिमा बताते हुये कहा भक्तमाल की भक्ति के बिना कोई भी भक्त नहीं बन सकता है, भक्त भक्ति भगवत गुरू सकल नाम वपु एक। जिनके पत्र वन्दन किये नाशु विघ्न अनेक, भक्तमाल तीनों तापों और छहों विकारो को भी नष्ट करने की सुलभ साधना है। वृन्दावन के सन्त मुकन्ददास जी ने श्री पीपा जी महाराज की महिमा बताते हुए कहा कि ‘‘पीपा प्रताप जगत वासना नाहर को उपदेश दियो’ श्री पीपा जी महाराज की महिमा का बखान मानव जिह्वा के लिये उत्तम है। पीपाजी महाराज का इतना प्रभाव था कि उन्होंने भक्तों के साथ सिंह को भी भक्ति का उपदेश दिया। सन्त प्रवचन में अयोध्या धाम से आये सन्त रामदेवशरण जी ने पीपाजी के जीवन चरित्र की व्याख्या की। संत का स्वभाव होता है वह दूसरे का दुःख दर्द देखकर स्वयं दुःखी हो जाता है, पीपाजी महाराज इसके साक्षात् उदाहरण है। वृन्दावन से आयी रासलीला मण्डली ने रासलीला प्रस्तुत की। रासलीला में कई प्रेरक प्रसंगो पर भगवान के चरित्र का चित्रण किया, भजन प्रस्तुत किए, भगवान की आरती हुई भक्तों ने रासलीला का आनन्द उठाया। प्रवचन मंच पर श्री गोवर्धन धाम से आये अशोक नारायण दासजी, ध्रुवदास, ललित कृष्ण सौरव, आदि अनेक संतो ने प्रवचन में भाग लिया तथा इस आयोजन में अयोध्या जनकपुरी धाम, नेपाल, चित्रकूट, वृन्दावन, प्रयागराज आदि धामों से दर्जनों संत पधारकर पीपाजी महाराज की जयन्ती समारोह में भाग ले रहे है।2
- इसी क्रम में अल्फेज ने गणित में 97 एवं भौतिक विज्ञान में 86 अंक प्राप्त किए। महेंद्र गुर्जर ने गणित में 95 एवं भौतिक विज्ञान में 88 अंक प्राप्त किए। वहीं छात्रा जोया परवेज ने गणित में 92 एवं भौतिक विज्ञान में 93 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कांसेप्ट क्लासेस के संचालक राजेंद्र सुथार ने बताया कि इस वर्ष भी संस्थान का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों की भांति बेहतरीन रहा है और संस्थान ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक है। संस्थान प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- रामप्रसाद धनगर कि खबर BIG BREKING 📍 क्यूबा को रूस ने एक लाख टन कच्चा तेल भेजा है, जिससे अमेरिका के खिलाफ क्यूबा की मदद हो रही है। अमेरिका ने क्यूबा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे क्यूबा ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। रूस ने क्यूबा की मदद के लिए यह कदम उठाया है, जिससे क्यूबा को कुछ राहत मिल सकती है 📍*अमेरिका की प्रतिक्रिया* अमेरिका ने रूस की इस मदद पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अमेरिका ने कहा है कि वह क्यूबा पर दबाव बनाए रखेगा। अमेरिका ने क्यूबा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे क्यूबा की स्थिति और भी खराब हो गई है ।1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- रामगंजमंडी के मारुति नगर बाईपास पर एक अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को मामूली चोटें आई। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की बीती रात धरनावद गांव से तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर रामगंजमंडी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मारूति नगर स्थित बाइपास रोड पर एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क किनारे जा गिरे। इस हादसे में यादव मोहल्ला निवासी महेश यादव के पैर में गंभीर चोट आई। वहीं उसके दो अन्य साथियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महेश यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए झालावाड़ रेफर कर दिया।1