logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना परिसर में न्यायालय के आदेश के आलोक में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1028.44 लीटर जब्त देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई में जिले के सात थानों की पुलिस ने भाग लिया। उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सहोदरा, मटियरिया, मानपुर, पुरूषोत्तमपुर, सिकटा, बलथर और गौनाहा थाना क्षेत्रों में विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया है। शराब विनष्टीकरण की यह पूरी प्रक्रिया बीडीओ सूरज कुमार सिंह की मौजूदगी और मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न कराई गई। इस दौरान संबंधित सभी थानों की पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से इसकी वीडियोग्राफी भी कराई। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम राज्य में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और अवैध शराब के कारोबार पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई को दर्शाता है।

4 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
4 hrs ago

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना परिसर में न्यायालय के आदेश के आलोक में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1028.44 लीटर जब्त देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई में जिले के सात थानों की पुलिस ने भाग लिया। उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सहोदरा, मटियरिया, मानपुर, पुरूषोत्तमपुर, सिकटा, बलथर और गौनाहा थाना क्षेत्रों में विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया है। शराब विनष्टीकरण की यह पूरी प्रक्रिया बीडीओ सूरज कुमार सिंह की मौजूदगी और मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न कराई गई। इस दौरान संबंधित सभी थानों की पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से इसकी वीडियोग्राफी भी कराई। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम राज्य में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और अवैध शराब के कारोबार पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई को दर्शाता है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना परिसर में न्यायालय के आदेश के आलोक में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1028.44 लीटर जब्त देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई में जिले के सात थानों की पुलिस ने भाग लिया। उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सहोदरा, मटियरिया, मानपुर, पुरूषोत्तमपुर, सिकटा, बलथर और गौनाहा थाना क्षेत्रों में विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया है। शराब विनष्टीकरण की यह पूरी प्रक्रिया बीडीओ सूरज कुमार सिंह की मौजूदगी और मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न कराई गई। इस दौरान संबंधित सभी थानों की पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से इसकी वीडियोग्राफी भी कराई। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम राज्य में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और अवैध शराब के कारोबार पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई को दर्शाता है।
    1
    पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना परिसर में न्यायालय के आदेश के आलोक में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1028.44 लीटर जब्त देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई में जिले के सात थानों की पुलिस ने भाग लिया। उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सहोदरा, मटियरिया, मानपुर, पुरूषोत्तमपुर, सिकटा, बलथर और गौनाहा थाना क्षेत्रों में विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया है।

शराब विनष्टीकरण की यह पूरी प्रक्रिया बीडीओ सूरज कुमार सिंह की मौजूदगी और मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न कराई गई। इस दौरान संबंधित सभी थानों की पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से इसकी वीडियोग्राफी भी कराई। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम राज्य में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और अवैध शराब के कारोबार पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई को दर्शाता है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात छापेमारी कर 106 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बताया कि मौके से शराब की पूरी खेप जब्त कर ली गई है। फरार शराब कारोबारी की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस पुलिसिया कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात छापेमारी कर 106 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बताया कि मौके से शराब की पूरी खेप जब्त कर ली गई है।

फरार शराब कारोबारी की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस पुलिसिया कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों से कई बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। बेतिया में महापौर ने जोड़ा ईनार से कालीबाग सड़क निर्माण की गुणवत्ता में बरती जा रही लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित संवेदक पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वहीं, बेतिया के बानूछापर देवनगर में अपराधियों ने एक पत्रकार के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। इसके अलावा बेतिया के ही एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया, जिसपर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी बीच, वाल्मीकिनगर रेलखंड पर ट्रेन से कटकर एक भालू की मौत होने का मामला सामने आया है। इस हादसे के कारण करीब दो घंटे तक रेल परिचालन पूरी तरह बाधित रहा और अब वन विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर लौरिया में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर सीडीपीओ कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को पूरा न किए जाने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। पूर्वी चंपारण के सूरजपुर में जमीन विवाद काफी गरमा गया है, जहां ग्रामीणों ने भू-माफियाओं पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि दूसरे पक्ष ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार करार दिया है। वहीं, गंगा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में कार्यरत एक महिला कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसमें परिजनों ने सीधे तौर पर डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस को अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
    1
    पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों से कई बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। बेतिया में महापौर ने जोड़ा ईनार से कालीबाग सड़क निर्माण की गुणवत्ता में बरती जा रही लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित संवेदक पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वहीं, बेतिया के बानूछापर देवनगर में अपराधियों ने एक पत्रकार के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। इसके अलावा बेतिया के ही एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया, जिसपर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इसी बीच, वाल्मीकिनगर रेलखंड पर ट्रेन से कटकर एक भालू की मौत होने का मामला सामने आया है। इस हादसे के कारण करीब दो घंटे तक रेल परिचालन पूरी तरह बाधित रहा और अब वन विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर लौरिया में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर सीडीपीओ कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को पूरा न किए जाने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।

पूर्वी चंपारण के सूरजपुर में जमीन विवाद काफी गरमा गया है, जहां ग्रामीणों ने भू-माफियाओं पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि दूसरे पक्ष ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार करार दिया है। वहीं, गंगा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में कार्यरत एक महिला कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसमें परिजनों ने सीधे तौर पर डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस को अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
  • बेतिया के बानूछापर स्थित देवनगर वार्ड 29 में अज्ञात अपराधियों ने एक वरिष्ठ पत्रकार के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब ₹3 लाख मूल्य के जेवर, नकदी और रेशमी साड़ियों की चोरी कर ली है। पीड़ित गृहस्वामी सत्येन्द्र श्रीवास्तव जिले के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं और मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज से टाइम ऑफिस ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद बेतिया देवनगर स्थित अपने आवास पर रह रहे हैं। घटना के समय मकान पर कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि श्री श्रीवास्तव शुक्रवार के दिन से सपरिवार अपने मझौलिया वाले आवास पर गए हुए थे। रविवार की सुबह करीब 10 बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर चोरी की सूचना दी, जिसके बाद वे अपने बेतिया आवास पहुंचे। अपराधियों ने मकान के मुख्य गेट समेत चार अन्य कमरों के ताले तोड़कर इत्मीनान से इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने पलंग में लगे दराज के लॉक को तोड़कर उसमें रखे जेवर और लगभग ₹5,000 नकद गायब कर दिए। पीड़ित पत्रकार सत्येन्द्र श्रीवास्तव के आवेदन पर बानूछापर थाने में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। बानूछापर के थानाध्यक्ष (SHO) दीपक कुमार मांझी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग की। एक वरिष्ठ पत्रकार के मकान में हुई चोरी की इस घटना से सभी आश्चर्यचकित हैं और देवनगर मोहल्ले के लोगों में काफी भय व्याप्त है।
    4
    बेतिया के बानूछापर स्थित देवनगर वार्ड 29 में अज्ञात अपराधियों ने एक वरिष्ठ पत्रकार के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब ₹3 लाख मूल्य के जेवर, नकदी और रेशमी साड़ियों की चोरी कर ली है। पीड़ित गृहस्वामी सत्येन्द्र श्रीवास्तव जिले के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं और मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज से टाइम ऑफिस ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद बेतिया देवनगर स्थित अपने आवास पर रह रहे हैं। घटना के समय मकान पर कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि श्री श्रीवास्तव शुक्रवार के दिन से सपरिवार अपने मझौलिया वाले आवास पर गए हुए थे। रविवार की सुबह करीब 10 बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर चोरी की सूचना दी, जिसके बाद वे अपने बेतिया आवास पहुंचे।

अपराधियों ने मकान के मुख्य गेट समेत चार अन्य कमरों के ताले तोड़कर इत्मीनान से इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने पलंग में लगे दराज के लॉक को तोड़कर उसमें रखे जेवर और लगभग ₹5,000 नकद गायब कर दिए। पीड़ित पत्रकार सत्येन्द्र श्रीवास्तव के आवेदन पर बानूछापर थाने में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। बानूछापर के थानाध्यक्ष (SHO) दीपक कुमार मांझी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग की। एक वरिष्ठ पत्रकार के मकान में हुई चोरी की इस घटना से सभी आश्चर्यचकित हैं और देवनगर मोहल्ले के लोगों में काफी भय व्याप्त है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) का बिहार प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर अमित गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। बेतिया में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। अमित गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। अमित गुप्ता का मुख्य उद्देश्य संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन का विस्तार किया जाएगा और युवाओं तथा नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। आरएलएम हमेशा से शिक्षा, रोजगार, किसान हित और सामाजिक न्याय जैसे जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी इन विषयों को लेकर मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। इसके साथ ही, पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अमित गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है।
    1
    राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) का बिहार प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर अमित गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। बेतिया में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। अमित गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

अमित गुप्ता का मुख्य उद्देश्य संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन का विस्तार किया जाएगा और युवाओं तथा नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। आरएलएम हमेशा से शिक्षा, रोजगार, किसान हित और सामाजिक न्याय जैसे जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी इन विषयों को लेकर मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। इसके साथ ही, पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अमित गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली की तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से स्थानीय लोगों की सैकड़ों समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया है।
    1
    पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली की तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से स्थानीय लोगों की सैकड़ों समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया है।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा है कि सभी नागरिक कानून का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं। इसके साथ ही, लोगों से केवल आधिकारिक और सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की गई है।
    1
    जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा है कि सभी नागरिक कानून का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं। इसके साथ ही, लोगों से केवल आधिकारिक और सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की गई है।
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • पटना जिले के मनेर उप डाकघर परिसर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरीय डाक अधीक्षक (पासपोर्ट) के आधिकारिक ईमेल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने यह धमकी भरा संदेश भेजा। ईमेल में दावा किया गया कि अभिनेत्री निवेदा पेथुराज द्वारा पैगम्बर मुहम्मद का अपमान किए जाने के कारण दोपहर 1:15 बजे पासपोर्ट कार्यालय और डाकघर परिसर पर तीन साइनाइड गैस और आरडीएक्स बम से हमला किया जाएगा। धमकी का संदेश मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी शामिल हुए। हालांकि शुरुआती जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र में निगरानी सख्त कर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान शुरू कर दी है, वहीं अधिकारियों ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
    1
    पटना जिले के मनेर उप डाकघर परिसर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरीय डाक अधीक्षक (पासपोर्ट) के आधिकारिक ईमेल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने यह धमकी भरा संदेश भेजा। ईमेल में दावा किया गया कि अभिनेत्री निवेदा पेथुराज द्वारा पैगम्बर मुहम्मद का अपमान किए जाने के कारण दोपहर 1:15 बजे पासपोर्ट कार्यालय और डाकघर परिसर पर तीन साइनाइड गैस और आरडीएक्स बम से हमला किया जाएगा।

धमकी का संदेश मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी शामिल हुए। हालांकि शुरुआती जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र में निगरानी सख्त कर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान शुरू कर दी है, वहीं अधिकारियों ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.