विद्युत टावरों के समीप दिन दहाड़े हो रहा अवैध उत्खनन , जिला पंचायत सीईओ का आदेश दरकिनार विद्युत टावरों के समीप दिन दहाड़े हो रहा अवैध उत्खनन , जिला पंचायत सीईओ का आदेश दरकिनार सतना। जिला पंचायत सीईओ द्वारा बीते दिनों सतना एवं मैहर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत टावरों के समीप खनन कार्य न किए जाने को लेकर आदेश जारी किया था जिसमें पंचायत सचिवों द्वारा अपने पंचायत में संबंधितों के बिरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कराने आदेशित किया था पर इस आदेश का उचेहरा विकासखंड अंतर्गत पिथौराबाद गांव में दरकिनार कर पंचायत भवन के सामने ही बेदुआ सागर तालाब और पोड़ी से महाराजपुर मार्ग से लगे हाइटेंशन टावर के पास मिट्टी का उत्खनन जारी है दिन दहाड़े यहां जेसीबी मशीन से खनन किया जा रहा है और उस मिट्टी बेचने का कार्य किया जा रहा। अवैध खनन कर डम्पर और ट्रैक्टरों के जरिए ले जाया जा रहा है ।
विद्युत टावरों के समीप दिन दहाड़े हो रहा अवैध उत्खनन , जिला पंचायत सीईओ का आदेश दरकिनार विद्युत टावरों के समीप दिन दहाड़े हो रहा अवैध उत्खनन , जिला पंचायत सीईओ का आदेश दरकिनार सतना। जिला पंचायत सीईओ द्वारा बीते दिनों सतना एवं मैहर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत टावरों के समीप खनन कार्य न किए जाने को लेकर आदेश जारी किया था जिसमें पंचायत सचिवों द्वारा अपने पंचायत में संबंधितों के बिरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कराने आदेशित किया था पर इस आदेश का उचेहरा विकासखंड अंतर्गत पिथौराबाद गांव में दरकिनार कर पंचायत भवन के सामने ही बेदुआ सागर तालाब और पोड़ी से महाराजपुर मार्ग से लगे हाइटेंशन टावर के पास मिट्टी का उत्खनन जारी है दिन दहाड़े यहां जेसीबी मशीन से खनन किया जा रहा है और उस मिट्टी बेचने का कार्य किया जा रहा। अवैध खनन कर डम्पर और ट्रैक्टरों के जरिए ले जाया जा रहा है ।
- मैहर जिले के डेल्हा ग्राम पंचायत पहुंचे कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी मैहर जिले के डेल्हा ग्राम पंचायत पहुंचे कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी मैहर जिले की डेल्हा ग्राम पंचायत में कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और मैहर एसपी ने शासकीय हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति और परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। इस दौरान स्कूल का रिजल्ट संतोषजनक नहीं मिलने पर कलेक्टर बिदीश मुखर्जी ने प्राचार्य और शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएं, कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए और आगामी परीक्षा परिणामों में सुधार लाया जाए। वहीं एसपी ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत से पढ़ाई करने की सीख दी। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।1
- ऐसे गिरी भरभरा के स्कूल,अगर बच्चे होते तो आज मैहर विश्वपटल पर स्थापित होता 15 साल में ढह गया स्कूल भवन, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल ऐसे गिरी भरभरा के स्कूल,अगर बच्चे होते तो आज मैहर विश्वपटल पर स्थापित होता 15 साल में ढह गया स्कूल भवन, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल मैहर । प्राथमिक शाला करतहा का भवन अचानक भरभराकर गिरने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल भवन लगभग 10 से 15 साल पुराना ही था, लेकिन इतनी कम अवधि में भवन का ढह जाना भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की ओर इशारा करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य तौर पर किसी भी सरकारी भवन की आयु कई दशकों तक होती है, लेकिन यहां बना स्कूल भवन मात्र 15 साल भी सुरक्षित नहीं रह सका। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जिन्होंने इस भवन का निर्माण किया, क्या उनके अपने घर भी केवल 15 साल तक ही चलते हैं? यह वही भवन था जहां कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे पढ़ाई करने आते थे। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बच्चों के लिए सुरक्षित भवन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है।1
- नशे की चपेट में समूचा विंध्य:- नारायण त्रिपाठी संदेश दिया पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने विंध्य में बढ़ते नशे और युवाओं के हालात पर चिंता जाहिर की है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिन्हें हम आइकॉन मानते है वे लोग गुटका पान मसाले की कंपनियों से मोटा मुनाफा लेकर प्रचार प्रसार करते देखे जाते है। आज हमारा भविष्य नशे की चपेट में झुलसता जा रहा है हमारी पीढ़ियां बर्बादी की ओर अग्रसर है लेकिन इस पर मंथन करने करने का समय सरकार में बैठे बुद्धजीवियों के पास नहीं। आखिर हम देश को क्या देकर जाएंगे यह सरकार के लिए बड़ा सवाल है। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि हम इस मामले में हाइकोर्ट भी जाएंगे साथ ही बड़ा जन आंदोलन भी खड़ा करेंगे इलायची बेचने के नाम पर समाज और देश को जहर नहीं बांटने देंगे। क्या क्या कहा मैहर के पूर्व विधायक ने सुने वीडियो1
- मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में बढ़ते नशे की चपेट में आ रहे युवाओं पर पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने गुटखा-पान मसाला कंपनियों का प्रचार करने वालों की निंदा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है। त्रिपाठी ने इस मामले में हाईकोर्ट जाने और एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करने की घोषणा की है।1
- मैहर की हरदासपुर ग्राम पंचायत में कलेक्टर और एसपी ने आंगनबाड़ी केंद्र व शासकीय राशन दुकान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और राशन वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ बताईं, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।2
- मैहर में जगत जननी माँ शारदा भवानी का सोमवार सुबह अद्भुत श्रृंगार किया गया। भक्तों ने उनके राजराजेश्वरी स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।2
- मैहर जिले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। चेकिंग के दौरान एक कार से 21 किलो गांजा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.12 लाख रुपये है। पुलिस अब NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।1
- जीतू पटवारी का मैहर रेल्वे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत किया मैहर - अल्प प्रवास के लिए सतना जा रहें मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस जिलाध्यक्ष मैहर धर्मेश घई के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन मैहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति,नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा नागेंद्र सराफ, महेंद्र त्रिपाठी, अरुण तनय मिश्रा सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहें।1